कड़कती धूप में बैंड बाजे के साथ भाजपा समर्थक स्वागत करने को बेताब। मंत्री जी गाड़ी से नही उतरे।

संवाददाता- अनीस अख्तर

गाड़ी के अंदर से ही कार्यकर्ताओं के अभिनंदन स्वागत को स्वीकार्य किया।

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज।दिन रविवार को मिर्जापुर से ज्ञानपुर सर्किट हाउस से के एन पी जी कालेज में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने जाते हुए रास्ते में गोपीगंज मिर्जापुर तिराहे पर भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिराज अख्तर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सैकडो कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री जी का स्वागत करने बैंड बाजे के साथ घंटो इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र कुमार जायसवाल,सचिन प्रधान,बाल्मिकी राकेश सचान, राजमार्ग के मिर्जापुर तिराहे पर पहुंचे। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करने के लिए गाड़ी से उतरने का इंतजार किया परंतु न उतरने पर गाड़ी के अंदर ही फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। स्वागतकर्ताओं में मुख्य रूप से गगन कुमार गुप्ता, बिंदेश कुमार गुप्ता, अखिलेंद्र सिंह बघेल ,संजय यादव, दीपक मिश्रा,अफरोज अली,नसीम अहमद, बबलू, नानहक हाफिज,वलीउल्ला, आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment