नगर में जाम के झाम से नहीं मिल रही मुक्ति।

संवाददाता- अनीस अख्तर

छोटे दुकानदारों की हालत खराब

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर में रोज-रोज लगने वाले जाम के झाम से जहां आम जनजीवन प्रभावित के साथ ही छोटे दुकानदार भी अपनी रोजी रोटी को लेकर परेशान है। वही घंटों जाम में फंसे साइकिल मोटरसाइकिल सवार को भारी फजीहत उठानी पड़ती है। शादी विवाह लगन के भीड़भाड़ के बीच नगर के भीतरी भागों में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने तथा बेतरतीब मोटरसाइकिल और वाहनों को खड़ी करने के कारण बाजार के भीतर दिन भर जाम लगा रहता है। जिससे आवागमन में जहां परेशानी होती है, वही दुकानदारों के ग्राहक भी दुकान तक नहीं पहुंच पाते हैं। मांगलिक खरीदारी होने के कारण बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी है। इसी समय चार पहिया कार व माल वाहनों के अंदर बेधड़क प्रवेश करने के कारण घंटों ग्राहक जाम में फंसे रहते हैं। जिसके चलते राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। आए दिन बाजार के अंदर नो एंट्री का अनुपालन करने और जाम हटाने के लिए कोतवाली में संभ्रांत नागरिकों की बैठक के संपन्न होते हैं, लेकिन यह केवल बैठक तक ही सीमित रह जाता है। जिससे नगर के भीतरी भाग में जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। साथ ही आमजन को भारी फजीहत उठानी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से नगर में नो एंट्री और कामर्शियल वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से पालन किए जाने की मांग की गई है।

Leave a comment