बजट में आदिवासियों और मजदूरों लिए कुछ नहीं- आइपीएफ

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(सोनभद्र)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज विधानसभा में प्रस्तुत बजट में आदिवासियों और मजदूरों के लिए कुछ नहीं है। बजट में आदिवासी बाहुल्य दुद्धी तहसील में आदिवासी लडकियों के लिए आवासीय महाविद्यालय खोलने और हर ब्लाक में एकलव्य विद्यालय खोलने की लोकप्रिय मांग को पूरा नहीं किया गया। मेडिकल सुविधाओं के विकास पर बड़ी-बड़ी बातें की गई लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर विशेषज्ञ डाक्टरों विशेषकर महिला और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाक्टरों के खाली पड़े पदों को भरने की कोई योजना बजट में नहीं है। इसी प्रकार तमाम सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों पद रिक्त पड़े हुए है जिन पर भर्ती करने की कोई बात बजट में नहीं है। बजट के पूर्व पत्र भेजकर उठाई गई मांग कि प्रदेश में मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी केन्द्र के बराबर की जाएं, मनरेगा की मजदूरी 350 रूपये की जाए और तेदूं पत्ता मजदूरों की मजदूरी छत्तीसगढ़ के बराबर 4000 रूपये प्रति मानक बोरा की जाए, को भी अनसुना कर दिया गया है। बजट में मुख्यमंत्री आर. ओ. पेयजल योजना में सोनभद्र जनपद को शामिल नहीं किया गया जबकि सरकारी जांच में जनपद के सैकड़ों विद्यालयों में आर्सेनिक, मरकरी और आयरन युक्त प्रदूषित पेयजल पाया गया था। यह प्रतिक्रिया आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (आइपीएफ) के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका ने दी।

पंडित श्यामधर मिश्र की जयंती मनाई गई।

संवाददाता- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। विकास पुरुष पंडित श्याम धर मिश्रा जी के जयंती के अवसर पर श्यामधर स्मारक कठौता, प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्टाहार अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री सुरेश चंद उपाध्याय, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष माबुद खान, श्री संजीव कुमार दुबे, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रवेज हाशमी, सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलजारीलाल उपाध्याय, श्री मोतीलाल मिश्र, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री रत्नेश कुमार सिंह, परिवार के सदस्य श्री आकाश मिश्रा, मशां राम राय, जितेन्द्र राय, आदी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बीजपुर पुलिस ने दो अलग- अलग मामले में चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया।।

संवाददाता-नीरज गुप्ता

Editor yash pathak 9140290705

बीजपुर (सोनभद्र)।स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार के दिन बीजपुर पुलिस द्वारा चार लोगों का शांति भंग मे चालान किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम डोडहर के सूर्य बली की तहरीर पर विपक्षी गढ़ 1.श्यामलाल पुत्र रामकुमार केवट निवासी ग्राम डोडहर उम्र 19 वर्ष थाना बीजपुर व 2.अंगद पुत्र जोतिष प्रसाद निवासी ग्राम कटौली उम्र 20 वर्ष थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र जिसे जांच के दौरान आवेदक पक्ष से विवाद करने लगे थे जिसको 151 जा0फौ में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
वही बुधवार को ग्रामसभा नेमना के प्रथम पक्ष बासदेव गुप्ता पुत्र लालचंद गुप्ता उम्र 38 वर्ष व द्वितीय पक्ष के श्रीमती कौशल्या देवी पत्नी वासदेव गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासीगड ग्राम नेमना थाना बीजपुर जनपद सोनभद् पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आपस में परिवारिक विवाद को लेकर विवाद किए थे जिससे मामला बढ़ते देख दोनों पक्षों को अंतर्गत धारा 151 जा 0फौ0 में गिरफ्तार कर न्यायालय दुद्धी भेजा गया।।

