नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोपित हिरासत में

संवाददाता- तनु सिंह

भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र में वादी की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को आरोपी युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर चौरी थाना में मुअसं-148/2021 धारा- 363, 366 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अपहृता की बरामदगी के सार्थक प्रयास सहित विवेचनात्मक कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व महिला सम्बंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा पतारसी, सुरागरसी व सर्विलांस से साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया था। उक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद आरोपित को पुलिस ने भदोही के परसीपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पंजीकृत अभियोग में धारा- 376 भादवि व 3/4 पाक्सो अधिनियम चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।

Leave a comment