गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर रोड स्थित फूल बाग में अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आने से 2 महिलाओं के घायल होने का सूचना प्राप्त हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिन मंगलवार को दोपहर बेबी 50 पत्नी शिवबली पाल निवासी पुरे चकबहुरिया, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही, प्रेमा पत्नी रामबली 45 वर्ष निवासी पूरे चक बहुरिया, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही। अपने घर से किसी कार्य बस बाजार गोपीगंज आई थी ज्ञानपुर रोड फूल बाग स्थित जगह पर अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने धक्का मार दिया, जिससे दोनों घायल हुई, नागरिकों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक धक्का मारने के बाद मौके से फरार हुआ।
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र गोपीगंज के लाला नगर टोल प्लाजा के पास आमने सामने बाइक की टक्कर में 35 वर्षीय युवक के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंदन राय पुत्र नागेंद्र राय 35 निवासी नंदगंज गाज़ीपुर । अपने घर से जंगीगंज बारात में शामिल होने के लिए बाईक से जा रहे थे। जैसे ही टोल प्लाजा के समीप पहुंचे थे कि रॉन्ग साइड से आ रहा अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए घायल अवस्था में स्थानीय नागरिकों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया गया, जहां उनके दाहिने शोल्डर में गंभीर चोट आने की वजह से उन्हें रेफर कर दिया गया।
संपूर्ण भारतवर्ष मे 6 करोड़ व उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 20 लाख वहीं सोनभद्र में लाखों निवेशक है इससे प्रभावित- सुखदेव प्रजापति
संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)
Editor yash pathak 9140290705
पीएसीएल कंपनी संपूर्ण भारत वर्ष में सन 1983 से चल रही थी। जिसको केंद्र सरकार की एजेंसी सेबी द्वारा 22 अगस्त 2014 को प्रतिबंधित कर दिया गया था। जिसका मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होते हुए 2 फरवरी 2016 को माननीय कोर्ट द्वारा रिटायर्ड जज श्री मान आर.एम. लोढ़ा जी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर सेबी को आदेशित किया था कि पीएसीएल के प्रॉपर्टी को नीलाम कर निवेशकों को उनका धन लौटाया जाए। आदेश होने के 6 वर्ष से अधिक हो जाने के बावजूद अब तक सेबी भुगतान करने में असमर्थ रही है। वही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है जबकि पीएसीएल कंपनी की चल अचल संपत्ति देनदारी से 4 गुनी है साथ ही संपूर्ण भारतवर्ष मे 6 करोड़ व उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 20 लाख वहीं सोनभद्र में लाखों निवेशक इससे प्रभावित हैं। ऐसी स्थिति में भुगतान में हो रहे विलंब के कारण निवेशकों के द्वारा आए दिन एजेंटों को परेशान किया जाता है। मानसिक प्रताड़ना के चलते अनेकों एजेंटों ने आत्महत्या जैसे प्रयास कर लिए। इसी क्रम में 6 फरवरी दिन रविवार को पी.ए.सी.एल. पीड़ित निवेशक एवं निवेशकर्ताओ ने ए.आई.एस.ओ. संगठन के सोनभद्र अध्यक्ष सुखदेव प्रजापति व शैलेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पूर्व मंत्री व सपा विधानसभा दुद्धी प्रत्याशी विजय सिंह गोंड़ बभनी स्थित महावीर ढाबा पर अपनी समस्याओं से अवगत कराया व मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री व प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन पत्र सौंपा। ए.आई.एस.ओ. संगठन के सोनभद्र अध्यक्ष सुखदेव प्रजापति ने कहां कि लोढ़ा कमेटी एवं सेबी ने जो भुगतान की प्रक्रिया बताई है उससे निवेशकों को कठिनाई हो रही है क्योंकि पीएसीएल निवेशक ग्रामीण, मजदूर, किसान तथा निरक्षर है। निवेशकों का भुगतान सरल प्रक्रिया अपनाकर जिस प्रकार एलआईसी, बैंक बॉन्ड व अंतिम रसीद के माध्यम से करते हैं। उसी प्रकार ऑफिस खोल कर निवेशकों का भुगतान करना जनहित में उचित होगा। अन्यथा अधिकतर निवेशकों का भुगतान होना संभव नहीं होगा। जब तक सभी निवेशकों का धन सेबी व लोढ़ा कमेटी वापस नहीं करती तब तक किसी निवेशक करता को किसी प्रकार से प्रताड़ित ना किया जाए और उन्होंने पूर्व मंत्री व सपा विधानसभा दुद्धी प्रत्याशी विजय सिंह गोंड़ से कहा कि पीएसीएल निवेशकों की कठिनाई को ध्यान में रखते हुए राज्य में सपा की सरकार बनने के बाद पीएसीएल निवेशक व निवेशकर्ताओं की लड़ाई में राष्ट्रीय स्तर तक सहयोग करने की बात कहीं। वहीं दुद्धी विधानसभा प्रत्याशी विजय सिंह गोंड़ ने कहा कि यदि राज्य में हमारी सरकार बनी तो मैं इस मुद्दे को विधानसभा में उठाऊंगा और राष्ट्रीय स्तर तक निवेशकों का पैसा दिलवाने में पूरी तरह से मदद करूंगा। मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष सुखदेव प्रसाद, शैलेश गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, बीरेंद्र गुप्ता कुंजबिहारी गुप्ता, कामता प्रसाद, गुप्ता, कांता प्रसाद प्रजापति, रामहित यादव, ब्रह्मदेव, बाबर ख़ान, धर्मजित, संतोष गुर्जर, रामकृत प्रजापति, देवी प्रसाद, चंद्रकांत, बलराम गुप्ता, मुकेश कुमार सोनी सहित अन्य पी.ए.सी.एल. पीड़ित लोग मौजूद रहे।
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी गोपपुर फाटक के पास ,22 वर्षीय श्रीकांत आनंद नामक युवक गिर गया जिससे उसका दाहिने पैर में गंभीर चोटे आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्रीकांत आनंद उम्र 22 वर्ष पुत्र देवगन प्रसाद ग्राम कुड़वा पोखर थाना एकंदर सराय जिला नालंदा बिहार अपने परिवार के साथ दानापुर सिकंदराबाद ट्रेन से नागपुर की जा रहा था। बताया जाता है की बोगी के गेट पर बैठा था अचानक झपकी आने कि आने से वह गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हुआ । सूचना पर तत्काल पहुंचे चौकी इंचार्ज संतोष कुमार राय ने एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी को रेफर कर दिया गया। परिजन भी साथ में मौजूद है।
गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के आजाद नगर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अन्यंत्र के लिए रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर के पास अपूर्व प्रियम शुभम निवासी जगन्नाथपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही जो आपस में चचेरे भाई हैं। अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल लेकर सर्विस कराने आए हुए थे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन सड़क के किनारे खड़े तीनों भाइयों को धक्का मारते हुए भाग निकली जिसकी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने उन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया जहां से हालत चिंताजनक होने पर अन्यंत्र के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर पर कार्यवाही कर रही है।
म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के आश्रम मोड़ पर हो रहे कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रविवार को श्याम प्रिंटिंग प्रेस रेनुकूट की टीम ने तबाही क्रिकेट क्लब को 95 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया।रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में रेनुकूट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 15 ओवर में अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट खोकर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।रेनुकूट की तरफ से बैटिंग करते हुए लकी ने 49 जबकि किशन ने 43 रनों की शानदार पारी खेली वही आश्रम मोड़ की तरफ से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए सैंडी ने 3 ओवर में 42 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट लिया। जवाब में बैटिंग करने उतरी आश्रम मोड़ की टीम 14 ओवर में 107 रनों पर ही सिमट गयी।आश्रम मोड़ की तरफ से खेलते हुए दयाशंकर ने सर्वाधिक 29 रनों की पारी खेली।प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि रहे ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और अपने संबोधन में कहा कि मैं आशा करता हु की आप सभी ऐसे ही मेहनत करते रहे और क्षेत्र का नाम रौशन करे जित हार तो लगा रहता है।इसके बात मुख्य अतिथि श्री गोंड ने विजेता टीम के कप्तान को 10000 रूपये का इनामी राशि दिया।वही उप विजेता टीम के कप्तान को 7000 हजार रुपये का नगद इनामी राशि दिया।तत्पश्चात सभी खिलाड़ियों को मैडल पहना कर समान्नित किया गया।इस मौके पर ग्राम प्रधान रंटोला दिनेश जैसवाल ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अपना दल एस प्रीति सिंह,दयाशंकर,अमित,अनिल कुमार,मान बहादुर यादव,केशरी नंदन,जेडी व भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलखंड के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडे ने निरीक्षण किया, जिसको लेकर रेल कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। शनिवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे महाप्रबंधक ने बारीकी से स्टेशन का निरीक्षण किया। और गोपीगंज रामपुर मार्ग के रेल लाइन पर दोनों किनारे बैरिकेडिंग किए जाने का कड़ा निर्देश दिया। इसके पूर्व वाराणसी से चलकर माधोसिंह स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद ज्ञानपुर रोड पर पहुंचे डीआरएम वाराणसी रेल महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे ने स्टेशन के प्लेटफार्म, ट्रैक, कार्यालय के दस्तावेजों का निरीक्षण करने के बाद बाहर निकलकर स्टेशन से रामपुर रोड फाटक तक पैदल चलकर वहा पर उपस्थित गैंगमैन से जानकारी ली कि आकस्मिक स्थिति में ट्रेन आ जाने पर क्या करोगे। साथ ही सड़क का निरीक्षण कर सड़क के दोनो तरफ बेरिकेटिंग के निर्देश दिया। और खराब सड़क की स्थिति को सुधरवाने का आश्वासन दिया। डीआरएम के आने की जानकारी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी को पहले से थी जिसके चलते परिसर और कार्यालय की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर साफ-सफाई कर दी गई थी। निरीक्षण के उपरांत वह प्रयागराज के लिए निकल पड़े।
गोपीगंज। दिन शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़ी चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी में फिर से वापसी होने पर पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र का शनिवार को गोपीगंज पहुंचने पर भाजपाजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर चौराहे पर स्वागत करने के लिए खड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। लखनऊ से जिला मुख्यालय जाते समय गाजे बाजे के साथ गोपीगंज राजमार्ग चौराहे पर मोदी और योगी के जयकारे के साथ रंगनाथ मिश्र जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। बसपा छोड़कर पुनः भारतीय जनता पार्टी में विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र प्रथम बार जनपद आगमन हुआ है, जहां मुख्यालय पर जाते समय उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिराज अख्तर, कृष्ण कुमार खटाई, सुभाषचंद्र सेठ, वीरेंद्र पांडे, अमित जायसवाल, श्रीकांत जायसवाल, संजय तिवारी, दीपक कुमार अग्रहरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
म्योरपुर । शुक्रवार को स्थानीय थाना पुलिस ने चोरी के सामान के साथ चार चोरो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त में ज्योति प्रकाश उर्फ सोना पुत्र धनुष धारी निवासी ज्वारीडाड़ थाना चोपन 23 वर्ष ज्ञानदास पुत्र भगवानदास 20 वर्ष चोपन थाना रिंकू जायसवाल पुत्र गौरी जयसवाल 27 वर्ष निवासी रनटोला म्योरपुर द्वारिका प्रसाद पुत्र रामदास खरवार उम्र 24 वर्ष निवासी खैरटोला बभनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है इस संबंध में म्योरपुर थाना अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत कार्य कर रही G, A, I N F Ra-cjv के कंपनी के खैराही के गोदाम में रखे सामान में से J-BoLT 160 नगBoLT चोरी हुई जिसकी बरामदगी हेतु दबिश एवं मुखबिर की सूचना पर बनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर खैराही तिराहे पर सुबह 8:30 बजे घेरकर पुलिस चार व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा तलाशी ली गई तो उनके पास से चोरी के सामान के साथ एक अवैध चाकू व एक अददत एक अददत देशी तमंचा 12 बोर एक अददत जिंदा कारतूस 12 बोर जिसके आधार पर थाना पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कुमार संतोष प्रभारी लिलासी, प्रवीण राय, आशीष पटेल, अहमद अली, कुंदन सिंह, अर्चना देवी शामिल रहे।
मीरजापुर । विंध्याचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी गठबंधन 50 सीटे जीतेंगी, गुप्त नवरात्र में माँ विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने पहुंची डिम्पल यादव ने दिया बयान, कहा जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ेगा हमारे गठबंधन का परफॉर्मेंस बेहतर होता जाएगा ।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव ने गुप्त नवरात्र के तृतीया तिथि पर मां विंध्यवासिनी दरबार में दर्शन पूजन जीत का आशीर्वाद लिया । एक होटल में कुछ देर ठहर कर हाथों में नारियल चुनरी माला फूल और चढ़ावे लेकर मंदिर परिसर में प्रवेश की। गणेश द्वार मार्ग होते हुए मां विंध्यवासिनी माता के गर्भ गृह में विधि विधान पूर्वक मंत्रो उच्चारण के बीच दर्शन पूजन अर्चन किए । मां के चरणों में एक जोड़ी पायल, बिछिया एवम नथिया, लाल चुनरी एवम द्रव्य अर्पित की । मां के गर्भ गृह से दर्शन पूजन करने के उपरांत मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवता के परिक्रमा करते हुए हवन कुंड की परिक्रमा भी की । दर्शन पूजन तीर्थ पुरोहित विजय बाबू मिश्रा ने कराया । डिंपल यादव संक्षिप्त प्रश्नों का ही जबाब दिया । पूर्वांचल के सीट बंटवारे पर कहा कि जैसे-जैसे चरण आगे बढ़ रहे हैं, वैसे वैसे सीट का बंटवारा किया जा रहा है एवं सारी चीजों को देखते हुए सीटों का बंटवारा किया जाएगा । प्रदेश के चुनाव पर कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का गठबंधन 50 सीटों पर चुनाव जीत रही है एवं जैसे-जैसे चरण आगे बढ़ते रहेंगे वैसे वैसे समाजवादी पार्टी का परफॉर्मेंस और भी अच्छा होता जाएगा ।