नगर पालिका परिषद गोपीगंज वेंडिंग जोन प्रथम का अपर जिलाधिकारी ने मिर्जापुर रोड राधा कृष्ण मंदिर के पास उद्घाटन किया।

संवाददाता- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज दिन शनिवार को नगर पालिका परिषद गोपीगंज वेंडिंग जोन का उद्घाटन जनपद भदोही की अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र के द्वारा बारह वेंडरों को सार्टिफिकेट प्रदान कर किया गया। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना स्व निधि योजना के अंर्तगत गरीब रेहड़ी, ठेका वालो को मामूली ब्याजदर पर लोन देकर स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें सभी जिलाधिकारियों के साथ नगर निगम, नगर पालिका , नगर पंचायतों को निर्देशित कर वेंडिंग जोन बनाकर उन्हें बसाने की योजना पर दिन शनिवार को रेहड़ी, ठेला वालो को बसाने के तहत नगर पालिका परिषद गोपीगंज द्वारा मिर्जापुर रोड पर राधा कृष्ण मंदिर के पास प्रथम वेंडिंग जोन का उद्घाटन फीता काटकर कर बारह वेंडरों को समर्पित किया। अपर जिलाधिकारी ने वेंजिंग जोन में रहने के कई फायदे गिनाए साथ ही उन्होंने कहा की आप को यहां पर सारी सुविधाएं दी जाएंगी। जैसे बिजली,पानी,साफ सफाई, आदि साथ ही उन्होंने कहा की आप लोग को आज थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। परंतु आने वाले दिनों में इसका लाभ आपको ही मिलेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने कहा की अभी एक वेंडिंग जोन बनाया गया है। आगे पड़ाव पर जमीन चिन्हित कर ली गई है। वहा पर सत्तर वेंडरों को बसाने की योजना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की वेंडरों से मामूली शुल्क लिया जाएगा। वह भी इस लिए की वेंडिंग जोन के रखरखाव पर खर्च किया जाएगा। जिन लोगो ने अभी तक पंजीकरण नही कराया है। वह पालिका में जाकर अपना पंजीकरण करा लें। उपस्थित लोगो में मुख्य रूप से।
अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह, नगर अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिराज अख्तर, समाजसेवी दीपक मिश्रा, नामित सभासद ज्ञानेश्वर अग्रवाल, सभासद शिव शंकर गुप्ता, राधेश्याम अवधिया, चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पांडेय सहित अन्य सभासदगण व पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

झुका हुआ बिजली का खंभा दे रहा हादसों को न्योता।

रिपोर्ट – अनीस अख्तर

गोपीगंज। चुड़िहारी मोहाल के मदीना मस्जिद गली में पिछले काफी समय से झुका बिजली का खंभा हादसों को न्यौता दे रहा है। स्थानीय लोगों के बार-बार विद्युत विभाग को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

Editor yash pathak 9140290705

जबकि चुड़िहारी मोहाल की सबसे व्यस्ततम गली होने से इस पर दिन-रात के दस बजे तक आवागमन रहता है। समस्या के प्रति विद्युत विभाग को पता होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे ऐसा लग रहा है कि विद्युत विभाग समस्या के समाधान के लिए किसी हादसे का इंतजार कर रहा है। समस्या को लेकर मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी अबरार अली, शेर अली खान, दिनेश अग्रहरी, शकील अहमद, आदि ने विद्युत विभाग के प्रति रोष जाहिर करते हुए बताया कि बहुत पुराना पोल है बिल्कुल जर्जर हालत में है। और झुका हुआ है। किसी भी समय किसी के बारजे पर गिर सकता है। या गली में गिरा तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता है। वही जब इस संबंध में जेई से जानकारी लेनी चाही दो बार फोन करने पर उन्होंने नही उठाया।

दुद्धी में उपकोषागार की पुनर्बहाली को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

दुद्धी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक रामदुलार गोंड़ की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात किया।इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न समस्याओं पर वार्ता के साथ ही मांग पत्र भी सौंपा।इस पर मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार की देर रात दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड़ की अगुवाई में मिले प्रतिनिधिमंडल ने दुद्धी में स्थित उपकोषागार को फिर से चालू करने की मांग की।उन्होंने बताया कि इससे यहां के वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दुद्धी से लगभग सौ किलोमीटर की दूरी तय कर राबर्ट्सगंज जाकर उन्हें अपना काम निपटाना पड़ रहा है।ऐसे में आदिवासी बाहुल्य तहसील क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।इसके अलावा उनका आर्थिक शोषण भी हो रहा है।दुद्धी विधायक ने कहा कि कोषागार के नियम एवं शर्तों को दुद्धी में पूर्व में स्थित उपकोषागार द्वारा पूरा किया जा रहा था, लेकिन उसके बावजूद इसे हटा दिया गया।उन्होंने मुख्यमंत्री से इसे फिर से बहाल किए जाने की मांग की।इससे संबंधित पत्र भी उन्होंने मुख्यमंत्री को सौंपा।इस पर मुख्यमंत्री ने उपकोषागार की स्थापना का आश्वासन दिया।इसके अलावा दुद्धी विधायक ने अपर जनपद न्यायाधीश, सिविल जज सीनियर डिविजन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्तर के एक-एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय दुद्धी में स्थापित कराने का भी मांग पत्र सौंपा।क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ के साथ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता विपिन बिहारी, अध्यक्ष दुद्धी बार एसोसिएशन जितेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष दुद्धी बार एसोसिएशन विजय सिंह मौजूद रहे।इस दौरान मुख्यमंत्री ने सोनभद्र की अन्य समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया तथा अवगत कराई गई समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

जनपद के विभिन्न स्थलों पर योग पखवाड़ा के अन्तर्गत योग का प्रशिक्षण व लाभ पर बल

संवाददाता- नितेश उपाध्याय

भदोही 01 जून 2022ः- अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के तैयारियों के क्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डॉ0 भावना द्विवेदी ने अपने आदेश पत्र के माध्यम से जानकारी दिया कि 21 मई 20 जून 2022 तक योग पखवाड़ा का आयोजन करने के क्रम में निर्धारित तिथि व निर्धारित योग स्थल पर चिकित्साधिकारी/योग प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगायी गई है। जिनके द्वारा योग का प्रशिक्षण व जीवन में योग की महत्वा व प्रासिगता हेतु जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि योग प्रशिक्षण 21 मई से अनवरत संचालित किया जा रहा है। 01 जून से 20 जून तक क्रम तक योग पखवाड़ा का आयोजन क्रमशः गिरीया, शरबतखानी, महराजगंज, घोसिया, औराई ब्लाक, खमरिया, लक्ष्मणपट्टी, चककिशुनदास, डीघ ब्लाक, कोईरौना, धनतुलसी, सीतामढ़ी, मतेथू, बयाव, सुधवां, सोनैचा, तिलंगा, ज्ञानपुर ब्लाक, बेरवा पहाड़पुर, पाली योग स्थल पर किया जाएगा। उन्होंने समस्त चिकित्साधिकारी/कर्मचारी/योग प्रशिक्षक को निर्देशित किया कि निर्धारित तिथि व स्थल पर योग शिविर का आयोजन सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरते।

जिला सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित।

एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बालिकाओं को दी गयी स्वच्छता संबंधी जानकारी।

संवाददाता -नीरज गुप्ता

Editor yash pathak 9140290705

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद ने मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान नेहरू सभागार में बालिका सशक्तीकरण मिशन के प्रतिभागी छात्राओं को पहले स्वच्छ भारत की नामक एक लघु फिल्म दिखाई। बालिका सशक्तीकरण मिशन की 118 बालिकाओं को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।

इसी दौरान बालिकाओं को संकाय डॉ॰ मनिका सिंह द्वारा मेंस्ट्रुअल हाइजीन के बारे में जागरूक किया गया एवं मेंस्ट्रुअल हाइजीन के बारे में एक लघु फिल्म दिखाई गयी साथ ही बालिकाओं को सेनेट्री नैप्किंस का भी वितरण किया गया | कार्यक्रम की अगली कड़ी में बालिकाओं को वातावण को स्वच्छ रखने हेतु जानकारी दी गयी एवं बालिकाओं द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया |

जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे गेंहू खरीद की समीक्षा बैठक संपन्न

