औद्योगिक कल कारखानों में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने की विधान सभा में विधायक ने उठाई आवाज

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

जनपद के दक्षिणांचल में दुद्धी विधान सभा इलाके में स्थित औद्योगिक कल कारखानों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोंड ने शनिवार को सत्र के दौरान विधान सभा में अपनी बात रखी।इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद का दक्षिणांचल का इलाका प्रदेश को सबसे ज्यादा राजस्व देता है, लेकिन स्थानीय युवाओं की उपेक्षा की जाती है।ऐसे में जो जिस लायक है उसे उस लायक काम दिया जाए, जिससे उन्हें भी रोजगार मिल सके।इसके अलावा उन्होंने वनाधिकार के तहत वंचितों को लाभ दिलाए जाने की मांग की।उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदया द्वारा विगत दिनों सेवा कुंज आश्रम में लोगों को पट्टे का वितरण किया गया है, लेकिन अभी भी तमाम ऐसे लोग हैं जो वंचित है और उन्हें वनाधिकार का लाभ दिया जाना आवश्यक है।क्षेत्रीय विधायक श्री गोंड़ ने कहा कि अंत्योदय कार्ड को मात्र 35 किलो राशन दिया जाता है।ऐसे में यदि उस परिवार में 12 लोग में तो 12 लोगों को मात्र 35 किलो राशन दिया जाना खेदजनक है।ऐसे में पूरे परिवार का खर्च नहीं चल पाता है।उन्होंने अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन बढ़ाए जाने की मांग भी सदन में कार्यवाही के दौरान की।उन्होंने दुद्धी के प्रदेश की अंतिम विधान सभा होने की बात कहते हुए विशेष ध्यान देने की मांग की।

सहायक विकास अधिकारी क्षेत्र पंचायत दुद्धी ने टेंडर से संबंधित पूछताछ के लिए नोटिस कार्यालय पर किया चस्पा

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705


सहायक विकास अधिकारी क्षेत्र पंचायत दुद्धी समर बहादुर सिंह ने ई टेंडरिंग से संबंधित पूछताछ को लेकर ग्राम विकास अधिकारी एवं संबंधित ग्राम प्रधान से उक्त संदर्भ में जानकारी प्राप्त के लिए नोटिस आज ग्राम पंचायत विकास कार्यालय पर चस्पा कर दिया l ज्ञात कराना है कि भ्रष्टाचार को लेकर इन दिनों विकासखंड दुद्धी समाचार पत्रों की सुर्खियां बटोर चुका है, कार्य कराए जाने संदर्भित सप्लायरों / ठेकेदार से लेकर विभिन्न लोगों का रैन बसेरा बन चुका है पंचायत विकास कार्यालय दुद्धी जिससे ग्राम पंचायत के जन कल्याणकारी कार्यों का संचालन सही से नहीं हो पा रहा l और ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचने वाले आम लोग अपनी बातों को सहायक विकास अधिकारी क्षेत्र पंचायत दुद्धी से वार्ता नहीं कर पाते क्योंकि वहां तथाकथित लोग पहले से अनायास विराजमान होते हैं l समाचार संकलन करने में मीडिया को भी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है l पंचायत कार्यालय को तथाकथित लोगों से पूर्ण रूप से मुक्त कराए जाने की मांग जिला अधिकारी सोनभद्र से किया है l

दिनेश कुमार यादव दादा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश भदोही के जिला महासचिव बनाए गए

संवाददाता- नितेश उपाध्याय

Editor yash pathak 9140290705

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यकारिणी भदोही द्वारा पत्रकार दिनेश कुमार यादव दादा को जिला महासचिव मनोनीत कर संस्था कार्य हित की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों की बैठक की गई जिसमें दर्जनों पत्रकार मौजूद हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरव कुमार जी के निर्देशानुसार, प्रदेश संगठन मंत्री नरेश सक्सेना एवं जिलाध्यक्ष अमृतलाल अग्रहरी द्वारा नई कार्यकारिणी गठन की गई जिसमें एबी न्यूज़ के पत्रकार दिनेश कुमार यादव दादा को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन भदोही जिला इकाई का जिला महासचिव मनोनीत किया गया। पत्रकार दिनेश कुमार यादव दादा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकारों के हितों के लिए उनकी समस्याओं को उठाने का काम करेंगे और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। बैठक में मंडल महामंत्री अशोक सिंह जिला अध्यक्ष अमृतलाल अग्रहरी जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह मनोज कुमार वर्मा रामकुमार वर्मा अशोक उपाध्याय मुकेश कुमार दुबे विशाल वर्मा पवन उपाध्याय आदि लोगों की उपस्थिति मौजूद रही। वही दिनेश कुमार यादव दादा के जिला महासचिव बनने पर क्षेत्रीय पत्रकारों सहित गणमान्य लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। और रामधनी यादव राजेश परदेसी संतोष यादव श्याम यादव जय कुमार यादव लालजी यादव आशीष यादव सौरव यादव बृजेश कुमार जयप्रकाश आदि लोगों ने बधाई दी है

मिर्जापुर से चील्ह मार्ग गोपीगंज ज्ञानपुर रोड होते हुए चौड़ीकरण के संदर्भ में नगर विकास मंत्री को पत्र भेजकर बाईपास की मांग।

संवाददाता- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल गोपीगंज के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने चौड़ीकरण रोकने के संदर्भ में नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा एवं प्रमुख सचिव नगर विकास प्रदेश सरकार मनोज कुमार पत्र भेजा है। जिसमें मांग की गई है । की मिर्जापुर रोड से गोपीगंज नगर ज्ञानपुर रोड से प्रदेश सरकार से चौड़ीकरण का सत्यापन किया जा रहा है। उसके वास्तविक स्थिति आका नहीं गया। बिना जनता के सुझाव के यह कैसे कर दिया गया। जो कि बिना किसी सूचना के लोगों के घरों पर निशान लगाया जा रहा है। इस चौड़ीकरण से हजारों घर के लोग बेघर हो जाएंगे गरीबों की रोजी-रोटी छिन जाएगी । लोगों के बेघर होने के साथ-साथ नगर भी उजड़ जाएगा । मार्केट से दुकानें गायब हो जाएंगे। मुआवजा तो मिलेगा लेकिन लोग मकान ग्रामीण क्षेत्र में ही बना पाएंगे एवं रह पाएंगे। बल्कि इससे हटकर अन्य विकल्प के तौर पर आबादी से हटकर जमीन क्रय करके सरकार बाईपास रोड निकाल सकता है। क्योंकि अभी यह अगर और कर लेंगे, आगे भी चल कर 10 साल बाद भी और जमीन की आवश्यकता पड़ेगी। चौड़ीकरण हेतु जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन सस्ती मिलेगी नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा है कि गरीबों को बचाने के लिए दुकानदारों को बचाने के लिए उनकी रोजी रोटी ना छीनी जाए किसके लिए व्यापार मंडल को प्रदर्शन भी करना पड़ेगा तो पीछे नहीं हटेंगे।

सीडीपीओ ने पांच आंगनवाडी केंद्रों का किया निरीक्षण सभी केंद्र मिले बंद

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर।स्थानीय विकासखंड में तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी ह्दयनारायण आजाद ने शुक्रवार को पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले।इस पर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति की है।बाल विकास परियोजना अधिकारी ह्दयनारायण आजाद ने सबसे पहले औरहवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, यहां आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्यकत्री सुमन देवी तथा सहायिका सहोदरी पर कार्यवाही की संस्तुति की है।इसके अलावा उन्होंने परनी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद मिलने पर क्रमशः सीता देवी, कलावती देवी, सीता तथा इन केंद्रों पर सहायिकाओं का पद होने की वजह से कार्यकत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।इसके बाद उन्होंने हरहोरी मैं स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला।ऐसे में यहां कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम देवी व सहायिका दशमत के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है।उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालय बंद जरूर हुए हैं, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र नहीं बंद है।जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यवाही के लिए भेजी गई संस्कृति में उन्होंने कहा है कि किसी भी तरह का रजिस्टर न देख पाने और पुष्टाहार का सत्यापन न होने की वजह से घोर लापरवाही प्रतीत होती है।ऐसे में उन्होंने कार्यवाही की बात कही है।इसके अलावा उन्होंने तीन दिन के भीतर मुख्य सेविकाओं के माध्यम से अपना जवाब देने की भी बात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कही है।

नीम के पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लिलासी गांव निवासी हलुवाई का इकलौता पुत्र सूरज उम्र लगभग 17 वर्ष का शव पास के ही बंदी में गमछेे के सहारेे निम के पेड़ से लटका हुआ मिला।अलसुबह जब इसकी सूचना घरवालो को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक बीते शुक्रवार को शाम 5 बजे तक सूरज (मृतक)को देखा गया था। इसके बाद रात्रि में देर रात तक पता करने पर भी पता नही चला, शनिवार की सुबह जब एक युवक के द्वारा परिजनों को सूचना दी गई तो पूरे घर में मातम छा गया।जिसके बाद इसकी सूचना थाना प्रभारी म्योरपुर अश्विनी त्रिपाठी को दी गयी।सुचना पर अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे श्री त्रिपाठी ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम हेतु अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही थी।मृतक ने किस वजह से फाँसी लगायी इसका पता नही चल पाया।अश्विनी त्रिपाठी ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। बता दे कि मृतक के पिता के चार बच्चों में सूरज इकलौता बेटा था। इस घटना से आस पास वाले स्तब्ध थे, वहीं घरवालों का रो – रो कर बुरा हाल था।

बीजपुर पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में 05 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया मा0 न्यायलय।

संवाददाता -नीरज गुप्ता

Editor yash pathak 9140290705

बीजपुर/ सोनभद्र।पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय व क्षेत्राधिकारी दूधी महोदय के कुशल निर्देशन में बीजपुर थाना प्रभारी भैया शिव प्रताप सिंह द्वारा तलाश वारंटी /वांछित अपराधी के दृष्टिगत श्री दिनेश कुमार मुदुली पुत्र देवराज मुदुली पद – एचआर/एडमिन संस्था जीवीपीआर इजिनियर्स लिमिटेड हैदराबाद, झीलो बीजपुर ग्राम समूह पेय जल परियोजना नमामि गंगे, स्थायी पता ग्राम ओस्ता पली, थाना बालूगांल, जनपद खुर्दा, उडीसा द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं 53/2022 धारा 379, 411, 120बी भादवि से सम्बंधित 05 नफर अभियुक्तगण 01. गोविन्द ठाकुर पुत्र हनुमत ठाकुर निवासी ग्राम सिलवानी थाना सिलवानी जनपद रायसेन म0प्र0, 02. राजेन्द्र सिंह यादव पुत्र बलवन्त सिंह यादव निवासी ग्राम रामपुरा खर्द थाना सिलवानी जनपद रायसेन म0प्र0, 03. कंचन सिंह गुर्जर पुत्र श्रीनारायण सिंह गुर्जर ग्राम गुर्जर थाना गुन्गा जनपद भोपाल म0प्र0, 04. अर्जुन भगत पुत्र मुख्तार भगत निवासी ग्राम बरौली जनपद गोपालगंज (बिहार), 05. राजेश कुमार पुत्र बदन प्रसाद निवासी पुनर्वास प्रथम बीजपुर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अदद डीसीएम वाहनों 01. MP04GB5987 एवं 02. MP04GB 5571 में लदे हुए क्रमशः 49 नग एवं 43 नग (कुल 92 नग) चोरी की गयी पाइप व लोड करने हेतु हाईड्रा बरामद कर मा0 न्यायालय भेजा गया । अभियोग उपरोक्त से सम्बंधित 03 अन्य अभियुक्तगण की तलाश की जा रही है ।

