मुख्य सचिव की वीसी में डीएम ने जनपद में रोजगार सृजन व रोजगार की संभावना पर प्रकाश डाला

संवाददाता- प्रिया

नवाचार प्रयोगों द्वारा रोजगार के नवीन आयामों को जिलाधिकारी ने किया आलोकित

Editor yash pathak 9140290705

भदोही । उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता में शासन के प्राथमिकता कार्यक्रमों के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद भदोही में ‘रोजगार सृजन व रोजगार की संभावना’ विषयक समीक्षा बैठक मे नवाचार प्रयोगों पर प्रकाश डाला। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने रोजगार सृजन व रोजगार की संभावना के साथ-साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, टेबलेट स्मार्टफोन का वितरण, हर घर नल योजना, जिला सहकारी बैंक, कायाकल्प योजना, निराश्रित गौ स्थल व गोवंश संरक्षण पर भी प्रकाश डाला।
जिलाधिकारी ने जल संरक्षण व रोजगार सृजन की पहल में मोरवा नदी जीर्णोध्दार कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मोरवा नदी जीर्णोद्धार कार्य से जनपद में लगभग 1 लाख मानव दिवस सृजित कर लगभग 2500 परिवारों को अतिरिक्त रूप से रोजगार सृजन में लाभ होगा। नदी के दोनों तरफ वृक्षारोपण कार्य कराकर लगभग 9000 मानव दिवस का सृजन किया जाएगा। नदी पुनरुध्दार के उपरांत क्षेत्र के लगभग 800 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही लगभग 100 हेक्टेयर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी, जिससे कृषकों के अजीविका संवर्धन व रोजगार सृजन में वृद्धि होगी। ग्रीष्म काल में पशुओं को पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
रोजगार सृजन की इसी दिशा में उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह गठन, समूह बचत खाता, स्टार्ट रिवाल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि, सीसीएल, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय समिति का गठन पर भी समीक्षा किया।
मत्स्य पालन में नवाचार प्रयोगों पर बल देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि प्रजापति स्वयं सहायता समूह पुरुषोत्तमपुर औराई की सदस्य अनीता मौर्या बायो फ्लॉक विधि से मछली पालन कर रही हैं। इन्होंने टैंक बनवाने हेतु समूह से रुपए 60000 का त्रण लिया था। इन्हें मत्स्य पालन से प्रति टैंक प्रतिवर्ष लगभग ₹60000 की आय हो रही है। अभी टैंक में रोहू एवं प्यासी किस्म की 200 – 200 मछली का बीज डाला गया है जो दिसंबर तक प्रति मछली 800 ग्राम तैयार होगी।
कृषि उत्पादन संगठन एवं व्यवसायिक गतिविधियों के प्रोत्साहन हेतु जनपद में कुल 30 एफपीओ का गठन हो चुका है। जिसमें चार कृषि उत्पादन संगठन के गठन प्रक्रियाधीन है 15 कृषक उत्पादन संगठनों को 80% अनुदान पर फार्म मशीनरी बैंक दिया गया है। जनपद में उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति को बढ़ावा देने के लिए डीघ ब्लॉक में कृषि विभाग के द्वारा सब्जियों के निर्यात हेतु उत्पादन के लिए 4 कलेस्टर क्रमश: नगरदह, ईटहरा, धनतुलसी, मवैयाथान सिंह का गठन किया गया है। एवं 125 करोड़ रुपए का 350 टन निर्यात त्रिसागर कृषक उत्पादन संगठन द्वारा किया गया है।
वीसी में मुख्य विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर पिनाक पाणि दिवेदी, डीसी एनआरएलएम श्याम जी, पीडी डीआरडीए मनोज कुमार राय, मनरेगा उपायुक्त राजाराम, ज़िला पंचायतराज अधिकारी बालेश्वरधर दिवेदी, उद्योग उपायुक्त हरेंद्र प्रताप, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतोष कुमार, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment