गुप्त नवरात्र पर सपा प्रमुख की पत्नी ने विंध्यधाम में किया शक्ति पूजन विस चुनाव में विजय के लिए गुप्त अनुष्ठान की चर्चा

रिपोर्ट- सुधीर सिंह

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर । विंध्याचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी गठबंधन 50 सीटे जीतेंगी, गुप्त नवरात्र में माँ विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने पहुंची डिम्पल यादव ने दिया बयान, कहा जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ेगा हमारे गठबंधन का परफॉर्मेंस बेहतर होता जाएगा ।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव ने गुप्त नवरात्र के तृतीया तिथि पर मां विंध्यवासिनी दरबार में दर्शन पूजन जीत का आशीर्वाद लिया । एक होटल में कुछ देर ठहर कर हाथों में नारियल चुनरी माला फूल और चढ़ावे लेकर मंदिर परिसर में प्रवेश की। गणेश द्वार मार्ग होते हुए मां विंध्यवासिनी माता के गर्भ गृह में विधि विधान पूर्वक मंत्रो उच्चारण के बीच दर्शन पूजन अर्चन किए । मां के चरणों में एक जोड़ी पायल, बिछिया एवम नथिया, लाल चुनरी एवम द्रव्य अर्पित की । मां के गर्भ गृह से दर्शन पूजन करने के उपरांत मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवता के परिक्रमा करते हुए हवन कुंड की परिक्रमा भी की । दर्शन पूजन तीर्थ पुरोहित विजय बाबू मिश्रा ने कराया ।
डिंपल यादव संक्षिप्त प्रश्नों का ही जबाब दिया । पूर्वांचल के सीट बंटवारे पर कहा कि जैसे-जैसे चरण आगे बढ़ रहे हैं, वैसे वैसे सीट का बंटवारा किया जा रहा है एवं सारी चीजों को देखते हुए सीटों का बंटवारा किया जाएगा । प्रदेश के चुनाव पर कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का गठबंधन 50 सीटों पर चुनाव जीत रही है एवं जैसे-जैसे चरण आगे बढ़ते रहेंगे वैसे वैसे समाजवादी पार्टी का परफॉर्मेंस और भी अच्छा होता जाएगा ।

हौसला बुलंद चोरों ने उड़ाई बाइक। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/सह संपादक

गोपीगंज। दिन मंगलवार की रात्रि मे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारीपुर उमरपुर से हौसला बुलंद चोरों ने दरवाजे से उड़ाई बाईक।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की डा0 जोखन प्रसाद यादव (ग्राम प्रधान) पुत्र राम सेवक यादव ग्रा0 सारीपुर उर्फ उमरपुर पोस्ट चकसुन्दरपुर ज्ञानपुर थाना गोपीगंज भदोही, ने बताया की मोटर साइकल के डिग्गी मे से ग्राम सभा का मोहर, मनरेगा का कुछ जाब कार्ड, कुछ सरकारी कागजात तथा मोटर साइकल का कागज एवं कुछ लाभार्थीयो का आधार कार्ड एवं पासबुक भी था व मोटर साइकल का विवरण इस प्रकार है हीरो कम्पनी का एच0एफ0डिलक्स कलर काला UP 6670968 माडल नं0 HFDLXSECFZRS. इंजन नं0 HATIENKGG17502, चेसिस नं0 MBLHAW023KGG17314 इत्यदि जबकि मोटर साइकल घर के दरवाजे पर लॉक करके खड़ी की गयी थी जब सुबह सोकर सभी सदस्य उठे तो गाड़ी घर से गायब थी काफी खोज बीन किया गया लेकिन कही पर भी सुराग नहीं मिला । हमारे पास मोटर साइकल खरीदते समय दो चाभी थी एक खो गयी और एक चाभी है । पुलिस ने मुकदमा कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।

ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के कारण मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर लगा भीषण जाम

20 घंटे से लगा जाम शाम तक नही खुल पाया

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

थाना क्षेत्र पिपरी के मुर्द्धवा-बीजपुर मार्ग पर आर वाई सिंह घाट पर ओवरलोड बालू लदी ट्रकों के फंसे होने की वजह से गुरुवार की रात से ही भीषण जाम लग गया है जिसके चलते हजारों मजदूरों की ड्यूटी शुक्रवार को छूट गई और उन्हें मायूस होकर अपने अपने घरों को वापस लौटना पड़ा। बीते कुछ दिनों से एक बार फिर से ओवरलोड बालू लदी ट्रकों का संचालन होने से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ओवरलोड बालू लदी ट्रकों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है जिसकी वजह से आम आदमियों को काफी मुसीबत झेलनी पड़ रही है, प्रतिदिन रोजी रोटी की तलाश में रेणुकूट जाकर कमाने वाले लोगों को जाम की वजह से गुरुवार की सुबह आधे रास्ते से ही वापस आना पड़ा। गुरुवार की दोपहर तक जाम इतना बढ़ गया था कि आश्रम मोड़ से मुर्धवा तक वही आश्रम मोड़ से दुद्धी जाने वाले रास्ते में भी 3 किमी तक ट्रकों की लाइन लगी हुई है और एक लाइन पर ही दोनों तरफ की गाड़ियां आ जा रही है जिससे जाम में कई घंटे गाड़ियां फस जा रही है और वह आगे नहीं जा पा रही हैं।सरकारी विद्यालयों के शिक्षक समेत तमाम अन्य लोग अपने काम पर समय से नहीं पहुंच सके, जाम में फंसे लोग सरकार को कोस रहे थे और कह रहे थे कि यदि प्रशासन चाहे तो एक भी ओवरलोड गाड़ियों का संचालन ना हो परंतु प्रशासन की मिलीभगत से ही ओवरलोड बालू की गाड़ियां धड़ल्ले से चल रही है और इनकी इसके बावजूद इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है कभी कभार प्रशासन द्वारा दिखावे के लिए कुछ बालू की गाड़ियों पर कार्रवाई कर दी जाती है और कुछ दिन बाद फिर से वही पुराना खेल शुरू हो जाता है।

नाराज पदाधिकारियों द्वारा AIMIM प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी पर हुए प्राण घातक हमले के विरुद्ध राज्यपाल को दिया ज्ञापन

रिपोर्ट- सुधीर सिंह

Editor yash pathak 9140290705

मिर्जापुर आज AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी पर कल मेरठ में हुए प्राण घातक हमले से नाराज AIMIM के जिलाध्यक्ष खालिद तिवारी की अगुवाई में महामहीम राज्यपाल को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौपते हुए कहा कि मेरठ जिले में बैरिष्टर पर हुए हमले की हम लोग घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल अभियुक्तों पर सख्त से सख्त कार्यवाही किया जाय उनके उपर कराये गये प्राण घातक हमले के मास्टर माइंड को तत्काल गिरफ्तार किया जाय। क्योंकि एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद पर इस तरह से सरेआम हत्या करने की कोशिश लोकतंत्र के लिए बहुत ही खतरनाक है। उन्होंने कहा की बैरिस्टर पर चार राउंड गोली दागी गयी लेकिन वे सही सलामत बच गये। उन्होंने बताया कि बैरिस्टर असदउद्दीन डरने वाले नहीं हैं ना ही उत्तर प्रदेश का AIMIM का कोई कार्यकर्ता डरने वाला है। उन्होंने कहा कि अगर अभियुक्तों पर कार्यवाही करने में किसी तरह की कोताही बरती गयी गयी तो आगे इससे बड़ा आंदोलन मिर्जापुर AIMIM यूनिट द्वारा किया जायेगा।

मिलिट्री कम्पाउण्ड करनपुर में गोली मारकर लूट की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट- सुधीर सिंह

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर । मिलिट्री कम्पाउण्ड करनपुर में गोली मारकर लूट की घटना के बावत वादी श्री शंकर लाल बिन्द पुत्र स्व मुसई राम विन्द सा0चन्देल डडिया थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर के तहरीरी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 12/22 धारा 394 भा0द0वि0 के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक/ पुलिस उपमहानिरीक्षक जनपद मीरजापुर के कुशल मार्ग दर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मीरजापुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना को0 देहात व स्वाट की संयुक्त टीम गठित की गयी। विवेचनात्मक कार्यवाही से ज्ञात हुआ कि वादी मुकदमा द्वारा जिन लोगों पर घटना कराने का संदेह प्रकट किया गया था उनसे काफी पहले से मुकदमें बाजी चल रही थी। जिसमें एक मुकदमा जो करीब 6.5 विस्वा जमीन के विषय में मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा मजरुब लालबाबू बिन्द को इस आधार पर जमानत दी गयी थी कि वह विवादित भूमि को स्वयं के खर्चे पर विपक्षीगण को रजिस्ट्री करेगा व उन्हें कब्जा भी प्रदान करेगा अन्यथा उसकी जमानत खारिज कर दी जायेगी। जिसमें दिनांक 06 जनवरी 2022 को तारीख लगी थी व अगली तिथि 03 मार्च 2022 को घोषित थी। मजरुब को इससे काफी नुकसान होने वाला था जिससे वह आहत था। घटना के सम्बन्ध में बहुत सी बाते व परिस्थितिया संदेहास्पद प्रतीत हो रही थी। जिसके बाद संयुक्त टीम द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए मजरुब लालबाबू बिन्द से गहन पूंछताछ की गयी तो उसने स्वयं ही अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपनी जमीन बचाने व स्वयं व परिवार को जेल जाने से बचाने और विपक्षीयों को फर्जी मुकदमें में फसाने के गरज से घटना स्वयं कारित करना स्वीकार कर लिया। घटना कारित करके उसने प्रयुक्त असलहा कट्टा व कारतूस घटना स्थल के पास ही फेक दिया था जिसे पूर्व में ही बरामद किया जा चुका है। संकलित साक्ष्यों व स्वीकारोक्ति के आधार पर सुसंगत धाराओं का समावेश करते हुए मजरुब लालबाबू बिन्द को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण कर लिया गया है।