संवाददाता- नितेश उपाध्याय

Editor yash pathak 9140290705

वर्तमान सत्र में 1917 किसानों से 6300.40 मी. टन. गेंहू की हुयीं खरीद

भदोही 31 मई 2022 / जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक संपन्न हुयी । डिप्टी आर एम ओ श्री देवेन्द्र सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद वर्ष 2022-23 में 37000 मी टन के सापेक्ष 6300.40 मी.टन की खरीद 1917 किसानों से हुयी है जोकि लक्ष्य के सापेक्ष 17.03 प्रतिशत है। जनपद भदोही में खाद्य विभाग की विपणन शाखा के 20 केंद्र व उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के 17 केंद्र सहित कुल 37 केंद्र हैं। जनपद में तहसील भदोही में 1509, ज्ञानपुर 1624, औराई 1963 सहित कुल 5096 किसान पंजीकृत हैं ।गेंहू खरीद वर्ष 2022 – 23 हेतु सीडब्ल्यूसी बभनौटी में 2300 मी. टन. एवं एस डब्ल्यू सी मंडी समिति गोपीगंज भदोही में 700 मी. टन सहित जनपद में कुल 3000 मी टन गेहू भंडारण छमता उपलब्ध है।
जिला पूर्ति अधिकारी श्रीमती सीमा सिंह ने बताया कि एफ सी आई गोडाउन से सिंगल स्टेप के अंतर्गत कोटेदारों तक लिफ्टिंग हो रही है। लिफ्टिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि कि एफसीआई गोडाउन में लिफ्टिंग के समय औचक निरीक्षण करें।भ्रस्टाचार में लिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाही की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी भदोही श्री चन्द्रशेखर, ज्ञानपुर श्री योगेन्द्र कुमार, मार्केटिंग व सप्लाई इंस्पेक्टर, क्रय केंद्र प्रभारी आदि उपस्थित रहें।

जिला सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित

ज होगी सफाई, वहां नहीं चाहिए दवाई— राजकुमार

संवाददाता-नीरज गुप्ता

Editor yash pathak 9140290705

बीजपुर (सोनभद्र)। रिहंदनगर डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, के प्राचार्य, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मंगलवार को सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्थानीय सड़क पर प्राचार्य श्री राजकुमार के नेतृत्व में झाड़ू लगाकर सफाई की गई। विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने कहा कि मानव जीवन में सफाई का बहुत महत्त्व है। आज के इस प्रदूषित वातावरण में रोग मुक्त जीवन के लिए घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रमदान के द्वारा साफ सफाई किया जाना चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “जहां होगी साफ- सफाई, वहां नहीं चाहिए होगी दवाई।” उन्होंने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्रों में गंदगी फैलाते समय हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कोई हमारे जैसा हाड़ मांस का व्यक्ति हीं इसकी सफाई करता है। इसलिए कूड़े दान में हीं कूड़ा डालें। गंदगी नहीं फैलाना भी स्वच्छता बनाए रखने के समान हीं है। इस सफाई अभियान में डाॅ आर के झा, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रभा सिंह, राजीव चक्रवर्ती, डी सी शुक्ला, सौरभ कुमार, एस पी तिवारी, जय सिंह, ब्रजेश राजभर, नरेश चंद्र, बदरी भगत, मूलचंद, मंजू आदि के साथ पूरा विद्यालय परिवार शामिल हुआ।

देवीपाटन रेंज उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने थानापुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन रेंज ने थाना को0 देहात व थाना वजीरगंज का किया वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

संवाददाता- शिवसरन पाण्डेय

Editor yash pathak 9140290705


आज दिनांक 30.05.2022 को पुलिस उपमहानिरीक्षक को0 देहात व थाना वजीरगंज का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन रेंज ने थाना को0 देहात व थाना वजीरगंज पर पहुंच कर गार्द की सलामी ली तत्पश्चात भोजनालय, आवास, थाना परिसर, थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, नवनिर्मित आवासीय बैरक व बाउंड्री वाल आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन रेंज ने थाना परिसर को साफ सुथरा रखने, कार्यालय में सफाई के साथ रिकार्डाे को अद्यावधिक रखने, भोजनालय में पोषण युक्त भोजन तैयार करने, शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई करने, मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने चौकीदारो के साथ संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम पूछा तथा उन्हें अपराधियों से संबंधित सूचनाओं से प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकान्त गौतम व क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। गोंडा से शिव शरण

धूमधाम से मनाया गया वट सावित्री व्रत।

संवाददाता-नीरज गुप्ता

Editor yash pathak 9140290705

बीजपुर(सोनभद्र)। रिहंदनगर एनटीपीसी टाऊनशीप में कल्याण केन्द्र के पास विशाल वट वृक्ष के नीचे सैकड़ों की तादाद में सुहागिन महिलाओं ने पति के दीर्घायु होने तथा संतान प्राप्ति के
लिए वट वृक्ष की पूजा की। सनातन धर्म में तैंतीस प्रकार के देवी देवताओं की पूजा की परंपरा है। वटवृक्ष भी सनातनी के लिए पवित्र और पूजनीय वृक्ष माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि वट वृक्ष पर भगवान शिव निवास करते हैं। देवों के देव महादेव का जिस वृक्ष पर बसेरा हो उसका महत्त्व अपने आप बढ़ जाता है। एक पौराणिक कथा के अनुसार सावित्री
अपने पतिव्रता बल से अपने पति सत्यवान को यमराज के यहां से वापस लौटा लायी थी। यह घटना वट वृक्ष के नीचे हीं हुई थी।उसी दिन से वट सावित्री व्रत का प्रचलन माना जाता है। रिहंदनगर की महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे वट सावित्री कथा का पाठ एवं श्रवण किया। वट वृक्ष की पूजा की तथा अपने पति एवं पुत्र के दीर्घायु होने की कामना की। सोलह श्रृंगार और पारंपरिक वेशभूषा में सुहागिन महिलाओं ने लोकगीत एवं भजन- कीर्तन का गायन भी किया। मीनू लाल, ज्योति लाल एवं प्रियंका श्रीवास्तव ने लोकगीत गाकर अपने मधुर स्वर से समा बांध दिया। प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया कि हमलोग प्रत्येक वर्ष वट वृक्ष की पूजा करते हुए व्रत रहते हैं। वट सावित्री व्रत की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। मीनू लाल ने बताया कि इस व्रत में वट वृक्ष पर जल चढ़ाने के साथ साथ वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत बांधते हैं। प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया कि सनातन धर्म में पति-पत्नी का संबंध सात जन्मों का माना जाता है। अन्य धर्मों के दुष्प्रभाव से पारिवारिक जीवन में विकृति आने लगी है। इसे समाज के प्रबुद्ध वर्गों के द्वारा रोका जाना चाहिए। प्रियंका श्रीवास्तव और ज्योति लाल ने बताया कि धूप-दीप, नारियल और घर में बनाया गया प्रसाद भी चढ़ाया गया है। वट वृक्ष के निकट सुहागिन महिलाओं का मेला लगा रहा। छोटे छोटे बच्चों में भी उमंग और उत्साह का माहौल दिखा।

भाजपा की सरकार में आम जनता खुशहाल–डॉ रमेशचंद्र बिंद

मदनपुर सगरा गांव में हुआ अभिनंदन समारोहq

Editor yash pathak 9140290705

भदोही के मदनपुर सगरा गांव में अभिनंदन समारोह में भदोही के सांसद डॉ रमेशचंद बिंद ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार ने जो विकास किया है, उससे यह तय है कि अब एक-एक वोट भाजपा को ही मिलेगा। सड़क, बिजली, आवास, शौचालय आदि विकास कार्य भाजपा की सरकार ने किया। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने दुनिया में देश का गौरव बढ़ाया है।
शनिवार को सगरा गांव में पंडित तीरथ नाथ दुबे के आवास पर समाजसेवी डॉ आजाद दुबे द्वारा सांसद का नागरिक अभिनंदन किया गया इस अवसर पर उपस्थित जन को संबोधित करते हुए सांसद रमेश चंद्र ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी और अयोध्या में मंदिर निर्माण में अपना सराहनीय योगदान दिया। भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, मजूदर और नौजवानों के हित में कार्य किया। भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश और देश का चौमुखी विकास हुआ। गुंडाराज समाप्त हुआ। पूर्वांचल के पिछड़ापन दूर हुआ। भाजपा ने सुशासन, सशक्त कानून व्यवस्था, गरीब कल्याण के कार्यों, ढांचागत विकास, पर्याप्त बिजली व शिक्षा देने का कार्य किया है। इस अवसर पर गांव के प्रमुख समाजसेवी डॉ आज़ाद दुबे, कोमल मिश्रा, रामरेखा दुबे, विनय दुबे, बबलू तिवारी, सुनील मिश्रा सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।