रेनुकूट ने वाड्रफनगर को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया

उमेर खान मैन ऑफ द मैच

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में हो रहे 18वा अंतराज्यीय ड्यूज क्रिकेट टूनामेंट के चौथे दिन का खेल रेनुकूट व वाड्रफनगर के बीच खेला गया टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साईंबाबा वाड्रफनगर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खो कर 102 रन बनाया जिसमे आर दक्ष ने 28 बाल पर 23 रनों का योगदान दिया तथा हर्ष ने 35 रनों के पारी अपने टीम के खेली रेनुकूट के तरफ से बॉलिंग कर रहे उमेर खान ने चार ओवरों में 12 रन खर्च कर के चार विकेट लिया तथा पंकज ने 22 रन देकर 3 विकेट लिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेनुकूट की टीम ने महज 12 ओवरों में 7 विकेट के नुकशान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया रेणुकूट की तरफ से रवि ने 29 गेंदों पर 57 रनों की आतिसी पारी खेली तथा अमित पाण्डेय ने14 गेंदों पर 23 रनों के योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए वाड्रफनगर के बॉलर हर्ष ने 19 रन देखर 3 विकेट तथा विशाल ने 23 रन देकर 2 विकेट लिया मैन ऑफ द मैच हरफनमौला प्रदर्शन के लिये कमेटी के अध्यक्ष के हाथों उमेर खान को दिया गया मुख्य निर्णायक की भूमिका रंजीत जायसवाल व सफदर अब्बास ने निभाई तथा कमेन्ट्री की भूमिका में रितेश जायसवाल व बाबा ने निभाई स्कोरर की भूमिका आशीष अग्रहरि ने निभाई ।इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह,कोषध्यक्ष अफजल अंसारी,राजन गुप्ता,अजित जायसवाल,मस्तान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

जल जीवन मिशन जागरूकता अभियान एवं जन सहभागिता कार्यक्रम

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

माननीय जिला अधिकारी एवं अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे के देखरेख में चल रही जल जीवन मिशन परियोजना सोनभद्र के अंतर्गत विकासखंड म्योरपुर में बुधवार को म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत खैराही ,कुशमाहा,बभनडीहा में वन विभाग ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति तथा ग्राम प्रधान के द्वारा पौधरोपण का कार्य किया गया इसके बाद उपस्थित लोगों को प्रदूषित जल से होने वाली बीमारियों पर जानकारी दी गई इस मौके पर प्रस्तावित मौजूदा पाइप लाइन से जल आपूर्ति हेतु , एवं पानी की गुणवत्ता और संभावित समाधान , स्वच्छ पेयजल से लाभ , गंदला जल प्रबंधन , जल संरक्षण आदि मुद्दों पर चर्चा की गई इस मौके उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), वन विभाग, एवं ग्राम प्रधान बभनडीहा संत कुमार खैराही सविता देवी कुसमाहा रजिया देवी और जल जीवन मिशन समाज कल्याण ग्रामोद्योग संस्थान के कोऑर्डिनेटर अवनीश सिंह और ग्राम सभा के महिला व पुरुष उपस्थित रहे|

शिकायत पर अधिशासी अधिकारी ने सभासद को कहा बकबक मत करो।

रिपोर्ट अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के अंजही पूरे भागवत के सभासद संदीप गुप्ता ने अंजही मोहाल में एक नेटवर्क कंपनी द्वारा इंटरलाकिंग को जगह जगह खोद कर उसी पर ईंटो को बेतरतीब छोड़ दिए जाने को लेकर एक लिखित पत्र देकर अवगत कराया और उसको ठीक कराने को कहा जब की अभी उस इंटरलॉकिंग हुई सड़क का उद्घाटन भी नही हुआ है इसके पहले ही सड़क का स्वरूप बदल जाने पर सभासद ने शिकायत किया और साथ ही अंजही मोहाल में मुख्य पेयजल पाइप में लीकेज को लेकर भी शिकायत के बाद जब टेलीफोन से जानकारी चाही की कार्य नही हो रहा है। उस पर नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी ने सभासद को बोला की बकबक मत करो और फोन को काट दिया। जिसे लेकर सभासद संदीप गुप्ता ने कहा की इसकी शिकायत मुख्य मंत्री से लेकर जिलाधिकारी को की जाएगी और अधिशासी अधिकारी को हटाए जाने की मांग की उन्होंने कहा की हमारे पास अधिशासी अधिकारी ने को कहा उसका ऑडियो मौजूद है।

शीत लहर के मद्देनजर नगर पालिका परिषद ने प्रमुख 34 जगहों पर जलवाए अलाव।

रिपोर्ट अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। शीत हवाओं के चलते नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के 34 प्रमुख जगहों पर अलाव की व्यवस्था किया। जिनमें प्रमुख रूप से सोनखरी, लालापुर 2. सोनखरी, मोढ़ 3. वार्ड 04, प्राइमरी पाठशाला 4. सेन्ट थामस मोढ़ 5. ज्ञानपुर रोड, सोनखरी 6. ज्ञानपुर रोड, सीमा बार्डर पर 7. कार्यालय के सामने 8. दुर्गा पंडाल, ज्ञानपुर रोड 9. शुक्लान बस्ती 10. मस्जिद, वार्ड नं0 12 11. मलियान बस्ती, रामपुर रोड 12 हरिजन बस्ती, फाटक पार 13 वार्ड 02, फलाहारी बाबा 14. शव स्थल, चांद बाबू, वार्ड नं0 17 15. सदर मोहाल 16. बाल मुकुन्द कटरा, छोटी चौराहा 17. कुआं के पास, खड़हट्टी मोहाल 18. कतवारू गली 19. तुलसी सिनेमा 20. कालीदेवी बस स्टैण्ड
उपरोक्त स्थानों पर जलाये गये अलाव का फोटोग्राफ संलग्न है।

  1. गेराई, स्टेशन रोड 22. बड़ा चौराहा 23. बरगदानन्द हनुमान जी. पड़ाव 24. लक्ष्मी टी स्टाल 25. बग्गा बिरयानी, पुलिस चौकी के सामने 26. बस स्टैण्ड, वाराणसी 27. बस स्टैण्ड, इलाहाबाद 28. सहज जन सेवा केन्द्र 29. कांजी हाउस 30. कस्तूर पेट्रोल पम्प, पुल के नीचे 31. ओ०बी०टी० त्रिमुहानी (बाई-पास) 32. गोपपुर चौराहा – 33. गणेश पेन्टर, मिर्जापुर रोड 34
    नगर पालिका परिषद की तरफ से लकड़ियां जलाई गई। मौसम के करवट लेते ही चली शीतलहर के प्रकोप से आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नगर के एक-एक क्विंटल लकड़ियों का अलाव लगवाना शुरू कर दिया है। इन अलाव के लगने से नगर के लोगों ने राहत महसूस की है जबकि नगर के अन्य वार्डो व मोहल्लों में जहां गरीब बस्ती में लोग रहते हैं उन स्थानों पर अभी अलाव पालिका द्वारा जलाए जा रहे हैं जबकि बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब बस्ती के लोग मोहल्लों में अलाव लगवाने की लगातार मांग पर अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता का कहना है कि जहा भी जरूरत पड़ेगी अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

रात को सोया वृद्ध सुबह नही उठा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

रिपोर्ट अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रामलीला मैदान के सामने टीन सेड के नीचे सोया एक व्यक्ति सुबह जब नही उठा तो पड़ोस के बादशाह वजीर अहमद पुत्र मोहम्मद खान छिपा नामक व्यक्ति जिसकी बगल में दुकान है उसने इसकी सूचना चौकी इंचार्ज संतोष राय को दी। तत्काल मौके पर पहुंचे इंचार्ज ने लोगो से दिखवाया तो पता चला की उसकी मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार बताया जाता है मृतक तपन दास पुत्र कबाली चरण दास निवासी प्रदेश कोलकाता का रहने वाला गोपीगंज इसी क्षेत्र में लगभग चालीस साल से रहता था और बीमार भी रहता रहा। संभवतः बीमारी से इसकी मौत हुई है। पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।बताते चले मृतक का कोई परिजन साथ में नही रहता था। उसके मूल निवास उसके परिजनों को कोलकाता में सूचना दे दी गई है।

नगर पालिका परिषद ने प्रमुख 25 जगहों पर जलवाए अलाव।अध्यक्ष ने कहा की आवश्यकता के अनुसार और जगहों पर अलाव की ब्यवस्था की जाएगी

रिपोर्ट अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। मौसम के बदलाव के साथ प्रारंभ हुईं शीत हवाओं के चलते नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के 25 प्रमुख जगहों पर अलाव की व्यवस्था किया। जिनमें प्रमुख रूप से सोनखरी, लालापुर 2 सोनखरी, मोद 3. कार्यालय के सामने 4. मस्जिद, वार्ड नं0 12 5. मलियान बस्ती, रामपुर रोड 6. हरिजन बस्ती, फाटक पार 7. शव स्थल 8 सदर मोहाल 9. बाल मुकुन्द कटरा, छोटी चौराहा 10. कुआं के पास, खडहट्टी मोहाल 11. कतवारू गली 12. तुलसी सिनेमा 13. गेराई, स्टेशन रोड 14. बड़ा चौराहा 15. बरगदानन्द हनुमान जी, पड़ाव 16. लक्ष्मी टी स्टाल 17. बग्गा बिरयानी, पुलिस चौकी के सामने 18. बस स्टैण्ड, वाराणसी 19. बस स्टैण्ड, इलाहाबाद 20. कांजी हाउस 21. कस्तूर पेट्रोल पम्प, पुल के नीचे 22 ओ०बी०टी० त्रिमुहानी (बाई-पास) 23. गोपपुर चौराहा 24. गणेश पेन्टर, मिर्जापुर रोड 25. चांद बाबू, वार्ड नं0 17 नगर पालिका परिषद की तरफ से लकड़ियां जलाई गई। मौसम के करवट लेते ही चली शीतलहर के प्रकोप से आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नगर के एक-एक क्विंटल लकड़ियों का अलाव लगवाना शुरू कर दिया है। इन अलाव के लगने से नगर के लोगों ने राहत महसूस की हैजबकि बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब बस्ती के लोग मोहल्लों में अलाव लगवाने की लगातार मांग कर रहे हैं। अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता का कहना है कि अभी अस्थाई तौर पर इन स्थानों पर जो प्रमुख हैं वहां अलाव लगवाए जा रहे हैं अन्य जगह पर भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गरीब बस्तियों मोहल्लों व प्रमुख स्थानों पर लगभग दो दर्जन से ज्यादा अलाव लगना प्रारंभ हो गया है ।

शराब से लदी कंटेनर टकराई पेड़ से कोई घायल नहीं।

रिपोर्ट अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर रोड स्थित ककराही रेलवे फाटक के पास शराब से लदी एक कंटेनर अनियंत्रित होकर रेलवे के वेरिकेट को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई, ड्राइवर और खलासी दोनो सुरक्षित किसी के घायल होने की सूचना नही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की ड्राईवर श्रवण कुमार पुत्र श्री रामचंद्र निवासी छोटकवां इचौली बछरावां जनपद रायबरेली, लखनऊ से चुर्क रावर्टसगंज को शराब लादकर निकला था जैसे ही गोपीगंज मिर्जापुर मार्ग के ककराही रेलवे फाटक के समीप लगभग साढ़े साथ बजे सुबह पहुंचा कोहरे की धुंध में ब्रेकर नही देख सका और गाड़ी स्पीड में होने के कारण अनियंत्रित होकर दाहिने रेलवे के बेरिकेटिंग को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई जिससे केबिन और डाला के छतिग्रत होने से शराब की पेटियां टूट जाने से नशेड़ियों ने शराब को बाल्टी में भरना शुरू किया और ले जाने लगे। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने नशेड़ियों को खदेड़ा। और रास्ते में लगे जाम को समाप्त कराकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गए संयोग अच्छा रहा की कोई बड़ी घटना नही हो पाई।

