दो बाईक सवारों को आमने सामने टक्कर दोनो गंभीर।

Report by anis akhtar

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पावर हाउस के पास दो बाईक सवारों की जोरदार टक्कर में शास्वत उर्फ मन्नू 15 पुत्र लवकुश निवासी खमरिया, रत्नेश दुबे 37 पुत्र लक्ष्मीकांत निवासी तिलढ़ी मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज संतोष राय ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन दोनों को रेफर कर दिया गया मौके पर दोनों के परिजन पहुंच गए थे

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्तगतअन्तर्गत 229 गरीब परिवारों की पुत्रियों का विवाह समारोह सम्पन्न।

Report by anis akhtar

भदोही । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्तगत विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर भदोही में गरीब एवं असहाय परिवारों की 229 पुत्रियों का सामूहिक विवाह सौहार्दपूर्ण माहौल में विधि विधान मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित सभी अतिथियों ने नवविवाहित वर-वधू को उनके सुखद जीवन के लिए आर्शीवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
भव्य पंडाल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के मा0 सांसद रमेश चन्द बिंद, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, मा0 विधायक भदोही रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी, मा0 विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी तथा मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया। मंच पर आसीन सभी अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
मा0 सासंद रमेश चन्द बिंद जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 229 गरीब परिवारों की पुत्रियों का विवाह समारोह सम्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की पुत्रियों का विवाह कराया जाता है, यह योजना बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी तथा मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभपरक/ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचे। राज्य सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है तथा उनको रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। मा0 सांसद जी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिये विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार की इस योजना से समाज के अन्तिम छोर पर खड़े गरीब व्यक्ति तक लाभ पहुॅचा है। इसके अलावा इस विवाह समारोह में सभी लोगो का आपसी सामंजस्य एक-दूसरे के प्रति लगाव को दर्शाता है। जिसके तहत जनपद के विभिन्न धर्म तथा समुदाय के लोगों ने समारोह में हिस्सा लिया। उन्होनें योजना की तारीफ करते हुए कहा कि सामजिक समरसता की दिशा में यह योजना वरदान साबित होगी।
मा0 विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत गरीब एवं असहाय परिवारों की पुत्रियों का विवाह कराया जा रहा है। सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सभी समुदाय एवं धर्मो के रीति रिवाजों के अनुसार व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पहले के समय में लड़कियों की शादी करना माता पिता के लिये एक बड़ी जिम्मेदारी का कार्य होता था। जिसके लिये गरीब परिवारों को कर्ज तक लेना पड़ता था। जिससे उनकी आर्थिक स्थति कमजोर हो जाती थी। समाज के हर पहलू को देखते हुए शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
मा0 विधायक औराई दीनानाथ भास्कर ने मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाऐ। श्रम विभाग, कृषि विभाग तथा विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने ने कहा कि हमारा और हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शासन और सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाऐं तथा कोई भी पात्र लाभार्थी किसी भी दशा में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभपरक योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में उपस्थित सभी नवविवाहित वर-वधू को उनके सुखद जीवन के लिए आर्शीवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, निराश्रित/निर्धन परिवारों के विवाह योग्य कन्याओं के लिए मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश के अंदर निवास करने वाले सभी समुदायों व वर्गों के व्यक्तियों के लिए संचालित है। गरीबी रेखा के नीचे निवास करने वाले परिवार जिनकी वार्षिक आय दो लाख (2,00000) रूपये से कम है वे सभी लाभ लेने के लिए अनुमन्य हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त विकास खण्डों एवं नगरीय क्षेत्रों से लगभग 229 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। जिसमें 04 मुस्लिम जोड़े तथा 225 हिन्दू जोड़े रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि ग उन्होंने बताया कि योजनार्न्तगत प्रत्येक जोड़े पर रू0 51,000 हजार का व्यय आता है। जिसमें संबंधित वधू पक्ष अर्थात कन्या को रू0 35,000 हजार की अनुदान राशि उनके स्वयं के बैंक खाते में अन्तरित की जाती है तथा रू0 10,000 में वधू पक्ष को विवाह हेतु सामग्री जैसे चांदी की पायल, बीछिया, डिनर सेट, कपड़े, कम्बल इत्यादि दिये जाते हैं तथा रू0 6,000 हजार खान-पान, टैंट पण्डाल आदि की व्यवस्था पर व्यय होता है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन अधिकारी के द्वारा सभी जोड़ों का विवाह पंजीकरण भी किया जाता है। गरीब एवं असहाय परिवारों की 229 पुत्रियों का सामूहिक विवाह सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ जिसमें से 225 जोड़ों का हिन्दू रीती रिवाज तथा 04 जोड़ों का मुुस्लिम रीति रिवाज के साथ किया गया। विवाह कार्यक्रम के उपरान्त नवविवाहित युगल तथा वर-वधू पक्ष के परिजनों ने पंडाल में भोजन ग्रहण किया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द् यादव, दिव्यांग एवं महिला सशक्तिकरण अधिकारी, आदि सहित बडी संख्या में मौजूद अधिकारियों जनप्रतिनिधियों पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने नवविवाहित दम्पतियों को शुभकामनायें दी।

