रिपोर्ट- अनीस अख्तर

गोपीगंज। ऊंज थाना क्षेत्र के राजमार्ग स्थित वहीदा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्राम सेमराध निवासी दिनेश कुमार सिंह 42 वर्ष पुत्र बजरंगबली सिंह नामक होमगार्ड का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्राम सेमराध निवासी दिनेश कुमार सिंह थाना क्षेत्र के वहीदा मोड़ के पास ड्यूटी करने अपनी बाइक से जा रहा था। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे 112 नंबर डायल पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। बताते चलें कि उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया मौके पर परिजन निजी एंबुलेंस से उसको लेकर ट्रामा सेंटर चले गए।