रिपोर्ट- तनु सिंह
स्कूल में नामांकन के लिए सहायक अध्यापिका गांव के घर घर दे रही दस्तक

भदोही के गंगापुर स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में 6 से 14 वर्ष के बच्चों को अधिक से अधिक नामांकन के लिए प्रेरित कर नामांकन किया जा रहा है। शुक्रवार को विद्यालय के अध्यापकों की ओर से सहायक अध्यापिका यास्मीन बानो के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान अंतर्गत गांव-गांव और घर-घर पहुंच कर बच्चों के नामांकन कराए जाने पर जोर दिया गया। 6 से 14 साल उम्र के प्रत्येक बच्चों को स्कूल भेजने का संकल्प दिलाते हुए यासमीन ने घर-घर दस्तक दी और और पूछताछ की कि कोई बच्चा ऐसा तो नहीं, जो स्कूल जाने से वंचित रह गया हो। हर उस बच्चे को स्कूल ले जाने स्कूल में और उसका रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उसे यूनिफार्म, किताबें, बैग आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया।