विंध्यवासिनी धाम से दर्शन कर लौट रहे दर्शनार्थियों की ऑटो पलटी आधा दर्जन घायल।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गोपीगंज मार्ग के जगन्नाथपुर ग्राम के पास मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर लौट रहे ऑटो पलटी जिसमे आधा दर्जन लोगो के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिन सोमवार को प्रातः तिवारीपुर, कोटवा, हनुमानगंज , थाना सराय इनायत, जनपद प्रयागराज के निवासी ऑटो से मां विंध्यवासिनी विंध्याचल दर्शन करने को गए थे। दर्शन के उपरांत वापसी के समय कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर नामक ग्राम के पास ऑटो के सामने एकाएक एक कुत्ता आ गया। जिसको बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गई । जिसमें सवार प्रभात पांडे, सरला पांडे, नीतू तिवारी, उमा देवी, सभी निवासी तिवारीपुर कोटवा, हनुमानगंज,थाना सराय इनायत, प्रयागराज घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय नागरिकों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अन्य यंत्र के लिए रेफर कर दिया गया।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर में रामनवमी के उपलक्ष में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। रविवार को सुप्रभातम प्रचार समिति के तत्वावधान में मंदिर बाबा कबूतर नाथ से भगवान श्री राम का सुसज्जित रथ के साथ डीजे की धुन पर थिरकते झूमते लोग चल रहे थे। शोभा यात्रा नगर के सदर मुहाल होते हुए राजमार्ग चौराहा से पड़ाव, पश्चिममोहाल, खरहटी मोहाल, मिर्जापुर रोड, जीटी रोड बस स्टैंड होते हुए पूरे नगर भ्रमण करने के पश्चात समाप्त हुई। इस अवसर पर भगवान शंकर, बजरंगबली, राधा कृष्ण, मां दुर्गा की झांकी के अलावा एक दर्जन अन्य झांकी निकाली गई। शोभायात्रा में हाथों में लोग केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे। राम नवमी के अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा नगर की विशेष साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था की गई थी। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शीतल पेय पदार्थ की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर पूरा नगर केसरिया में हो गया था। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता, रतन अग्रहरी, कृष्ण कुमार खटाई, श्रीकांत जायसवाल,जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक भदोही सिराज अख्तर सिद्दीकी, गगन कुमार गुप्ता, कृष्ण चंद्र पांडे आदि लोग शामिल रहे शोभा यात्रा का नेतृत्व सुप्रभातम प्रचार समिति के संरक्षक गोपाल कृष्ण मिश्र राजे द्वारा किया गया। संचालन गिरिजा शंकर पांडे ने किया।

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 2 की मौत 1 घायल

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Error yash pathak 9140290705

म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शनिवार की देर रात करीब 9:00 बजे आश्रम मोड़ के पास ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे बाइक सवार प्रहलाद पनिका उम्र 45 पुत्र मनफेर निवासी कटौंधि थाना दूधी की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उसके दो भाई और माता पिता म्योरपुर थाना क्षेत्र के डडिहारा गांव में रहते थे बीते शनिवार के शाम मृतक के माता का भी मौत हो चुका था। माता की मृत्यु का समाचार सुनकर वह अपने पैतृक निवास डाडीहरा गया था दाह संस्कार का कार्यक्रम रविवार की सुबह होने के कारण वह अपने घर कटौधी वापस जा रहा था इस दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जैसे ही इसकी सूचना उसके घर वालों को मिली यह दोहरे माता में डूब गए जहां एक तरफ मां की लाश पड़ी थी वहीं दूसरी तरफ बेटे के भी मौत का खबर सुन कर लोग स्तब्द्ध रह गए। सूचना पर मय फोर्स पहुंचे थाना प्रभारी म्योरपुर अश्वनी त्रिपाठी ने काफी मशक्कत के बाद मध्य रात्रि तक शव की शिनाख्त की।
वही स्थानीय थाना क्षेत्र म्योरपुर के मुर्धवा- बीजपुर मार्ग पर कठ बंधवा मोड़ के पास रविवार की दोपहर डीसीएम ट्रक और टाटा मैजिक में आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमें टाटा मैजिक के ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई वही डीसीएम ट्रक का ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया घायल डीसीएम ट्रक चालक को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर देवरी गांव के कठबंधवा मोड़ के समीप बीजपुर की ओर से आ रही आइसक्रीम लदी मैजिक विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ट्रक से टकरा गई जिससे मैजिक चालक वाहन में बुरी तरह फस गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने गैस कटर से मैजिक के बॉडी को काटकर मृतक के शव को बाहर निकाला पुलिस ने मृतक की पहचान रोशन जाट उम्र (35 ) पिता अज्ञात निवासी राजस्थान के रूप में की वही डीसीएम चालक महेंद्र सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र सुरेश सिंह निवासी जसराना थाना जसराना फिरोजाबाद ने बताया कि वह दिल्ली से कुर्सी मेज लादकर अंबिकापुर की तरफ जा रहा था इसी दौरान कट बंधवा मोड़ पर टक्कर हो गई। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया गया है।

