मिशन शक्ति स्वावलंबन कैंप का किया गया आयोजन

रिपोर्ट- तनु सिंह

Editor yash pathak 9140290705

भदोही= जनपद के विकासखंड सुरियावां अंतर्गत अभिया पूरेमनोहर में ग्राम प्रधान अनिल सिंह के आवास पर मिशन शक्ति योजना के तहत कैंप का आयोजन किया गया उक्त आयोजन में मुख्य रूप से शिल्पा शुक्ला(वन स्टार टीम)भदोही उपस्थित रही
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ व बच्चो की सुरक्षा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत उपस्थित महिलाओ पुरुषो को जागरूक करने का कार्य किया गया ही बताया जाता है कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ को जागरूक करते हुए महिला हेल्पलाइन,विमेन पावर हेल्पलाइन,चाइल्ड हेल्पलाइन,डायल 112 जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के विषयो में विस्तृत जानकारी देते हुए सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया।कार्यक्रम में वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन,किसान सम्मान निधि,बाल विवाह,कोरोना काल में मृतक के परिजनो का आर्थिक सहायता समेत विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया।इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओ पुरुषो से उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी ली गई तथा समस्याओं को रजिस्टर में दर्ज भी किया गया

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी भदोही व सहयोगी संस्था अमन रूरल डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित किया गया तथा उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अनिल सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रोबेशन कार्यालय से विवेक गुप्ता ,रेशमा भारतीय ,प्रियंका गुप्ता,राजेश कुशवाहा,आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व संभ्रांत लोगो की उपस्थिति रही

Leave a comment