नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोपित हिरासत में

संवाददाता- तनु सिंह

भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र में वादी की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को आरोपी युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर चौरी थाना में मुअसं-148/2021 धारा- 363, 366 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अपहृता की बरामदगी के सार्थक प्रयास सहित विवेचनात्मक कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व महिला सम्बंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा पतारसी, सुरागरसी व सर्विलांस से साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया था। उक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद आरोपित को पुलिस ने भदोही के परसीपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पंजीकृत अभियोग में धारा- 376 भादवि व 3/4 पाक्सो अधिनियम चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार होमगार्ड का जवान गंभीर रूप से हुआ घायल।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। ऊंज थाना क्षेत्र के राजमार्ग स्थित वहीदा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्राम सेमराध निवासी दिनेश कुमार सिंह 42 वर्ष पुत्र बजरंगबली सिंह नामक होमगार्ड का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्राम सेमराध निवासी दिनेश कुमार सिंह थाना क्षेत्र के वहीदा मोड़ के पास ड्यूटी करने अपनी बाइक से जा रहा था। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे 112 नंबर डायल पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। बताते चलें कि उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया मौके पर परिजन निजी एंबुलेंस से उसको लेकर ट्रामा सेंटर चले गए।

रोजा इफ्तार पार्टी में देश में खुशहाली और अमन-चैन की दुआएं मांगी गई।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

रोजा इफ्तार पार्टी में देश में खुशहाली और अमन-चैन की दुआएं मांगी गई।गोपीगंज। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने रखी रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन। जिसमे सभी धर्म संप्रदाय के लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
बताते चले की अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल माबुद खान अपने निजी अहाते में हर वर्ष यह रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन करते आ रहे है। जिसमे गंगा जमुनी तहजीब को कायम करने का यह एक मौका होता है। जिसमे सभी शामिल होते है। जिस तरह से होली मिलन समारोह में। सभी शामिल होते है। उसी तरह से इसमें सभी लोग शामिल होते है। दिन शुक्रवार को इफ्तार कराने के बाद उसी निजी अहाते में मुस्लिमो ने नमाज अदा कर देश में अमन, चैन, खुशहाली और एक संप्रदाय से दूसरे संप्रदाय के लिए आपस मेल मोहब्बत की दुआएं मांगी गई। जिसमे मुख्य रूप सेओम प्रकाश मिश्रा उर्फ बच्चा बाबू, रामकिशोर बिंद ,राकेश श्रीवास्तव, जितेंद्र गुप्ता, गंगेश्वर अग्रवाल, राजेंद्र कुमार पुष्पकार, रमाकांत गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, कुलदीप श्रीवास्तव, शमशाद खान एडवोकेट , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सिराजअख्तर , हाजी मोहम्मद हलीम, लल्लन मिश्रा, आदि लोग शामिल रहे।

डोर टू डोर शिक्षा का उजियारा फैलाने के लिए यास्मीन बानो कर रही जनसंपर्क

संवाददाता- तनु सिंह

स्कूल में नामांकन के लिए सहायक अध्यापिका गांव के घर घर दे रही दस्तक

Editor yash pathak 9140290705

भदोही के गंगापुर स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में 6 से 14 वर्ष के बच्चों को अधिक से अधिक नामांकन के लिए प्रेरित कर नामांकन किया जा रहा है। शुक्रवार को विद्यालय के अध्यापकों की ओर से सहायक अध्यापिका यास्मीन बानो के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान अंतर्गत गांव-गांव और घर-घर पहुंच कर बच्चों के नामांकन कराए जाने पर जोर दिया गया। 6 से 14 साल उम्र के प्रत्येक बच्चों को स्कूल भेजने का संकल्प दिलाते हुए यासमीन ने घर-घर दस्तक दी और और पूछताछ की कि कोई बच्चा ऐसा तो नहीं, जो स्कूल जाने से वंचित रह गया हो। हर उस बच्चे को स्कूल ले जाने स्कूल में और उसका रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उसे यूनिफार्म, किताबें, बैग आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया।

डोर टू डोर शिक्षा का उजियारा फैलाने के लिए यास्मीन बानो कर रही जनसंपर्क

रिपोर्ट- तनु सिंह

क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज।नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के असामायिक निशान पर महामंत्री दिनेश कुमार कुमार के प्रतिष्ठान पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ज्ञानपुर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के निधन होने पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा अशोक सिंह काफी मिलनसार मृदुल स्वभाव ईमानदार अपने कर्तव्य के प्रति पूरी निष्ठा से तरह समर्पित थे। शोक सभा में प्रमुख रूप से रमाकांत गुप्ता, रतनलाल अग्रहरी, अवधेश कुमार उमर, चिंटू सिंह बघेल, नवीन कुमार मिश्रा, रमेश कौशल, आदि लोग उपस्थित थे।