महानिरीक्षक ने किया सीआईएस एफ इकाई रिहंद का दौरा।।

संवाददाता-नीरज गुप्ता

Editor yash pathak 9140290705

बीजपुर (सोनभद्र)।सीआईएसएफ के पूर्वी खंड के महानिरीक्षक श्री हेमराज गुप्ता ने दिनांक 23 एवं 24 मई को सीआईएसएफ इकाई एनटीपीसी रिहंद का दौरा किया। श्री हेमराज गुप्ता ने पूरे रिहंद संयंत्र के अंदर घूम कर सीआईएस द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिहंद संयंत्र के अंदर प्रवेश एवं निकासी के सभी गेटों पर सुरक्षा उपकरणों , सीसीटीवी कैमरों , अस्थाई वर्करों के पास सिस्टम एवं प्लांट की बाउंड्री सहित सभी वॉच टावरों की वर्तमान स्थिति को बारीकी से चेक किया । श्री हेमराज गुप्ता एवं सीआईएसएफ इकाई रिहंद के सेनानायक श्री प्रदीप कुमार ने इस मौके पर रिहंद संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक श्री देवव्रत पाल एवं अन्य महाप्रबंधकों के साथ लंबी बैठक भी की जिसमें उन्होंने और अधिक बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुछ अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगवाने, वर्तमान पास सिस्टम को रिव्यू करवाने जैसे अन्य गुणात्मक परिवर्तन करने का सुझाव दिया।
श्री हेमराज गुप्ता ने सीआईएसफ के जवानों को अपने संबोधन में स्पष्ट निर्देश दिए कि रिहंद संयंत्र में पूरी तरह अनुशासित एवं सचेत रहकर काम करें , संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करें । उन्होंने कहा कि रिहंद संयंत्र देश की विशेष धरोहर है जिसके हम सभी रक्षक हैं इसलिए संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था में जवानों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । इस मौके पर उन्होंने अपने जवानों को दैनिक तौर पर शारीरिक व्यायाम करते रहने, स्वस्थ रहने, खुश रहने एवं तनाव रहित जीवन पद्धति अपनाने के लिए भी विशेष निर्देश दिए।

सोनभद्र में स्थापित हो प्रस्तावित राज्य विश्वविद्यालय-अनिल द्विवेदी

भाजपा नेता ने उच्च शिक्षामंत्री से भेंटकर सौंपा ज्ञापन

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

भाजपा उत्तर प्रदेश के बरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ‘युथ’ एडवोकेट, अनिल द्विवेदी ने मा0″उच्च शिक्षा मंत्री” उत्तर प्रदेश सरकार योगेंद्र उपाध्याय से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट करके जनपद सोनभद्र में राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करवाने के सम्बंध में ज्ञापन दिये।
आपको बताते चले कि उत्तर प्रदेश के विंध्याचल-मिर्जापुर मंडल में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एक राज्य विश्वविद्यालय बनना प्रस्तावित हुआ,जो मंडल के तीन जनपद मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही में से कही भी किसी जिले मे बनवाया जा सकता हैं,
इसी संदर्भ में जनपद सोनभद्र के मूल निवासी तेज-तर्रार, युवाओं के अतिप्रिय नेता पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा ‘युथ’ उत्तर प्रदेश एडवोकेट,अनिल द्विवेदी ने पहल करते हुए सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से मिलकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा इस प्रस्तावित राज्य विश्वविद्यालय को सोनभद्र मे बनवाने संम्बन्धित आग्रह पत्र दिये हैं। उनके अनुरोध पर मा.मंत्री ने पूर्णरूप से आश्वस्त किये और भरोसा दिये की राज्य विश्वविद्यालय आपके ही जनपद सोनभद्र में ही बनवाने का पूरा प्रयास करेंगे अभी समय हैं समय से सब हो जाएगा।

गंदे पानी की सप्लाई का दावा निकला झूठा।

संवाददाता- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 20 के पूर्व सभासद द्वारा एक प्रदर्शन कर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह को पत्रक देते हुए। गंदे पानी, प्रदूषित पेयजल की आपूर्ति की शिकायत कर धरना देने की बात कही थी। जिसपर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने पेयजल आपूर्ति की शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए। पालिका अधिकारी को त्वरित जांच कर कार्यवाही का आदेश दिया। जिस पर दूसरे दी बुधवार को प्रातः 5 बजे ही पेयजल आपूर्ति निरीक्षक विष्णु प्रसाद पांडे ने मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के साथ पेयजल आपूर्ति को चालू करा कर। मोहल्ले के कई नालों को खुलवा कर देखा। तो कहीं से भी गंदे पेयजल या प्रदूषित पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही थी। जब शिकायतकर्ता से इस संबंध में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया कि आज पानी साफ आ रहा है। जिसको लेकर नगर में चर्चाएं रही की आगामी चुनाव को देखते हुए इस तरह की बातें आम हो जाती हैं।

