बेटे की शादी कर लौट रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत सारी खुशियां मातम में बदल गई।

संवाददाता- अनीस अख्तर

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के ओवरब्रिज के नीचे माधोपुर के पास शादी समारोह से बेटे की पत्नी की बिदाई कराकर लौट रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत सारी खुशियां मातम में बदल गई।

Editor yash pathak 9140290705

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिव चरन यादव 48 पुत्र शिवमूरत यादव ग्राम सेमरा शुक्लान जनपद मिर्जापुर दिन मंगलवार को अपने बेटे की शादी करने ग्राम डुमडुमा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज गए हुए थे। सारी रस्में पूरी करने के बाद दूसरे दिन बुधवार बिदाई कराकर । स्वयं अपने साथ सोनू यादव 32 को बैठाकर बाईक संख्या यूपी 63 एसी 9839 से घर की तरफ लौट रहे थे जैसे ही माधोपुर ओवरब्रिज से दूसरे तरफ हाइवे पर टर्न लेने को घूमे उसी लेन से आ रही कार संख्या यूपी 32 जेबी 5600 जो अपनी रफ्तार में जा रही थी। उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय नागरिकों पुलिस व एंबुलेंस को फोन कर सूचित किया मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज संतोष कुमार राय एंबुलेंस के जरिए दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने शिवचरण यादव 48 पुत्र शिव मूरत यादव निवासी सेमरा शुक्लान थाना चिल्ह जनपद मिर्जापुर को मृत घोषित किया। वही सोनू यादव 32 पुत्र लालमनी यादव निवासी बरजी कला को ट्रामा सेंटर वाराणसी को रेफर किया। सूचना मिलते ही पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।इस हादसे को लेकर पूरे ग्राम में एक मातम सा बरपा हो गया। पुलिस ने पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई के तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा कायम कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई व कार को अपने कब्जे में ले लिया।

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला दर्दनाक की मौत

संवाददाता- तनु सिंह

Editor yash pathak 9140290705

भदोही जिले के वाराणसी जंघई रेल खण्ड के मोढ़ रेलवे स्टेशन पर पश्चिमी केबिन के पास ट्रेन की चपेट में आने के कारण लालती देवी नामक 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। बताया जाता है कि पुरी से नई दिल्ली जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सराय छात्र शाहपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामदास कनौजिया की पत्नी लालती देवी बुधवार को रेलवे पटरी क्रॉस कर रही थी, इसी बीच एक तरफ से नीलांचल एक्सप्रेस व दूसरी ओर से मालगाड़ी आ गयी।वृद्धा को कान से कम सुनाई देता था, जिससे वह समझ नहीं पाई और ट्रेन की जद में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

ईद की नमाज अदा कर मांगी अमन और शांति की दुआएं

गले मिलकर एक दूसरे को कहा ईद मुबारक

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर ईदगाह पर रमजान माह की समाप्ति पर मंगलवार को बड़े ही अकीदत के साथ शांति व उल्लासपूर्ण वातावरण में नमाज अदा की गई।म्योरपुर मस्जिद के पेश इमाम मंजर आलम ने ईदगाह में तकरीरों में रमजान के पवित्र महीने की अहमियत बताई तथा मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं मांगी।नमाज़ में लोगों ने खुदा से देश की सलामती व आपसी भाईचारा कायम रखने तथा हर बुरी नजर से हिफाजत के लिए भी दुआएं मांगी।नमाज अदा करने के बाद मौजूद सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद पर्व की बधाई दी।मस्जिद से बाहर निकलते ही बाहर खड़े अन्य समुदाय के लोगों से गले मिलकर देश की एकता का परिचय दिया जंहा गंगा यमुना तरजीह की मिसाल देखने को मिला।इस मौके पर अयूब अली, फिरोज, सोनू अंसारी, , इमरान, सलमान अली , नजीर हुसैन , सकील खान ,अहमद राजा महताब हुसैन , मो वकील ,मोसिम सिद्दीकी ,आदि लोग मौजूद रहे।सुरक्षा व्यवस्था में म्योरपुर प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी मय फोर्स के साथ मौजूद रहे।

