“अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्चे की मौत , परिजनों में कोहराम।

संवाददाता-नीरज गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र)थाना क्षेत्र के सिरसोती गाँव स्थित बैढन बीजपुर सड़क मार्ग पर पैदल जा रहा एक बच्चा सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिसकी इलाज के दौरान हास्पिटल में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सूरज पुत्र टीमल उम्र 10 वर्ष सड़क किनारे पटरी पकड़ कर पैदल कहीं जा रहा था कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया बच्चा चपेट में आते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया तब तक किसी की नजर सड़क पर गिरे बच्चे पर पड़ी तो ग्रामीण मौके पर दौड़े और तत्काल उसको लेकर परियोजना के धन्वन्तरि अस्प्ताल पहुँचे जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। हास्पिटल से मेमो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम हेतु सीएचसी दुद्धि भेज कर अग्रिम करवाई में जुट गई। इधर बच्चे के मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया।

शिक्षा कैसे बदल रही है, 120 लड़कियों की जिंदगी

शिक्षा से रोशनी की ओर एनटीपीसी की एक ऐसी हैं पहल

संवाददाता -नीरज गुप्ता

Editor yash pathak 9140290705

बीजपूर(सोनभद्र)। शिक्षा एक ऐसी शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग हम दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं । शीर्षक बताता है कि “शिक्षा भविष्य के लिए प्रकाश डालता है”। रोजगार, समुदाय से संबंधित और अपने बच्चों की मदद करने की क्षमता के लिए शिक्षा आवश्यक है। जो पढ़ नहीं सकते, वे पेशेवर या व्यक्तिगत विकास के कई अवसरों से वंचित रह जाते हैं।

विशेष रूप से भारत के ग्रामीण इलाकों में बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करना काफी कठिन है। इसे देखते हुए लड़कियों को शिक्षित करने की दिशा में कदम उठाते हुए एनटीपीसी ने बालिका सशक्तिकरण मिशन शुरू किया है। 23 मई 2022 को शुरू हुआ बालिका सशक्तिकरण मिशन (जीईएम) अपने अंतिम चरण यानी हमारे “जेईएम” मिशन के चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। इन पिछले तीन हफ्तों में बालिकाओं के व्यक्तित्व एवं प्रतिभा को निखारने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में योग, ड्राईंग-पेन्टिग, नृत्य एवं संगीत, खेलकूद, आत्मरक्षा के लिए ताइक्वाडो, मनोरंजक कार्यक्रम एवं अकादमिक अध्यापन गणित, विज्ञान, अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर शिक्षा का ज्ञान कराया जा रहा है । कार्यक्रम के तीसरे सप्ताह में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें लड़कियों ने कला और शिल्प के माध्यम से अद्भुत रचनात्मकता दिखाई।

उन्होंने हस्तनिर्मित कार्ड, ज्वालामुखी मॉडल, पर्यावरण जागरूकता पर स्किट, नृत्य प्रदर्शन तैयार किया, फन और गेम्स स्टॉल आदि लगाए। इससे उनमें आत्मविश्वास पैदा हुआ और उन्हें अपनी रचनात्मकता को बाहर निकालने में मदद मिली। आज हम जिस भी क्षेत्र में देखे , महिलाए कंधे से कन्धा मिला कर अपना निर्धारित कार्य समर्पणता से कर रही है । बालिका सशक्तिकरण मिशन, शिक्षा से रोशनी की ओर, एनटीपीसी की एक ऐसी ही पहल है ।

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा में लिलासी मोड़ के समीप संचालित विकास होमियो हाल झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गयी परिजनों ने बताया की गोरखनाथ यादव पुत्र राम अवतार यादव निवासी ग्राम पडरी कमरी डांड उम्र लगभग 55 वर्ष सोमवार की सुबह लगभग 10:00बजे उल्टी दस्त शुरू हुआ था जिसके बाद परिजनों द्वारा दोपहर में म्योरपुर लीलासी मोड़ स्थित विकास होमियो हॉल द्वारा दवा इलाज किया गया कुछ स्वस्थ्य महसूस होने पर घर चला गया लेकिन आधे रास्ते में वृद्ध की स्थिति खराब होने लगी और वही अचेत हो गया परिजनों ने पुनः आनन-फानन में हॉस्पिटल झोलाछाप डॉक्टर के पास ले आया जिसे झोलाछाप डॉक्टर ने देखकर मृत्य समझ गया और अपना दावा खाना बंद कर फरार हो गया परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना देते हुए दुकान को घेर लिया और छोटा भाई देवीदयाल ने थाना में सूचना देकर कार्यवाही करने की मांग किया है अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग किस तरह से कार्रवाई को अमल में लाता है।आये दिन ऐसी घटनाएं घटित होती रहती है और सम्बंधित अधिकारियो द्वारा कोई कार्यवाही झोलाछाप डॉक्टरों पर नही की जाती है।जिससे कसबे में तमाम अबैध रूप से क्लिनिक संचालित हो रही है और खूब फल फूल रहा है।अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है जिससे आए दिन झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान हो रही मौत को रोका जा सके ।

