म्योरपुर थाना अंतर्गत जामपानी गाँव में 25 वर्षीय सुनील पुत्र हरदेव ने रविवार की रात अज्ञात कारणों से महुआ के पेड़ में फंदा बना कर आत्महत्या कर ली है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
बीजपुर/सोनभद्र। विकासखंड म्योरपुर के न्याय पंचायत जरहां स्थित कम्पोजिट विद्यालय बीजपुर में रविवार की सुबह विद्यालय के एक कमरे में गुप्त रूप से प्लास्टिक से ढककर छिपाकर रखे गए करीब 32 किवंटल खाद्यान्न ग्रामप्रधान व ग्रामीणों द्वारा मीडियाकर्मियों के साथ छापा मारकर पकड़े जाने से हड़कंप मच गया।विद्यालय की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां हो जाने के बाद इतनी ज्यादा मात्रा में खाद्यान्न मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह अभिभावकों को भनक लगी कि करोना काल मे आए बच्चों को बांटने वाला खाद्यान विद्यालय प्रांगण में एक कमरे में रखा हुआ है ग्रामीण ग्राम प्रधान को साथ लेकर विद्यालय प्रांगण में पहुंच कर उक्त कमरे को खोलने को कहने लगे लेकिन कमरे का ताला नही खोला गया प्रधान द्वारा मौके पर प्रभारी प्रधानाधियापिका आशा रानी और मीडियाकर्मियों को बुला लिया गया।प्रभारी के आने के बाद कमरे को खोला गया तो उसमें करीब 62 बोरा खाद्यान्न देख सभी भौचक रह गए पूछने पर विद्यालय प्रभारी आशा रानी ने बताया कि उक्त खाद्यान्न फरवरी माह में बच्चों को बांटने के लिए लाया गया था लेकिन तब से आज तक बच्चे विद्यालय नही आये और खाद्यान्न बंट नही पाया इसीलिए खाद्यान बचा हुआ है उधर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में रखा खाद्यान्न बच्चों को नही दिया गया बल्कि उक्त खाद्यान का घोटाला किया जाना था जबकि बच्चों को खाद्यान सस्ते गल्ले की दुकान से मिलना था तो विद्यालय प्रभारी खाद्यान्न को स्कूल में क्यो उठा कर लायी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उक्त खाद्यान के बंटवारे को लेकर विद्यालय के अध्यापक आपस मे झगड़ा कर रहे थे। अभिभावकों ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया तो उच्चाधिकारियों के आदेश पर तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र यादव भी जांच के लिए विद्यालय पहुंच गए।तहसीलदार ने मामले की गहराई से जांच कर दो कोटेदारों सहित प्रभारी प्रधानाध्यापिका का लिखित बयान दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को जांच रिपोर्ट तैयार की।तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की गयी है जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। उधर इस मामले में बीएसए हरिबंश कुमार ने बताया कि विद्यालय में इतनी भारी मात्रा में खाद्यान्न रखने का मामला संगीन है जिसकी जांच चल रही है जो दोषी पाए जायेगे उनको कतई बख्शा नही जाएगा।अभिभावकों ने 2020-21 और 21-22 में विद्यालय में बच्चों के लिए ड्रेस,जूता,मोजा और कन्वर्जन कास्ट की धनराशि जो बच्चों के खाते में भेजी जानी थी वह भी बहुत से बच्चों के खाते में नहीं भेजा गया जिस में भी लाखों रुपये के घोटाले की बात कही और उच्चाधिकारियों से उसकी भी जांच करने की मांग की।
बीजपुर।(सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने अग्रीम कार्रवाई हेतु किशोर न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया पूरी की।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग आरोपी के विरुद्ध बीजपुर थाना में एक पीड़िता की तहरीर पर धारा 376, 506 व एससी/एसटी की धारा3(2) वी का मुकदमा दर्ज था।उसी दिन से आरोपी फरार चल रहा था।जिसे गिरप्तार कर कानून के हवाले कर दिया गया।
बनवासी सेवा आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन
संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)
Edetor Yash Pathak 9140290705
बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में पंचायती राज के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना पर केंद्रित तीन दिवसीय क्लस्टर समन्वयक,पंचायत,संदर्भ व्यक्ति,वार्ड सदस्य, एवं ग्राम स्तरीय एव ग्रामस्तरीय स्वम सेवको के साथ आयोजित कार्यशाला के अंतिम दिन रविवार को सहभागी नियोजन विषय की परिधि में विभिन्न सत्रों के आयोजन के साथ समापन हुआ। पंचायत विशेषज्ञ डॉ दिलीप दा,मिशन समृद्धि की स्टेट मैनेजर और सामाजिक कार्यकर्ता शचि सिंह , ने ग्राम पंचायतों के संस्थागत विकास के जरिये गांव की अपनी सरकार अर्थात पंचायत सरकार ,ग्राम स्वराज्य,ग्राम समृद्धि, सहकार के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रकाश डाला,।मिशन समृद्धि और बनवसी सेवा आश्रम द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में चार ब्लॉकों के 17 ग्राम पंचायतों में चल रहे सघन कार्यक्रम को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। विभिन्न सत्रों के माध्यम से पंचायती राज विभाग द्वारा जीपीडीपी की गाइड लाइन के अनुसार समस्या, का अध्ययन, प्राप्त आकड़ो का सहभागी विश्लेषण पर चर्चा हुई। शुभा बहन ने प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता वीरेंद्र राय, देवनाथ सिंह, मान दीप आरिफा, उमेश चौबे,दीपचंद, राजेन्द्र बेचन भाई, सोनू, अमृत लाल लहुरमन ,खरवार, देवकुमारी, राम सुभग, कैलाश ,आदि उपस्थित रहे।
*सुरियावां/भदोही= जनपद के विकासखंड सुरियावां न्यायपंचायत कुसौड़ा में मिशन शक्ति योजना के तहत कैंप का आयोजन किया गया मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ व बच्चो की सुरक्षा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत उपस्थित महिलाओ पुरुषो को जागरूक करने का कार्य किया गया ही कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ को जागरूक करते हुए प्रियंका गुप्ताने महिला हेल्पलाइन,विमेन पावर हेल्पलाइन,चाइल्ड हेल्पलाइन,डायल 112 जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के विषयो में विस्तृत जानकारी देते हुए सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए कार्यक्रम में वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन,किसान सम्मान निधि,बाल विवाह,कोरोना काल में मृतक के परिजनो का आर्थिक सहायता समेत विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओ पुरुषो से उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी ली गई तथा समस्याओं को रजिस्टर में दर्ज भी किया गया
कार्यक्रम में प्रोबेशन कार्यालय से विवेक गुप्ता ,महिला कल्याण से ,प्रियंका गुप्ता,वन स्टाप सेन्टर से चाँदनी भारतीय छाया शर्मा थाना सुरियावां से महिला कांस्टेबल रेणु मिश्रा सपना रंजन एसआई निमुतुला अमन रूलर फाउंडेशन से आनन्द मौर्या संभ्रांत लोगो की उपस्थिति रही
ग्राम सभा को मजबूत बनाने के लिए सहभागिता और सर्वानुमति जरूरी
संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)
Editor yash pathak 9140290705
स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र म्योरपुर अंतर्गत स्थित बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा कक्ष में मिशन समृद्धि और बनवासी सेवा आश्रम के सहयोग से आयोजित वार्ड सदस्यो के टी ओ टी प्रशिक्षण के दूसरे दिन ग्राम सभा के मजबूती को लेकर चर्चा की गयी।पश्चिम बंगाल से आये ख्याति प्राप्त पंचायती राज विशेषज्ञ डॉ दिलीप दा ने कहा कि योजनाओ का निर्माण ग्राम सभा मे होकर ग्राम पंचायत में जानी चाहिए और उसमें अंतिम व्यक्ति को योजनाओ का लाभ पहले मिलना चाहिए।इसके लिए जरूरी है कि बीडीओ,सेकेट्री और प्रधान पति का हस्तक्षेप बन्द हो अन्यथा ग्राम सभाओं की आत्मनिर्भरता मूर्त रूप नही ले पाएंगी।ग्राम सभाओं की यह भी जिमेदारी हो कि वह लाइन वर्करों के साथ समन्वय स्थापित करे।सभी लोग शिक्षा ,स्वस्थ्य ,पर्यावरण,जल संरक्षण,आर्थिक विकास के लिए संसाधनों के बारे में सोचे और उस पर अमल करें।कहा कि ग्राम सभा विकास कार्य के लिए टेक्स लेने की शुरुआत करे और सरकार केरल ,बंगाल के तर्ज पर आमदनी का 30 %धन पंचायतो पर खर्च करे।श्री दा ने ग्राम सभाओं की मजबूती के लिए नियमित बैठक,समस्याओ के चिन्हीकरण ,और नियमानुसार कार्यो के संपादन पर समय बद्ध तरीके से पूरा करने की बात कही।मिशन समृद्धि की स्टेट मैनेजर और सामाजिक कार्यकर्ता शचि सिंह ने इससे जुड़ी अन्य जानकारियो दी। मौके पर वीरेंद्र राय, देवनाथ सिंह , उमेश चौबे, जगत नारायण विश्वकर्मा,शिव नारायण,बीर सिंह,अशोक ,मीना देवी,कृश्णा, बेचन राम, रघुनाथ भाई,आदि उपस्थित रहे।
बीजपुर(सोनभद्र)। सोनभद्र जिले के म्योरपुर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा बीजपुर बाजार के लोग तरस रहे हैं पानी के लिए गौरतलब हो की बीजपुर ग्राम पंचायत जो अपने माने जाने के लिए प्रसिद्ध है जहां एनटीपीसी जैसे महारत्न कंपनी भी है। परिसर से कुछ दूर बाजार के वासी पानी के लिए समस्या झेल रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण लोग पानी के बूंद बूंद के लिए तरसते नजर आते हैं तो वही जनता भी आक्रोशित होने लगती है। आपको बताते चलें कि बीजपुर ग्राम पंचायत में बोर करा कर समरसेबल द्वारा पानी की सप्लाई की जा जाती है लेकिन कुछ महीनों से पानी का लेवल कम होने की वजह से पानी की समस्या उत्पन्न होने लगी है। पानी की समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान द्वारा कुएं में मोटर डाल सप्लाई जलाया जाने लगा लेकिन कुछ महीने चलने के बाद वह भी खराब हो गया। पानी के ना मिलने की वजह से लोगों में काफी आक्रोश व्यापक है वही नहीं टैंकर द्वारा पानी चलाया जा रहा है फिर भी सात से आठ हजार की आबादी की जनसंख्या वाली यह ग्राम पंचायत तीन से चार ट्रिप पानी चलाया जा रहा है जो किसी को मिल पाता है तो किसी को खाली डिब्बा ही घर वापस जाना पड़ता है।
क्या कहती है जनता जनता द्वारा बताया गया कि कुछ महीनों से पानी के लिए हम लोग को काफी समस्या हो रही है जनप्रतिनिधियों से बोलने के बावजूद भी ना कोई व्यवस्था हो रही है और ना कोई समस्या का समाधान किया जा रहा है जिससे हम लोगों को पानी ना मिलने पर धरना प्रदर्शन के बाद होंगे अगर ग्राम प्रधान द्वारा पानी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगें।
इस संबंध में जब हमने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि कुछ महीनों से भीषण गर्मी होने की वजह से पानी का लेवल कम हो चुका है और कुएं में मोटर डालकर पानी की सप्लाई किए जा रही थी जो कि खराब हो गया उसे बनने के लिए भेजा गया है जल्द ही उसे बनने के बाद सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा।
बीजपुर(सोनभद्र)। श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय व अ0पु0अ0 (आप0)व क्षेत्रधिकारी दुद्धी महोदय के कुशल निर्देशन में शनिवार के दिन बीजपुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। वही बीजपुर के प्रभारी भैया एस पी सिंह द्वारा बताया गया कि तलाश वारंटी/ वांछित अपराधी व के दृष्टिगत थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0 47/22 धारा 376 के ख,506 भादवि वह 5M/6 पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त रामदुलारे धरिकार पुत्र स्व देवराज निवासी ग्राम जरहा टोला धौरहवा को चेतवा तिराहे पर अपनी पत्नी के साथ कहीं जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहा है। तभी पुलिस द्वारा सुबह करीबन 05.10 बजे घेराव कर गिरफ्तार कर लिया गया तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
तीन दिवसीय प्रशिक्षको का प्रशिक्षण कार्यशाला में बोले विशेषज्ञ डॉ दिलीप दा
संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)
Editor yash pathak 9140290705
स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र म्योरपुर अंतर्गत स्थित बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा कक्ष में शुक्रवार को ग्राम सभाओं को मजबूत बनाने और विकसित करने के लिए सामुदायिक विकास विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन गाँधी और विनोबा के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । पश्चिम बंगाल से आये पंचायत विशेषज्ञ डॉ दिलीप दा ने कहा कि वर्तमान स्थिति से बेहतर जीवन को विकास कह सकते है जिसमे बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण,शुद्ध पानी,मिल सके। कहा कि विकास का रास्ता प्रकृति का दोहन किये बिना होना चाहिए। उन्होंने फिल्म के जरिये ग्राम पंचायतों में सामुदायिक सहयोग से सफाई ,नालियों की सफाई ,प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने के प्रयास पर प्रकाश डालते हुए आह्वान किया कि सप्ताह में सामूहिक रूप से श्रमदान कर यह प्रयास करे तो परिवर्तन दिखेगा। कहा कि पंचायत सभी काम सरकारी धन पर ही करे यह संभव और टिकाऊ नही है।कहा कि कोई हमरा विकास नही कर सकता इसके लिए स्वयं प्रयास करना होगा। विकास का भाव मन मे जगे ऐसा प्रयास स्वयं सेवको को करना चाहिए। मिशन समृद्धि और बनवासी सेवा आश्रम द्वारा आयोजित शिविर में लगभग 40 प्रतिभागी उपस्थित रहे। इसके पूर्व शुभा प्रेम ने गांवो में किये जा रहे सामुदायिक कार्यक्रमों की जानकारी दी और बताया कि सामूहिक निर्णय,पंचायतो में सदस्यों की भागीदारी, बढ़ रही है। मौके पर मिशन समृध्दि स्टेट मैनेजर शचि सिंह, मोंनदीप, आरिफा , पराग, सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र रॉय, देवनाथ सिंह उमेश चौबे, रमेश यादव, शिवनारायण, रघुनाथ भाई, रामसुभग, भारती सिंह, अमरजीत वर्मा, मीना , आदि उपस्थित रहे।
बीजपुर/सोनभद्र।स्वच्छ भारत मिशन के तहत भले ही स्वच्छता को लेकर दावे किए जा रहे हो लेकिन गांव की तस्वीर नहीं बदल रही है। विकास खण्ड म्योरपुर के ग्राम सभा बीजपुर में जहां नालियों गंदगी से बजबजा रही है वहीं सड़क के किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इतना ही नहीं परिषदीय विद्यालय के पास भी साफ सफाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह कूडे़ के ढेर लगे हैं। ऐसे में संक्रामण बीमारियां फैलने का आशंका बनी रहती है। स्कूल परिसर की साफ सफाई भी नहीं हो पा रहा है। इतना ही नहीं बीजपुर के पंचायत भवन में भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है।वही पुनर्वास प्रथम में हनुमान मंदिर के सामने नाली का गंदा पानी बहने से श्रद्धालु भक्तजनों की फजीहत हो रही है। जगह जगह जलभराव से मच्छर पनप रहे है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट करा कर तत्काल सफाई कर्मी का ग्राम सभा बीजपुर नियुक्ति कराएं जाने की मांग की है।
बीजपुर ग्राम सभा की आबादी करीबन सात से आठ की है गांव में सफाई कर्मी संतोष कुमार की तैनाती थी लेकिन कुछ महीने पहले उसका स्थानांतरण हो गया उसके बाद से अब तक किसी सफाई कर्मी की तैनाती गांव में नहीं हुई है सफाई कर्मचारी के अभाव में गांव में कूड़े के ढेर लगे हैं।नालिया कीचड़ से पटी है।
इस संबंध में जब हमने ग्राम प्रधान से बात किए तो उन्होंने बताया कि हमने लिखित पत्र भेज दिया है।
सफाई कर्मी की नियुक्ति के लिए।
वही जब इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी से बात करने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किए।