सड़के तो सड़के गलियां भी सिकुड़ती जा रही।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

बड़े दुकानदार अपने सामने दुकानों को लगवाकर दस दस हजार महीने की वसूली करते है।

गोपीगंज। इस समय लगन का सीजन चल रहा है। जिसके कारण जिले के प्रमुख बाजार गोपीगंज ग्राहकों का आवागमन काफी बढ़ गया है। जिसके चलते जाम की हालत बन जाती है। पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।
दिन प्रतिदिन बढ़ रही दुकानों, ठेला के कारण पूरा नगर अतिक्रमण की चपेट में है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि सड़कों व गलियों में लोगों के चलने के लिए जगह नहीं बची है। गलियों में जहां पहले छह से आठ फीट जगह थी आज वहा पालिका की मेहरबानी से एक ठेला या रिक्शा निकलना मुश्किल हो गया है। जबकि नगर पालिका परिषद के वार्ड सभासदों की जिम्मेदारी बनती है। की अतिक्रमण की जानकारी पालिका को दें। पालिका में यह मामला जब पड़ोसियों के बीच फंसता है तो पहुंचता है। परंतु नगर पालिका परिषद उसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं कर पाती। मात्र नोटिस देकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाती है। शहर के कुछ इलाके ऐसे हैं कि जहां दुकानों के बाहर सामान रख कर अतिक्रमण किया गया है। इसी कारण नगर में जाम की समस्या बन रही है।
नगर की सड़कें अतिक्रमण से सिकुड़ गई हैं। जिन स्थानों पर बाजार आने वाले लोग अपनी बाइक, साइकिल आदि रोक करके दुकान में सामान की खरीदारी के लिए चले जाते थे। उस जगह को या तो दुकानदारों ने कब्जे में ले लिया है। या वहां ठेले या फलवालों ने अपनी छोटी-छोटी दुकानें लगा ली हैं। कई जगह ऐसा भी है जहां बड़े दुकानदारों ने फलों की दुकान लगवा ली है। और सरकारी जमीन का किराया वे स्वयं वसूल करते हैं। वहीं जानकारी होने के बावजूद नगर परिषद अतिक्रमण पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। अतिक्रमण दूर करने के लिए योजनाएं तो बहुत बनाई गई, लेकिन आज तक इसको लेकर जमीनी स्तर पर काम नहीं किया जा सका है।
सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए नगर में सड़कों व गलियों का निर्माण किया गया है, लेकिन अब यह सड़कें चलने में कम व्यवसाय में ज्यादा इस्तेमाल की जा रही हैं। अतिक्रमण के कारण सड़कें व गलियां पूरी तरह से सिकुड़ चुकी हैं। नगर के मेन बाजार, सदर महाल, खड़हट्टी मोहाल, अंजही मोहाल पश्चिम महाल जीटी रोड बड़ा चौराहा मिर्जापुर रोड व्यस्त इलाकों में से एक है। इन स्थानों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामान को सड़क पर रख दिया है। इसी कारण पैदल चलने वाले लोगों के लिए सड़क पर स्थान ही नहीं बचा है। आए दिन कोतवाली व पुलिस चौकी में नगर के व्यापारियों व संभ्रांत नागरिकों के साथ पुलिस बैठक कर सलाह तो मांगती है। परंतु इन अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करती है। इसी अतिक्रमण को लेकर बगल के दुकानदारों में आए दिन विवाद होते रहते है। वही नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारी बनती है कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करें।

गोपालपुर में बालू के मुद्दों को लेकर निषाद समाज के लोगों की बैठक सम्पन्न।

रिपोर्ट- अंकित पाण्डेय

Editor yash pathak 9140290705

भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के गोपालपुर में वृहस्तिवार को निषाद पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया। जहां पर विभिन्न गांवों से आये निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और मछुआ समुदाय के लोगो ने अपनी समस्याओं को निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव चंद्रशेखर निषाद को बताया। निषाद समाज के लोगों ने सचिव जिसके माध्यम से अपनी समस्या सरकार तक वह जिम्मेदार तक पहुंचाने का प्रयास किया। चन्द्रशेखर निषाद ने कहा कि बालू का खनन अब बंद हो गया है जिसे निषाद समाज का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रोजगार न होने की वजह से भुखमरी के कगार पर है। कहा कि मां गंगा पर पुत्रों का हक है। इसलिए बालू का कार्य निषाद को मिलना चाहिए। कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को छोड़कर लोग भाजपा का साथ दिया। और भाजपा भी निषादों के हितों में ध्यान देना चाहिए। प्रदेश सचिव ने कहा कि सबके हितों को ध्यान दिया जायेगा। निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव ने उनकी समस्याओं को ध्यान देते हुए बात को आगे बढ़ाने और कार्य प्रगति पर लाने की बात कही। इस मौके पर सुशील निषाद, राधेश्याम शर्मा, शंकर मांझी, रामराज, शिवचरण निषाद, माता अंबर, सीताराम निषाद, राम दास आदि लोग मौजूद रहे।

40 डिग्री तापमान नही लगे प्याऊ के स्टाल भीषण गर्मी से सूखने लगे हलक।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

इस महंगाई के दौर में राहगीरों यात्रियों को 20 रुपए का पीने का बोतल पड़ रहा भारी। पालिका को नहीं दिखाई पड़ रही गर्मी।

भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। नगरीय क्षेत्र में कहीं भी नही दिख रहे प्याऊ की स्टाल।

गोपीगंज। अप्रैल के माह में ही तापमान 40 डिग्री के पर हो गया है। इस भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। नगरीय क्षेत्र में कहीं भी निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था नहीं होने से ठंडा पेयजल नहीं मिल पा रहा है। कस्बा में मात्र एक समाजसेवी संस्था के द्वारा मिर्जापुर रोड मोड़ पर वाटर कूलर लगाया गया है। राजनीति करने के लिए अपना फोटो और प्रचार करने को तमाम समाजसेवी संस्था दिखाई पड़ती है, परंतु जीवन से जुड़ी प्याऊ की निःशुल्क व्यवस्था नहीं की है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से मांग की है कि नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्ग चौक-चौराहों पर बीते वर्षों की भांति मटके रखवाकर प्याऊ खुलवाया जाए। राहगीरों को चलती फिरती प्याऊ द्वारा ठंडा शुद्ध पेयजल पिलाने की व्यवस्था कराई जाए। भीषण गर्मी से जहां एक ओर स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर अभिभावक, शिक्षक झुलस रहे हैं। वहीं दिन में घरों से बाजार निकलने वालों का भी बुरा हाल है। पर्याप्त सार्वजनिक प्याऊ न होने से लोग मजबूरी में बोतलबंद या फिर पानी पाउच खरीदने को मजबूर हैं। वर्षो पूर्व पालिका द्वारा राहगीरों व स्थानीय लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर सरकारी अस्पताल के सामने स्थापित कराए थे, परंतु किन कारणों से उसे निकाला गया इसका पता नही चल पाया। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने बस स्टैंड सहित चुनिंदा स्थानों पर निःशुल्क प्याऊ उपलब्ध कराने की मांग की है। नगर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है। दोपहर में भीषण गर्मी के असर से लोगों का बार-बार गला सूख रहा है। राहगीरों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिले, इसके लिए जरूरी है कि नगर में एक निश्चित दूरी पर प्याऊ खोले जाएं।

इस भयंकर गर्मी का फायदा ठेले वाले या दुकानदार उठा रहे है। नगरीय क्षेत्र में गर्मी के मौसम में तमाम ठेले वाले ढाबे नास्ता की दुकानों पर ड्रम में पानी रखे रहते है। नाश्ता आदि खाने पीने की वस्तुओ के बाद जब राहगीर पानी मांगते है तो उन्हें ठंडे पानी की जगह पाउच या बोतल पकड़कर अलग से पैसे लेते है। और मजबूरी का फायदा उठाते है। ऐसे में नगर पालिका परिषद का दायित्व बनता है कि कि बस स्टैंड रेलवे स्टेशन प्रमुख चौराहों पर शुद्ध पेयजल प्याऊ की व्यवस्था की जाए।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के लाला नगर टोल प्लाजा के पास साइकिल सवार राजेश 30 वर्षीय युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्राम रैपुरी थाना गोपीगंज निवासी राजेश 30 वर्ष पुत्र राम निरंजन जो कि कल ही मुंबई से घर वापस आया था। दिन मंगलवार को किसी कार्य से साइकिल के द्वारा माधोसिंह की तरफ जा रहा था। जैसे ही लाला नगर टोल प्लाजा के नजदीक पहुंचा था। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय नागरिकों द्वारा एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक के परिजन अस्पताल में पहुंच गए थे।

सीओ दुद्धी ने गरीब जरूरत मंदो को वितरित किया आवश्यक सामग्री

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

पुलिस कम्युनिटिंग के तहत सीओ दुद्धी आशीष मिश्र ने रविवार को स्थानीय थाना परिसर म्योरपुर में क्षेत्र के दर्जनों जरूरतमंद महिलाओ और पुरुषो को आवश्यक सामग्री वितरित किया। जिसके बाद आवश्यक सामग्री पाकर गरीब जरूरतमंद के चेहरे खिल उठेl क्षेत्राधिकारी द्वारा बारी बारी से टॉर्च,सिलाई मशीन,नेट वॉलीबॉल, छाता जैसे अन्य सामग्री वितरित किया गया सामग्री वितरित करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा की सरकार के मनसा अनुरूप पुलिस कम्युनिटी के तहत गरीब जरूरतमंदों को सामग्री इसलिए दिया जा रहा है कि गरीब लोग हुनर तो रखते हैं कला उनके पास रहता है लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सामग्री के अभाव में अपनी कला प्रदर्शित नहीं कर पाते हैं जिसको लेकर 7 शिलाई मशीन,15 छाता,27 टॉर्च एक बॉलीबॉल किट और 25 मच्छरदानी उपलब्ध कराया गया है उससे अपना घर बैठे काम करके आत्मनिर्भर बन सकते हैं और हमको विश्वास है कि आप लोग जरूर इस सामग्री का उपयोग करेंगे जैसा कि पूर्व में भी क्षेत्र में पुलिस द्वारा सामग्री उपलब्ध कराएं जा चुका है उससे देखा गया है कि उसका प्रयोग कर अपने अपने परिवार का भरण पोषण आसानी से कर रहे हैं इस दौरान थाना अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी दरोगा ओमप्रकाश सिंह दरोगा तेरसू राम यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

छुट्टा पशु को बचाने में बाइक सवार युवक गिरकर हुआ घायल।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर ग्राम के पास बाइक सवार युवक छुट्टा पशुओं को बचाने के प्रयास में गिरकर हुआ घायल स्थानीय नागरिकों द्वारा एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि बृजेश पांडे 21 पुत्र बालेश्वर नाथ पांडे निवासी ग्राम सागर रायपुर प्रातः घर से निकलते विंध्याचल दर्शन करने गया था। वापसी के समय जैसे ही जगन्नाथपुर ग्राम के पास पहुंचा सामने से एकाएक एक छुट्टा पशु आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर गिर गया। जिसे स्थानीय नागरिकों द्वारा एंबुलेंस को सूचना देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के उपरांत जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। बताते चलें कि नजदीकी मामला होने के कारण उसके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए थे।

छुट्टा पशु को बचाने में बाइक सवार युवक गिरकर हुआ घायल।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर ग्राम के पास बाइक सवार युवक छुट्टा पशुओं को बचाने के प्रयास में गिरकर हुआ घायल स्थानीय नागरिकों द्वारा एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि निवासी ग्राम सागर रायपुर प्रातः घर से निकलते विंध्याचल दर्शन करने गया था। वापसी के समय जैसे ही जगन्नाथपुर ग्राम के पास पहुंचा सामने से एकाएक एक छुट्टा पशु आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर गिर गया। जिसे स्थानीय नागरिकों द्वारा एंबुलेंस को सूचना देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के उपरांत जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। बताते चलें कि नजदीकी मामला होने के कारण उसके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए थे।

रोडवेज की डग्गामार बसों से यात्री परेशान कब खड़ी हो जाय।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। सरकार रोडवेज बसों को लेकर लाख दावें कर रही हो। परंतु आज भी कबाड़ में जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। कौन सी बस रोड के किस किनारे खड़ी हो जाय। इसका कोई भरोसा नहीं। जैसा की दिन शनिवार को गोपीगंज में देखा गया। वाराणसी से प्रयागराज को चली कैंट डीपो की रोडवेज बस गोपीगंज पहुंचते ही खड़ी हो गई। जानकारी के अनुसार पता चला की इंजन के बेयरिंग में आवाज आनी लगी जिसके कारण ड्राइवर को गोपीगंज में बस को खड़ी करना पड़ा। कांडेक्टर द्वारा प्रयागराज को जाने वाले यात्रियों का पैसा वापस कर आगे की यात्रा के लिए यात्रियों को इस भीषण गर्मी में सड़क के किनारे छोड़ दिया गया।यात्रीगण दूसरी बस के इंतजार में इस भीषण गर्मी में बसों के इंतजार में खड़े रहे। जिसको लेकर यात्रियों में काफी रोष रहा उनका कहना था की डीपो की लापरवाही का खामियाजा आम यात्रियों को झेलनी पड़ती है। बस को डीपो में ही चेक करके तभी अपने गंतव्य स्थान को रवाना करना चाहिए।

यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत दो दर्जन से ज्यादा सवारी घायल

मुर्धवा बीजपुर मार्ग बना किलर रोड रोजाना हो रही दुर्घटनाऐं

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के बभनडीहा में बीजपुर से रेणुकूट की ओर जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस लगभग ढाई बजे अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसके चलते बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। जबकि छह यात्रियों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिसमें दयाराम पुत्र मोती लाल 29 वर्ष निवासी करकोरी की रास्ते में मौत हो गई स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती करायापुलिस के अनुसार बीजपुर की तरफ से एक बस यात्रियों को लेकर रेणुकूट जा रही थी। इसी बीच बस अनियंत्रित होकर पलट गई बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई जिसे सुनकर लोग इकट्ठे हो गऐ बस पलटने से उसमें सवारी पंचम विश्वकर्मा 80 वर्ष निवासी नेमना, किरण 40 वर्ष मनोज 35 वर्ष निवासी भवनाथपुर झारखंड, 16 वर्षीय मनीष जायसवाल किरविल, रामानंद 25 वर्ष निवासी नेमना को गंभीर हालत होने पर म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुड्डी देवी 30 वर्ष, रामसजीवन35 वर्ष निवासी किरविल,संदीप गुप्ता 18 वर्ष पुत्र विश्वनाथ गुप्ता निवासी( चपरा)पड़री, लाल मुहम्मद 40 वर्ष निवासी नेमना, सलीमा 10 वर्ष, तरुणामती 35 वर्ष, अंकित 6 वर्ष, सविता 12 वर्ष, शालिनी 1 वर्ष, गुलाबी 40 वर्ष निवासी डुमरडीहा, दिनेश 18 वर्ष निवासी नेमना, अनिल 18 वर्ष निवासी नेमना, अमृत लाल निवासी नेमना का इलाज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस की तरफ से बताया गया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी इसके चलते वह अनियंत्रित होकर पलट गई। म्योरपुर थाने के एसआई ओपी सिंह व सी० एच० सी अधिक्षक डा० राजीव रंजन ने बताया कि घायलों का ईलाज चल रहा है।

नगर की सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं की धरपकड़ के लिए नगरपालिका द्वारा इन दिनों अभियान चलाया गया अभियान।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। दिन शुक्रवार नगर के बाजारों चौराहों में पर करीब दर्जनभर से अधिक मवेशियों को पकड़कर औराई स्थित गौशाला में भेजा गया।

नगर पालिका परिषद गोपीगंज के कर्मचारियों द्वारा मवेशियों को पकड़कर उन्हें औराई गौशाला में भेज दिया जाता है। पुन: मवेशी गांवों से शहर में वापस आ जाते हैं। नगर पालिका के पास मवेशियों को रखने के लिए एक कांजी हाऊस की व्यवस्था नहीं है। पहले एक कांजी हाउस की व्यवस्था थी परंतु उसे बंद कर दिया गया। ऐसे में मवेशियों को पकड़ने का अभियान महज एक औपचारिकता साबित हो रहा है। नगर में आवारा मवेशी वाहन चालकों व राहगीरों के लिए खतरा बने रहते हैं। यह समस्या राजमार्ग , बस स्टैंड के सामने, पश्चिम मोहाल , सदर मोहाल व रेलवे स्टेशन रोड पर दिखाई देती है। सबसे अधिक यह समस्या राजमार्ग व पड़ाव स्टेशन रोड के पास की है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि पशुओं के कारण सड़क पर जाम लग जाता है वहीं आए दिन वाहन चालक सड़कों पर इनकी चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लगातार धरपकड़ अभियान के बाद मवेशियों को रखने की जगह नहीं होने के चलते इन पर लगाम संभव नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को भी करीब दर्जनभर से अधिक मवेशियों को पालिका के अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा पकड़ा गया।