ज्ञानपुर रोड से होकर चलेगी बुलेट ट्रेन, शनिवार को किया गया सर्वे का कार्य

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज । बनारस और प्रयागराज के बीच ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर चलेगी बुलेट ट्रेन। इसके लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। दिल्ली से बनारस तक 814 किलोमीटर लंबी और 17 मीटर चौड़ी बुलेट ट्रेन के लिए ट्रैक का सर्वे करते हुए सर्वे कर्मचारियों में राजकुमार राव एवं रविंद्र सिंह ने शनिवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक से उत्तर की ओर स्थान का सर्वे किया और स्थान चिन्हित किया। बुलेट ट्रेन के संचालन की कवायद मंडुआडीह-प्रयागराज रूट पर भी शुरू हो गई। सर्वे कर रहे कर्मचारी राजकुमार राव ने बताया कि ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से बनारस तक सर्वे का कार्य करेंगे जहां पर ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से उत्तरी सीमा तक 17 मीटर जमीन चिन्हित करने का काम कर रहे हैं। इसके बाद जमीन को अधिग्रहण कर बुलेट ट्रेन दौड़ाने की तैयारी पूर्ण होगी।

ज्ञानपुर रोड हंडिया खास स्टेशनों के मध्य 13 से 20 फरवरी, 2022 तक प्री-नाॅन इंटरलाॅक कार्य एवं 21 से 23 फरवरी, 2022 तक इंटरलाॅक कार्य किये जाने के कारण जानिए कौन सी ट्रेन को निरस्त किया गया किसका रूट बदला गया।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। गोरखपुर 09 फरवरी, 2022: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुविधा में उन्नयन हेतु वाराणसी मंडल के ज्ञानपुर रोड-हंडिया खास स्टेशनों के मध्य 13 से 20 फरवरी, 2022 तक प्री-नाॅन इंटरलाॅक कार्य एवं 21 से 23 फरवरी, 2022 तक इंटरलाॅक कार्य किये जाने के लिये ब्लाॅक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं शार्ट टर्मिनेषन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत् किया जायेगा।

निरस्तीरण-

  • 10 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05137/05138 मऊ-प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
    मार्ग परिवर्तन-
  • जयनगर से 12 से 22 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।
  • नई दिल्ली से 12 से 22 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलायी जायेगी।
  • बनारस से 13 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लोहता-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।
  • नई दिल्ली से 13 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 22436 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलायी जायेगी।
  • वाराणसी से 13 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 22435 वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।
  • दानापुर से 13, 16, 20 एवं 23 फरवरी, 2022 को चलने वाली 20934 दानापुर-उधना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।
  • पटना से 15 एवं 22 फरवरी, 2022 को चलने वाली 22670 पटना-एर्नाकूलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।
    शार्ट टर्मिनेशन-
  • हावड़ा से 16 से 22 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग के स्थान पर बनारस में यात्रा समाप्त करेगी एवं यह गाड़ी बनारस से प्रयागराज रामबाग के मध्य निरस्त रहेगी।
    शार्ट ओरिजिनेशन-
  • प्रयागराज रामबाग से 17 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग के स्थान पर बनारस से चलायी जायेगी एवं यह गाड़ी प्रयागराज रामबाग से बनारस मध्य निरस्त रहेगी।
    10 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05173/05174 बनारस-प्रयागराज रामबाग-बनारस अनारक्षित सवारी विशेष गाड़ी नाॅन क्रासिंग होने के कारण भीटी एवं जंगीगंज स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
  • (पंकज कुमार सिंह)मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

