शिक्षकों ने डोर-टू-डोर नामांकन के लिए किया जागरूक

रिपोर्ट- अंकित पाण्डेय

Editor yash pathak 9140290705


भदोही।परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराने को लेकर कई जगहों पर स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। शिक्षकों ने डोर-टू-डोर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया। बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला कराने को लेकर जागरूक किया गया।इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौलापुर में भी डोर टू डोर शिक्षको ने अभिभावक को ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराने की अपील की। इस दौरान कुछ बच्चों का नामांकन भी कराया गया। रैली विद्यालय से शुरू होकर कौलापुर गांव में भ्रमण करते हुए पुन: विद्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। बच्चे स्कूल जाने के प्रति जागरूक करने के लिए नारा लगा रहे थे।वही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रचना श्रीवास्तव ने कहा कि इन विद्यालयों में मिशन प्रेरणा व आपरेशन कायाकल्प के तहत सुविधाएं बच्चों को प्रदान की जा रही हैं। परिषदीय विद्यालय अब कान्वेंट स्कूलों को पीछे छोड़ रहे हैं। जिस मौके पर विशेष रूप से उषा शुक्ला अध्यापिका की अहम भूमिका रही तो वही कौलापुर निवासी समाजसेवी अंकित पाण्डेय ने इस कार्य की सराहना की और पूरे गांव में रैली के साथ जाकर अभिभावकों से ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराने की बात भी कही।जिस मौके पर प्रद्युम्न ,प्रतिमा पाण्डेय,कनक, आदि लोग मौजूद रहे ।

डोर टू डोर नामांकन के लिए निकले गुरुजन

रिपोर्ट- तनु सिंह

Editor yash pathak 9140290705

भदोही जनपद के कम्पोजिट विद्यालय सागररायपुर के शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान के तहत गांव के बिंद बस्ती में 6 से 14 आयु वर्ग के 10 बच्चों का आयु के अनुसार कक्षा में नामांकन किया। मंगलवार को नामांकन के लिए डोर टू डोर निकले अध्यापकों की टीम में प्रधानाध्यापक इन्दुचन्द पाण्डेय ने अभिभावकों को बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय में मिशन कायाकल्प के अंतर्गत भौतिक संसाधन की अच्छी सुविधा उपलब्ध है। बच्चों के लिए आकर्षक वातावरण है। मल्टीपल हैंडवास एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था है। खेलकूद के सामान, आकर्षक पुस्तकालय एवं पर्याप्त मात्रा में विषय अनुकूल शिक्षण अधिगम सामग्री होने से बच्चों के पठन-पाठन में उत्तरोत्तर सुधार हो रहा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु जहां नवाचार हो रहा है, वही गतिविधियों के माध्यम से अच्छी शिक्षा दी जा रही है। बच्चों को सरलतम ढंग से भाषा बोध कराने एवं प्रारंभिक गणितीय ज्ञान के लिए शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रयोग भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को प्रतिदिन स्कूल जाना है ताकि बच्चों का संबंधित विषय एवं पाठ के प्रति रुचि बनी रहे और वे विषय वस्तु का सही ज्ञान प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि नामांकन ठहराव एवं संप्राप्ति तभी संभव है, जब शिक्षक के साथ अभिभावक भी रुचि लेकर अपने पाल्य को प्रतिदिन स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें। स्कूल चलो अभियान में प्रधानाध्यापक इन्दु चन्द पाण्डेय के साथ रमेश कुमार मौर्य, सुनीतादेवी व शालू शुक्ल ने बच्चों के नामांकन में‌ अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्कूल में नामांकन के लिए विद्यालय टीम ने किया जनसंपर्क।

रिपोर्ट- तनु सिंह

Editor yash pathak 9140290705

भदोही के गंगापुर स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में सोमवार को डोर टू डोर संपर्क कर 6 से 14 वर्ष के बच्चों को अधिक से अधिक नामांकन के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के अध्यापकों की ओर से सोमवार को स्कूल चलो अभियान अंतर्गत गांव-गांव और घर-घर पहुंच कर बच्चों के नामांकन कराए जाने पर जोर दिया गया। विद्यालय परिवार की टीम द्वारा गांव के वनवासी बस्ती, बिंद बस्ती और यादव बस्ती के अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करते हुए घर घर जाकर संपर्क किया गया। अध्यापकों ने गांव में हर परिवार के मुखिया से बात कर बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने के अनुरोध किया। प्रधानाध्यापिका गायत्री देवी, सहायक अध्यापिका यास्मीन बानो सहित देवेंद्र पांडे, रामजी मौर्य, कंचन देवी, मीनू देवी, मीरा देवी आदि अध्यापिकाओं और शिक्षा मित्रों का सराहनीय योगदान रहा।

हिंडालको रूलर टेक्नोलॉजी पार्क में विश्व मलेरिया दिवस पर गोष्ठी आयोजित

मलेरिया से बचने के लिए साफ सफाई पर दे ध्यान,मच्छरदानी का करे प्रयोग-डॉ राजीव रंजन

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र स्थित रुलर टेक्नोलॉजी पार्क म्योरपुर में सोमवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अथिति के रूप में म्योरपुर चिकित्साधीक्षक डॉ राजीव रंजन रहे।गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य लोगो को मलेरिया जैसी बीमारी कैसे फैलती है और उस से कैसे बचाव किया जा सकता है उसके प्रति लोगो को जागरूक करना था। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ राजीव रंजन ने कहा कि मलेरिया का पहला केस 1868 में आँध्रप्रदेश के सिकन्द्राबाद जिला में पाया गया।मलेरिया अनाफ्लीश मादा मच्छर के काटने से फैलता है।साथ ही उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम का पालन करे और अपने आस पास कूड़ा करकट न फेके और गंदगी से बचे।अगर ग्रामीण इन बातों का पालन करेंगे तो मच्छर नही पनपेंगे जिसके बीमारी नही फैलेगी और लोग बीमार नही होंगे।क्षेत्र के लोगो में बीमारी से लड़ने की क्षमता कम है जिसका मुख्य कारण यह कापर्यावरण का प्रदूषित होना है।जब भी किसी रोगी को थोड़ा भी इन्फेक्शन होता है तो उनमें ब्लड की कमी हो जाती है।और पीलिया की शिकायत ज्यादा आती है।साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इसको लेकर बिभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाये जा रहे है।जब भी किसी मरिज को मलेरिया के लक्षण लगे तो सबसे पहले गत्व की आशा से संपर्क करे और उनके द्वारा निःशुल्क जाँच कराये और दवा पाये।इसके लिए आशा बहनों को एक पॉजिटिव केस के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में स्लाइड बनाने हेतु 15 जबकि दवा खिलने हेतु 75 रूपये दी जाती है।अंत में लोगो को मच्छरदानी का प्रयोग करने और गंदगी न फैलने देने की बात कही।इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव,डॉ डी पी सक्सेना ,ए आर ओ उमाशंकर पांडेय,बी सी पी एम प्रवीन कुमार भारतीय ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड और बिभिन्न लोग उपस्थित रहे।

बिड़ला विद्या मन्दिर इण्टर कालेज के मरम्मत व जीर्णोद्धार का हुआ उद्घाटन

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ व हिंडाल्को विकास विभाग के अभिजीत व म्योरपुर ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल द्वारा नारियल फोड़़कर किया गया विद्यालय के जर्जर कमरों व छतों खिड़कियों इत्यादि की मरम्मत कार्य की जाऐगी तथा स्टेट स्कूल के पास महिला सुरक्षा हेतु महिला पिंक बूथ के लिए भी जगह चयनित किया गया उसका भी बहुत जल्द कार्य प्रारंभ कर दिया जाऐगा इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग हिंडालको से अभिजीत , राजेश जी, गणेश जायसवाल , सोनाबच्चा अग्रहरि , प्रधानाचार्य दयाशंकर प्रसाद,लालता जायसवाल , अशोक कुमार (पप्पू) , संजय अग्रहरी, सुधीर कुमार, अमरकेश सिंह , सुजीत नेता, आयुषी जायसवाल ,अमित रावत,महेंद्र पाठक, अमरेश कुमार अध्यापक व ग्रामीण उपस्थित रहे।

विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायतों म्योरपुर,कुदरी,रासपहरी,नाधिरा आरंगपानी,कुंडाडीह,देवरी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में रविवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। इस दिवस के अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिवालय में बैठक की गई और पंचायती राज दिवस के बारे में चर्चा की गई। साथी साथ ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा कराए गए विकास कार्यों और आगे कराये जाने वाले विकास कार्यो के बारे में ग्रामीणों को बताया गया।इस दौरान ग्राम प्रधान,ग्राम विकास अधिकारी,ग्राम पंचायत सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।

पुलिस चौकी गोपीगंज में चौथा सड़क सुरक्षा सप्ताह, जागरूकता की शपथ के साथ संपन्न।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। सड़क हादसों में कमी लाने और वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए शासन के निर्देश पर पुलिस चौकी गोपीगंज के प्रांगण पर शुरू हुए चौथा सड़क सुरक्षा सप्ताह का रविवार को समापन हुआ।

समापन समारोह में आरटीओ राजेश कुमार वर्मा, ए आर टी ओ अजय कुमार, पीटीओ शारदा कुमार मिश्र, ट्रेफिक सब इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव, प्रवर्तन पर्यवेक्षक योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी उपाध्याय, मनोज कुमार अम्बष्ट सहित काफी ऑटो चालक आदि उपस्थित रहे। ऑटो चालकों को सड़क यातायात के संबंध में जागरूक कर सभी को परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा बनाए गए यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। आर टी ओ ने बताया की आपका जीवन कितना अमूल्य है। वाहन चलाते समय बहुत ही सावधानी बरतें। यातायात नियमों का पालन करें। बिना सीट बेल्ट और हेलमेट के वाहन ना चलाएं। दुर्घटना के समय अगर कोई व्यक्ति घायल होता है, तो उसको समय से अस्पताल पहुंचाएं। ऑटो चालकों और टैक्सी बाईक चालकों को जागरूक करते हुए कहा की आज का फैशन है की कानो में एयर फोन लगाकर चलने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है इससे बचे। आपका जीवन बहुमूल्य है।हमारा यह कभी उद्देश्य नही रहता की आपकी गाड़ियों को सीज करे या चालान करें हमारा उद्देश्य यह है की आप को जागरूक करें। आप यातायात नियमों का पालन करें, उचित दूरी बनाकर चले, एक साथ अपने ऑटो को न चलाए वन बाई वन सवारियों को लोड करें, ट्रैफिक नियमों चौराहों पर जहा ट्रेफिक है वहां पर अपने वाहनों को न रोकें। सरकार की मंशा दुर्घटनाओं को रोकना आपको आपके परिवार को सुरक्षित रखना यही मंशा है।इसके साथ ही ऑटो चालकों को सपथ के साथ ही समापन किया गया।

स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों शिक्षिकाओं द्वारा निकाला गया जनसंपर्क अभियान।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। जिलाधिकारी भदोही के निर्देशानुसार दिन रविवार को प्राथमिक विद्यालय गोपीगंज द्वितीय की प्रधानाध्यापिका प्रेमलता यादव के नेतृत्व में गोपीगंज के कई क्षेत्रों में रैली निकालते हुए जनसंपर्क किया। उक्त अभियान में लाइ बाजार, जीटी रोड, कोईरान गली, सदर महाल, चुड़िहारी मोहाल, अलीनगर, पश्चिम महाल, पूरे भागवत की गलियों में भ्रमण किया गया। और अभिभावकों को जागरूक करते हुए 9 बच्चों का तत्काल नामांकन किया गया। वही 13 बच्चों को चिन्हित किया गया है। नामांकित छात्रों में आयत, बादल, फिजा, रिजा, अनन्या, आयांश, वासु आदि बच्चे रहे। रैली में प्रमुख रूप से अजय पांडे, शिल्पी अग्रवाल, सरिता देवी आदि मौजूद रहे।

हाजिरी दफ्तर में ड्यूटी कही और बायोमेट्रिक हाजिरी मशीन की मांग।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। सरकार लाख प्रयास करले पर क्रियान्यवन तो अधिकारियों को ही करवाना पड़ता है। और जब अधिकारी अपने से बड़े अधिकारी के दबाव में रहेगा तो वह सरकारी आदेश का पालन कहा से करा पाएगा। सरकार जनता को ध्यान में रखते हुए हर रोज एक नए नियम बनाती है। जैसा की सभी अधिकारी व कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पर समय से हाजिर होने और समय से जाने का फरमान जारी करती रहती है। जिसके लिए उसने सभी सरकारी दफ्तरों में समय से उपस्थित होने के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम लागू किया जिससे यह पता चल सके की कौन सा अधिकारी या कर्मचारी समय से आया या नहीं आया। परंतु कोरोना काल में मशीन बंद हुई तो आज तक उसे चालू नही किया गया। सरकारी आदेश के बावजूद अभी जनपद के तमाम दफ्तरों में बायोमेट्रिक मशीनें नही लग पाई है। इसी तरह नगर पालिका परिषद गोपीगंज में हाजिरी तो दफ्तर में लगती है। परंतु ड्यूटी कही और किए जाते है। इतना ही नहीं एक परमानेंट कर्मचारी जो तनख्वाह सरकार की लेने के बावजूद आज तक पालिका कार्यालय में दिखाई नही पड़ता। इसके साथ ही कई ठेके के कर्मचारी है जो दफ्तर में बारह बजे के बाद आते है।और हाजिरी रजिस्टर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर देते है। पालिका संबंधी कार्य को लेकर आम नागरिक परेशान रहते है। नागरिकों ने मांग किया है। अन्य सरकारी विभागों की तरह नगर पालिका परिषद गोपीगंज के साथ ही समस्त सरकारी विभागों में बायोमेट्रिक हाजिरी मशीन लगाई जाए ताकि जनता का कार्य समय से कर्मचारियों की उपस्थिति से हो सके।

सड़के तो सड़के गलियां भी सिकुड़ती जा रही।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

बड़े दुकानदार अपने सामने दुकानों को लगवाकर दस दस हजार महीने की वसूली करते है।

गोपीगंज। इस समय लगन का सीजन चल रहा है। जिसके कारण जिले के प्रमुख बाजार गोपीगंज ग्राहकों का आवागमन काफी बढ़ गया है। जिसके चलते जाम की हालत बन जाती है। पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।
दिन प्रतिदिन बढ़ रही दुकानों, ठेला के कारण पूरा नगर अतिक्रमण की चपेट में है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि सड़कों व गलियों में लोगों के चलने के लिए जगह नहीं बची है। गलियों में जहां पहले छह से आठ फीट जगह थी आज वहा पालिका की मेहरबानी से एक ठेला या रिक्शा निकलना मुश्किल हो गया है। जबकि नगर पालिका परिषद के वार्ड सभासदों की जिम्मेदारी बनती है। की अतिक्रमण की जानकारी पालिका को दें। पालिका में यह मामला जब पड़ोसियों के बीच फंसता है तो पहुंचता है। परंतु नगर पालिका परिषद उसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं कर पाती। मात्र नोटिस देकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाती है। शहर के कुछ इलाके ऐसे हैं कि जहां दुकानों के बाहर सामान रख कर अतिक्रमण किया गया है। इसी कारण नगर में जाम की समस्या बन रही है।
नगर की सड़कें अतिक्रमण से सिकुड़ गई हैं। जिन स्थानों पर बाजार आने वाले लोग अपनी बाइक, साइकिल आदि रोक करके दुकान में सामान की खरीदारी के लिए चले जाते थे। उस जगह को या तो दुकानदारों ने कब्जे में ले लिया है। या वहां ठेले या फलवालों ने अपनी छोटी-छोटी दुकानें लगा ली हैं। कई जगह ऐसा भी है जहां बड़े दुकानदारों ने फलों की दुकान लगवा ली है। और सरकारी जमीन का किराया वे स्वयं वसूल करते हैं। वहीं जानकारी होने के बावजूद नगर परिषद अतिक्रमण पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। अतिक्रमण दूर करने के लिए योजनाएं तो बहुत बनाई गई, लेकिन आज तक इसको लेकर जमीनी स्तर पर काम नहीं किया जा सका है।
सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए नगर में सड़कों व गलियों का निर्माण किया गया है, लेकिन अब यह सड़कें चलने में कम व्यवसाय में ज्यादा इस्तेमाल की जा रही हैं। अतिक्रमण के कारण सड़कें व गलियां पूरी तरह से सिकुड़ चुकी हैं। नगर के मेन बाजार, सदर महाल, खड़हट्टी मोहाल, अंजही मोहाल पश्चिम महाल जीटी रोड बड़ा चौराहा मिर्जापुर रोड व्यस्त इलाकों में से एक है। इन स्थानों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामान को सड़क पर रख दिया है। इसी कारण पैदल चलने वाले लोगों के लिए सड़क पर स्थान ही नहीं बचा है। आए दिन कोतवाली व पुलिस चौकी में नगर के व्यापारियों व संभ्रांत नागरिकों के साथ पुलिस बैठक कर सलाह तो मांगती है। परंतु इन अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करती है। इसी अतिक्रमण को लेकर बगल के दुकानदारों में आए दिन विवाद होते रहते है। वही नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारी बनती है कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करें।