रोजा इफ्तार पार्टी में देश में खुशहाली और अमन-चैन की दुआएं मांगी गई।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

रोजा इफ्तार पार्टी में देश में खुशहाली और अमन-चैन की दुआएं मांगी गई।गोपीगंज। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने रखी रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन। जिसमे सभी धर्म संप्रदाय के लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
बताते चले की अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल माबुद खान अपने निजी अहाते में हर वर्ष यह रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन करते आ रहे है। जिसमे गंगा जमुनी तहजीब को कायम करने का यह एक मौका होता है। जिसमे सभी शामिल होते है। जिस तरह से होली मिलन समारोह में। सभी शामिल होते है। उसी तरह से इसमें सभी लोग शामिल होते है। दिन शुक्रवार को इफ्तार कराने के बाद उसी निजी अहाते में मुस्लिमो ने नमाज अदा कर देश में अमन, चैन, खुशहाली और एक संप्रदाय से दूसरे संप्रदाय के लिए आपस मेल मोहब्बत की दुआएं मांगी गई। जिसमे मुख्य रूप सेओम प्रकाश मिश्रा उर्फ बच्चा बाबू, रामकिशोर बिंद ,राकेश श्रीवास्तव, जितेंद्र गुप्ता, गंगेश्वर अग्रवाल, राजेंद्र कुमार पुष्पकार, रमाकांत गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, कुलदीप श्रीवास्तव, शमशाद खान एडवोकेट , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सिराजअख्तर , हाजी मोहम्मद हलीम, लल्लन मिश्रा, आदि लोग शामिल रहे।

Leave a comment