उड़नदस्ता टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थ व वाहनों से कैश परिवहन की सघन चेकिंग की जा रही।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। आगामी विधानसभा निर्वाचन वर्ष-2022 को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में जनपद के बॉर्डर पॉइंट व मुख्य स्थानों पर पुलिस टीम व प्रशासनिक स्तर पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थ व वाहनों से कैश परिवहन की सघन चेकिंग की जा रही है ।
जिसे लेकर आज दिन शनिवार को प्रातः से ही उड़नदस्ता टीम द्वारा जिले के विभिन्न जगहों पर मजिस्ट्रेट रविकुमार,सबइंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल बबलू सिंह यादव,हेड कांस्टेबल मिर्जा बेग, ड्राइवर लाल प्रताप सिंह के साथ ज्ञानपुर तहसील के सीतामढ़ी, बारीपुर, नारेपर, नत्थईपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग गोपीगंज बस स्टैंड के पास, मिर्जापुर तिराहा आदि स्थानों पर मुस्तैदी से वाहनों की जांच करते देखे गए।

ए टी एम को बदलकर जनता को ठगने वाले पांच के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

गोपीगंज। थाना गोपीगंज जनपद भदोही आज दिनांक 10.2.2022 को मै अभिनव वर्मा प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज मय हमराही HC विरेन्द्र कुमार यादव व का. प्रमोद यादव व का. दिनेश कुमार यादव मय टाटा सोमो गोल्ड UP 66 G 0202 चालक रामविलाश यादव के थाना स्थानीय से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र व रोक थाम जुर्म जरायम व भ्रमण सामान्य निर्वाचन विधान सभा 2022 हेतु मामूर था कि ज्ञात हुआ कि गैंग लीडर शंकर कुमार S/O रघुनाथ साकिन मेहरावा थाना सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 26 वर्ष का एक सुसंगठित गिरोह है जो अवलोकन अभिलेख एवं भ्रमण क्षेत्र से प्रमाणित है। उक्त गिरोह द्वारा एटीएम बदल बदलकर जैसे अपराध करने में अभ्यस्त है विशाल गौतम S/0 सुजीत गौतम सा0 सिसवारा थाना दिदारगंज जनपद आजमगढ उम्र 24 वर्ष व अमलेश कुमार S/O बासदेव सा0 भादो थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ उम्र 25 वर्ष व हीरालाल गौतम पुत्र सुबाषचन्द्र गौतम साकिन देवकली थाना सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 24 वर्ष व अजय भारती S/O राकेश भारती उर्फ नागसेन सा0 खम्हौरा थाना सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 23 वर्ष इस गैंग के सक्रिय सदस्य है यह गैंग संगठित होकर अपने तथा अपने गैंग के सदस्यो के लिए आर्थिक भौतिक बुनियादी लाभ हेतु एटीएम बदल बदलकर जैसा अपराध कारित करने में अभ्यस्त अपराधी है इस गैंग के भय और आतंक के कारण जनता का कोई भी व्यक्ति इसके कृत्य की सूचना थाना पर देने अथवा मा0 न्यायालय में गवाही देने का साहस नही कर पाते है इस गैंग के भय एवं आतंक से जन मानस में भय व्याप्त रहता है जिसकारण जनहित में इनका स्वतन्त्र एवं स्वछन्द रहना न्यायोचित नही है। इस गैंग के द्वारा किये गये आपराधिक कृत्य दिनाँक 12.10.21 को श्रीमती शबाना बेगम W/O तेजू अली सा0 चकसहाब थाना गोपीगंज जनपद भदोही के तहरीर पर मु0अ0सं0318 /21 धारा 419 1420 /406 भादवि बनाम अज्ञात के पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 श्री संतोष कुमार राय चौकी प्रभारी गोपीगंज थाना गोपीगंज जनपद भदोही द्वारा विवेचना से उक्त गैंग को प्रकाश में लाकर फर्द बरामदगी /गिरफ्तारी से गैंग लीडर व सक्रिय सदस्यगण प्रकाश में आये है विवेचना से पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र संख्या 286 /21 दिनाँक 5.12.21 को मा0 न्या0 प्रेषित किया गया है व दिनांक 31.10.2021 को भी लक्ष्मी राम राजभर S/O बच्ची राजभर सा0 जगदीशपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर के तहरीर पर मु0अ0सं0- 316 /2021 धारा 420 भादवि बनाम अज्ञात के पंजीकृत होकर उ0नि0 श्री धीरेन्द्र कुमार ओझा को सुपुर्द किया गया है फर्द बरामदगी / गिरफ्तारी के आधार पर गैंग लीडर एवं गैंग के सक्रिय सदस्यो का नाम प्रकाश में आया है। पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र संख्या 01 /22 दिनॉक -27.01.2022 को मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया है जो मा0 न्यायालय में विचाराधीन है उक्त आपराधिक कृत्यो से यह स्पष्ट है कि इस गैंग द्वारा एटीएम बदल बदलकर अपराध कारित करने में अभ्यस्त है, जिनके क्रिया कलापो पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय भदोही को गैंग चार्ट तैयार करके अनुमोदित हेतु प्रेषित किया गया था जिसमें श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय दवारा एक से लगायत पाँच के विरुद्ध गैंग चार्ट दिनाँक 09.2.2022 को अनुमोदित किया गया है इस गैंग का यह कृत्य उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि 0 1986 की धारा की धारा 3 (1) की परिधि में आता है अतः गैंग चार्ट में उल्लेखित अभियुक्तगण क्रमांक एक से पाँच तक के विरुदध उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 की धारा 3 (1) के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करें

