आगामी त्यौहारों व चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भदोही मय पुलिस बल द्वारा किया फ्लैग मार्च।

संवाददाता- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों कस्बा भदोही, नई बाजार एवं अजीमुल्लाह चौराहा पर किया गया एरिया डोमिनेशन
गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त ।
आगामी त्यौहारों में सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित/भयमुक्त वातावरण बनाने के लिये आज दिनांक 28.04.2022 को श्रीमती आर्यका अखौरी, जिलाधिकारी एवं डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही, श्री राजेश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही सहित सभी थानों पर सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ “रूट मार्च” किया गया।
पैदल गस्त करते हुए आमजन व व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया। साथ ही आमजन से त्यौहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई तथा आम जन को आश्वस्त कराया गया कि जनपद भदोही पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। थाना स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही के तहत फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त कर समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों आदि में सायं पैदल गस्त कर जनता में ईद, अलविदा जुमा को शांतिपूर्व वातावरण में मनाने व सकुशल, शान्तिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु भरोसा दिलाया गया।

अलविदा की नमाज के पूर्व संध्या एडिशनल एस पी ने धर्मगुरुओं के संघ की बैठक।

संवाददाता- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी में दिन बृहस्पतिवार को सायंकाल अलविदा नमाज़ के पूर्व मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर कल की होने वाली नमाज में इसी प्रकार के अन्य धर्मावलंबियों को परेशानी ना हो इस बात को लेकर एक बैठक संपन्न हुई। इसमें प्रमुख रूप से उप जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी बृजेश सिंह,चौकी इंचार्ज संतोष कुमार राय, सहित काफी संख्या में मुस्लिम संप्रदाय के धर्मगुरु मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हसनैन मोहम्मद अशरफ माबुद खान एहसानूल हक आदि लोग उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य मुद्दा रहा कि दक्षिणी लेन पर आवागमन में किसी प्रकार की किसी को असुविधा ना उत्पन्न होने पाए । इसको लेकर सहमति बनी कि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में एंबुलेंस आदि की आवाजाही पर रोक नहीं रहेगी।

भक्ति के लिए भगवान का बनना ही जरूरी- स्वामी नारायणानंद तीर्थ।

संवाददाता- अंकित पाण्डेय

निफरा में आयोजित नवचंडी महायज्ञ में शामिल हुए स्वामी नारायणानंद तीर्थ।

Editor yash pathak 9140290705

मिर्जापुर। छानबे क्षेत्र निफरा गांव में आयोजित दो दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग और नवचंडी महायज्ञ के पहले दिन श्री काशी धर्मपीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महराज के सानिध्य में किया गया है। जहां पर आध्यात्मिक सत्संग, नवचंडी महायज्ञ के अलावा गुरूदीक्षा पादुका पूजन का आयोजन किया गया।
प्रवचन में संबोधित करते हुए स्वामी नारायणानंद तीर्थ ने कहा कि सनातन धर्म की प्रारंभिक शिक्षा यह है कि पहले भगवान की बनिये। ऐसा हो जाने पर खुद भगवान के अनुकूल कार्य करेंगे। भगवान फिर हमारे मन में प्रकट हो जायेगें। भगवान के मन से अपने मन से मिलाना भक्ति है। जिसके लिए अनेक साधन की बात कही गई है। भक्ति में समर्पण जरूरी है। इसके अलावा एक ऐसी सूक्ष्म वस्तु रहती है जो मालूम नही रहती है। समर्पण करने वाला उस से बचा रहता है। संसार के लोग जो साधन भजन करते है वह लौट कर आता है। जिसमें अहम की भी भावना रहती है। जिससे ईश्वर की पूजा अहम पूजा ले लेती है। अहम की पूजा से कैसे बचे? यह ध्यान रखना जरूरी है। भगवान और शरणागत का भाव एक ही है लेकिन इसके लिए समर्पण जरूरी है। जहां अपना बल काम नही देता वही सच्ची सरणागत होती है। जहां अपना बल आगे रहता है वहां भक्ति के जगह अहम मिलता है। तत्व के सत्य को किसी सद्गुरु से समझना जरूरी है। क्योकि ऐसे जीव को कोई धोखा नही दे सकता है। संसार के प्राणी जो भी करते है वह अहम की पूजा के लिए करते है। ऐसा करने पर भी कही न कही परमात्मा की पूजा होती है। भगवान की प्राप्ति के लिए धर्मों का पालन करते हुए प्राप्त कर सकता है। जब मन किसी विषय का आकार ग्रहण करता है तो वह अभाव ग्रहण करता है। दुनिया में मन ही है जो लोगो को अच्छा और बुरा कर्म कराता है। जो मनन करते है तो वही स्थिति मन हो जाता है। जब मन विषय से रहित हो जाता है तब वह स्थिति चेतन मन बन जाता है। जब परमात्मा से अलग मालूम न पडे तब वह मनमना होता है। मन निराकार रहे तो परमात्मा जब साकार रहे तो मन होता है। जहां परमात्मा और ज्ञान एक होता है वह मनमना होता है। इस मौके पर मुख्य यजमान धर्मेश पाण्डेय समेत गोपाल जी पाण्डेय, उधौजी पाण्डेय,भोलानाथ पाण्डेय, श्यामजी पाण्डेय, रामजी पाण्डेय, विष्णु पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, अशोक मिश्र, विजय मिश्र समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

