पूर्वांचल की चार स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र सीटों के लिए शनिवार की सुबह से शुरू हो जाएगा मतदान,

रिपोर्ट- नीमा खान

वाराणसी: इस लिहाज से जहां गुरुवार की शाम चुनाव प्रचार समाप्‍त हो गया वहीं दूसरी ओर शुक्रवार की सुबह से ही मतदान कार्मिकों की बूथों की ओर शुरू हो गई रवानगी,
रवानगी होने के बाद शाम तक टीमों ने मतदान के लिए बने बूथों पर पर संभाल लिया मोर्चा,
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा के बीच स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। इस बार वाराणसी में तीन उम्‍मीदवार एमएलसी चुनाव में अपनी दावेदारी ठोंक रहे हैं।
इस चुनाव में चर्चित एमएलसी बृजेश सिंह की पत्नी पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह निर्दल ही चुनाव मैदान में हैं।
इसके अलावा दो अन्य सपा प्रत्याशी उमेश यादव व भाजपा प्रत्याशी डा. सुदामा पटेल भी किस्मत आजमा रहे हैं।
इस तरह इस चुनाव में तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। अन्नपूर्णा सिंह इससे पूर्व भी इस सीट से एमएलसी रही हैं। इसके साथ ही इसी परिवार का पिछले ढाई दशक से इस सीट पर कब्जा बना हुआ है।
दूसरी ओर आजमगढ़ में पांच उम्‍मीदवार एमएलसी चुनाव के लिए मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। यहां पर भाजपा से फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक रमाकांत यादव के पुत्र व फूलपुर- पवई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव, सपा से राकेश कुमार यादव गुड्डू और भाजपा के एमएलसी रहे यशवंत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह रिशू निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
इसके अलावा दो अन्य निर्दल प्रत्याशी अंब्रेश व सिकंदर प्रसाद कुशवाह भी भाग्य आजमा रहे हैं।वहीं गाजीपुर जिले में एमएलसी चुनाव के लिए दो उम्‍मीदवार मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल और सपा प्रत्याशी मदन सिंह यादव के बीच मुकाबला है। यहां पूर्व में सपा के उम्‍मीदवार भोलानाथ शुक्ला ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद निर्दल उम्‍मीदवार मदन सिंह यादव को सपा की ओर से अधिकृत उम्‍मीदवार घोषित कर भाजपा के लिए चुनौती पेश की जा रही है। वहीं जौनपुर जिले में कुल तीन उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस बार एमएलसी के चुनाव मैदान में समाजवादी पार्टी की ओर से मनोज यादव, भारतीय जनता पार्टी की ओर से बृजेश सिंह प्रिंसू और निर्दल प्रत्याशी के रूप में जगमोहन चुनाव के मैदान में हैं।
वहीं मीरजापुर में पूर्व में ही भाजपा के उम्‍मीदवार विनीत सिंह निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं।

आरोग्य संयोजिकाओ को स्कूटी का किया वितरण

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

म्योरपुर/स्थानीय ब्लॉक कस्बा में सुक्रवार को क्षेत्र की 5 आरोग्य संयोजिकाओ को स्कूटी का वितरण रेनुकूट अंचल अध्यक्ष अमर केस सिंह के कर कमलों द्वारा वितरित किया गया।केंद्रीय आरोग्य प्रमुख अमरेश कुमार ने बताया कि आरोग्य फाउंडेशन आफ इंडिया एकल अभियान के द्वारा पोर्टा क्लिनिक संयोजिका बहनों को स्कूटी वितरण करते हुए उन्हें म्योरपुर ब्लॉक के 30 गाँवो में लँगभग 15हज़ार लोगो का 70 प्रकार के स्वस्थ्य जांच करेंगी इजे चिन्हित मरीजों का चयनित चिकित्सको द्वारा टेलीफोनिक इलाज की व्यवस्था कराएंगी।बताया कि दिल्ली में बैठा चिकित्सक मोबाइल से परामर्श देँगे साथ क्षेत्र हर महीने क्षेत्र में भी चिन्हित मरोजो से मिल कर उनका उपचार करेंगे। स्कूटी मिलने के बाद देवरी की सुषमा लीलासी की विभा ने बताया कि संस्था ने हमारे सपनो को पूरा किया है हम लोग स्कूटी संपने में भी खरीदने की नही सोची थी।लेकिन आरोग्य केंद्र ने हमारे सपनो को साकार कर दिया। मौके पर पन्ना लाल जायसवाल ,मोहर लाल खरवर, सुजीत सिंह, आदि उपस्थित रहे।

मिर्जापुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक दर्जन वाहनों का किया चालान।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