फांसी लगा युवक ने किया आत्महत्या,कोहराम।

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

स्थानीय थाना क्षेत्र म्योरपुर अंतर्गत ग्राम बलियरी निवासी रमेश कुमार पुत्र स्वर्गीय रामकिशुन गौड़ उम्र करीब 26 वर्ष ने बीती रात घर के बड़ेर में अपने गमछा से गर्दन में बांधकर बड़ेर से लटक कर आत्महत्या कर लिया।जिसके बाद सूचना पर पहुची म्योरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दीया।और मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है।

रेलवे क्रासिंग की मांग को लेकर माननीय मंत्री संजय गौड़ व सांसद को सौंपा गया ज्ञापन

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

रेलवे क्रॉसिंग के मांग को लेकर सोमवार को रविंद्र सिंह यादव प्रदेश सचिव अपना दल एस के नेतृत्व में जिला सोनभद्र ब्लाक चोपन ग्राम पंचायत पनारी के कड़िया गांव में रेलवे क्रॉसिंग के मांग को लेकर के चोपन रेलवे स्टेशन के पास पनारी की जनता के साथ माननीय मंत्री व विधायक संजय गौड़ व सोनभद्र के सांसद माननीय पकौड़ी लाल कोल को सामूहिक रूप से सौंपा गया ज्ञापन वहा की जनता ने माननीय मंत्री व सांसद से अपील की है कि यदि 15 दिन के अंदर हमें कोई आश्वासन नहीं मिलता है तो हम लोग उक्त स्थान पर धरना देने के लिए बाध्य होंगे और आगामी चुनाव करीब है यदि हमें और हमारे पनारी के जनता को रेलवे क्रॉसिंग नहीं दिलवा पाएंगे तो 2022 के चुनाव में आप लोगों को या आपके पार्टी को रेणुका पार की जनता करारा जवाब देगी और जब आप चुनाव के समय गांव में वोट मांगने आएंगे तो हम सभी जनता आप लोगो का गो बैक नारे के साथ आपका स्वागत करें क्योंकि रेलवे क्रॉसिंग ना होने की वजह से हमारे क्षेत्र का समूचा विकास रुक गया है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिससे जनता में भय का माहौल बना रहता है जिसके बाद माननीय मंत्री और सांसद ने आश्वासन दिया है कि मैं जल्द रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर के निवेदन करूंगा कि पनारी कड़िया गांव में जल्द से जल्द रेलवे क्रॉसिंग बनवाया जाए साथ में पनारी की जनता में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत पनारी के प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव रामविलास दुबे, लल्लन प्रजापति क्षेत्र पंचायत सदस्य, फवदार गोड़ सदस्य पनारी ,ईश्वर केसरी ,रमेश केसरी, जयदीप प्रजापति, रामसूरत प्रजापति ,रामजीत गोड़ ,रवि केसरी ,महेश यादव, सुनील केसरी, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

भदोही पुलिस को मिली बड़ी सफलता24 घण्टे के अन्दर ग्राम कुकरौठी अन्तर्गत गोली मारकर हत्या काण्ड का खुलासा

रिपोर्ट अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705


घटना में शामिल दोनों हत्यारे गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त तमंचा व खोखा कारतूस तथा मोटर साईकिल बरामद
पैसों के लालच में हत्यारों द्वारा घटना को दिया गया था अंजाम

भदोही- पुलिस द्वारा ग्राम कुकरौठी अन्तर्गत कारपेट सिटी के पास गोली मारकर हत्याकाण्ड की घटना का 24 घण्टे की अन्दर खुलासा, दो हत्यारे गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तमंचा एक अदद कट्टा मय एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस तथा मोटर साईकिल स्पलेण्डर वाहन नं-UP 62 G 6826 बरामद ।

दिनांक 01.01.2022 को थाना भदोही क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कुकरौठी में पंचबहादुर पटेल को दो हत्यारों द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने की घटना में मु0अ0सं0-02/2022 धारा-302, 120B,34 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी ।
डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा हत्या की घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भदोही के नेत़ृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना