संवाददाता-नीरज गुप्ता

बीजपुर/सोनभद्र।सरकार भले ही सफाई कराकर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं लेकिन अभी भी ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था ठप दिख रहा है। विकासखंड म्योरपुर के न्याय पंचायत जरहा परीक्षेत्र के स्थित ग्राम सभा डोडहर में पानी निकासी के लिए बने नालियों की साफ सफाई ना होने के कारण नालियां कीचड़ एवं पत्ते आदि से भर गए हैं नालिया इस तरह बज बजा रही है। उसमें से निकलने वाले दुर्गंध कभी गांव में संक्रामक बीमारियां फैल सकती है लोगों की माने तो नालियों की सफाई समूची समय में न किए जाने से ना लिया अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। गांव के सम्भ्रांत में नागरिकों ने ग्राम प्रधान डोडहर से इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की मांग कीए है। ताकि ग्रामीणों को आशंकित विमारियो का सामना न करना पड़े। उनका कहना है कि यदि बारिश के पहले नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो नालियों में भरी हुई कीचड़ बारिश के समय में गांव के गलियों में फैल कर निश्चिंत ही विमारियो को दावत दे रहे हैं।