संवाददाता-नीरज गुप्ता

बीजपुर ( सोनभद्र ) एनटीपीसी रिहन्द स्वागत गेट से बकरिहवाँ तक लगभग बीस किलों मीटर सड़क और पटरी पूरी तरह गढ्ढे में तब्दील हो गयी है,जिससे आये दिन कोई ना कोई हादसा होता रहता है । रेनुकूट – बीजपुर मार्ग पर ओवरलोड बालू और राखड़ की गाड़ियाँ चलने से पिछले दो साल में सड़क की एक परत जगह जगह उखड़ कर गढ्ढे में परिवर्तित हो चुकी है। वर्तमान समय मे बालू बन्द है लेकिन राखड़ की सैकड़ों ओवरलोड गाड़ियों का संचालन बेख़ौफ़ जारी है ओवरलोड के कारण बीजपुर से रेनुकुट तक सड़क पर बने कई छोटे बड़े पुल और पुलिया जर्जर हो गए हैं। मरम्मत के अभाव में सड़क की पटरी पर पानी के बहाव से बड़े बड़े गढ्ढे जानलेवा सावित हो रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती, बद्री प्रसाद, विश्राम सागर गुप्ता, राधेश्याम गुर्जर, सतेंद्र सिंह, रामसिंह, चन्दन सहित सैकड़ों सम्भ्रांत जनों ने रेनुकूट बीजपुर मार्ग पर तत्काल सड़क और पटरी की मरम्मत कराने की माँग किया है।