दो दिवसीय बाल खेलकूद का मुख्य विकास अधिकारी ने किया सुभारंभ।

Report by anis akhtar

ज्ञानपुर।बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 23वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता दो दिवसीय स्थान सार्वजनिक पुलिस लाइन ज्ञानपुर में मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि खेलकूद का जीवन में बहुत महत्व है इससे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। आगे उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा में अब बहुत अच्छा बदलाव आया है, शिक्षण कार्य में बेहतर उन्नति की ओर अग्रसर है।
मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने ने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ खेल भी ज़रूरी है। एक अच्छा खिलाड़ी अपने खेल के माध्यम से अपने परिवार व देश का नाम गौरवान्वित करता है। उन्होंने कहा कि अच्छा खिलाड़ी अपने खेल और व्यक्तित्व द्वारा दूसरे खिलाड़ियों को प्रेरणा देता रहता है। अगर प्रतिभा और कुछ करने की लालसा, हौसला और अनुशासन है तो एक न एक दिन सफलता जरूर प्राप्त करेंगे।
सभी विकास खण्ड के बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह, सुधीर, अशोक कुमार गुप्ता एवं सभी विकास खंडों से आए हुए अध्यापक उपस्थित रहे।

बोलोरो के धक्के से दो मासूम हुए घायल।

Report by anis akhtar

गोपीगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग के व्यस्तम चौराहे से कुछ कदम की दूरी पर कूड़ा बीन रहे दो मासूम आकाश 6 वर्ष, विजय 3 वर्ष पुत्र पिंटू निवासी ज्ञानपुर धक्के से घायल हो गए जिन्हें नागरिकों ने तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया जहां उनका उपचार करने के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

मुस्लिम बस्ती में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश दुबे ने चलाया सदस्यता अभियान सैकड़ों को बनाया सदस्य।

Report by anis akhtar

गोपीगंज। भदोही जनपद के 393, ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे “चलो चलें कांग्रेस की ओर” महा सदस्यता अभियान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के उपाध्यक्ष राजेश दुबे के नेतृत्व में हर वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने में सफल होता दिखाई पड़ने लगा है।ज्ञानपुर ब्लाक के अकोढा गांव के मुस्लिम बस्ती में आयोजित कांग्रेस महा सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजेश दुबे ने कहा कि यूपी में महंगाई ,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी , स्वेच्छाचारिता, महिला, ब्राह्मण एवं दलित,अल्पसंख्यक पर हो रहे अत्याचार सहित अतिवाद से आदरणीया प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस ही निजात दिलाने में सक्षम है। इस अवसर पर कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं का उल्लेख करते हुए राजेश दुबे ने उपस्थित जनसमुदाय को बताया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कक्षा 12 की छात्राओं को स्मार्टफोन एवं ग्रेजुएशन में नामांकित छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी, किसानों का कर्जा माफ ,बिजली का बिल हाफ और कोरोना काल के बकाए को साफ किया जाएगा, 20 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी जाएगी जिसमें महिलाओं की भी भागीदारी होगी ,2500 ₹ कुन्तल गेहूं एवं धान की खरीदारी की जाएगी। महिलाओं को सरकारी बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी और 1 वर्ष में तीन रसोई गैस का सिलेंडर फ्री में दिया जाएगा इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर वशिष्ठ नारायण शुक्ल, मोहम्मद मुस्तफा ,इश्तियाक, मोहम्मद अकबर, समीउल्लाह, समसुद्दीन ,प्रकाश चौबे ,सूरज गुप्ता, मदनू गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे।

नगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से गरीबों में कंबल का वितरण किया जाएगा।

श्रीकांत जायसवाल

गोपीगंज। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गोपीगंज की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड के मौसम को देखते हुए असहाय लोगों को कंबल वितरित करने का निर्णय लिया गया 21 दिसंबर 2021 दिन मंगलवार स्थान पश्चिम मोहाल के एक मैरेज हाल से सुबह 9:00 बजे से लगभग 1000 कंबल वितरित किया जाएगा यह जानकारी नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने दी।

Report by- anis akhtar

परिवार का दुख दर्द बांटने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश दुबे।

