रिपोर्ट- अनीस अख्तर
देश में अमन और चैन की दुआएं मांगी गई।

गोपीगंज। नगर की इबादतगाहों में अलविदा जुमा होने से शुक्रवार को काफी चहल-पहल रही। यूं तो रमजान के पाक महीने में लम्हा-लम्हा खास है लेकिन रमजान के आखिरी जुमा को बेहद खास माना जाता है। नगर में स्थित मस्जिदों में जुमे का खुतबा पढ़ा रहे हाजी हाफिज कारी गुलाम मुर्तुजा ने पूरी तकरीर अलविदा माहे रमजान पर रखा।
जामा मस्जिद के इमाम ने कहा कि जब रमजान माह की विदाई की घड़ी आती है तो आसमान से फरिश्ते भी रोते है। इस पाक और बरकत के महीने में हर वक्त खुदा की रहमत बरसती हैं। जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, जामा मस्जिद, सराय जामा मस्जिद, पूरे भागवत मस्जिद, मेवडापुर मस्जिद, नई बस्ती सहित आसपास के इलाकों में जुमे की नमाज अदा करने के दौरान काफी भीड़ रही। नमाज के बाद नमाज अदा करने वाले रोजेदारों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी योगेंद्र कुमार साहू, थाना प्रभारी बृजेश सिंह, चौकी इंचार्ज संतोष राय, द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चप्पे चप्पे पर गुप्तचर पुलिस अपनी पैनी नजर बनाए हुए थी। रमजान की आखरी जुम्मे की अलविदा नमाज अकीदत के साथ संपन्न हो गई। वही यातायात की व्यवस्था निरीक्षक शशिकांत यादव ने बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। जबकि कुछ समय के लिए राजमार्ग चौराहे पर वाहनों की भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनी रही बाद में यातायात सामान्य हो गया।
पीछे दो दिनों पूर्व अयोध्या में हुए वारदात को लेकर पुलिस ने नमाज संपन्न हो जाने के बाद राहत की सांस ली। वहीं पुलिस तमाम मस्जिदों के ओवर ब्रिज पर भी सतर्कता पूर्वक पहरा देते हुई पाई गई।