दरवाजे पर खड़ी मारुति ने स्कार्पियो ने मारी जोरदार टक्कर।

संवाददाता- अनीस अख्तर

गोपीगंज। राजमार्ग पुलिस चौकी के सामने दरवाजे पर खड़ी मारुति सुजुकी में स्कार्पियो ने मारी जोरदार टक्कर सोए हुए नागरिक घबराकर जाग गए।

Editor yash pathak 9140290705

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिन मंगलवार की देर रात्रि लगभग 11:30 बजे राजमार्ग पुलिस चौकी के सामने के निवासी गुड्डू चौधरी प्रयागराज से लौटकर अपनी कार संख्या यू पी 66 जेड 0026 दरवाजे पर खड़ी कर परिवार को घर के अंदर छोड़ने गए। इसी बीच प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर यूपी 93 एस 7777 अनियंत्रित होकर खड़ी गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी। जिसकी भिड़ंत की आवाज से कार मालिक सहित आसपास के घरों में सो रहे लोग घबराकर बाहर निकले तो देखा की स्कॉर्पियो ने कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसके कारण टक्कर से कार सामने इलेक्ट्रिक पोल में जा घुसी। जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । वहीं स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक सहित दो अन्य को थाने ले गई। उसके बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। दोनों गाड़ियों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वही स्थानीय लोगो ने बताया की कार में सवार लोग नशे की हालत में थे। किसी के घायल होने का समाचार नहीं है।

भाजपा म्योरपुर मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

भाजपा म्योरपुर मंडल की बैठक मंगलवार को मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ बैठक में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र क्षेत्रीय महामंत्री व सोनभद्र जिले के प्रभारी अशोक चौरसिया, बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार व संचालन मंडल महामंत्री विष्णु कांत दुबे ने किया।आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में 30 मई से 30 जून तक का कार्यक्रम बुथ स्तर पे चलाया जाएगा जिसमे बुथ संपर्क अभियान, स्वच्छ्ता अभियान,शहीद सम्मान,योग दिवस,वृक्षारोपण अभियान,के कार्यक्रम सहित कई अन्य कार्यक्रम चलाए जाएंगे जिसमे सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी बन्धु केंद्र सरकार की 8 वर्ष की नीतियों को घर घर पहुँचाने का कार्य करंगे !इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख पन्नालाल जायसवाल , आदिवासी अधिकार मंच के संयोजक बबई सिंह मरकाम , भाजपा जिला मंत्री दीपक सिंह , बभनी मण्डल अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे , मंडल उपाध्यक्ष अमरकेश सिंह, सुजीत सिंह , गोविंद राम, प्रेम चंद्र अग्रहरी श्याम नारायण सिंह, भाजयुमो जिला मंत्री आशीष अग्रहरी निवर्तमान जिला , मंत्री मोनू जायसवाल, भाजपा सोशल मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक अमित रावत, विधानसभा संयोजक दीपक अग्रहरी, ईश्वरी प्रसाद , सेक्टर संयोजक जितेंद्र अग्रहरि व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर धारदार हथियार से हमला, इलाज के दौरान मौत

एडिशनल एसपी व सीओ दुद्धी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, मृतका के परिजनों से की पूछताछ