अचानक घर के बाहर खेलते खेलते गिरी बच्ची की मौत।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के राजमार्ग स्थित बस स्टैंड के सामने खेलते समय गिर जाने से बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की बस स्टैंड गोपीगंज निवासी कुमारी आराध्या उर्फ गंगा 9 वर्ष पुत्री पिंटू यादव, दोपहर में घर के बाहर खड़ी होकर जा रहे डीजे का वीडियो बना रही थी। अचानक सर के बल गिरी और घटनास्थल पर ही हो गई । मौत परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में लाया गया । जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में जब उसकी मौत की सूचना मिली कोहराम मच गया।

नगर में रामनवमी पर किया भगवान राम का पंचामृत अभिषेक

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज । नगर में रामनवमी पर किया गया भगवान राम का पंचामृत अभिषेक। सुप्रभातम प्रचार समिति के तत्वावधान में श्रीराम जन्म महोत्सव में राम नवमी के उपलक्ष्य राम जन्म पंचामृत महाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य आचार्य पंडित शरद पांडे द्वारा किया गया। तत्पश्चात शृंगार दर्शन व आरती के पश्चात भगवान की महाआरती उतारी गई। इसके पश्चात बधाई गायन, व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। समारोह में सुप्रभातम प्रचार समिति के गोपाल कृष्ण मिश्रा द्वारा भगवान की आरती उतारी गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक विपुल दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता, संत केशव कृपाल महाराज, डॉ घनश्याम दास गुप्ता, रमेश कौशल, अवधेश उमर, गगन कुमार गुप्ता, अनिल दुबे, डॉ आनंद मोदनवाल, पंकज ऊमर, त्रिलोकीनाथ सराफ, राजेश जायसवाल, राम प्रकाश गुप्ता, विनीत मिश्रा, प्रवीण मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग रहे।

समाजसेवी ने देवालयों पर कराया सीमेंट निर्मित ब्रेंच का निर्माण।

रिपोर्ट- अंकित पाण्डेय

Editor yash pathak 9140290705


आनंद जनसेवा संस्था विक्रमपुर महाराजगंज के समाजसेवी एवं सी.ए. प्रमोद दूबे द्वारा विधानसभा औराई के विभिन्न स्थलों पर 10 से अधिक स्थानों पर सीमेंन्टेड बेंच का निर्माण कराया गया है।
आपको बताते चलें कि समाजसेवी एवं सी0ए0 प्रमोद दूबे द्वारा विक्रम पुर मंदिर हनुमान जी, भगवानपुर मंदिर शंकर जी, द्वारिकापुर मंदिर बैकुंठ धाम, पटखौली मंदिर हनुमान जी, कटका पड़ाव मंदिर हनुमान जी, तुलापुर मंदिर शीतला माता, विक्रमपुर संदौली मंदिर हनुमान जी, आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं के बैठने हेतु आरामदायक सीमेंट निर्मित बेंचों का निर्माण कराया गया है। जिसे लेकर क्षेत्रीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं में हर्ष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का कहना है,कि इस आरामदायक सीमेंट निर्मित बेंचों के निर्माण से लोगों को कुछ समय मंदिरों पर आराम करने में काफी सहूलियत होगी।
उनके इस कार्य के लिए लोगों ने आभार व्यक्त किया है।

कौलापुर में विराजमान अति प्राचीन मंदिर मां शीतला का भव्य श्रृंगार समाजसेवी अंकित पाण्डेय द्वारा हुआ संपन्न।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705


भदोही।गोपीगंज के निकट ग्राम सभा कौलापुर में विराजमान अति प्राचीन मंदिर मां शीतला का भव्य श्रृंगार पत्रकार व समाजसेवी अंकित पाण्डेय द्वारा हुआ संपन्न। समाजसेवी अंकित पाण्डेय मंदिर पर पहुंचकर माता रानी का भव्य दर्शन पूजन किए। लोगों ने बताया कि माता रानी का मंदिर बहुत पुराना है।और कुछ समय पहले मंदिर को नया रूप देने की योजना बनाई गई। ग्राम वासियों ने भरपूर सहयोग किया।लेकिन अभी भी मंदिर का कार्य बंद पड़ा है। वहां के पुजारी शिवनाथ श्रीमाली ने लोगों से सहयोग करने की बात कही।ताकि जल्द जल्द से मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो सके। वही अंकित पाण्डेय ने भी लोगों से निवेदन किया कि माता रानी के मंदिर में सहयोग करें। ताकि मंदिर नए रूप में हो सके। जिसके लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। इस मौके मनीष पाण्डेय,विपिन मिश्रा ,पवन पाण्डेय, राकेश तिवारी, पिंटू तिवारी,संतोष तिवारी आदि कई लोग रहे मौजूद।

सोनभद्र के ग्राम पंचायतों में सोलर इन्वर्टर बैटरी पैनल खरीद में लाखों का घोटाला

कम क्षमता की बैटरी व पैनल लगा किया गया खेल

24500 की लागत वाली बैटरी पैनल व इन्वर्टर लगाकर 37500 से 38000 कर दिया भुगतान

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

सोनभद्र जिले के 629 ग्राम पंचायतों में बैटरी इन्वर्टर व पैनल खरीदने के नाम पर एक घोटाला सामने आ रहा है , जहां कम क्षमता की बैटरी व पैनल लगा कर 37500 से 38000 का भुगतान कर दिया गया है जिससे पूरे जिले में 50 से 80 लाख की घोटाला किये जाने की बात बताई जा रही है | ज्यादातर ग्राम पंचायतों में 75 एम्पियर की दो बैटरी ,11va एक इन्वर्टर व 100 वाट का 2 सोलर प्लेट लगाया गया है जिसकी बाजार में कीमत 24500 रुपये बताई जा रही है और इसका भुगतान प्रति सेट 13000 से साढ़े 13500 रुपये की भुगतान कर दी गयी है जिससे पूरे सोनभद्र के सभी 629 ग्राम पंचायतों में में इन्वर्टर बैटरी खरीद में लगभग 85 लाख की घोटाला होने की चर्चा जोरों पर है | पिछले वर्ष जब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जब प्रधान नवनिर्वाचित हुए थे तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक गांवों में आदर्श सचिवालय बनाने का सपना संजोया था इसी क्रम में ग्राम पंचायतों को सुसज्जित करने के लिए प्रत्येक गांवों के लिए 1 लाख 75 हजार की धनराशि का प्राविधान किया था जिसमें लगभग 38000 रुपये का ग्राम सचिवालय में उच्च क्षमता लगभग 150 एम्पियर की दो ब्रांड्स बैटरी ,1 उच्च क्षमता का ब्रांडेड सोलर इन्वर्टर व 300 वाट का सोलर प्लेट लगाया जाना था लेकिन सरकार की मंशा की उलट यहां भी बड़े पैमाने पर खेल हो गया और कम क्षमता की 75 -75 एम्पियर की दो बैटरी व 100 वाट के दो सोलर प्लेट लगा दिए गए है| अभी तो पंचायत भवनों पर पंचायत सहायकों के प्रशिक्षण नहीं होने से कम्प्यूटर वर्क ज्यादा चल नही इस कारण सोलर बैटरी व पैनल का उपयोग पर्याप्त रूप से नहीं होने से अभी बाधा तो नहीं बन रही लेकिन जैसे ही पंचायत सहायकों द्वारा पंचायत भवन पर कार्य शुरू किया जाएगा ये कम क्षमता के घोटाला युवक सोलर बैटरी इन्वर्टर जबाब देने लगेंगे|क्षेत्र के ग्रामीण मनबोध ,सोमारू,पप्पू ,रमेश आदि ने इस मामले की जांच की मांग उठाई है | उन्होंने कहा कि अगर इसकी जिला प्रशासन जांच नहीं कराएगी तो वो कमिश्नर को पत्र लिखेंगे| इस संबंध में जब ए डी ओ पंचायत से संपर्क करने के लिए फ़ोन किया तो जान बूझकर फ़ोन नही उठाया।

प्राचीन दुर्गा मंदिर पर भगवती जागरण का आयोजन , भक्ति गीतों पर रात भर मंत्रमुग्ध रहे श्रोता

रिपोर्ट- नीमा खान

आधा दर्जन मनमोहक झांकी निकाली गई

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज नगर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर सप्तमी की रात मां के जगराता में एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की बयार में श्रोता मंत्रमुग्ध रहे। मां के जागरण में प्रयागराज से आई रागनी ने मां के भजनों को सुना कर रात भर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, जिसमें लहरलहर लहराये रे मेरी मां की चुनरिया…, ऊंचे-ऊंचे पर्वत पर तेरा है बसेरा मां…, निमिया के गाछ मईया आदि भक्ति भजनों पर रातभर भक्त नाचते झूमते रहे। इसके साथ ही राधा कृष्ण, हनुमान और दुर्गा की झांकी निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ। इसके बाद पूजा-अर्चना के साथ भक्ति भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्रयागराज और मिर्जापुर से आए गायक कलाकारों के भक्ति गीतों पर पूरा मंदिर परिसर जयकारे लगाता रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में भोलानाथ केसरवानी, कृष्ण कुमार खटाई, सतीश गुप्ता बबलू, राजेश पंडा, अवधेश कुमार बुद्धू, गुड्डू जायसवाल आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

नये कोतवाल बृजेश सिंह के सामने होगी कई चुनौती

रिपोर्ट- आशीष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज कोतवाली का कार्य भार पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने दरोगा बृजेश सिंह को दे दिया बताया जाता है कि कोतवाल के के सिंह का स्थानांतरण सोनभद्र जनपद होने के बाद सोनभद्र से आए निवर्तमान कोतवाल अभिनव वर्मा के स्थान पर आनन-फानन में जिला प्रशासन द्वारा नए कोतवाल बृजेश सिंह को प्रभारी बना तो दिया लेकिन राजमार्ग पर बसे कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों ने डेरा डाल दिया बीते दिनों लाखों रुपए की मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने घटना का पर्दाफाश तो कर दिया लेकिन राजमार्ग पर आए दिन उचक्का गिरी महिलाओं से उचक्के बाजी तथा टप्पे बाजी के गिरोह पर अभी पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है वहीं दूसरी तरफ गोपीगंज राजमार्ग चौराहे पर ऑटो चालकों की मनमानी से जाम होना आम बात है ऐसे में बाजार के भीतरी मोहल्लों में अतिक्रमण भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है बता दें कि बीते दिनों मिर्जापुर चौराहे के पास बेकाबू ट्रक ने जहां कईयों की जान लेते लेते रह गई ऐसे में एक महिला की मौत हो गई थी तमाम समस्याओं के सामने नए प्रभारी कितनी सफलता पाते हैं यह तो समय बताएगा ।