अभी तक मेदिनिखाड़ ग्राम पंचायत को टैंकर की नही मिली सुपुर्दगी ,पेयजल के लिए तरस रहे ग्रामीण

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

महुअरिया टेंडर घोटाले सहित बैरखड़ में ब्रेंच घोटाले के आरोपी, धोरपा में 21 आईडी पर हैंडपम्प के चबूतरा निर्माण के नाम पर लगभग सवा चार लाख व बैरखड़ में हैंडपम्प निर्माण के नाम पर 8 लाख रुपये निकालने वाले सेक्रेटरी भारत भूषण भारती का एक और कारनामा उजागर हुआ है ग्राम पंचायत मेदिनीखाड़ में अभी तक टैंकर की सुपुर्दगी ग्राम प्रधान को नही मिली है और इधर घोरावल ब्लॉक में उनका तबादला हो गया है ,टैंकर ना होने से पूरी गर्मी मेदिनीखाड़ के ग्रामीण पानी के लिए तड़पते रहे | किसी तरह से ग्राम प्रधान ने एक टैंकर चलवाया लेकिन यह पर्याप्त नहीं था|ग्रामीणों का कहना है कि लगता है गाँव का टैंकर को संबंधित सेक्रेटरी ने बेच दिया है इस कारण ग्राम पंचायत में टैंकर अभाव में जलापूर्ति नही हो सकी पूरी गर्मी गर्मी पेयजल के लिए तरसते रहे| ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाबुलाल ने बताया कि अभी तक टैंकर उन्हें नही मिला है जबकि एक साल बीत गए|उन्होंने बताया कि टैंकर बगल के गाँव से आने वाला था लेकिन अभी तक नहीं आया है|

नाबालिक लड़की की बाल संरक्षण टीम ने रुकवायी शादी,हड़कम्प

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर स्थानीय थाना अंतर्गत रविवार को महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिक लड़की की शादी किए जाने की तैयारी हो रही थी, उक्त सूचना के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन द्वारा महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा, जिला बाल संरक्षण इकाई संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता रोमी पाठक, ओ.आर.डब्ल्यू शेषमणि दुबे के टीम का गठन करते हुए निर्देशित किए की तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करें। टीम द्वारा थाना म्योरपुर से समन्वय स्थापित करते हुए विवाह स्थान पर पहुंचे जहां पर बारात दरवाजे पर आ गई थी और शादी करने की तैयारी चल रही थी तभी टीम द्वारा बालिका के माता-पिता से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया बालिका के उम्र के संबंध में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर बालिका की उम्र 16 वर्ष लगभग पाया गया। टीम द्वारा बालिका के माता-पिता व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में बताया गया बालिका के माता-पिता व अन्य परिजनों के परामर्श के उपरांत भी बालिका की पुनः एक, दो दिवस उपरांत शादी किए जाने की संभावना प्रतीत हो रही थी, जिसके दृष्टिगत टीम द्वारा नाबालिक बालिका को अपने अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु ले जाया गया टीम द्वारा समिति के आदेशानुसार बालिका को बाल गृह बालिका उरमौरा रावर्टसगंज सोनभद्र में आवासित करा दिया गया है।

बजबजाती नालियां दे रही संक्रमण को दावत।

संवाददाता-नीरज गुप्ता

Editor yash pathak 9140290705

बीजपुर/सोनभद्र।सरकार भले ही सफाई कराकर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं लेकिन अभी भी ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था ठप दिख रहा है। विकासखंड म्योरपुर के न्याय पंचायत जरहा परीक्षेत्र के स्थित ग्राम सभा डोडहर में पानी निकासी के लिए बने नालियों की साफ सफाई ना होने के कारण नालियां कीचड़ एवं पत्ते आदि से भर गए हैं नालिया इस तरह बज बजा रही है। उसमें से निकलने वाले दुर्गंध कभी गांव में संक्रामक बीमारियां फैल सकती है लोगों की माने तो नालियों की सफाई समूची समय में न किए जाने से ना लिया अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। गांव के सम्भ्रांत में नागरिकों ने ग्राम प्रधान डोडहर से इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की मांग कीए है। ताकि ग्रामीणों को आशंकित विमारियो का सामना न करना पड़े। उनका कहना है कि यदि बारिश के पहले नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो नालियों में भरी हुई कीचड़ बारिश के समय में गांव के गलियों में फैल कर निश्चिंत ही विमारियो को दावत दे रहे हैं।

कड़कती धूप में बैंड बाजे के साथ भाजपा समर्थक स्वागत करने को बेताब। मंत्री जी गाड़ी से नही उतरे।

