दुद्धी विधायक के प्रथम आगमन पर मनबसा गाँव में हुआ जोरदार स्वागत

जागरण व झांकी कार्यक्रम का ग्रामीणों ने जमकर उठाया लुत्फ

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

दुद्धी तहसील के ग्राम पंचायत करमडाड़ अंतर्गत मनबसा गांव के जीवनशाला उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में बुधवार की रात्रि में दुद्घी विधानसभा के विधायक रामदुलार गोड़ का भव्य स्वागत हुआ भाजपा के पदाधिकारी अरबिन्द कुशवाहा व शिवरतन कुशवाहा (बूथ अध्यक्ष) ने विधायक को फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । नवनिर्वाचित विधायक ने अपने संबोधन में ग्राम मनबसा के ग्रामीणों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि माताओं बहनों नौजवान साथियों देवतुल्य कार्यकर्ताओं को मेरा सादर प्रणाम आप लोग जिम्मेदार हैं मैं चौकीदार हूँ आप लोगों को लोग गुमराह करें तो मत होना मै चुनाव के दौरान जिन गांवों में गया,जिन गाँवों में नहीं जा पाया वहां के लोगों ने भी मुझे वोट दिया मैंने विचार किया है दुद्घी विधानसभा अंतर्गत जितने भी गाँव आते हैं सभी गांवों में जाऊंगा वहां जन चौपाल लगाऊंगा वहां की जनता की समस्याओं को सुनूंगा तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने का पूरा प्रयास करूंगा ।श्री सिंह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि वनाअधिकार अधिनियम 2005 के तहत कानून पारित किया गया था ।जिसमें आदिवासी जनजाति व अन्य परम्परागत को भौमिक अधिकार मिलना था लेकिन सपा बसपा कि पिछली सरकारों ने आदिवासी वनवासी जनजाति के दावों को खारिज कर दिया ।लेकिन भाजप‍ा की सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कहा गया है कि जिन आदिवासीयों के दावों को खारिज किया गया है उन पर पुनर्विचार किया जाएगा और उन्हें पट्टा दिलाया जाएगा ।यदि आदिवासी 2005 से पूर्व से वन भूमि पर काबिज है यदि वह 16 बीघा जोतता है तो उसे सोलह बीघा का पट्टा दिया जाएगा यह वह एक बीघा जोतता है तो एक बीघा का पट्टा दिया जायेगा ।विधायक ने आगे अपने संबोधन में कहा कि मैं दुद्धी विधानसभा में परिवर्तन लाऊंगा। दुद्धी विधान सभा के दुद्धी म्योरपुर बभनी ब्लॉक में बनाधिकार समितियों का नए सिरे से गठन किया जाएगा।आप सब मिलकर मेरा सहयोग करेंगे और मैं विकास कार्यों को गति प्रदान करूंगा ।भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री दिलीप पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे विधायक बहुत ही सरल स्वभाव के नेक दिल इंसान हैं मैं जब से संगठन से जुड़ा हूं विधायक जी को जानता हूं ये गरीबों व मजलूमों की लड़ाई हमेशा से लड़ते रहे हैं।मैंने विधायक बनने से पहले ही जनता के प्रति सेवा भाव को देखा है आदिवासी वनवासी के हक की लड़ाई को लम्बे समय से लड़ते आ रहे हैं भाजपा अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष होते हुए दुद्धी विधानसभा के आदिवासी वनवासियों के प्रति सेवा का जो भाव था मैने अजीब देखा है।हमारे विधायक ऐसे हैं कि जिन्हें जो भी बात कहना होता है सीधे उनके सामने कहते हैं पीठ पीछे कुछ भी नहीं कहते तथा भ्रष्ट अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हैं और उन्हें सुधरने का एक अवसर देते हैं। संगठन ने इनकी प्रतिभा को देखा और महसूस किया ये पार्टी के वो हीरा हैं जो हर गरीब व मजलूमो की आवाज बनेगे और उनके समस्याओं को विधानसभा में उठाएंगे 70 साल मे पहली बार दुद्धी विधानसभा में कमल खिला है यहां की जनता को हर समस्या से निजात दिलाने का अथक प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य गुलशन कुमार पटेल द्वारा किया गया कार्यक्रम में बाहर से आये भोजपुरी गायक कलाकारों ने अपनी गायकी से ऐसा समां बांधा की जनता झूमने पर मजबूर हो गई देवी जागरण का कार्यक्रम रातभर चला ।सत्या के द्वारा एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुति कि गई जैसे राधा, कृष्ण, सुदामा, हनुमान, शिवजी ,पार्वती , आदि।भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री विष्णु कांत दुबे ,भारतीय जनता पार्टी के दुद्धी मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल, डॉ गौरव सिहं ,विनोद बादी, योगेन्द्र अकेला’ आईटी सेल के दीपक अग्रहरि ,अनुराग त्रिपाठी व ग्रामीण गौतम कुमार पटेल,संजय कुमार पटेल,हरिशंकर साहनी राजेश कुमार ,अमृत लाल गौहाँ सूर्यजेश्वर कुशवाहा बृज बिहारी, खखनूराम,राजाराम ,रामस्वरूप संजय कुमार पटेल आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई अम्बेडकर जयंती

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार को ग्राम पंचायत सचिवालय म्योरपुर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल जिला सह संयोजक सोशल मीडिया विभाग अमित रावत, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इरफान अहमद खान, सुजित अग्रहरि, मंडल संयोजक सोशल मीडिया अमित सिंह चंदेल, मंडल सह संयोजक आईटी अंकित अग्रहरि, रंजीत कुमार (ABVP), ग्राम रोजगार सेवक भूपेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भदोही के पूर्व जिलाध्यक्ष माबुद खान ने भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जयन्ती के अवसर पर गोपीगंज नगर के वार्ड न०3 मे उनका जन्म दिन मनाया गया। इस अवसर पर बाबा साहब के सिधान्तो एवं उनके आदर्शो को याद किया गया तथा उनके संमार्गो पर चलकर एक सशक्त भारत निर्माण की ओर अग्रसर होने का संकल्प लिया इस अवसर पर माबुद खान ,वार्ड सभासद मटरू यादव आनन्द मौर्य ,परवेज हाशमी, जितेन्द्र, मुन्ना, धर्मेन्द,पान्डू गौतम, आदी वार्ड के सम्मानित नागरिक रहे

विद्युत आपूर्ति के संकट के चलते पेयजल आपूर्ति हो रही बाधित।मात्र 20 मिनट की आपूर्ति गर्मी के दिनों में जनता हुई बेहाल।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगरीय क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति गर्मी के मौसम के शुरुवात में ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। नगर में बिजली के साथ पेयजल का संकट भी गहराता जा रहा है। इसके पहले भी लिखा जा चुका है की ट्यूबेल नंबर तीन को पनौती लग गई है। कभी बोल्टेज की कमी, कभी स्वीच वाल की खराबी, तो कभी टंकी का लीकेज होना आम बात हो गई है। पिछले तीन माह तक विद्युत विभाग के कारण एक समय पेयजल की सप्लाई होती रही। किसी तरह उसका निदान हुआ तो अब गर्मी की वजह से अघोषित विद्युत कटौती के साथ लो वोल्टेज की समस्या से परेशानी। दिन बृहस्पतिवार को मात्र बीस मिनट की आपूर्ति हुई जबतक लोग अपना टुल्लू पंप लगा पाते तबतक पानी की सप्लाई बंद हो गई। इस संबंध में जब जानकारी ली गई तो पता चला की वोल्टेज की कमी से पानी की टंकी को भरा नही जा सका जिससे जितना पानी था छोड़ दिया गया। वही जानकारी का कहना है की ट्यूबेल के लिए स्टेशन के पास ट्रांसफार्मर से कनेक्शन लिया गया है और एक ट्रांसफार्मर तीन नंबर ट्यूबेल के पास जिसमे अर्थिंग न होने के कारण वोल्टेज की समस्या बनी रहती है अगर उसमे अर्थिंग करा दिया जाय तो समस्या का निदान हो जाएगा। और पेयजल की आपूर्ति की समाधान हो जाय। यह नही की इसकी जानकारी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को नही है। जानकारी है परंतु इस पर कार्यवाही कब होगी यह पालिका के अधिकारी ही बता सकते हैं। लोगों का कहना है कि यह बनी समस्या रहती है । बिजली विभाग व नगर पालिका परिषद इसमें सुधार के दावे तो करता है। लेकिन स्थिति वैसी की वैसी ही रहती है गर्मी में वक्त काटना मुश्किल हो जाता है। बताते चलें कि पेयजल आपूर्ति के संबंध में वार्ड नंबर 21 के सभासद आनंद मोदनवाल ने ट्यूबेल नंबर 1 पर नियुक्त जलकल कर्मचारी जो कि ठेके पर कार्यरत है। पेयजल आपूर्ति बाधित की जानकारी चाही तो उसने जनता द्वारा चुने गए सभासद से अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया। जिसको लेकर सभासद ने अपनी शिकायत नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी से की है। चुने हुए सभासदों से ठेकाकर्मियों का यह व्यवहार अनुचित है। जिसे पालिका के वरिष्ठ अधिकारियों को संज्ञान में लेना चाहिए।