टैबलेट पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे

55 विद्यार्थियों को मिला टैबलेट

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ शक्तिनगर विद्यालय परिसर में गुरुवार को राज्य सरकार द्वारा छात्रों के पढ़ाई को स्मार्ट बनाने को लेकर टैबलेट वितरण किया गया।जिसमे कुल 55 विधार्थियो को टैबलेट दिया गया। सरकार द्वारा अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टेबलेट वितरण का कार्यक्रम हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधि बीडीसी सदस्य ,रंजीत कुशवाहा तथा एनटीपीसी सिंगरौली के मुख्य महाप्रबंधक बासुराज गोस्वामी ने 55 विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किया गया । वासु राज गोस्वामी ने टेबलेट के बारे में छात्रों को निर्देशित किया कि,यह उपकरण आपको अपने घर में संपूर्ण विश्व के बारे में अवगत करा सकता है ।इसके माध्यम से प्रशिक्षित किया जा सकता है। आनंद जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, इस उपकरण से सदैव जागरूकता हो सकती है। कार्यकारी निदेशक ने छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं इस उपकरण की भूमिका के बारे में बताया ,जिससे छात्र अपने को विकसित कर सके और सभ्य समाज में सभ्य नागरिक बने।इस मौके पर संस्था के कार्यकारी निदेशक डॉ चंद्रशेखर सिंह,डॉ मनिंदर डिसूजा,रवि,जनसंपर्क समन्वयक डॉ मानिक चंद पांडेय, विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अनियंत्रित ऑटो के पलटने से महिला सहित दो घायल।

संवाददाता- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के राजमार्ग पड़ाव के पास जंगीगंज से गोपीगंज को आ रही ऑटो के पलटने से महिला सहित दो के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि जंगीगंज से एक दर्जन सवारियों को बैठा कर ऑटो गोपीगंज की तरफ आ रहा था। जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव के निकट पहुंचा था की अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे इनार गांव थाना कोईरोना निवासी रामखेलावन प्रजापति 60 वर्ष उर्मिला देवी 45 निवासी जनपद मिर्जापुर ऑटो के नीचे दब जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए। अन्य यात्रियों को मामूली चोटे आई थी उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। दोनो गंभीर घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत ठीक बताई जाती है। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन

संवाददाता- तनु सिंह

Editor yash pathak 9140290705

भदोही जनपद में महिला कल्याण विभाग की ओर कोइरौना थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीपुर गांव में महिला शक्ति केंद्र द्वारा महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को विभिन्न प्रकार की योजनाओं से अवगत कराया गया।
गुरुवार को जनपद के विकासखंड डीघ के कोइरौना बारिपुर गांव में मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत महिलाओं व किशोरीयों के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजना किया गया। इस आयोजन में महिला कल्याण अधिकारी ममता सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं एवं किशोरियों के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया की इन योजनाओं का संचालन जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा किया जा रहा है, जिसमे विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, मख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा पुत्री शादी अनुदान योजना आदि शामिल हैं। उन्होंने ऐसी महिला जो पात्रता श्रेणी में आती हैं उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 102, 108 के संबंध में भी उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को जागरूक किया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक काउंसलर रेशमा भारतीय, प्रियंका गुप्ता ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड व सामान्य की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

नशे में धुत दबंगों ने राजगीर मिस्त्री से की मारपीट

रिपोर्ट- तनु सिंह

मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर घाट पर बुधवार की देर रात गांव के ही दबंग लोग नशे में धुत होकर राजगीर मिस्त्री शिवभोले से गाली गलौज करते हुए मारपीट किया। और उसके घर का ताला भी तोड़ने लगे। मामला बढ़ता देख राजगीर मिस्त्री शिवभोले पुत्र स्वर्गीय रामलखन वर्मा ने रात में ही 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों पक्षों को सुबह कोतवाली बुलाया, जहां पर विपक्षी नहीं पहुंचे। कोतवाली पुलिस को दिए गए तहरीर में शिवभोले ने गांव के तीन दबंग व्यक्तियों बबलू उर्फ रमाशंकर, भग्गू, महेंदर के विरुद्ध गाली गलौज करने मारपीट करने व घर का ताला तोड़ने की बात पर लिखित दी है। पुलिस दिए गए तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

बिना अनुमति के विदेश यात्रा पर गईं एसपी अलंकृता सिंह निलंबित

रिपोर्ट- गीतांजलि सिंह

Editor yash pathak 9140290705

लखनऊ; शासन ने महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की एसपी अलंकृता सिंह को बिना अनुमति और बिना अवकाश मंजूर कराए विदेश यात्रा पर चले जाने के कारण बुधवार को निलंबित कर दिया। अलंकृता वर्ष 2008 बैच की आईपीएस हैं और लंबे समय से गैर हाजिर चल रही हैं। उन्होंने एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन को बताया था कि वह लंदन में हैं। 

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने निलंबन आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अलंकृता सिंह ने 19 अक्तूबर 2021 को रात्रि में व्हाट्सएप कॉल कर एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन को अवगत कराया कि वह इस समय लंदन में हैं। वह अगले दिन 20 अक्तूबर 2021 को कार्यालय में उपस्थित नहीं थीं और तभी से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। इस कृत्य के कारण उन्हें राजकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता के लिए दोषी पाया गया। 
शासन ने अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1969 के नियम आठ के तहत उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की संसुस्ति की और 23 दिसंबर 2021 को उन्हें आरोप पत्र भी दिया गया। चार महीने बाद जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि अलंकृता सिंह को निलंबित करते हुए डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। उन्हें राज्य सरकार को इस आशय का प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराना होगा कि वह किसी अन्य रोजगार, व्यापार या व्यवसाय में लिप्त नहीं हैं।  

पशु आहार फैक्ट्री में लगी आग, मची अफरा तफरी

रिपोर्ट- तनु सिंह

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बचाया फैक्ट्री का सामान

Editor yash pathak 9140290705

भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी नारेपार स्थित एक पशु आहार फैक्टरी परिसर में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। घटना के संबंध में बताया जाता है बुधवार को देर शाम पशु आहार फैक्ट्री परिसर में अचानक लग गई और देखते ही देखते आग उग्र रूप लेने लगी। आग से निकलती लपटों को देख अफ़रा-तफ़री मच गई। घटना के तत्काल बाद नारेपार प्राथमिक विद्यालय में मौजूद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया, जिससे फैक्टरी तक आग नहीं पहुंच पाई। फैक्ट्री के प्रबन्धक विनोद शुक्ला ने बताया कि कोई विशेष आर्थिक क्षति नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड के तत्काल पहुंचने के कारण आग पर काबू पाया जा सका और भारी क्षति होने से बच गया।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

रिपोर्ट- तनु सिंह

निरीक्षण के दौरान बैरकों की तलाशी तथा परिसर, कार्यालय व मेस आदि की साफ सफाई का लिया गया जायजा

जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने व साफ सफाई के सम्बन्ध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Editor yash pathak 9140290705

भदोही । जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार द्वारा बुधवार को देर शाम भारी पुलिस बल के साथ जिला कारागार ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई। तत्पश्चात कैदियों की समस्याओं व सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाए तथा साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। दौरान चेकिंग अपर जिलाधिकारी, समस्त थाना प्रभारियों सहित भारी पुलिस फोर्स एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।