पर्यावरण दिवस पर किया पौध रोपण

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर ग्राम सभा म्योरपुर में हनुमान मंदिर परिसर (छठ घाट) पर ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल ने पौधरोपण किया, इस मौके पर ग्राम प्रधान ने बतलाया कि पूरी सृष्टि प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है जीने के लिए जिस हवा, पानी, खाद्य की जरूरत होती है, वह पर्यावरण की देन है इनके बिना सृष्टि और किसी जीव की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे आसपास का वातावरण पेड़-पौधे, नदी, जंगल, जमीन और पहाड़ आदि से घिरा है। इसी को तो प्रकृति कहते हैं इसी प्रकृति से हम बहुत कुछ लेते हैं, लेकिन बदले में हम प्रकृति को क्या देते हैं अगर प्रकृति संरक्षित होगी तो मानवीय जीवन सुरक्षित होगा इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल,रामदेव तिवारी, ग्राम रोजगार सेवक भूपेंद्र गुप्ता , अमित रावत, वार्ड सदस्य शिवकुमार पनिका, अभय अग्रहरी (पपलू), अमित जायसवाल, सफाई कर्मी सचिन कुमार, मुन्ना एवं ग्रामीण मौजूद रहे,।।

महुअरिया में टेंडर धांधली से चर्चा में आये सेक्रेटरी का हुआ तबादला

ब्रेंच घोटाले में हुआ है एफआईआर

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

दुद्धी ब्लॉक में पिछले 13 वर्षो तैनात व महुअरिया गांव के टेंडर धांधली से चर्चा में आये तथा बैरखड़ ग्राम पंचायत में ब्रेंच घोटाले के आरोपी भारत भूषण भारती का तबादला घोरावल ब्लॉक में कर दिया गया है , उनके विभिन्न कारनामों को संज्ञान ले जिला प्रसाशन ने यह कार्रवाई की| चर्चाओं में है पिछले दिनों बैरखड़ गांव में हैंडपम्प मरम्मत के नाम पर 8 लाख रुपये भुगतान को डीपीआरओ ने संज्ञान लेकर उन्हें फटकार लगाई थी | वहीं ग्राम पंचायत धोरपा में एक ही दिन में हैंडपम्प के चबूतरा निर्माण के नाम पर कुल 21 आईडी पर भुगतान कर सवा चार लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया था | इन्ही कारनामों को संज्ञान ले और उनकी लंबी तैनाती को देखते उनका तबादला घोरावल ब्लॉक कर दिया गया है|अब देखना है कि ये सेक्रेटरी वहां अपने कार्यशैली में बदलाव लाते है या वहां भी कुछ ऐसा ही गुल खिलाते हैं|

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ / बर्थडे स्पेशल


गुरु की बात मानकर मुख्यमंत्री बन गए योगी आदित्यनाथ

जानिए मां और बहनोई की क्या थी इच्छा

Editor yash pathak 9140290705

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब 20 साल के थे तो उन्होंने राजनीति में एंट्री को लेकर सोचा भी नहीं था। उनकी मां और पिता चाहते थे कि वह एमएससी करने के बाद सरकारी नौकरी करें। जबकि उनके बहनोई उन्हें वामपंथी संगठन से जोड़ना चाहते थे। 


गौरव शुक्ला

लखनऊ ( उत्तर प्रदेश )
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 50 साल को हो गए हैं। वह जब 20 साल के थे तो न ही उन्होंने सांसद बनने के बारे में सोचा था न ही सीएम। उनके माता-पिता चाहते थे कि वह बीएससी के बाद एमएससी करें और फिर नौकरी। हालांकि कॉलेज टाइम में उनके बहनोई की इच्छा थी कि उनका साला वामपंथी बने। हालांकि इन सब की बातों से इतर वह गुरु अवैद्यनाथ से मिले और वह आज यूपी के मुख्यमंत्री हैं। 