Report by -anis akhtar

ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोनिया के तुलसी कला गांव निवासी 33 वर्षीय रविकांत पांडेय की 29 नवंबर दिन सोमवार को सड़क दुर्घटना में हुई मौत से रोते बिलखते परिवार का दुख दर्द बांटने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भदोही राजेश दुबे। राजेश दुबे ने परिजनों तथा ग्राम प्रधान एवं अन्य ग्रामीणों के समक्ष मौके पर ही मृतक के अनाथ हुए चार बच्चों जिसमें से 11, 5 तथा 2 वर्षीय तीन पुत्र एवं 8 वर्षीय एक पुत्री को ग्रेजुएट तक की शिक्षा दिलाने में आने वाले आर्थिक बोझ का निर्वहन करने के साथ साथ तुरंत मृतक के विधवा के खाते में रू 5 लाख कृषक बीमा योजना से भुगतान कराना सुनिश्चित करने के लिए तहसीलदार ज्ञानपुर से मौके से ही वार्ता किया एवं मृतक रविकांत पाण्डेय के परिवार की भारी-भरकम जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु दावा वाद दाखिल कराकर भुगतान कराने हेतु कानूनी सहायता की मुकम्मल व्यवस्था प्रदान किया। मृतक रविकांत पांडे की रोती बिलखती विधवा मां को भी राजेश दुबे ने यह कहते हुए कि हमको भी अपना बेटा ही समझो ढाढ़स बधाया। इस अवसर पर जितेंद्र पांडे, शिवम पांडे, संदीप शुक्ल, ओम पांडे, केशव नाथ चौबे, आदि लोग उपस्थित रहे।

विद्यालय की सफाई नही होने पर सभासद ने लगाया झाड़ू।

Report by-anis akhtar

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद की गिरती साफ सफाई व्यवस्था का ही परिणाम है कि सफाई के रैंक में दिन प्रतिदिन गोपीगंज पालिका का रैंक गिरता जा रहा है। आलम यह है कि पालिका प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद प्राथमिक विद्यालय में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरती जा रही है नगर पालिका प्रशासन द्वारा साफ सफाई की उचित व्यवस्था न करने पर वार्ड 21 सभासद डॉ आनंद कुमार गुप्ता ने झाड़ू लगाकर प्राथमिक विद्यालय प्रथम के गेट से गंदगी को हटाया सभासद का कहना है कि पालिका प्रशासन को अवगत कराए जाने के बावजूद साफ सफाई की व्यवस्था में लापरवाही बरती जा रही है जबकि पालिका प्रशासन प्रतिदिन मुनादी कराकर डोर टू डोर कुडा कलेक्शन करने का दावा कर रहा है लेकिन एक शिक्षा के मंदिर जैसे स्थान पर भी उचित ढंग से साफ-सफाई कराने में व्यवस्था फेल है। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को मुंह चिढ़ाते पालिका प्रशासन की व्यवस्था को लेकर सभासद ने कहा कि जल्द ही उच्चाधिकारियों से शिकायत किया जाएग।

भारत के सी डी एस विपिन रावत उनकी पत्नी समेत कुल तेरह लोग सेना धिकारियों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गोपीगंज कि आपात बैठक में कुन्नूर मैं हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के सी डी एस विपिन रावत उनकी पत्नी समेत कुल तेरह लोग सेना धिकारियों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया उनकी वीरगति से पुरा भारत स्तब्ध है 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा शांति के लिए इससे प्रार्थना की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से रमाकांत गुप्ता डॉ कृष्ण कुमार मोंगिया त्रिलोकीनाथ उमर रतन लाल अग्रहरि गिरजा शंकर पांडे श्रीकांत जायसवाल दिनेश कुमार मिथिलेश अग्रहरि अनिल जायसवाल अभिषेक जयसवाल कमल अवधिया अनिल कुमार अवधिया विनीत कुमार मिश्रा दामोदर अग्रहरी उमाशंकर ठठेरा जगदीश जायसवाल उमाशंकर कसेरा मंसूर अहमद बेचन सिंह रामबाबू जायसवाल सोनू अग्निहोत्री रामेश्वर जायसवाल पप्पू जायसवाल बाबा उमर एवं अन्य लोग मौजूद थे।

संदिग्ध परिस्थियो में गोमती में लगी आग,भारी नुकसान।

ज्ञानपुर। भदोही के ज्ञानपुर नगर में अबूझ हालत में आगलगी से गोमती जलकर राख। भुक्तभोगी पीड़ित दुकानदार द्वारा कई हजारों का नुक़सान बताया गया है।
नगर के पुरानी बाजार मार्ग पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क स्थित राजकुमार गुप्ता की चाय की दुकान बीती रात में अबूझ हाल में लगी आग के चलते समूची गोमती जलकर राख हो गई। जिसके चलते उसमें रखा हुआ फ्रिज, दो अदद पंखा ,एक बड़ा भगोना व नगद जलकर राख हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता, सब कुछ जलकर राख हो गया था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। दुकानदार राजकुमार गुप्ता के अनुसार कई हजार की क्षति बताई गई  है।