संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा में लिलासी मोड़ के समीप संचालित विकास होमियो हाल झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गयी परिजनों ने बताया की गोरखनाथ यादव पुत्र राम अवतार यादव निवासी ग्राम पडरी कमरी डांड उम्र लगभग 55 वर्ष सोमवार की सुबह लगभग 10:00बजे उल्टी दस्त शुरू हुआ था जिसके बाद परिजनों द्वारा दोपहर में म्योरपुर लीलासी मोड़ स्थित विकास होमियो हॉल द्वारा दवा इलाज किया गया कुछ स्वस्थ्य महसूस होने पर घर चला गया लेकिन आधे रास्ते में वृद्ध की स्थिति खराब होने लगी और वही अचेत हो गया परिजनों ने पुनः आनन-फानन में हॉस्पिटल झोलाछाप डॉक्टर के पास ले आया जिसे झोलाछाप डॉक्टर ने देखकर मृत्य समझ गया और अपना दावा खाना बंद कर फरार हो गया परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना देते हुए दुकान को घेर लिया और छोटा भाई देवीदयाल ने थाना में सूचना देकर कार्यवाही करने की मांग किया है अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग किस तरह से कार्रवाई को अमल में लाता है।आये दिन ऐसी घटनाएं घटित होती रहती है और सम्बंधित अधिकारियो द्वारा कोई कार्यवाही झोलाछाप डॉक्टरों पर नही की जाती है।जिससे कसबे में तमाम अबैध रूप से क्लिनिक संचालित हो रही है और खूब फल फूल रहा है।अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है जिससे आए दिन झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान हो रही मौत को रोका जा सके ।