कॉलेज में एडमिशन के बाद छात्र राजनीति में हुए एंट्री 
दोबारा यूपी के सीएम बनने पर राजनीति में योगी आदित्यनाथ का कद आज और भी बढ़ गया है। हालांकि अजय सिंह बिष्ट से लेकर योगी आदित्यनाथ और यूपी के सीएम बनने तक उनका सफर आसान नहीं था। उनका जन्म 5 जून 1972 में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के पंचूर गांव में हुआ था। उन्होंने आठवीं तक की पढ़ाई पास के ठांगर के प्राइमरी स्कूल से की और 9वीं की पढ़ाई के लिए चमकोटखाल के जनता इंटर कॉलेज का चुनाव किया। इसके बाद वह इंटरमीडियट की पढ़ाई के लिए ऋषिकेश चले गए। यहां भरत मंदिर इंटर कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। यहां से 1989 में उन्होंने कोटद्वार के गर्वनमेंट पीजी कॉलेज में बीएससी में एडमिशन लिया। इसी के साथ वह कॉलेज से छात्र राजनीति में उतर आए। 
एबीवीपी ज्वाइन करने के बाद लड़ा निर्दलीय चुनाव
शांतनु गुप्ता अपनी किताब योगीगाथा में लिखते हैं कि अजय बिष्ट की  बहन कौशल्या के पति और उनके भाई कोटद्वार के वामपंथी संगठन से जुड़े हुए थे। उन्होंने अजय को वामपंथी संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी एसएफआई से जुड़ने का ऑफर दिया था। हालांकि योगी ने इसे इंकार कर दिया। कॉलेज के दिनों में वह एबीवीपी से जुड़े। अजय बिष्ट ने पहले साल संगठन से जुड़कर प्रचार किया फिर अगले साल चुनाव लड़ना तय किया। उन्होंने संगठन से टिकट मांगा तो संगठन ने अगले साल देने की बात कही। इस पर वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ गए और अरुण तिवारी को हरा दिया। 

अजय बिष्ट की मां सावित्री देवी चाहती थीं कि वह सरकारी नौकरी ज्वाइन करें। इसके लिए उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी। यहां तक जब उन्होंने संन्यास ले लिया उसके बाद भी माता-पिता उन्हें वापस लाने के लिए गए। हालांकि उन्होंने ( योगी आदित्यनाथ ) ने इंकार कर दिया। 
लगातार पांच बार बने सांसद 

योगी आदित्यनाथ पहली बार 1991 में गोरखपुर से सांसद बने। इसके बाद 1999 में उन्होंने फिर से विजय पताका फहराई और 2002 में हिंदू युवा वाहिनी नाम का संगठन बनाया. 2004 में तीसरी बार और 2009 में चौथी बार उन्होंने गोरखपुर सीट पर जीत दर्ज की। 2014 में पांचवी बार वह गोरखपुर सीट से सांसद बने। 2017 में सीएम बनने के बाद उन्होंने विधानपरिषद की सदस्यता ले ली। 2022 के चुनाव में गोरखपुर से ही उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। एशिया नेट न्यूज

वाराणसी पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की अगवानी

Editor yash pathak 9140290705


               वाराणसी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को अपने एक दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपति की अगवानी की। राज्यपाल के अलावा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री रविंद्र जायसवाल, सांसद बीपी सरोज, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।राष्ट्रपति शाम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करने पहुंचगे। बाबतपुर एयरपोर्ट से राष्ट्रपति वायुसेना की विमान से सीधा बरेका के लिए रवाना हो गए। बरेका गेस्ट हाउस में विश्राम के बाद, राष्ट्रपति शाम को काशी विश्वनाथ धाम जा कर बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन करेंगे। मंदिर में राष्ट्रपति का डमुरुओं की निनाद से स्वागत किया जाएगा।दर्शन पूजन के बाद वे बाबा के नव्य-भव्य धाम का अवलोकन करेंगे। बाबा का पूजन-अर्चन करने के बाद राष्ट्रपति शाम को मंदिर से सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे जहां से वो लखनऊ रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रपति की विदाई कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी।