पिता ने पुत्री के उत्पीड़न, दहेज के तहत दामाद सहित पांच के विरुद्ध कराया मुकदमा।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के घनश्याम सिंह पुत्र रामखेलावन सिंह सा0 मुलापुर थाना गोपीगंज जिला भदोही ने अपने दामाद सहित पांच के विरुद्ध दहेज, उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने अपने तहरीर में दिया की अपनी लड़की अन्नू सिंह की शादी सूर्यप्रताप सिंह पुत्र मातादीहल सिंह सा0 केवटाही थाना कोईरौना जिला भदोही के साथ 8 वर्ष पूर्व किया था। हम प्रार्थी बेटी अन्न सिंह की शादी मे अपने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था । शादी के बाद मे अपने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था । शादी के बाद दोनो पति-पत्नी के रुप मे अपने पति-पत्नी धर्म का निर्वहन करते हुए दोनो के संसर्ग से दो लड़के पैदा हुए है । मैने लड़की के पति को घर बनवाने के लिए पचास हजार रुपया दिया और डेढ़ साल बाद पुन साठ हजार रुपया गाड़ी मोटर साइकिल हेतु दिया बावजूद इसके हम प्रार्थी के लड़की को परेशान करते चले आ रहे है । हमारे लड़की को जेठ गोपाल सिंह, दामाद सूर्यप्रताप सिंह, ससुर मातादीहाल, जेठानी बीना, कृष्णा आदि लोग गाली गुप्ता देते हुए हमारे लड़की को मारकर घर से निकाल दिये । प्रार्थी ने सीतामढ़ी पर दरख्वास्त दिया तो चौकी की पुलिस ने मामले को सुलह करा दिया इसके बावजूद भी प्रार्थी की लड़की के कह रहे है कि दो लाख रुपया लेकर आओगी तभी रहने देगे अन्यथा घर मे नही रहने देगे ।

माँ संतोषी एवं माँ दुर्गा जी का सातवां वार्षिक उत्सव हरि कीर्तन से हुआ प्रारम्भ।

Editor yash pathak 9140290705


गोपीगंज ।बाबा सेमराध के पावन नगरी के निकट मठिया नगरदह में माँ संतोषी व माँ दुर्गा का सातवां वार्षिक उत्सव समारोह एवम विशाल भंडारे का हुआ आयोजन।जिसमे 24 घण्टे हरिकीर्तन के बाद हवन व विशाल भंडारे का आयोजन हुआ है।विगत कई वर्षों के भाँति इस वर्ष भी यह आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिसमे कोविड के नियमो का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस व मास्क सेनेटाइजर का भी उपयोग देखने को मिला।मन्दिर के प्रबधंक मिथिलेश गिरी ने बताया कि यह माता रानी की कृपा व सबके सहयोग से यह विशाल भंडारा सम्पन्न हो पाता है।जिसमे लगभग दस हजार भक्त माँ का प्रसाद ग्रहण करते है।जिस मौके पर भोला नाथ गिरी,सुरेंद्र विश्वकर्मा,सदानंद मिश्रा,शायमधर मौर्य, राजेश गिरी,विमल मिश्रा,आशीष पाण्डेय,हाकिम सिंह,डॉ सुमन पाण्डेय आदि कई माता रानी के भक्त मौजूद रहे।

