नशे में धुत दबंगों ने राजगीर मिस्त्री से की मारपीट

रिपोर्ट- तनु सिंह

मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर घाट पर बुधवार की देर रात गांव के ही दबंग लोग नशे में धुत होकर राजगीर मिस्त्री शिवभोले से गाली गलौज करते हुए मारपीट किया। और उसके घर का ताला भी तोड़ने लगे। मामला बढ़ता देख राजगीर मिस्त्री शिवभोले पुत्र स्वर्गीय रामलखन वर्मा ने रात में ही 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों पक्षों को सुबह कोतवाली बुलाया, जहां पर विपक्षी नहीं पहुंचे। कोतवाली पुलिस को दिए गए तहरीर में शिवभोले ने गांव के तीन दबंग व्यक्तियों बबलू उर्फ रमाशंकर, भग्गू, महेंदर के विरुद्ध गाली गलौज करने मारपीट करने व घर का ताला तोड़ने की बात पर लिखित दी है। पुलिस दिए गए तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a comment