अतिक्रमण किये हुए रोड का मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट- सुधीर सिंह

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर । विंध्याचल मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा आज दोपहर 12:30 बजे लगभग अटल चौक से लेकर रेहड़ा पुल तक किया स्थलीय निरीक्षण कर कहा कि काफी लंबे समय से रुका हुआ जो की काफी चौड़ी सड़क है और महत्वपूर्ण सड़क है। इसके निर्माण कार्य में अब तेजी आई है टाइम लाइन के हिसाब से कार्य किया जा रहा है या नहीं देखा गया काफी अधिक संख्या में अवैध बने हुए मकानों को जमिदोज किया गया ताकि सड़क के स्पेस में कमी ना आए और इस कार्य को लगभग 15 दिन के अंदर पूर्ण करने के लिए दिशा निर्देश दिया
पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया था सड़क जो अब सड़क के साथ लोगों की नाली की समस्या भी दूर किया जाएगा।

मौर्य विकास समिति ने मेरिट के आधार पर मेडिकल कालेज में दाखिला पाए जाने पर युवक को सम्मानित किया।

Editor yash pathak 9140290705


गोपीगंज। मौर्य विकास समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार मौर्य की अध्यक्षता में गोपीगंज पश्चिम मोहाल निवासी अंकित कुमार मौर्य पुत्र प्रमोद कुमार मौर्य का नीट की परीक्षा में उत्तर प्रदेश में 2353 अंक पाकर मिर्जापुर स्थित मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के चयन होने पर उनके घर पर मौर्य विकास समिति के पदाधिकारियों ने अंकित कुमार को भगवान बुध की प्रतिमा समिति का किताब प्रदान कर अंकित कुमार को माला पहनाकर सम्मान किया गया। जिला उपाध्यक्ष प्रवेश चंद्र मौर्य, जिला सचिव विमलेश मौर्य, राजाराम मौर्य,शिवचंद्र मौर्य, अवधेश मौर्य, बल्ला मौर्य नगर अध्यक्ष गोपीगंज, सहित अन्य शुभचिंतक साथी व मित्रगण उपस्थित रहे। अंकित मौर्य ने बताया की यह सब हमारे माता, पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद का फल है, भविष्य में गरीबों, दिन दुखियों, जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे पड़ा पुण्य है।

विंध्याचल में जबरन ली गई है विंध्य कारीडोर की जमीन, कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होते ही बोले राजन पाठक