नगर के तमाम मस्जिदों में अलविदा की नमाज संपन्न हुई।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

देश में अमन और चैन की दुआएं मांगी गई।

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर की इबादतगाहों में अलविदा जुमा होने से शुक्रवार को काफी चहल-पहल रही। यूं तो रमजान के पाक महीने में लम्हा-लम्हा खास है लेकिन रमजान के आखिरी जुमा को बेहद खास माना जाता है। नगर में स्थित मस्जिदों में जुमे का खुतबा पढ़ा रहे हाजी हाफिज कारी गुलाम मुर्तुजा ने पूरी तकरीर अलविदा माहे रमजान पर रखा।
जामा मस्जिद के इमाम ने कहा कि जब रमजान माह की विदाई की घड़ी आती है तो आसमान से फरिश्ते भी रोते है। इस पाक और बरकत के महीने में हर वक्त खुदा की रहमत बरसती हैं। जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, जामा मस्जिद, सराय जामा मस्जिद, पूरे भागवत मस्जिद, मेवडापुर मस्जिद, नई बस्ती सहित आसपास के इलाकों में जुमे की नमाज अदा करने के दौरान काफी भीड़ रही। नमाज के बाद नमाज अदा करने वाले रोजेदारों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी योगेंद्र कुमार साहू, थाना प्रभारी बृजेश सिंह, चौकी इंचार्ज संतोष राय, द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चप्पे चप्पे पर गुप्तचर पुलिस अपनी पैनी नजर बनाए हुए थी। रमजान की आखरी जुम्मे की अलविदा नमाज अकीदत के साथ संपन्न हो गई। वही यातायात की व्यवस्था निरीक्षक शशिकांत यादव ने बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। जबकि कुछ समय के लिए राजमार्ग चौराहे पर वाहनों की भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनी रही बाद में यातायात सामान्य हो गया।
पीछे दो दिनों पूर्व अयोध्या में हुए वारदात को लेकर पुलिस ने नमाज संपन्न हो जाने के बाद राहत की सांस ली। वहीं पुलिस तमाम मस्जिदों के ओवर ब्रिज पर भी सतर्कता पूर्वक पहरा देते हुई पाई गई।

मिशन शक्ति स्वावलंबन कैंप का किया गया आयोजन

रिपोर्ट- तनु सिंह

Editor yash pathak 9140290705

भदोही= जनपद के विकासखंड सुरियावां अंतर्गत अभिया पूरेमनोहर में ग्राम प्रधान अनिल सिंह के आवास पर मिशन शक्ति योजना के तहत कैंप का आयोजन किया गया उक्त आयोजन में मुख्य रूप से शिल्पा शुक्ला(वन स्टार टीम)भदोही उपस्थित रही
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ व बच्चो की सुरक्षा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत उपस्थित महिलाओ पुरुषो को जागरूक करने का कार्य किया गया ही बताया जाता है कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ को जागरूक करते हुए महिला हेल्पलाइन,विमेन पावर हेल्पलाइन,चाइल्ड हेल्पलाइन,डायल 112 जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के विषयो में विस्तृत जानकारी देते हुए सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया।कार्यक्रम में वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन,किसान सम्मान निधि,बाल विवाह,कोरोना काल में मृतक के परिजनो का आर्थिक सहायता समेत विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया।इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओ पुरुषो से उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी ली गई तथा समस्याओं को रजिस्टर में दर्ज भी किया गया

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी भदोही व सहयोगी संस्था अमन रूरल डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित किया गया तथा उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अनिल सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रोबेशन कार्यालय से विवेक गुप्ता ,रेशमा भारतीय ,प्रियंका गुप्ता,राजेश कुशवाहा,आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व संभ्रांत लोगो की उपस्थिति रही

मिशन शक्ति अभियान के तहत भदोही पुलिस द्वारा चलाया जा रहा महिला जागरूकता अभियान

संवाददाता- तनु सिंह

समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, कोचिंग सेंटर, बाजारों, प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग

Editor yash pathak 9140290705

भदोही जिले में महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं व बलिकाओं को जागरूक किये जाने का अभियान चलाया गया है।
गुरुवार को शासन द्वारा बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता एवं सशक्त बनाने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में भदोही के पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में गठित एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा जनपद के स्कूल कॉलेज कोचिंग मंदिर व भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं और महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया एवं संदिग्ध के खिलाफ चेकिंग अभियान चालाया गया। नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा बराबर सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग की जा रही है और महिलाओं तथा बालिकाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिले की महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। एण्टी रोमियो टीम द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना, एण्टी रोमियों टीम व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित इन नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा और सहायता हेतु महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है। तथा समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा। सभी बालिकाओं/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा आसपास बेवजह घूम रहे युवकों व शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी दी गयी।