ईद की जश्न में डूबे लोग, ईदगाह में मांगी गई देश की खुशहाली के लिए दुआ

संवाददाता- तनु सिंह

कोरोना संक्रमण के 2 वर्ष बाद दिखे त्यौहार की खुशी

Editor yash pathak 9140290705

भदोही जिले में ईद का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार को चांद दिखने के बाद से ही मुस्लिम भाइयों में खुशी और जश्न का माहौल रहा सड़कों पर खरीदारी के लिए बूढ़े बच्चे और महिलाओं की भारी भीड़ दिखी। मंगलवार को कोविड के 2 साल बाद ईदगाह पर ईद की नमाज लोगों ने अदा की। इस अवसर पर अपने देश और मुल्क में भाईचारे कायम रखने के लिए दुआ मांगी गई। भदोही की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डा अनिल कुमार ने नमाज के बाद लौटते समय नन्हे मुन्ने बच्चों को चाकलेट देकर उन्हें मुबारकबाद दिया और उनका हौसला अफजाई की।

अचानक गिरा कच्चा मकान, गृहस्थी का सामान नष्ट

संवाददाता- तनु सिंह

Editor yash pathak 9140290705

भदोही जिले के कटेबना (सुन्दरबन) गांव में रविवार को गांव के दुखरन प्रजापति का कच्चा मकान अचानक गिर गया जिससे उसमें रखें हुए गृहस्थी के सामान दबकर नष्ट हो गए। घटना के संबंध में बताया रविवार को सुबह दुखहरण प्रजापति का कच्चा मकान अचानक से गिर गया, संजोग अच्छा रहा कि जिस समय घटना हुई उस समय अन्दर घर का कोई सदस्य नहीं था। जिससे जान माल की नुकसान नहीं हुई, जबकि गृहस्थी के सामान दबकर नष्ट हो गए।

क्षेत्र पंचायत की बैठक सात को

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

म्योरपुर ब्लॉक सभागार में सात मई को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की जाएगी।खण्ड विकास अधिकारी नीरज तिवारी ने बताया कि बैठक में मनरेगा,राज्य एवं केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं आजीविका मिशन ,स्वच्छ जल मिशन,विजली आपूर्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा ब्लोक प्रमुख मॉन सिंह गोंड़ के अध्यक्षता में सम्पन्न होगी इसके लिए दूधी विधायक,सांसद,सहित जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है।

मदरसा इस्लामिया रिजवियां में रोजा इफ्तार पार्टी, देश में अमन-चैन की दुआ।

संवाददाता- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। दावते ए इस्लामी ने मदरसा इस्लामिया अरबिया रिजविया मदरसा में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।
पिछले दो वर्षो में कोविड की वजह से नही होने पर इस वर्ष यह रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। दिन रविवार को इफ्तार कराने के बाद मदरसे के लान में रोजदारियों ने नमाज अदा कर देश में अमन, चैन,खुशहाली, मोहब्बत की दुआएं मांगी गई।

जिसमे मुख्य रूप से आशिक अत्तारी, हाफिज मोहम्मद अनीस पेश इमाम जामा मस्जिद, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हसनैन, निजामुद्दीन, कैश अंसारी, गुड्डू चौधरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट का हुआ शुभारम्भ

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

रेनुकूट स्थानीय नगर के शिवापार्क क्षेत्र में शनिवार को रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता पन्नालाल जायसवाल ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रबंधन द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इस दौरान कम्पनी के वाराणसी जोन के कलस्टर मैनेजर नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि रिलायंस द्वारा संचालित यह स्टोर जनपद में तीसरा और पूरे प्रदेश का 118 वां स्टोर है यहां ग्राहकों को बहुत ही उचित दर पर घर की जरूरत का सारा सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। कंपनी के स्टोर मैनेजर प्रशांत कुमार यादव ने कहा कि यह स्टोर सुबह 7 बजे से रात के 10 बजे तक प्रतिदिन खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे खाद्य सामग्री, ग्रॉसरी आइटम, फल, दूध, सब्जी किफायती दरों पर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा। रिलायंस एक भरोसेमंद ब्रांड बन गया है जिसकी वजह से ग्राहक तेजी से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर लालता प्रसाद जायसवाल, आनंद सिंह, सुमनलता जायसवाल, रीता जायसवाल, रूबी जायसवाल, संगीता जायसवाल, गणेश जायसवाल,रामदेव तिवारी, अमरकेश सिंह, मदन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हत्या के दोषी अभियुक्त को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा व तीस हजार का जुर्माना