बरामदगी का विवरणः-

  1. दो अदद डीसीएम वाहनों से कुल 92 नग चोरी की गयी पाइप ।
  2. एक अदद हाईड्रा ।

चुनौतियों के बावजूद मेहनत से काम कर रहे पत्रकार-अमिताभ मिश्र

म्योरपुर में मनी ग्रापए के संस्थापक की 35 वीं पुण्यतिथि

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर।स्थानीय कस्बे में स्थित पंचायत भवन पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बालेश्वर लाल जी की 35 वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रापए के सदस्य मौजूद रहे।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अमिताभ मिश्र की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान तहसील अध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों को स्वर्गीय बालेश्वरलाल जी ने मजबूत करने का काम किया।कहा कि आज भी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश का सबसे मजबूत संगठन है।पत्रकार उत्पीड़न की जिला स्थायी समिति में सदस्य के रूप में ग्रापए के जिलाध्यक्ष रहते हैं।कहा अन्य किसी संगठन को स्थायी सदस्यता नही हासिल है।कहा कि पत्रकारिता एक चुनौती भरा कार्य है, ग्रामीण इलाके के पत्रकारों को यह चुनौती और भी बढ़ जाती है।इसके बावजूद चुनौतियों से लड़ते हुए ग्रामीण पत्रकार अपना काम करते हैं।कार्यक्रम से पूर्व बालेश्वरलाल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम के दौरान राजीव मिश्र, सतपाल सिंह, विकास कुमार, तावर अब्बास, संदीप कुमार, मुकेश सोनी, अजीत कुमार, पंकज सिंह, अमित रावत समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

बाबू बालेश्वर लाल के बताएं मार्गों पर चलना ही उनके प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी- दिनेश कुमार यादव दादा

संवाददाता- नितेश उपाध्याय

Editor yash pathak 9140290705

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन भदोही इकाई की ओर से शुक्रवार को स्वस्थान व्यवस्था के तहत श्रद्धांजलि कार्यक्रम सुरियावा निवासी मिर्जापुर मंडल के महामंत्री अशोक सिंह जी के आवास पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक श्री बाबू बालेश्वर लाल जी पुण्यतिथि का आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल जी के 35 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुऐ मण्डल महामंत्री अशोक सिंह ने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल जी ने जो संगठन रूपी जिस वृक्ष को 5 लोगों के साथ मिलकर खड़ा किया था, आज वह देश के कई प्रदेशों में पत्रकारों के मान सम्मान का प्रतीक बन गया है। हमें उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिये।
संगठन के जिला अध्यक्ष अमृतलाल अग्रहरी ने कहा कि ग्रापए भदोही जनपद की टीम संस्थापक जी द्वारा जलाई ज्योति लेकर चल रही है। किसी भी पत्रकार साथी के दुख में या समस्या में जिस प्रकार संगठन त्वरित कार्यवाही करता है, वह बहुत ही सराहनीय है। यही सच्चे अर्थों में श्री बाबू बालेश्वर लाल जी को सच्चा उपहार है। संगठन को शशक्त बनाये रखना हम सबका दायित्व है।
संगठन भदोही के जिला महासचिव दिनेश कुमार यादव दादा ने स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी के जीवन संघर्ष और संगठन के विस्तार सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन निरंतर प्रयत्नशील है। बाबू बालेश्वर लाल के बताएं मार्गों पर चलना ही उनके प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर मंडल महामंत्री अशोक सिंह जिला अध्यक्ष अमृतलाल अग्रहरी जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह जिला महासचिव दिनेश कुमार यादव दादा जिला संगठन मंत्री मुकेश दुबे भदोही तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा आशीष सिंह ज्ञानपुर तहसील अध्यक्ष रामकुमार वर्मा विशाल सेठ अशोक उपाध्याय पवन दुबे हिमांशु कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता भदोही के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा व संचालन जिला महासचिव दिनेश कुमार यादव दादा ने किया

संस्थागत प्रसव पर दिया जाए विशेष बल, लाभाथियों को समय से किया जाए भुगतान-जिलाधिकारी।

संवाददाता- नितेश उपाध्याय

Editor yash pathak 9140290705

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर रोकने के लिए उठाये जाएं कारगर कदम-जिलाधिकारी।