शक के आधार पर एक युवक को बाईक सहित थाने ले गई।

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नव नियुक्त कोतवाल बृजेश सिंह ने अपने तेवर दिखाने शुरू किए। दिन शुक्रवार को अपने मातहतों को नगर के हर चौराहे पर अपने अधीनस्थ सहयोगियों को लगाकर अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास करते देखे गए। जिसका उन्हें परिणाम भी मिला कोतवाली क्षेत्र के राजमार्ग के मिर्जापुर तिराहे पर वाइको की चेकिंग के दौरान एक पैदल लेकर आ रहा था। क्राइम इंस्पेक्टर हरिकेश सिंह , सब इंस्पेक्टर सरफराज अहमद ने जब उसे रोका तो वह शक पका उठा। जब पुलिस ने चेक किया तो गाड़ी पर लगा नंबर प्लेट किसी और गाड़ी का था चेचिस नंबर कुछ और बता रहा था पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना पता कटरा बाजार भदोही बताया जब लोकेशन कटरा बाजार का पूछा गया तो वह भी नहीं बता पाया पुलिस ने शक के आधार पर उसे बाइक सहित थाने पर बैठा दिया और जांच कार्रवाई में लग गई इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन वाहन चालकों का चालान बिना हेलमेट तीन सवारी पर किया।

बैंक प्रबंधक पर लगाया बदसलूकी का आरोप ।

रिपोर्ट- आशीष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

पंजाब नेशनल बैंक पर ग्राहकों से हुआ विवाद।

मैनेजर ने कहा सारे आरोप बेबुनियाद है। ग्राहकों के साथ ससम्मान सभी कर्मचारी पेश आते है।

गोपीगंज। नगर के पड़ाव स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर शुक्रवार को ग्राहक ने शाखा प्रबंधक पर बदसलूकी का आरोप लगाया। मामला बिगड़ते देख शाखा प्रबंधक ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात कर मामले को शांत कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि बैंक ग्राहक अनूप तिवारी निवासी ग्राम मधरा, मुकुंदपुर, प्रयागराज ने बताया कि मेरी बेटी का जन घन कन्या योजना का खाता हमीरपुर राठ में खुला है। वहां के शाखा प्रबंधक ने कहा कि आप किसी भी शाखा पर जाकर अपनी पुत्री के खाता में पैसा जमा कर सकते हैं। इसी को लेकर आज बैंक शाखा में पैसा जमा करने के लिए आया था । और यहां के कर्मचारियों ने मेरा सहयोग नहीं किया और ना ही मेरा पैसा जमा किया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। और बैंक कर्मियों सहित शाखा प्रबंधक ने मुझ ग्राहक के साथ बदसलूकी कर धमकी देते हुए पुलिस को बुला लिया । जहां मामले की जानकारी शाखा प्रबंधक ने अपने उच्चाधिकारियों को दे दी । वहीं शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि ग्राहक द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है । उसने मेरे साथ अशोभनीय शब्दो का प्रयोग किया। जिसकी लिखित सूचना कोतवाली में दे दी है।

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर स्थानीय कसबे में शुक्रवार को आधी रोटी खाएंगे स्कूल रोज जाएंगे के नारे के साथ स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई।अभियान के तहत मुख्य अतिथि मॉन सिंह गोंड़ व विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने स्थानीय खेल मैदान से रैली कि हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में म्योरपुर प्रथम,म्योरपुर द्वितीय,कम्पोजिट विद्यायल बलियरी,कैमूर आदिवासी विद्यालय,प्राथमिक विद्यालय पटेरी टोला के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को जागरूक करने के लिए संकल्प यात्रा एवं जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें शिक्षकों एवं छात्रों ने म्योरपुर कस्बा में भ्रमण कर नारा बोला” आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे ” आदि के माध्यम लोगो को जागरूक करने का पूर्ण प्रयास किया ताकि लोग अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में दाखिला कराये । जागरूकता रैली को सफल बनाने में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, रजनीश श्रीवास्तव, अजय ,मुजीम, अंकित शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

धनुष यज्ञ मेला की बारी मोंढ में धूमधाम से मनाया जायेगा श्री राम जन्मोत्सव महापर्व

रिपोर्ट- अंकित पाण्डेय

Editor yash pathak 9140290705

भदोही।मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउण्डेशन द्वारा श्री रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में
श्री रामलला जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा 10 अप्रैल दिन रविवार को सायंकाल 3 बजे से स्थान श्री रामजानकी धाम, धनुषयज्ञ मेला की बारी मोंढ, भदोही (उ.प्र) से मोंढ स्टेशन बाजार से ,गड़ेरियापुर बाजार होते हुए पुनः श्री राम जानकी दरबार तक निकाली जायेगी। इस पावन अवसर पर मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउण्डेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्री कुलदीप पाण्डेय जी ने सभी सनातन हिन्दू भाइयों का आह्वान किया है।जिलाध्यक्ष पं विनय शुक्ला, जिला प्रभारी पं जयप्रकाश तिवारी,जिला संपर्क प्रमुख विनीत सिंह,जिला संगठन मंत्री संजय यादव,जिला सह संगठन मंत्री संदीप पाठक,जिला विधिक सलाहकार विनय कुमार पाण्डेय एवं एन जी ओ के सभी सदस्यगण व क्षेत्रवासी भक्त पूरे जोर शोर से शोभा यात्रा की तैयारी में जुटे हुए हैं।कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अंकित पाण्डेय ने दी।

टेंट कारोबारी के प्रतिष्ठान में लगी आग,लाखों की क्षति का अनुमान।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के पड़ाव स्थित बरगदा हनुमान मंदिर के सामने उत्तर पटरी पर टेंट कारोबारी महेश जायसवाल नामक व्यक्ति के दुकान में आग लगने से लाखों की क्षति का अनुमान लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की दिन शुक्रवार की रात लगभग दो बजे दुकान के मालिक को पड़ोसी द्वारा सूचना दी गई। की दुकान में आग लग गई है। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी गई। दुकान का सटर बंद होने की वजह से आग को काबू पाने में दिक्कतें सामने आ रही थी। मालिक के पहुंचने पर फायर ब्रिगेड के जवानों ने सटर को खुलवाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया तबतक अंदर रखा टेंट का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। संभावना ब्यक्त की जाती है। इलेक्ट्रिक शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। दुकानदार ने इसकी सूचना लिखित रूप से आगजनी की दे दी है।

सड़क दुर्घटना में एक की हुई मौत,दो रिफर

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव के समीप गुरुवार शाम 4 बजे के आस पास इनोवा मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में तीन मोटसाइकिल सवार युवक गिर गम्भीर रूप से घायल हों गए। स्थानीय लोगो द्वारा तत्काल म्योरपुर थाने को सूचना दिया गया सूचना पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी द्वारा तीनो घायलों को 108 एम्बुलेंस से म्योरपुर सीएचसी भेजा गया।प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया जब कि एक युवक की इलाज के दौरान सीएचसी में ही मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल प्रजा पति पुत्र गेना लाल (23,)सोनू पुत्र राम लखन गोंड़ (19)अजय कुमार पुत्र राम प्रसाद (25) डडीहरा गांव में अपनी बहन के घर गए थे। बहन के घर से वापस अपने गांव आ रहे थे कि रास्ते मे दुर्घटना का शिकार हो गए स्थानीय लोगो के अनुसार थाना क्षेत्र के देवरी गांव स्थित कठबनवा मोड़ से पहले तीनो मोटरसाइकिल सवार युवक ओवर टेक कर के जैसे ही आगे बढ़े सामने से आ रही इनोवा कार से आमने सामने बुरी तरह टक्कर हो गयी जिस कारण तीनो बाइक सवार सड़क पर गिर गए गिरते ही पीछे से आ रही ट्रक के भी चपेट में आ गए।म्योरपुर अधीक्षक डॉ राजीव रंजन ने बताया कि दो की हालत गम्भीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि अजय पुत्र राम प्रसाद गोड़ की इलाज के दौरान मौत हो गयी ।थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना का कारण बनी इनोवा कार को पकड़ लिया गया है जबकि ट्रक मौके का फायदा उठा फरार हो गया।

विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग, खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

जब तक लोग आग बुझा पाते, फसल जलकर राख हो चुका था।

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज । कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर स्थित खेत में गेहूं की खड़ी फसल में विद्युत शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई, जिससे 8 बीघा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को दोपहर गोपपुर खेत के ऊपर से गया विद्युत तार के जंपर में शॉर्ट सर्किट हुई जिससे निकली चिंगारी से फूलचंद मंसाराम का ढाई बीघा फसल, डॉ एलएस मिश्रा का 10 बिस्वा, कन्हैयालाल राम शिरोमणि का एक बीघा तथा राम जतन व राम लोटन का 4 बीघा गेहूं का खड़ा फसल जलकर राख हो गया। सभी किसान अमवा गांव के निवासी हैं। आग लगे कि घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग लगी की घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार तनुजा निगम,सहित लेखपाल अमरेश पांडे, रमा शंकर लाल, मौजूद रहे।

नाली जाम से सड़को पर बह रहा गंदा पानी पालिका बनी मूकदर्शक।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

लाखो रुपए स्वक्षता के नाम पर खर्च के बावजूद नालियां चोक

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज स्वक्षता अभियान के नाम पर लाखो रुपए खर्च कर जागरूकता अभियान चलाने का दावा करती है वही स्वच्छता को लेकर सरकार तमाम कोशिशें कर रही है, लोग भी जागरूक हो रहे हैं, लेकिन शहर में स्वच्छता अभियान बेअसर है। जाम पड़ी नाली, सड़क पर फैला गंदा पानी नगर की पहचान बनता जा रहा है। लोग इससे बेहद परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस समस्या पर नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग के बस स्टैंड के बगल उतार पटरी पर नाली के जाम होने की वजह से सड़को पर गंदा पानी फैला रहता है। इसी तरह स्टेशन रोड सड़क पर पानी फैला रहता है। जिससे आने जाने वाले राहगीरों और नागरिकों को आने जाने में परेशानी होती है। नाली सफाई के नाम पर महज औपचारिकता पूरी कर दायित्व की इतिश्री कर दी जाती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जाम नाली के कारण सड़कों पर गंदे पानी के जमाव से तमाम तरह के कीटाणु निकल कर घरों में जा रहे हैं जिसे कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। जबकि वहीं पर कई दुकानें खाद्य पदार्थों की लगी रहती हैं गंदे पानी के जमाव से निकले हुए कीटाणु उन खाद्य पदार्थों को बैठने के कारण संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है।