Featured

मड़ियाहूं में मजदूर की पुत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के कैलावर गांव में एक किशोरी ने कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कैलावर गांव निवासी अदालत सरोज की पुत्री आंचल सरोज 18 वर्ष खाना आदि खाकर सोमवार की रात अपने कमरे में सोने चली गई, तभी किसी समय दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से झूल गई। मंगलवार को सुबह उसके मां पिता दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए घर से बाहर जाते समय बेटी के दरवाजे पर दस्तक देकर आवाज दिया कि हम काम करने के लिए जा रहे हैं दोपहर तक लौटेंगे। तब तक तुम खाना बना लेना जिसके बाद अदालत सरोज अपनी पत्नी के साथ दोपहर घर लौटे तो कमरे का दरवाजा बंद था।
परिजनों ने दरवाजा खटखटाया और आवाज दिया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जिसके बाद पिता दरवाजे को ढकेला तो दरवाजा खुल गया। आंचल को पंखे से झूलता देख चीख पुकार मच गई। परिजन कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।