भदोही 27 मई, 2022। सू0वि0। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सीधे लोगों की जिन्दगी को स्वस्थ्य रखने का दायित्व है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक से लेकर पैरामेडिकल कर्मी तक अपने दायित्व बोध के साथ काम कर लोगों को स्वस्थ्य रखने में अपनी महती भूमिका निभायें। उन्होने जोर देते हुए कहा कि जिले में मातृ एंव शिशु मृत्यु दर अन्य जनपदों की तुलना में अधिक है, जो चिंता का विषय है। इसे रोके बिना स्वस्थ्य समाज की परिकल्पना नही पूरी की जा सकती है, इसलिए मातृ एंव शिशु मृत्यु दर पर रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाए जाएं ताकि स्वास्थ्य के देखभाल के अभाव में जिले में किसी भी गर्भवती/धात्री महिला एंव नवजात शिशुओं की मौत न होने पाए। ए0एन0एम0 और आशा गांव में स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन की मुख्य धुरी है इसलिए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी ए0एन0एम0 और आशा वार किये गये कार्यो की समीक्षा भी करे और लापरवाही बरतते पाये जाने पर आशा और ए0एन0एम0 को दण्डित भी किया जाय। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि आर0सी0एच0 पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं का पंजीकरण/अपडेशन शत-प्रतिशत किया जाए। यदि शत-प्रतिशत अपडेशन में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर की लापरवाही पायी जाए तो उनके विरूद्ध कार्यवाही भी सुनिश्चित किया जाए। 

        जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के मुखिया से लेकर उनके अधीनस्थ प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, ए0एन0एम0, आशा बहू, आशा संगनियो को अब विशेष ध्यान रखकर दायित्व बोध के साथ काम करना होगा। इसके लिए उन्होने जिले की हर गर्भवती महिलाओं से लेकर नवजात शिशुओं को सूचीबद्ध करना होगा तथा समय से टीकाकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हे समय से इलाज मुहैया कराकर स्वस्थ्य बनाना होगा, ताकि जिले की मातृ एंव शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। उन्होने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रवार मातृ एंव शिशु मृत्यु दर की समीक्षा की और मृत्यु के कारणों का विश्लेषण करते हुए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, उन्होने यह भी निर्देश दिया कि यदि भविष्य में कोई भी मातृ एव शिशु की प्रसव से पूर्व प्रसव के दौरान या प्रसव केे पश्चात मृत्यु होती है तो सम्बन्धित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को मृत्यु का कारण जच्चा-बच्चा की प्रसव पूर्व की गई देख भाल एवं टीकाकरण/पोषण सम्बन्धी दी गई सुविधाओं के विषय में स्थिति स्पष्ट करनी होंगी।
               टीकाकरण की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई क्षेत्रों में डियू लिस्ट ढंग से न बनाने के कारण शत-प्रतिशत टीकाकरण में कठिनाई हो रही है। इसलिए जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि डियु लिस्ट ढंग से तैयार करें ताकि कोई भी पात्र गर्भवती महिला एवं बच्चें टीकाकरण से वचित न रहने पावें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि जहॉ पर ए0एन0एम0 की तैनाती नहीं वहां पर बच्चों के टीकाकरण हेतु सेक्टोरियल व्यवस्था की जाए। तथा ए0एन0एम0 और आशाओं के माध्यम से परिवार नियोजन के साधनों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर जरूरतमंदो को उपलब्ध कराए।
        जिलाधिकारी द्वारा अपेक्षा की गई की वे ए0एन0एम0 और आशाओं के माध्यम से परिवार नियोजन के बारे में तैनाती स्थलों के गांवों में जानकारी दिलाई जाए और उन्हें यह बताएं कि परिवार बड़ा होने पर उनके भरण पोषण में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि परिवार बडा होने से बच्चों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, इसलिए लोगों को परिवार सीमित रखने के लिए परिवार नियोजन अपनाना आज के परिवेश में महती आवश्यकता है। प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा इस जिले में परिवार की वृद्धि दर अधिक है। जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए सरकार की ओर से परिवार नियोजन के लिए अस्पताल के माध्यम से कई सुविधाएं जरूरत मन्दो को निशुल्क दी जा रही है। इसके साथ ही उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप महिला नसबंदी के लिए दो हजार, पुरुष नसबंदी के लिए तीन हजार, प्रसव के बाद कापर टी लगवाने पर नगद धनराशि दी जा रही है। जिले के सभी अस्पतालों में पुरूष महिला नसबन्दी, महिलाओं को प्रसव के बाद कापर टी, अंतरा इंजेक्शन, छाया टेबलेट, ओरल पिल्स, माला एन एवं निरोध भी मुफ्त दिया जा रहा है। इसे जरूरतमन्द अपनाकर अपना एवं अपने परिवार का जीवन खुशहाल बना सकते है।
        जिलाधिकारी ने एनआरसी में अतिकुपोषित बच्चों की समय से भर्ती कर उन्हें स्वस्थ्य बनाये जाने का निर्देश दिया है। वहीं क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम की भी उन्होने समीक्षा की तथा क्षय रोगियों को समय से दवायें उपलब्ध कराने व उनका इलाज कर स्वस्थ्य बनाने पर बल दिया। इस दौरान उन्होने प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एंव हाई रिस्क गर्भवती की पहचान सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित अन्य कार्यक्रमों की भी गहन समीक्षा की तथा बेहतर ढंग से कार्य कर जन-जन को स्वस्थ्य रखने का निर्देश दिया। वहीं ईलाज के दौरान सभी चिकित्सालयों में जैव अपशिष्ट पदार्थो के निस्तारण हेतु विशेष बल दिया।
       जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनपद में संस्थागत प्रसव कम है जो उचित नही है। इसलिए संस्थागत प्रसव के लिए लोगों को प्रेरित कर संस्थागत प्रसव पर विशेष बल दिया जाये ताकि जच्चा एवं बच्चा दोनो स्वस्थ्य रहें। इसके साथ ही उन्होने समस्त अधीक्षकों को निर्देश दिया कि अधिकतम उपकेन्द्र को प्रसव केन्द्र के रूप में संचालित करें। साथ ही जो केन्द्र पूर्व से संचालित है वहां पर नाम के अनुसार प्रसव कराना सुनिश्चित करें। उन्होने जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों एवं आशाओं के लम्बित शुल्क का भुगतान शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिया कि सभी सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में परिवार कल्याण साधन जैसे बिना चीरा, बिना टांका पुरूष नसबन्दी, नलबन्दी, कापर टी, पी0पी0आई0यू0सी0डी0, गर्भ निरोधक गोलियां व निरोध व आदि सुविधाएं एवं मुफ्त परामर्श उपलब्ध कराया जाए।
       यह निर्देश दिया कि जिन आशाओं द्वारा प्राइवेट अस्पताल में प्रसव कराया जा रहा है, चिन्हित कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। साथ ही बिना पंजीकरण के संचालित अल्ट्रासाउण्ड को चिन्हित कर कार्यवाही करें। मातृ एवं शिशु मृत्युदर की समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि जनपद भदोही में मातृ मृत्यु के लिए उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्यवाही करें। इसके साथ ही प्रसव केन्द्र बढ़ाने का भी निर्देश दिया तथा जहां प्रसव केन्द्र बना है, वहां गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालन का निर्देश दिया। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि समस्त अधीक्षक अगली बैठक में मातृ एवं शिशु मृत्युदर की रिपोर्ट के साथ उपस्थित हों। संयुक्त जिला अस्पताल में स्थापित एस0एन0सी0यू0 में भर्ती बच्चों के इलाज में लगे सभी स्टाफ को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे बच्चों का ढंग से इलाज कर उन्हें स्वस्थ्य बना सके।
     कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी नेे समस्त अधीक्षकों को निर्देश दिया कि 12 वर्ष से ऊपर टीकाकरण से वंचित सभी लोगों को सूचीबद्ध कर टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु सुरक्षित किया जा सके। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि समस्त सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 पर जनआरोग्य समिति का गठन शत-प्रतिशत करवाना सुनिश्चित करें।
         इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार चक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित दुबे एवं संबंधित अधिक्षकगण उपस्थित रहे।