जोगीबिर मंदिर की जमीन पर भू माफियाओ की नजर

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर के कोतवाली के सामने प्राचीन जोगीवीर महादेव मंदिर का मामला फिर गरम हो गया है। बताया जाता है कि बीती रात मंदिर परिसर में एक नई मूर्ति भैरव बाबा का अज्ञात लोगों ने बगैर प्राण प्रतिष्ठा कराए गलत नियति को लेकर आनन-फानन में रख दिया। इसी को लेकर एक पक्ष द्वारा इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मामले की जांच में जुट गई है, ज्ञात हो कि करोड़ों की कीमती जमीन पर अब भू माफियाओं की नजर पैनी हो गई है और मंदिर की जमीन हड़पने की नीयत से रोज नए-नए कारनामे किए जा रहे हैं, जबकि बेशकीमती तालाब जो मंदिर से सटी है। उसका भी मुकदमा उप जिला अधिकारी ज्ञानपुर की अदालत में विचाराधीन है, बताया जाता है कि गत वर्ष प्राचीन महादेव मंदिर से भगवान की शिवलिंग की मूर्ति सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्ति और चांदी के आभूषण व बर्तन चोरी हो गए थे। इसको लेकर भक्तों में काफी रोष रहा और मुकदमा भी पंजीकृत चोरी का हुआ था, नगर वासियों के सहयोग से फिर शिवलिंग व हनुमान जी का मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कर भंडारा प्रसाद वितरण कराया गया, और तभी से भगवान शिव और बजरंगबली की पूजा पाठ भोग प्रसाद रोजाना होता है ।

भदोही जनपद पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/सह संपादक

-चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग वाहनों से कुल ₹2,78,000/- (रुपए दो लाख अठहत्तर हजार) कैश बरामद
-आयकर विभाग की टीम कर रही जांच
-जनपदीय पुलिस द्वारा बॉर्डर पॉइंट व मुख्य स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थ व वाहनों से कैश ले जाने सम्बन्धी की जा रही सघन चेकिंग
आगामी विधानसभा निर्वाचन वर्ष-2022 को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में जनपद के बॉर्डर पॉइंट व मुख्य स्थानों पर बैरियर पॉइंट स्थापित कर पुलिस टीम व प्रशासनिक स्तर पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थ व वाहनों से कैश परिवहन की सघन चेकिंग की जा रही है ।
पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा आज दिनांक- 09.02.2022 को सायं दौरान चुनाव सम्बन्धी वाहन चेकिंग थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत रजपुरा चौराहा पर दो वाहनों से क्रमशः ₹1,91,000/- व ₹87,000/- कुल धनराशि ₹2,78,000/- (रुपये दो लाख अठहत्तर हजार ) कैश बरामद किया गया। बरामद कैश के बारे में सन्तोषजनक जबाब न देने व वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उक्त कैश को सीज कर आयकर विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही है। 

नगर में आड़े तिरछे वाहनों को खड़े करने से जाम की हालत पैदल चलना हुआ दुश्वार।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/सह संपादक