संवाददाता- तनु सिंह

भदोही कोतवाली में हत्या की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 225/2015 धारा-302, 201 भादवि में दोषी अभियुक्त दयाशंकर पुत्र सुखराम निवासी नयेपुर पिपरिस थाना व जनपद भदोही के विरुद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही के पश्चात आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा अधिकतम दण्डात्मक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस, मॉनिटरिंग सेल व विशेष लोक अभियोजक विकास नारायण सिंह की प्रभावी पैरवी तथा सम्बन्धित गवाहों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर समय से गवाही कराने के फलस्वरुप शनिवार को सत्र परीक्षण संख्या-10/2016, असं-225/2015 धारा-302, 201 भादवि में माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा अभियुक्त दयाशंकर को हत्या करने व साक्ष्य विलोपित करने का दोषसिद्ध करते हुए आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

झोलाछाप डाक्टरों की डीघ और ज्ञानपुर ब्लाक की बैठक सम्पन्न।

संवाददाता- अंकित पाण्डेय

बंगाली डाक्टरों के हकीकत के बारे में भी उठाया सवाल।

Editor yash pathak 9140290705

भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के कौलापुर में स्थित झोलाछाप डाक्टरों की संस्था के कार्यालय में डीघ और ज्ञानपुर ब्लाक के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जहां पर बैठक में दोनों ब्लाक के सदस्यों का चयन भी किया गया और नियुक्ति पत्र भी दिया गया। बैठक में झोलाछाप डाक्टरों के हितों और उनके सामने आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में आये हुए सभी सदस्यों का एक दूसरे ने स्वागत और अभिनन्दन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र बिन्द ने कहा कि जिस तरह झोलाछाप डाक्टर को लोग प्रताड़ित करते है। यह सर्वथा गलत है। कहा कि कोरोना काल में जब बडे बडे डाक्टर गायब रहे उस समय केवल झोलाछाप डाक्टर ही लोगों के लिए सहायक बने और हमेशा ही लोग झोलाछाप डाक्टर को हेय दृष्टि से देखते है। सुरेन्द्र बिन्द ने कहा कि शासन प्रशासन के लोगों को यह पता होना चाहिए कि झोलाछाप डाक्टर को कौन बनाता है? जनपद के बडे बडे हास्पिटल जहां पर कुछ वर्ष काम करने के बाद लोग अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए झोलाछाप डाक्टर बनते है। कहा कि सरकार भी प्रदेश के झोलाछाप डाक्टर को डिप्लोमा करा दें। जिससे झोलाछाप डाक्टर भी गर्व के साथ कार्य कर सके। सुरेंद्र बिन्द ने चिंता जताई कि स्थानीय प्रशासन तो झोलाछाप डाक्टर को लेकर परेशान रहती है लेकिन बंगाल से आये बंगाली डाक्टरों के बारे में कितना जानकारी है प्रशासन के पास? सुरेंद्र बिन्द ने कहा कि क्या कभी प्रशासन ने बंगाल से आये डाक्टरों की डिग्री और नागरिकता की जांच की? कौन गारंटी है कि बंगाली डाक्टर यहां आकर सही कार्य करते हो? इस पर भी प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। बैठक प्रदेश सचिव बनवारी लाल ने भी सभी को संगठित होकर ईमानदारी से कार्य करने की बात कही।
बैठक में डीघ ब्लाक से अश्वनी यादव को अध्यक्ष, संतोष बिन्द को उपाध्यक्ष, लक्ष्मण बिन्द को सचिव और शेषधर यादव वक्ता नामित किया गया। इसी तरह ज्ञानपुर ब्लाक के भगौती प्रसाद बिन्द को सचिव आईटी सेल आरबी सरोज को आईटी सेल की जिम्मेदारी मिली जबकि रामराज सरोज और चन्द्रशेखर यादव को सदस्य बनाया गया। इस मौके पर सुरेन्द्र बिन्द, राजनाथ मौर्या, वंशीधर गौतम, बनवारी लाल, विजय चन्द बिन्द, अश्वनी यादव, शैषधर यादव, संतोष बिन्द, लक्ष्मण प्रसाद बिन्द समेत काफी लोग मौजूद रहे। बैठक में संचालन विजय लाल बिन्द ने किया।