विद्युत विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम में नगर के कई मोहल्लों में दिन बुधवार को प्रातः अचानक छापा मारा। नगर मचा रहा हड़कंप।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

सात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया वही ₹47000 की वसूली के साथ ही 18 लोगों के बकाए में विद्युत विच्छेदन किया गया।

गोपीगंज। अभी लोग अपने बिस्तरों से सो कर उठे भी नही थे की विद्युत विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम में नगर के कई मोहल्लों में दिन बुधवार को प्रातः अचानक छापा मार कर लोगों की नींद हराम कर दी। नगर में मच गया हड़कंप। अवैध रूप से चलाने वाले लोग अपने अपने लोगो को फोन के द्वारा अवगत कराते हुए कटियामारो को सावधान कर दिया। वही अवैध रूप से बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। बावजूद उसके बिजली चोरी रूकने का नाम नहीं ले रही है। सात आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वही 47000 की वसूली की गई तथा 18 लोगों के विद्युत कनेक्शन बकाए में काटे गए। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग की टीम लगातार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में छापामारी कर रही है। बुधवार को संबंधित टीम गोपीगंज कस्बे में छापामारी करने पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग ने बिजली चोरी करने वाले साथ आरोपी के खिलाफ धारा 135 के तहत मामला दर्ज थाने में कराया है। छापेमारी में विजिलेंस भदोही की टीम , एक्सईएन अमर सिंह, एस डी ओ ज्ञानपुर, एसडीओ गोपीगंज, अवर अभियंता मनोज सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस बल व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थ दे रही बीमारियों को दावत खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग मौन।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर में खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थ बीमारियों को दावत दे रहे हैं। वहीं खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग की अनदेखी लोगों को बीमारी की तरफ ले जाने का काम कर रही है।

गर्मी के मौसम में तमाम तरह की बीमारियां फैलने लगती है। इन्ही दिनों में मच्छरों मक्खियों की भरमार हो जाती है। इन दिनों ऐसे पदार्थो की बिक्री शहर के बाजारों में जगह-जगह हो रही है। शहर के मिर्जापुर रोड, मिर्जापुर रोड बस स्टैंड,सरकारीअस्पताल , रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन,खास तौर पर केड़वरिया जहा पर रामपुर घाट से अपने परिजनों की अंत्येष्ठि करके लौट रहे संबंधियों को खुले में धूल मिट्टी से सने खाद्य पदार्थों को खिलाकर बीमारियों को बढ़ावा देते दुकानदार इन्हे किसी का कोई खौफ डर नही है। वही मुख्य चौराहे समेत तमाम जगहों पर कटे फलों व खाद्य पदार्थो की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। दोपहर में उड़ने वाली धूल इन फलों व खाद्य पदार्थो पर पड़ जाती है। जो लोगों में बीमारियां फैलाती है। वहीं इन फलों व खाद्य पदार्थो से होने वाली बीमारियों से अनजान लोग इसे मजे से खाकर बीमारियों को दावत दे रहे हैं। इस संबंध में खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग को अवगत कराया गया फिर भी उनकी अनदेखी पर प्रश्न चिन्ह उठता है।

विपुल दुबे के आने के पहले मंच पर क्यो छाये रहे विजय मिश्र ,,

रिपोर्ट- आशीष मोदनवाल

ज्ञानपुर विधानसभा के चुनाव में विजय मिश्र अपनी जमानत नहीं बचा पाए लेकिन पिछले 20 वर्षों से ज्ञानपुर विधानसभा की कुर्सी पर जरूर काबिज रहे ऐसे में योगी टू सरकार बहुमत से बनी वही ज्ञानपुर की कुर्सी पर विपिन दुबे का कब्जा बरकरार हुआ बता दें कि गोपीगंज नगर के सदर मुहाल में राम नवमी का पर्व को लेकर भगवान राम का जन्म उत्सव पर्व मनाया जा रहा था जहा मंच पर नगर के आधा दर्जन से ज्यादा जनप्रतिनिधि के अलावा समाजसेवी व अन्य व्यापारियों महिलाओ रामभक्तो का जमावड़ा मौजूद रहा वही मंच का संचालन कर रहे एक भाजपा नेता ने कई बार विधायक विजय मिश्रा का नाम माइक से लिया और दो व्यक्तियों का नाम चिन्हित कर उन्हें विजय मिश्रा का आदमी बताया इस बात पर लोगों ने जोरदार ठहाके भी लगाये विजय मिश्रा का मंत्र से कई बार नाम लिए जाने की चर्चा लोगों में बनी रही फिलहाल कुछ देर बाद ज्ञानपुर के विधायक विपुल दुबे का आगमन होने के बाद कार्यक्रम का रुख बदलते हुवे संचालक ने माल्यार्पण स्वागत नृत्य भक्ति संगीत की रसघार बहाने लगे ।

भीषण आग उगलती गर्मी में एक एक बूंद पानी को तरसे मोहल्लेवासी।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के ट्यूबेल नंबर तीन से संबंधित पेयजल आपूर्ति के लोगों का नाता हो गया है। पिछले तीन माह तक विद्युत विभाग की मेहरबानी से मात्र एक समय ही पेयजल की आपूर्ति होती रही। किसी तरह विद्युत आपूर्ति सही हुई तो अब स्वीच वाल की खराबी से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। बताते है की रविवार को ही स्वीच वाल की खराबी की जानकारी हो गई थी। परंतु पालिका की लचर व्यवस्था के चलते दिन रविवार की शाम तक स्वीच वाल को ठीक नहीं कराया जा सका। जब की जानकारों का कहना है की मात्र कुछ समय का काम था। उसे ठीक कराया जा सकता था। परंतु जलकल विभाग देख रहे बाबू के छुट्टी पर जाने से बयावस्थाओ पर असर पड़ रहा है। वही जानकारी के मुताबिक पेयजल को देखने वाले ठेके पर रखा आदमी की पालिका ने छुट्टी कर दी है। वही दुर्गा मंदिर के प्रांगण में लगा समर्सेबल भी खराब होने की वजह से कबूतर नाथ मंदिर, केड़वरिया, भगवतपुर, अंजही मोहाल, सदर मोहाल, पश्चिम महाल, डॉक्टर कॉलोनी, सहित कई अन्य मोहल्लों में दिन रविवार को पेयजल आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रही। जिससे आम जनजीवन काफी व्यथित रहा। समाचार लिखे जाने तक पालिका द्वारा सच वालों को अभी तक ठीक नहीं कराया गया है जिसको लेकर नागरिकों में काफी आक्रोश है।

आग उगलती गर्मी में मासूमों ने अल्लाह की राह में रोजे रखकर मिशाल पेश किए।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज । माहे रमजान का पाक मुकद्दस महीना होता है। जिसमे रोजे हर औरत,मर्द,पर फर्ज है। जिसका बयान घर के मासूम बच्चे भी सुनते है और रोजे रखने को बेताब रहते है। और अल्लाह की बेशुमार नेयमते पाने को बेताब रहते हुए रोजे रखते है। जैसा की सराय मोहाल निवासी मोहम्मद आलम राइन की शाहबजादी अर्शिया आलम और शाहबजादे अल्फैज आलम ने इस भीषण गर्मी में रोजा रखकर अपने पुख्ता ईमान की गवाही दी । अल्फैज आलम ने कहा कि एक इबादत के बदले 70 सवाब है तो रोजा क्यूँ छोड़ू। 7 वर्षीय अर्शिया आलम कहती हैं कि अम्मी-पापा सब रोजा रहते हैं तो मैं अपने लिए रोजेदार से खाना कैसे बनवाऊं। रोजा अफ्तार के बाद उनके दादा दादी ने बच्चो के हौसले पर उन्हें फूल मालाओं से लादकर हौशला आफजाई किया।

नव नियुक्त परिवहन मंत्री हुआ स्वागत।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। योगी सरकार सरकार में परिवहन मंत्री श्री दया शंकर सिंह का गोपीगंज मिर्ज़ापुर रोड पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। जहां पूर्व सभासद विन्देश गुप्ता ने प्रसिद्ध बाबा बड़े शिव धाम का चित्र भेंट किया । बलिया से चल कर माँ विंध्यवासिनी का दर्शन करने के उपरांत लखनऊ जाते समय गोपीगंज में गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, शिव सागर मिश्र, संजय प्रताप सिंह (बऊ), राकेश दूबे,धनंजय सिंह, पूर्व सभासद विन्देश गुप्ता,अश्वनी अग्रवाल, डॉ.उमंग अग्रवाल,अमर लाल मौर्य,कमल मोदनवाल,अजय जायसवाल, गोपाल अग्रवाल, प्रदीप जायसवाल,उमेश मोदनवाल, रविन्द्र बाजपेयी,राजू मोदनवाल,राजेश लल्लू, संटू जायसवाल,सुरेश कौशल,मुन्ना प्रसाद गुप्ता,आदि लोग उपस्थित रहे।