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगरीय क्षेत्र के बड़ी चौराहे से छोटी चौराहे के बीच आड़े तिरछे वाहनों को सड़क पर ही खड़ी कर देने से जाम की स्थिति ऐसी बनती है की पैदल राहगीरों का चलना दुश्वार हो जाता है। दिन बुधवार को नगर के सदर मोहाल में दुकानों के सामने आड़े तिरछे वाहनों को खड़ी कर देने से घंटो जाम की स्थिति बनी रही उसके साथ ही वनवे का पालन कराने स्थानीय पुलिस नाकाम साबित हो रही है, जब कभी भी पीस कमेटी की बैठक कोतवाली परिसर में होती है, हर बार नगर में अतिक्रमण, वनवे का मुद्दा उठाया जाता है और व्यापारियों की सहमती से लागू किए जाने की बात कही जाती है, परंतु वही ढाक के तीन पात वाली कहावत पुलिस अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में फेल हो जाती है। यह नहीं की पुलिस अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करती बस फौरी तौर पर करके हट जाती है जब की बड़ी चौराहे पर पुलिस, होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगी रहती है, बावजूद कामर्शियल गाड़ियां अंदर प्रवेश कर जाती है। वही छोटे दुकानदारों का कहना है की इस जाम से कोई ग्राहक बाजार के अंदर आना नही चाहता जिससे हमारा व्यापार भी प्रभावित होता है। पुलिस अगर वनवे और अतिक्रमण करने वालो पर अंकुश लगाए तो व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

दिब्यांगजनों को माला पहनाकर किया सम्मानित व मतदान के प्रति किया जागरूक, दिलाई सपथ।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/सह संपादक

एक वोट आपका हक, आपकी आवाज आपका कर्तव्य।

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। दिन मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गुलाब धर मिश्र इंटर कालेज में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर दिब्यांग जनों को आगामी सात मार्च को होने वाले ज्ञानपुर विधान सभा मतदान के पूर्व जागरूकता के साथ निर्भीक होकर अपना मत देने की अपील के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट अजय कुमार यादव ने बूथ संख्या 418 से 422 तक पर सपथ दिलाई।

सेक्टर मजिस्ट्रेट अजय कुमार यादव ने दिव्यांग जनों को शपथ पत्र में कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन ओं में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।मजबूत लोकतंत्र हेतु मतदान के प्रतिशत में वृद्धि अत्यन्त आवश्यक है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किये जाने के लिये इस बार कई व्यवस्थाएं की गयी है। प्रत्येक दिव्यांग मतदाता का मतदान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। निर्वाचन आयोग द्वारा पोस्टल बैलेट से दिव्यांगजन के लिए फार्म 12-घ भरने हेतु वैकल्पिक सुविधा प्रदान की गयी है। यदि आप मतदेय स्थल पर पहुचने में असमर्थ है तो आप इस फार्म को भरकर पोस्टल बैलेट की मांग कर सकते है। यदि आप अपने मत का प्रयोग अपने बूथ पर जाकर करना चाहते है तो मतदेय स्थल पर मतदान करने हेतु सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाओं यथा सहायक, बी०एल०ओ० हेल्प डेस्क, व्हील चेयर, दृष्टि बाधित मतदाताओं के लिये ब्रेले मतपत्र, रैम्प, शौचालय, पानी की आपूर्ति इत्यादि की व्यवस्था भी केन्द्रों पर सुनिश्चित की गयी है।
जिला प्रशासन का उद्देश्य आगामी 07 मार्च, 2022 को होने वाले विधानसभा निर्वाचन में दिव्यांग बन्धुओं का शत-प्रतिशत मतदान का है। इसमें आप सबका योगदान अत्यन्त आवश्यक है। पूर्ण विश्वास है कि आप पोस्टल बैलेट अथवा मतदेय स्थल पर जाकर शत-प्रतिशत मतदान करते हुए मजबूत लोकतन्त्र निर्माण में एक अभिन्न अंग के रूप में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेंगे। शुभ कामनाओं के साथ। -एक वोट आपका हक, आपकी आवाज आपका कर्तव्य। शपथ दिलाने वालों में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय लेखपाल बेलाल अहमद, बीएलओ तेज प्रकाश मौर्य, अशोक कुमार गुप्ता, अभिषेक, अजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे