उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न धार्मिक स्थलों से हटवाए गए लाउडस्पीकर

रिपोर्ट- तनु सिंह

सभी धर्मों के धर्मगुरुओं द्वारा इस अनोखी पहल को सहर्ष स्वीकार करते हुए फैसले का किया स्वागत

Editor yash pathak 9140290705

भदोही । उच्च न्यायालय द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम-2000 के तहत बुधवार को अधिक तीव्रता वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों को पुलिस अधीक्षक द्वारा हटवाया गया। जिसका सभी धर्मों और समुदाय के लोगों ने स्वागत भी किया। भदोही में पुलिस प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त अभियान में जिले के विभिन्न स्थानों से लाउडस्पीकर हटवाए गए तथा लाउडस्पीकरों की ध्वनि तीव्रता को कम कराते हुए उसे व्यवस्थित कराया गया, जिससे कि लाउडस्पीकर की ध्वनि तीव्रता प्रतिष्ठान से बाहर न जाए। साथ ही सभी समुदाय के धर्मगुरुओं, डीजे व मैरिज होम संचालकों आदि को ध्वनि विस्तारक यंत्रों के सम्बन्ध में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन कराने हेतु नोटिस दिया गया कि यदि कोई भी धार्मिक स्थल पर डीजे संचालक निर्देशों का अनुपालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। जनपद में पुलिस की पहल पर हिंदू व मुस्लिम धर्मों के धर्मगुरुओं द्वारा इस अनोखी पहल को सहर्ष स्वीकारते हुए स्वयं आगे आकर उक्त कार्यवाही में पुलिस का पूर्ण सहयोग किया जा रहा है।

साइबर क्राइम महिला उत्पीड़न को लेकर किया जागरूक

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा
(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय और अवरहवा कुंडाडीह मॉर्ग पर बुधवार को पुलिस ने एंटीरोमियो और साइबर क्राइम,1090, की जानकारी महिलाओ और किशोरियों को देते हुए निडर रहने और मदद के लिए डायल 112 नम्बर पर फोन करने की जानकारी दी।एस आई तेरसु यादव और महिला पुलिस खुशबू सिंह तथा अर्चना वर्मा ने कहा कि कोई वीडियो बनाता है या वीडियो बना कर ब्लैक मेल करने की कोशिश करता है तो1930 नम्बर पर काल करे इसी तरह प्रताड़ना ,छेड़खानी और अन्य महिला अपराधों के लिए 1090 पर निधड़क होकर काल करे।खुशबू सिंह ने किशोरियों का आह्वान किया कि आप लोग समस्या को खुल कर विरोध करे। महिला अपराध को बढ़ावा तब ज्यादा मिलता है जब लडकिया या महिलाये घटना को दबाने या चुप रहने की सोचती है।

दोनों संप्रदाय की सहमति पर मंदिर, मस्जिद से लाउडस्पीकर उतारने पर सहमति बनी।


शांति समिति की बैठक में निर्णय लिया गया।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। दिन बुधवार को कोतवाली परिसर में अलविदा की नमाज, ईद, अक्षय तृतीया को देखते हुए शांति समिति की एक बैठक उप जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
आगामी 29 अप्रैल को अलविदा की नमाज,संभवतः 3 मई को ईद की नमाज व अक्षय तृतीया के एक ही दिन पड़ने की वजह से शासन प्रशासन काफी सख्ती की मूड में है। जिसे दिन बुधवार को कोतवाली परिसर में दोनों संप्रदाय के बुद्धिजीवियों को बुलाकर एक बैठक संपन्न की गई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि आने वाले त्योहार को आपस मे मिल जुलकर दोनो समुदाय के लोगो से अपील की गई । और साथ ही मंदिर और मस्जिद गुरुद्वारा चर्च पर लगे हुए लाउडस्पीकर को उतारने की सर्व सम्मति से निर्णय लेकर उतारने पर सहमति बनी साथ ही यह भी लोगों के आग्रह पर निर्देशित किया गया है। सरकार के गाइडलाइन और उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए, परमिशन लेकर एक स्पीकर का प्रयोग करें। जिससे किसी को किसी भी प्रकार की परेशानी ना होने पाए। किसी नई परंपरा का निर्वहन नहीं किया जाएगा । जो पुरानी परंपरा चली आ रही है। उसी के आधार पर कार्य किया जाएगा। साथ ही थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने कहा कि किसी तरह की कोई बात होने पर तुरंत ही थाने को सूचित करें। पुलिस आपकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रहलाद दास गुप्ता, अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह, उप निरीक्षक संतोष कुमार, लेखपाल बिलाल अहमद, ज्ञानेश्वर प्रसाद अग्रवाल, संतोष कुमार सभासद ,माबूद खान,जितेंद्र गुप्ता, सरवर खान ,रइस खान, मोहम्मद हनीफ, शिव शंकर गुप्ता जितेंद्र गुप्ता, मोहित, अरुण कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

नर्तकी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट- तनु सिंह

भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक आर्केस्ट्रा संचालक द्वारा शादी का झांसा देकर नर्तकी के साथ दुष्कर्म किए जाने व धमकी देने की घटना के सम्बन्ध में मिले तहरीर के आधार पर संचालक के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 60/2022 धारा 376, 323, 506 भादवि का नामजद अभियुक्त कड़ेदीन गौतम पुत्र पतिराज गौतम निवासी चककिशुनदास कोतवाली ज्ञानपुर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व महिला सम्बन्धित अपराधों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश के क्रम में स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कड़ेदीन गौतम पुत्र पतिराज गौतम को मुखबिरी सूचना के आधार पर मुख्यालय ज्ञानपुर के हॉस्टल चौराहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत अभियुक्त का चालान न्यायालय में किया गया है।

शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन

रिपोर्ट- तनु सिंह

स्कूल में नामांकन के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क

Editor yash pathak 9140290705

भदोही के गंगापुर स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल द्वारा बुधवार को डोर टू डोर संपर्क कर 6 से 14 वर्ष के बच्चों को अधिक से अधिक नामांकन के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के अध्यापकों की ओर से सहायक अध्यापिका यास्मीन बानो के नेतृत्व में बुधवार को स्कूल चलो अभियान अंतर्गत गांव-गांव और घर-घर पहुंच कर बच्चों के नामांकन कराए जाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर अभिभावकों से सीधा संवाद करके गंगापुर, भारी, नई बस्ती, गोसाई बांध के गांव में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार की टीम द्वारा इन गांव के अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करते हुए घर घर जाकर संपर्क किया गया। अध्यापकों ने गांव में हर परिवार के मुखिया से बात कर बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने के अनुरोध किया। प्रधानाध्यापिका गायत्री देवी, सहायक अध्यापिका यास्मीन बानो, मीरा देवी सहित देवेंद्र पांडे, रामजी मौर्य, कंचन देवी, मीनू देवी, आदि मौजूद रहीं।

मंदिर मस्जिद से उतारे गए लाउडस्पीकर

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा
(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

स्थानीय कस्बा के मंदिर मस्जिद ,गुरुद्वारा से मंगलवार को सभी धर्म के धर्म गुरुओं से वार्ता कर लाउडस्पीकर उतरवाया गया। इसके पूर्व सभी समुदाय के धर्म गुरुओं के साथ पुलिस ने बातचीत करने पर सभी ने इसके लिए सहमति जतायी।थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिस् भी मंदिर मस्जिद एवं गुरुद्वारा में लाउडस्पीकर बजेगा परमिशन लेने के उपरांत ही बजाया जाए अब बिना परमिशन के किसी भी धर्म समुदाय के मंदिर मस्जिद आदि स्थानों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर नही बजेंगे इसके लिए अनुमति लेना अनिवार्य होगा। सभी धर्म गुरुओं की सहमति के उपरांत पुलिस ने हवाई पट्टी रोड स्थित गुरुद्वारा रामलीला रोड स्थित मस्जिद और लीलासी स्थित हनुमान मंदिर, दुर्गा और शिव मंदिर से लाउडस्पीकर सहमति से उतरवाया गया इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहे।

पुलिस संग जवानों ने रूट मार्च कर कराया सुरक्षा का एहसास

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज । जनपद भदोही के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर दिन मंगलवार को गोपीगंज पुलिस के जवानों ने रूट मार्च कर लोगों को शांति एवं सुरक्षा का एहसास कराया। ईद व अक्षय तृतीया के मद्देनजर क्राइम इंस्पेक्टर हरिकेश सिंह, सब इंस्पेक्टर सरफराज के नेतृत्व में थाना व चौकी के जवानों संग नगर के विभिन्न मोहल्लों में रूट मार्च किया। ईद व अक्षय तृतीया एक साथ पड़ने पर पुलिस सतर्क है। नगर के विभिन्न मोहल्लों में पुलिस ने रुट मार्च निकाला और लोगों से शांतिपूर्ण और भाई चारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। पुलिस बल के साथ राजमार्ग चौराहा से सदर मोहाल, खरहट्टी मुहाल, अंजही मोहाल, मिर्जापुर रोड आदि स्थानों पर रूट मार्च कर लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने को कहा।

घरेलू विवाद में बेटे ने पेट्रोल डालकर जलाया पिता और मां को, खुद पी लिया कीटनाशक दवा

रिपोर्ट- तनु सिंह

मां की इलाज के दौरान मौत, बेटा गंभीर

भदोही जिले के भक्तापुर (घोसिया) में एक कलयुगी बेटे ने घरेलू बात को लेकर मां और बाप के ऊपर पेट्रोल डालकर जला दिया। मां को गंभीर रूप से जलता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया, तब तक मां काफी जल चुकी थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के भक्तापुर घोसिया निवासी कल्लू सोनकर का 35 वर्षीय पुत्र महाजन खुद शराब के साथ कीटनाशक दवा पीने के बाद अपने ही सगी मां और बाप के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। सोमवार के दिन किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया। सूत्रों के मुताबिक महाजन ने अपनी 60 वर्षीय वृद्ध माँ कुमारी देवी पत्नी कल्लू सोनकर के उपर पेट्रोल फेंक कर आग लगा दी। पिता कलू के ऊपर पेट्रोल डाला लेकिन आग नही लगाया। जबकि माँ को जलता देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे और आग पर काबू नहीं पा सके। मां कुमारी देवी बुरी तरह झुलस गयी थी, जिसे
आनन फानन मे वाराणसी के कबीरचौरा अस्पताल मे भर्ती कराया गया था, जंहा मंगलवार को गंभीर रूप से झुलसी मां कुमारी देवी ने दम तोड़ दिया। बेटे महाजन ने भी शराब बोतल मे कीटनाशक दवा मिलाकर पी लिया था, जिससे उसकी भी हालत गंभीर होने लगी। तब गांव के प्रधान और अन्य लोगों ने इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां मां की मौत के बाद अब बेटे की स्थिति सामान्य है।

घरेलू विवाद में बेटे ने पेट्रोल डालकर जलाया पिता और मां को, खुद पी लिया कीटनाशक दवा