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन मरीजों और वृद्धों के साथ मनाया अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50 वां जन्मदिन मनाया गया। सीएम योगी के जन्मदिन को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला. गोपीगंज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिराज अख्तर ने हॉस्पिटल और वृद्धाश्रम में मरीजों और असहाय वृद्धों को फल का वितरण कर सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु जीवन की कामना की
मुख्य रूप से शामिल लोगो में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष, सिराज अख्तर, मोहम्मद शमीम, हाफिज सलीम, संजय यादव, दीपक मिश्रा, वलीउल्लाह, बबलू आदि रहे।

बस के चपेट में आने से बाइक पर सवार परिवार गंभीर।

संवाददाता- अनीस अख्तर

पूरे परिवार को वाराणसी ट्रामा सेंटर को रेफर किया गया।

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर गोपीगंज मार्ग के थानीपुर नामक ग्राम के पास एक बाइक पर सवार पति,पत्नी,तीन बच्चे बस के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हे 102 एंबुलेंस से स्थानीय नागरिकों ने ज्ञानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है। की बृजेश विश्वकर्मा 30 , पत्नी कुसुम देवी, पुत्री आयुषी 4 अतुल 3 मीनाक्षी 2 वर्ष निवासी ग्राम भगवानपुर कण्हेरी थाना भदोही। अपने पत्नी बच्चों सहित बाइक संख्या यूपी 66 बी 0 215 पर बैठा कर किसी रिश्तेदार के यहा शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही ज्ञानपुर गोपीगंज मार्ग के थानीपुर के पास पहुंचा निजी बस की चपेट में आने से पूरा परिवार घायल हो गए। बच्चो की चीख पुकार पर स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर सभी को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल ज्ञानपुर में भर्ती कराया।जहा से प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को ट्रामा सेंटर वाराणसी को रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर घायलों के परिजनों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

यातायात निरीक्षक ने सड़क सुरक्षा माह का पढ़ाया पाठ।

संवाददाता- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगरीय क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग के बड़े चौराहा, मिर्जापुर तिराहा, पड़ाव स्टेशन रोड पर चलाए जा रहे। सड़क सुरक्षा माह उन्नीस मई से अठठारह जून तक चलाए जा रहे। अभियान के तहत आज दिन शनिवार को आठ दर्जन से ज्यादा चार पहिया, दो पहिया वाहनों का चालान सीट बेल्ट,बिना हेलमेट, तीन सवारी, में किया गया। इस दौरान यातायात निरीक्षक शशिकांत यादव से कोई कोई अपना राजनीतिक रोब, अधिकारियों का रोब, पावर दिखाते रहे। परंतु उन्होंने उन सभी को सड़क सुरक्षा का पाठ बच्चो की तरह शालीनता से पढ़ाकर भेज दिया। बताते चले की निरीक्षक ने आगाह किया। आगे ऐसी गलती नही करें। सड़क पर हमेशा बाएं तरफ चलें, दो पहिया वाहन चालक एवं सवारी हेलमेट अवश्य लगाएं चार पहिया वाहन चालक और सवारी सीट बेल्ट का प्रयोग करें स्टॉप लाइन पर रुके वह जेबरा क्रॉसिंग से ही सड़क पार करें।

ट्रेनिंग देकर सिखाया गया हज का तरीका।

संवाददाता- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। जिले के हज यात्रियों को जामा मस्जिद में शनिवार को तहरीक दावते इस्लामी इंडिया की ओर से अंतिम चरण की हज ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम में माधो सिंह, खमरिया, घोसियां, गोपीगंज, भदोही के लोग शामिल रहे। हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद महमूद अत्तारी ने वताया कि हज में सात चीजों की अदायगी पर खास ध्यान देने की जरुरत है । पहला एहराम, दूसरा नियत, तीसरा वुकूफएअरफात,के पांच अहम दिन व अमली तरीका वताया गया । इस दौरान तल्विया यानी लव्वैक अल्लाहुम्मा लव्वैक का अभ्यास जारी रहा। साथ ही थ्रीडी एनिमेटेड वीडियो, एलईडी व अन्य तरीकों से हज
चौथा तवाफए जियारत, पांचवां तरतीव, छठां मुकर्रर वक्त, सातवां निश्श्चत जगह। यदि इसमें से कोई एक भी अदा करने से रह गया तो हज अदा न होगा। हज के पांच दिन अहम होते हैं।जिसमे मुख्य रूप से मोहम्मद आशिक अत्तारी, मोहम्मद आरिफ अत्तारी, मोहम्मद नियाज अत्तारी, आदि उपस्थित रहे।

