कृषि विज्ञान केंद्र बेजवा में किसानों को किया जा रहा जागरूक।

Editor yash pathak 9140290705

भदोही। जोनल तकनीकी प्रबंधन संस्थान भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आज 4 जून 2022 को कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में पौध किस्म एवं कृषक संरक्षण अधिकार अधिनियम पर विस्तृत जानकारी किसानों को किसान गोष्ठी के माध्यम से दी गई इस अवसर पर केंद्र के अध्यक्ष डॉ विश्वेंदु द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शैलेश कुमार तिवारी वरिष्ठ वैज्ञानिक पौध प्रजनन, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी तथा किसानों को स्वागत संबोधन देते हुए कृषक अधिकार के मूल रूप पर सुव्यवस्थित व्याख्यान दी व किसानों से आवाहन किया कि किसानों को अपनी पहचान दिलाने के लिए और स्वामित्व दिलाने के लिए पूरा प्रयास करेगा।विशेष प्रजाति के 500 ग्राम बीज को कृषि विज्ञान केंद्र को दें जिससे कृषि विज्ञान केंद्र इसे प्राधिकरण में जांच के उपरांत उस किसान को स्वामित्व उपलब्ध कराने का कार्य करेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शैलेश कुमार तिवारी वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा पादप किस्म संरक्षण जनन द्रव्य विषय में किसानों के अधिकारों के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए अनाज दलहन व सब्जी वाली जननद्रव्य को चिन्हित करने के लिए कहा जिसमें विशेष गुण हो और वह लोगों तक नहीं पहुंच रही हो। उसका पंजीकरण पीपीवीएफआरए कराकर उसका स्वामित्व प्राप्त करें। और डॉक्टर तिवारी ने इस अधिनियम के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में डॉ रेखा सिंह गृह विज्ञान विशेषज्ञ द्वारा किसानों को विषयागत तथ्यों पर प्रकाश डाला। अंत में डॉक्टर ए के चतुर्वेदी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि व विभिन्न वैज्ञानिकों कर्मचारियों, किसानों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कृषि प्रसार विशेषज्ञ डा आर पी चौधरी ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ मनोज पांडेय, सर्वेश बरनवाल, डॉ प्रभाष चन्द्र सिंह एवं श्री धनंजय प्रसाद सिंह द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया तथा इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न गांवों से श्यामधर सिंह, रमापति बिंद, संतोष मौर्य, श्रीमती मनीषा मौर्य, अंजू पटेल, पूजा देवी सहित विभिन्न महिला व पुरुष कृषक सहित 55 किसानों ने भाग लिया।

Leave a comment