मां की इलाज के दौरान मौत, बेटा गंभीर

भदोही जिले के भक्तापुर (घोसिया) में एक कलयुगी बेटे ने घरेलू बात को लेकर मां और बाप के ऊपर पेट्रोल डालकर जला दिया। मां को गंभीर रूप से जलता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया, तब तक मां काफी जल चुकी थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के भक्तापुर घोसिया निवासी कल्लू सोनकर का 35 वर्षीय पुत्र महाजन खुद शराब के साथ कीटनाशक दवा पीने के बाद अपने ही सगी मां और बाप के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। सोमवार के दिन किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया। सूत्रों के मुताबिक महाजन ने अपनी 60 वर्षीय वृद्ध माँ कुमारी देवी पत्नी कल्लू सोनकर के उपर पेट्रोल फेंक कर आग लगा दी। पिता कलू के ऊपर पेट्रोल डाला लेकिन आग नही लगाया। जबकि माँ को जलता देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे और आग पर काबू नहीं पा सके। मां कुमारी देवी बुरी तरह झुलस गयी थी, जिसे
आनन फानन मे वाराणसी के कबीरचौरा अस्पताल मे भर्ती कराया गया था, जंहा मंगलवार को गंभीर रूप से झुलसी मां कुमारी देवी ने दम तोड़ दिया। बेटे महाजन ने भी शराब बोतल मे कीटनाशक दवा मिलाकर पी लिया था, जिससे उसकी भी हालत गंभीर होने लगी। तब गांव के प्रधान और अन्य लोगों ने इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां मां की मौत के बाद अब बेटे की स्थिति सामान्य है।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से छात्र एवं छात्राओं का सपना होगा साकार -जिलाधिकारी

रिपोर्ट- तनु सिंह

काशीनरेश डिग्री कॉलेज में संचालित होगी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

Editor yash pathak 9140290705

भदोही । उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया है इससे छात्रों के सपनों को न सिर्फ पंख लगेंगे बल्कि निशुल्क कोचिंग संचालन की व्यवस्था होगी। मंगलवार को इस योजना एवं निशुल्क कोचिंग संचालन हेतु जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के बांटनी विभाग के कक्ष में मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अभ्युदय योजना में पशिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को अपनी जीवन एवं सर्घषों के बारे में बताया और कहा कि सिविल सेवा की तैयारी करने से पहले अपने मन में एक उद्देश्य बनाना पड़ेगा कि हम सिविल सेवा में नौकरी करेगें। उन्होने कहा कि कठोर मेहनत एवं पेसेंस की जरूरत पड़ती है। इस योजना का उद्देश्य ऐसे सभी छात्रों को सहायता प्रदान करना है जो इन परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। लेकिन अपनी वित्तीय स्थिति के कारण ऐसा करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत, छात्र ऑफलाइन कक्षाओं में भाग ले सकेंगे और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री भी प्राप्त कर सकेंगे। कोचिंग में उम्मीदवारों के लिए वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों द्वारा सीधे परामर्श का प्रावधान भी शामिल होगा। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) जैसी परीक्षाओं के मामले में, यूपी में सैनिक स्कूलों के प्राचार्यों द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिष्ठित IIT में प्रवेश के लिए NEET और संयुक्त प्रवेशपरीक्षा ¼JEE½ के लिए अलग-अलग कक्षाएं भी होंगी। विभिन्न परीक्षाओं के संपूर्ण पाठ्यक्रम को कवर करने वाले सभी व्याख्यान और संपूर्ण अध्ययन सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। बेहतर मार्गदर्शन के लिए राज्य सरकार उम्मीदवारों को उनके लिए सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र चुनने में मदद करने के लिए संदेह समाधान सत्र भी आयोजित करेगी। इसके साथ अतिथि व्याख्याताओं के रूप में विशेषज्ञों के साथ चर्चा होगी। उन्होंने कहा  कि कोचिंग सेंटर युवाओं को एक नया मंच देंगे और उन्हें नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि अभ्युदय योजना को जनपद स्तर पर संचालित किए जाने हेतु विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की छात्रों की सहयता के लिए जिला स्तर पर वर्चुवल एवं साक्षात कक्षाओं का केएनपीजी राजकीय डिग्री कालेज में किया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य पीएन डोगरें ने बताया कि निःशुल्क कोचिंग के संचालन हेतु समस्त बुनियादी आवश्यकताए कालेज में पूर्ण है। तथा आधारभूत संरचनाओं के साथ ही साथ कालेज के योग्य शिक्षकों द्वारा कोचिंग में शिक्षण कार्य किया जाएगा। ताकि सरकार के मंशा के अनुरूप छात्र/छात्राओं को निःशुल्क व गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी शिक्षा देकर उनकों प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाई जा सके।
कार्यक्रम का संचालन करती हुई प्रवक्ता डॉ रश्मि सिंह ने अभ्युदय योजना पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।