रिपोर्ट- सुधीर सिंह

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर। विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है राजनैतिक दलों में हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। बताते चले कि गत बुधवार की शाम मिर्ज़ापुर जनपद की नगर विधानसभा सीट पर जैसे ही कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नाम का ऐलान प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया गया उसी वक्त विपक्षी पार्टियों के खेमे में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई।
इसी संबंध में गुरुवार को मिशन कंपाउंड स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में अपने चुनावी समर की शुरुआत करते हुए शहर अध्यक्ष व कांग्रेस के नगर प्रत्याशी राजन पाठक ने केंद्र और प्रदेश की वर्तमान सरकार व उनकी नीतियों पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर यूपी कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जिला प्रभारी सत्यवीर सिंह तथा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन दीपचंद्र जैन की मौजूद रहे।
श्री पाठक ने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार बेरोजगारी चरम सीमा पर है। विंध्य कारीडोर के नाम पर स्थानीय नागरिकों के साथ छलावा हुआ है। जमीन की उचित कीमत ना देकर गुंडागर्दी के बल पर उनकी जमीन हड़पने का उन्होंने आरोप लगाया।
श्री पाठक ने कहाकि भाजपा राज में स्वास्थ्य व्यवस्था जर्जर होती जा रही है, मंडलीय अस्पताल को भले ही मेडिकल कॉलेज में समायोजित कर दिया गया हो किन्तु दवा इलाज आदि की व्यवस्था पूरी तरह से नदारद है। आज भी गंभीर बीमारी के लिए मरीजों को वाराणसी, इलाहाबाद रेफर किया जाता है सिर्फ अस्पताल का नाम बदला गया है इसी तरह शिक्षा स्वास्थ्य, सड़क पर भी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार में विकास सिर्फ कागज़ो पर दिखाई देता है पीतल,कालीन उद्योग पूरी तरह से ठप हो चुका है। रोजगार के लिए नौजवान ठोकरें खा रहा है। तीन बार विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष रह चुके राजन पाठक बेहद साफ सुथरी छवि के नेता बताए जाते है, जिनका जीवन सादगी पूर्ण बताया जाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस नगर विधानसभा प्रत्याशी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता उन्हें वोट देकर चुनाव जिताए वे जनता के बीच में जनप्रतिनिधि की तरह नहीं बल्कि परिवार के रूप मौजूद रहेंगे।

संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट- सुधीर सिंह

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर । नगर के पथरहिया स्थित विकाश भवन परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन आर एल एम्) के कर्मचरियों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए, उपायुक्त रोजगार को दिए ज्ञापन में एनआरएलएम कर्मियों ने कहा कि उनका समस्त स्टाफ पूरी ईमानदारी स्वयं सहायता समूह की गरीब महिलाओं के सशक्तीकरण तथा सामाजिक आर्थिक विकाश के लिए दिन रात कार्य करता है किन्तु कर्मियों के गरिमा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जो कत्तई बर्दास्त नहीं है ज्ञापन सौंप कर्मियों ने मांग की आउटसोर्सिंग की व्यवस्था समाप्त कर उन्हे पहले कि भाती संविदा पर नियुक्त किया जाय तथा वेतन व भत्ते में वृद्धि कर जीवन बीमा, कैशलैस इलाज की व्यवस्था के अलावा वर्तमान जारी भर्ती का विज्ञापन तत्काल निरस्त कर हितो की रक्षा की जाय,।

गोवंश संरक्षण की धज्जियां उड़ाता मीरजापुर नगर पालिका

रिपोर्ट- सुधीर सिंह

Editor yash pathak 9140290705

खबर मिर्जापुर जनपद से जहां गोवंश संरक्षण के नाम पर सरकारी बनती और गिरती हो ऐसे प्रदेश में गोवंशो के तिरस्कार के ऐसे दृश्य मन विचलित करते हैं गोवंश संरक्षण के नाम पर जहां वर्तमान सरकार भारी-भरकम बजट खर्च करने की बात करती है लेकिन नगर पालिका प्रशासन मिर्जापुर के द्वारा मृत गोवंश को जैसे तैसे फेंक कर अपनी इतिश्री कर ले रही है मिर्ज़ापुर नगर पालिका प्रशासन के द्वारा मृत गोवशो जिले के पर्यटन स्थल खड़ंजा पाल के समीप खुले में फेंक कर अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण निर्वहन कर रही है इस संबंध में जब ईओ नगर पालिका मिर्जापुर से वार्ता की गई उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताई मौके पर सैकड़ों गोवंशो के अवशेष स्पष्ट ही दिखाई देते हैं लेकिन मिर्ज़ापुर नगर पालिका प्रशासन को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास ही नहीं है ईओ नगर पालिका मिर्जापुर को मृत गोवंशो के अवशेषों को नष्ट करने के सरकारी गाइडलाइन की जानकारी तक नहीं है अब इनसे उम्मीद भी क्या की जा सकती है पर्यटन स्थल के बगल में हो रहे इससे आसपास के ग्रामीणों के साथ साथ राह पर चलने वाले राहगीरों का भी चलना मुश्किल हो गया है लेकिन जिम्मेदारों के आंख कान नाक सब बंद है गौ के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकने वाले अपनी राजनीतिक मजबूरियों के कारण शायद इस मुद्दे पर कुछ न बोले लेकिन आम जनमानस में चर्चा चहूओर है कि गौ सिर्फ सरकार बनाने की एक मात्र साधन है देखना यह होगा जिम्मेदार अधिकारी ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही करते हैं अथवा नहीं।