सफाई कर्मी की नियुक्ति करने की मांग।

सफाई कर्मी ना होने से गांव में गंदगी का अंबार

संवाददाता-नीरज गुप्ता

Editor yash pathak 9140290705

बीजपुर/सोनभद्र।स्वच्छ भारत मिशन के तहत भले ही स्वच्छता को लेकर दावे किए जा रहे हो लेकिन गांव की तस्वीर नहीं बदल रही है। विकास खण्ड म्योरपुर के ग्राम सभा बीजपुर में जहां नालियों गंदगी से बजबजा रही है वहीं सड़क के किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इतना ही नहीं परिषदीय विद्यालय के पास भी साफ सफाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह कूडे़ के ढेर लगे हैं। ऐसे में संक्रामण बीमारियां फैलने का आशंका बनी रहती है। स्कूल परिसर की साफ सफाई भी नहीं हो पा रहा है। इतना ही नहीं बीजपुर के पंचायत भवन में भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है।वही पुनर्वास प्रथम में हनुमान मंदिर के सामने नाली का गंदा पानी बहने से श्रद्धालु भक्तजनों की फजीहत हो रही है। जगह जगह जलभराव से मच्छर पनप रहे है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट करा कर तत्काल सफाई कर्मी का ग्राम सभा बीजपुर नियुक्ति कराएं जाने की मांग की है।

बीजपुर ग्राम सभा की आबादी करीबन सात से आठ की है गांव में सफाई कर्मी संतोष कुमार की तैनाती थी लेकिन कुछ महीने पहले उसका स्थानांतरण हो गया उसके बाद से अब तक किसी सफाई कर्मी की तैनाती गांव में नहीं हुई है सफाई कर्मचारी के अभाव में गांव में कूड़े के ढेर लगे हैं।नालिया कीचड़ से पटी है।

इस संबंध में जब हमने ग्राम प्रधान से बात किए तो उन्होंने बताया कि हमने लिखित पत्र भेज दिया है।

सफाई कर्मी की नियुक्ति के लिए।

वही जब इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी से बात करने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किए।

Leave a comment