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवा में किसानों को किया जा रहा जागरूक।

Editor yash pathak 9140290705

भदोही। जोनल तकनीकी प्रबंधन संस्थान भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आज 4 जून 2022 को कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में पौध किस्म एवं कृषक संरक्षण अधिकार अधिनियम पर विस्तृत जानकारी किसानों को किसान गोष्ठी के माध्यम से दी गई इस अवसर पर केंद्र के अध्यक्ष डॉ विश्वेंदु द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शैलेश कुमार तिवारी वरिष्ठ वैज्ञानिक पौध प्रजनन, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी तथा किसानों को स्वागत संबोधन देते हुए कृषक अधिकार के मूल रूप पर सुव्यवस्थित व्याख्यान दी व किसानों से आवाहन किया कि किसानों को अपनी पहचान दिलाने के लिए और स्वामित्व दिलाने के लिए पूरा प्रयास करेगा।विशेष प्रजाति के 500 ग्राम बीज को कृषि विज्ञान केंद्र को दें जिससे कृषि विज्ञान केंद्र इसे प्राधिकरण में जांच के उपरांत उस किसान को स्वामित्व उपलब्ध कराने का कार्य करेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शैलेश कुमार तिवारी वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा पादप किस्म संरक्षण जनन द्रव्य विषय में किसानों के अधिकारों के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए अनाज दलहन व सब्जी वाली जननद्रव्य को चिन्हित करने के लिए कहा जिसमें विशेष गुण हो और वह लोगों तक नहीं पहुंच रही हो। उसका पंजीकरण पीपीवीएफआरए कराकर उसका स्वामित्व प्राप्त करें। और डॉक्टर तिवारी ने इस अधिनियम के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में डॉ रेखा सिंह गृह विज्ञान विशेषज्ञ द्वारा किसानों को विषयागत तथ्यों पर प्रकाश डाला। अंत में डॉक्टर ए के चतुर्वेदी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि व विभिन्न वैज्ञानिकों कर्मचारियों, किसानों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कृषि प्रसार विशेषज्ञ डा आर पी चौधरी ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ मनोज पांडेय, सर्वेश बरनवाल, डॉ प्रभाष चन्द्र सिंह एवं श्री धनंजय प्रसाद सिंह द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया तथा इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न गांवों से श्यामधर सिंह, रमापति बिंद, संतोष मौर्य, श्रीमती मनीषा मौर्य, अंजू पटेल, पूजा देवी सहित विभिन्न महिला व पुरुष कृषक सहित 55 किसानों ने भाग लिया।

जन्म मृत्यु के शत प्रतिशत पंजीयन पर बल – मनोज कुमार

संवाददाता- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

ग्रामीण व नगरीय निकायों में जन्म मृत्यु पंजीकरण की हो समुचित व्यवस्था – उप महानिदेशक

पंजीयन रजिस्टर पर मृतक के कारणों को भली भाँति दर्शाने पर दिया बल ।

गोपीगंज। दिन शनिवार को नगरपालिका परिषद गोपीगंज का मनोज कुमार उपमहानिदेशक भारत सरकार एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा निरीक्षण व बैठक किया गया ।