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

स्थानीय थाना क्षेत्र के जामपानी के सीधाडाड़ जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने गई महिला पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।आनन-फानन में परिजनों ने महिला को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मेमो द्वारा घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा व दुद्धी सीओ आशीष मिश्रा मृतका के परिजनों से आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया और घटनास्थल का भी जायजा लिया।जानकारी के मुताबिक जामपानी के खेतारी टोला निवासी लखपतिया देवी(55) अपने पति रामभरोस के साथ मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे अपने घर से दो किलोमीटर दूर जामपानी के सीधाडाड़ जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने गयी हुई थी।दोनों पति-पत्नी एक दूसरे से करीब पचास मीटर की दूरी पर तेंदू पत्ता तोड़ रहे थे तभी अचानक पति को पत्नी के चीखने की आवाज सुनाई दी।दौड़ते हुए पति मौके पर पहुंचा तो वहां से उसे कोई व्यक्ति भागता हुआ दिखाई दिया और उसकी पत्नी लहूलुहान हालत में वहीं पर पड़ी हुई है,उसके सिर और कंधे पर किसी धारदार हथियार से हमले करने के निशान दिखाई दिए।आनन-फानन में घायल महिला को परिजनों ने सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।उधर मेमो द्वारा सूचना मिलते ही सीएचसी पहुंचकर एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा व दुद्धी सीओ आशीष मिश्रा मृतका के परिजनों से आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भिजवा दिया।पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दिया।वहीं मृतका के परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

स्टेशन मास्टरों ने अपनी समस्यओं के समाधान के लिए पूरे भारत में 31मई को एक साथ छुट्टी लेने का किया ऐलान

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

रेणुकूट स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के बैनर तले स्टेशन मास्टरों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए 31 मई को पूरे भारत में एक साथ छुट्टी लेने का ऐलान किया। रेलवे स्टेशन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में स्टेशन अधीक्षक कमलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पूरे भारतवर्ष के 35 हजार स्टेशन मास्टर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए 7 अक्टूबर 2020 से ही संघर्षरत है। अपनी 7 मांगों को लेकर अब तक कई चरण में आंदोलन भी कर चुके हैं पर अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है, जिसकी वजह से आगामी 31 मई को पूरे देश के स्टेशन मास्टर एक साथ अवकाश लेंगे। उन्होंने बताया कि स्टेशन मास्टर की रिक्तियों को कई वर्षों से नहीं भरा जा रहा है अब तक लगभग 7 हजार पद खाली पड़े हुए हैं जिसके कारण वर्तमान में कार्यरत स्टेशन मास्टर पर अतिरिक्त कार्य का बोझ पड़ रहा है जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। इसके अलावा रेलवे द्वारा नाइट ड्यूटी सीलिंग लिमिट 43600 के आदेश को रद्द किए जाने की भी उन्होंने मांग की उन्होंने कहा कि समान कार्य समान वेतन की बात की जाती है परंतु रेलवे द्वारा मनमानी तरीके से सीलिंग लिमिट लगाकर स्टेशन मास्टरों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। एमएसीपी का लाभ 1 जनवरी 2016 से दिए जाने की भी मांग की। स्टेशन मास्टर विशाल कपूर ने कहा कि उन्हें सेफ्टी और तनाव भत्ता भी दिया जाए, साथ ही पदनाम परिवर्तन के साथ-साथ कैडर का वर्गीकरण किया जाए और स्टेशन मास्टर को पदोन्नत कर उच्च पदों पर भी भेजा जाए। संगठन के स्थानीय शाखा के सचिव सुनील कुमार ने कहा कि रेलवे का निगमीकरण और निजीकरण भी बंद किया जाए और नई पेंशन स्कीम बंद करके पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के संबंध में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा रेलवे बोर्ड के अधिकारियों को ईमेल भेजकर विरोध जताया गया साथ ही 15 अक्टूबर 2020 को पूरे भारतवर्ष के स्टेशन मास्टर ने रात्रि शिफ्ट में स्टेशन पर मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। तीसरे चरण में 20 से 26 अक्टूबर 2020 तक 1 सप्ताह तक काला बैज लगाकर ट्रेनों का संचालन किया गया। स्टेशन मास्टर अभिषेक झा ने कहा कि चौथे चरण में 31 अक्टूबर 2020 को पूरे देश के स्टेशन मास्टर एक दिवसीय भूख हड़ताल पर रहे, इसके बाद पांचवें चरण में प्रत्येक मंडल कार्यालय के सामने स्टेशन मास्टरों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया, इसके बावजूद सरकार द्वारा उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया जिसकी वजह से 31 मई को सामूहिक अवकाश लेना पड़ रहा है।इस दौरान अरुण कुमार,विशाल कपूर, अभिषेक झा,सुनील कुमार, चन्दन बाखला, गजेन्द्र यादव,धीरेंद्र कुमार, कुमार जितेन्द्र, आर पी बैठा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।