सीडीपीओ ने पांच आंगनवाडी केंद्रों का किया निरीक्षण सभी केंद्र मिले बंद

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर।स्थानीय विकासखंड में तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी ह्दयनारायण आजाद ने शुक्रवार को पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले।इस पर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति की है।बाल विकास परियोजना अधिकारी ह्दयनारायण आजाद ने सबसे पहले औरहवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, यहां आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्यकत्री सुमन देवी तथा सहायिका सहोदरी पर कार्यवाही की संस्तुति की है।इसके अलावा उन्होंने परनी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद मिलने पर क्रमशः सीता देवी, कलावती देवी, सीता तथा इन केंद्रों पर सहायिकाओं का पद होने की वजह से कार्यकत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।इसके बाद उन्होंने हरहोरी मैं स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला।ऐसे में यहां कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम देवी व सहायिका दशमत के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है।उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालय बंद जरूर हुए हैं, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र नहीं बंद है।जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यवाही के लिए भेजी गई संस्कृति में उन्होंने कहा है कि किसी भी तरह का रजिस्टर न देख पाने और पुष्टाहार का सत्यापन न होने की वजह से घोर लापरवाही प्रतीत होती है।ऐसे में उन्होंने कार्यवाही की बात कही है।इसके अलावा उन्होंने तीन दिन के भीतर मुख्य सेविकाओं के माध्यम से अपना जवाब देने की भी बात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कही है।

Leave a comment