नगरपालिका परिषद गोपीगंज कार्यालय मे उपस्थित सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक, अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह और अन्य अधिकारियों ने जन्म-मृत्यु से संबन्धित आंकड़े एवं अभिलेखों का अवलोकन कराया ।
इस अवसर पर उपमहानिदेशक महोदय ने अवगत कराया कि भारत सरकार के निर्देश के अनुक्रम में पूरे प्रदेश में जन्म- मृत्यु पंजीकरण का कार्य दिनांक 01-02-2020 से भारत के महारजिस्ट्रार द्वारा उपलब्ध कराये गए CRS पोर्टल पर ही किया जाना है अन्य किसी पोर्टल अथवा मुद्रित प्रारूप पर प्रमाणपत्र जारी नहीं किये जाने हैं।
उत्तर प्रदेश शासन की अधिसूचना के अनुसार ए.एन.एम./आशा/ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ सफाई कर्मचारी जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्य के लिए अधिसुचक (Notifier) के रूप में नियुक्त किये गए हैं।
महानिदेशक ने बताया की जन्म-मृत्यु के शत प्रतिशत पंजीयन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है.कि उक्त कार्य से जुड़े हुए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी ग्रामीण इकाइयों एवं नगर निकायों तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर जन्म और मृत्यु का पंजीकरण कार्य करने की समुचित व्यवस्था किया जाए। अधिकारियों द्वारा इसकी नियमित समीक्षा की जाए। ग्रामीण एवं नगरी इकाइयां जहां पर पंजीकरण सुचारू ढंग से नहीं हो रहा है अथवा उनके यहां पंजीकरण का दर बहुत कम है उनका पहचान कर सीएमओ और डीपीआरओ इसकी समीक्षा करें और आवश्यकतानुसार समुचित कार्रवाई करें।
आम जनता को पंजीकरण के संबंध में जागरूक करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।
प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया बहुत सरल है अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रमाण पत्र निर्गत करने में कोई विलंब ना हो और आम नागरिक को प्राप्त करने में कोई असुविधा ना हो।
चिकित्सालय, नगर निकायों तथा ग्राम पंचायतों के कार्यालयों में जहां पर जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण होता हो वहां पर का स्पष्ट साइन बोर्ड लगाए । रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक जो भी डॉक्यूमेंट लगते हैं उसका उल्लेख भी करें।
निजी चिकित्सा संस्थानो में घटित जन्म एवं मृत्यु की शत-प्रतिशत सूचना स्थानीय रजिस्ट्रार कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया जाये ।
अभिलेखों की संपूर्णता एवं शुद्धता सुनिश्चित करते हुये जन्म-मृत्यु का शत प्रतिशत पंजीकरण करने तथा 21 दिन के अंदर संबन्धित को प्रमाण पत्र निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिये । इसी प्रकार मृतक व्यक्ति से संबन्धित मृत्यु के कारणो को भलीभांति दर्शाने पर बल दिया ।
उत्तर प्रदेश शासन की अधिसूचना के अनुसार ए.एन.एम./आशा/ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ सफाई कर्मचारी जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्य के लिए अधिसुचक के रूप में नियुक्त किये गए हैं अतः यह इन कर्मचारियों का दायित्व है कि जन्म एवं मृत्यु की प्रत्येक घटना की सूचना सम्बंधित रजिस्ट्रार को प्रदान करें इस आशय का कड़ा निर्देश इन को जारी किया जाए।
जनपद के समस्त पंजीयन इकाइयों के रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) की सूची (क्षेत्र/रजिस्ट्रार का नाम/पदनाम/मोबाइल नंबर/ पंजीयन इकाई का पता आदि विवरण के साथ) अपने जनपद की NIC वेबसाइट पर भी प्रदर्शित करवाएं, जिससे सामान्य जनता इस सुविधा का लाभ उठा सके।
जिलाधिकारी ने ग्रामीण व नगरी निकायों एव सभी स्वास्थ्य केंद्रों से संबंधित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जन्म – मृत्यु से संबंधित पंजीयन शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने सीएमओ व डीपीआरओ को समीक्षा बैठक में वितरण की रिपोर्ट के साथ प्रतिभाग करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर डा, एस एस शर्मा उपनिदेशक जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ,चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्र, डीपीआरओ, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ नोडल अधिकारी जन्म मृत्यु, सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।