संवाददाता- अनीस अख्तर

गाड़ी के अंदर से ही कार्यकर्ताओं के अभिनंदन स्वागत को स्वीकार्य किया।

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज।दिन रविवार को मिर्जापुर से ज्ञानपुर सर्किट हाउस से के एन पी जी कालेज में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने जाते हुए रास्ते में गोपीगंज मिर्जापुर तिराहे पर भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिराज अख्तर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सैकडो कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री जी का स्वागत करने बैंड बाजे के साथ घंटो इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र कुमार जायसवाल,सचिन प्रधान,बाल्मिकी राकेश सचान, राजमार्ग के मिर्जापुर तिराहे पर पहुंचे। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करने के लिए गाड़ी से उतरने का इंतजार किया परंतु न उतरने पर गाड़ी के अंदर ही फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। स्वागतकर्ताओं में मुख्य रूप से गगन कुमार गुप्ता, बिंदेश कुमार गुप्ता, अखिलेंद्र सिंह बघेल ,संजय यादव, दीपक मिश्रा,अफरोज अली,नसीम अहमद, बबलू, नानहक हाफिज,वलीउल्ला, आदि उपस्थित रहे।

48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेयजल की आपूर्ति सुचारू की गई।

संवाददाता- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। पश्चिम मोहाल छोटी तिरमुहानी के पास पानी की पाइप लाइन लीकेज को करीब 48 घंटे के बाद दुरुस्त किया जा सका। शनिवार की देर शाम को पाइप लाइन ठीक होने के बाद पश्चिम मोहाल, अंजहि मोहाल, सदर मोहाल, सैकड़ों घरों में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो पाई। स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली।

पश्चिम मोहाल में रिलायंस कंपनी द्वारा फाइव जी का केबल अंडर ग्राउंड मशीन के द्वारा डाला जा रहा था। इसी दौरान केबल पेयजल पाइप को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। हंगामा उस समय हुआ जब पेयजल की आपूर्ति चालू की गई। तो सकड़ो घरों में गंदा मिट्टी युक्त पानी आना शुरू हुआ। जिसे लेकर संबंधित सभासद, नागरिकों ने इसकी शिकायत अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता से की जिसे तुरंत ही मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्य को बंद कराकर युद्ध स्तर पर कार्य कराते हुए। स्वयं मौके पर उपस्थित होकर शनिवार की शाम को मुख्य पेयजल लाइन में बड़ा फाल्ट हो गया था। उसे ठीक कराया। उन्होंने स्थानीय लोगों को हुई सुविधा के लिए खेद जाहिर करते हुए जलकल विभाग की टीम को धन्यवाद दिया है। जलकल विभाग के सुपरवाइजर विष्णु पांडे ने बताया की पेयजल की आपूर्ति रविवार की सुबह से सुचारू हो जाएगी।

दर्जनों दबंगों ने प्रतिष्ठित चिकित्सक के क्लीनिक में घुसकर डाक्टर से की बदसुलूकी।

चार के विरुद्ध मुकदमा कायम।

संवाददाता- अनीस अख्तर

गोपीगंज । नगर के राजमार्ग स्थित आनंद पाली क्लीनिक में दर्जनों लोगों ने हॉस्पिटल के अंदर घुस कर चिकित्सक और उनके कर्मचारियों से बदसलूकी की। बताया जाता है कि बीती रात दर्जनों दबंग हॉस्पिटल के अंदर घुसकर चिकित्सक डॉ ए एन सिंह व उनके पुत्र तथा हॉस्पिटल में तैनात चिकित्सा कर्मियों के ऊपर बदसलूकी करते हुए हमला करने लगे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति दर्जन भर लोगों को साथ लेकर बीती रात लगभग 1:00 बजे हॉस्पिटल के अंदर घुस गए। और किसी के इलाज की बात कहने लगे उनके बदसलूकी के कारण चिकित्सक ने इलाज नहीं किया और अन्यत्र जाने को कहा। उनकी बदसलूकी के कारण मामला बढ़ता चला गया।और वह लोग दबंगई पर उतर आए। और चिकित्सक उनके पुत्र व स्टाफ के ऊपर हमला बोल दिए। घटना की जानकारी होने पर बाद में आसपास के लोग भी पहुंच गए। तब तक यह लोग निकल कर भाग गए। मामले को लेकर चिकित्सक द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर कोतवाल बृजेश कुमार सिंह ने 4 लोगों के विरुद्ध नामजद वह अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

थाना दिवस पर मामले आए 26 जिसमे 2 का निस्तारण

संवाददाता- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण गंभीरता से करनें के निर्देश दिए गए है। थाने से शिकायतकर्ता निराश न लौटें। छोटी हो या बड़ी शिकायतों को भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाए। दिन शनिवार को कोतवाली गोपीगंज में समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी योगेंद्र कुमार साहू, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर भुवनेश्वर ने कहाकि शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। थाना संबंधी कोई प्रार्थना पत्र नही आए, कुल छब्बीस मामले राजस्व संबंधी आए । जिनमे दो का निस्तारण किया गया। वही चार मामले को राजस्व कर्मियों को नापी के लिए भेजा गया।