सड़क बनाने को लेकर विधायक से लगाई गुहार

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

हाई स्कूल विंढमगंज के छात्र राहुल कुमार नें सड़क बनाने की विधायक से लगाई गुहार जनहित को लेकर अकेला आवाज की बुलंद दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत ग्राम मोडीसेमर विंढमगंज सोनभद्र निवासी राहुल कुमार पुत्र पंचू साव आजादी के 21वीं सदी में भी कच्ची सड़क की पीड़ा लिए जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों को सड़क बनाने के लिए अनुनय विनय किया l परंतु जन भावनाओं की अवहेलना करते हुए लोगों ने एक न सुनी l थक हार कर विधायक के नाम प्रार्थना पत्र सड़क बनाने को लेकर कचहरी परिसर सम्मानित अधिवक्ता गण दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एडवोकेट, कुलभूषण पांडेय एडवोकेट, के समक्ष इंसाफ की गुहार सड़क बनाने को लेकर लगाई l राहुल की भावनाओं का सम्मान करते हुए अधिवक्ता गणों द्वारा प्रेस कार्यालय भेजा गया l जहां राहुल ने कच्ची सड़क की पीड़ा को मीडिया के समक्ष प्रेस वार्ता में दर्द बयां किया l और कहां की सड़क की मांग पर दबंग सरहँग किस्म के लोग मजाक उड़ाते हैं जबकि सैकड़ों घरों का व राहगीरों का उस सड़क से आना जाना होता है और मुड़ीसेमर त्रिमुहाना से झारखंड बॉर्डर तक 600 मीटर लगभग लंबा कच्चा रास्ता है l जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है l क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गौंड एवं जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र से कच्ची सड़क को पक्की बनाए जाने की जनहित में गुहार लगाया है l इस उम्र में हाई स्कूल का छात्र जनहित के लिए संघर्ष कर रहा यह जनप्रतिनिधियों के लिए भी किसी बड़े संदेश से कम नहीं l जन भावनाओं का सम्मान कर शीघ्र सड़क बनाई जाए l

प्राथमिक विद्यालय डूमर चुऑ के बच्चे पढ़ने से पहले लगाते हैं झाड़ू।।

संवाददाता-नीरज गुप्ता

Editor yash pathak 9140290705

बीजपुर/ सोनभद्र।सरकारी स्कूल में प्राथमिक के कक्षा के बच्चों को पढ़ने से पहले लगा रहे हैं झाड़ू उसके बाद ही पढ़ाई शुरू होती है। जी हां म्योरपुर क्षेत्र के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में झाड़ू लगाते बच्चे दिखे तो दिल दहल गया। मंगलवार को सुबह प्राथमिक विद्यालय डूमर चुऑ में बच्चे झाड़ू लगा रहे थे। वही मीडियाकर्मी की प्राथमिक विद्यालय में झाड़ू लगाते बच्चों पर नजर पढ़ी। मीडिया कर्मियों ने बच्चों के झाड़ू लगाने को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
जब हमने उपस्थित अध्यापिका से बात किया तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी आता ही नहीं है और पेड़ पौधे की वजह से पत्ते गिरते हैं।

जब इस संबंध में प्रधानाध्यापक से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी मैं छुट्टी पर हूं। इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं।

वही नहीं प्राथमिक विद्यालय में तीन अध्यापक के देखरेख में विद्यालय है फिर भी एक ही अध्यापिका नजर आई। भले ही सरकारी स्कूल में बच्चों से काम कराने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी हो उसके बाद भी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा झाड़ू लगवाने से टीचर भी बाज नहीं आते। आपको बता दें कि इस विद्यालय में स.अ प्रभारी,स.अ अध्यापिका व एक शिक्षामित्र है उसके बावजूद भी इस विद्यालय की हाल बेहाल है।

इस संबंध में जब हमने एबीएसए से बात किया तो उन्होंने कहा कि जांच कर कार्यवाहीं कि जाएगी।

ग्राम पंचायतों के टेंडर प्रक्रिया में जमकर हो रहा धांधली, जिम्मेदार मौन

चहेते सप्लायर की कार से टेंडर खोलने महुअरिया पंचायत भवन पहुँचे सचिव

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Yash pathak 9140290705

दुद्धी ब्लॉक के महुअरिया ग्राम पंचायत में 2022-23 की टेंडर प्रक्रिया में अब धांधली तूल पकड़ने लगा है ,निविदा खोलने के लिए सचिव भारत भूषण भारती जब एक सप्लायर के कार में बैठ कर आये थे तभी धांधली की आशंका दूसरे फर्म के स्वामी ने जता दिया था फर्म के प्रतिनिधि को अहसास हो गया था कि आज माहिर कुछ ना कुछ खेल जरूर करेंगे और हुआ भी वहीं| सचिव ने शातिराना अंदाज पहले ही दिखा दिया और बॉक्स खोलने से पहले तय लोगों से एक कागज पर हस्ताक्षर बनवा लिए जिससे अधिकारियों को बता सके मैंने निष्पक्ष टेंडर प्रक्रिया कराया है | लेकिन कहावत होती है ना चोर की दाढ़ी में तिनका| टेंडर का लिफाफा खुलने से पहले जब तेज इंटरप्राइजेज फर्म के प्रतिनिधि लिफाफा बदले जाने दावा किया तो सब आवाक रह गए | सफाई की तौर पर सेक्रेटी पुलिस से जांच करवाने की बात कहने लगे तो चाहे जिससे जांच करवाने की बात प्रतिनिधि द्वारा कही गई ,यह भी मुद्दा उठा कि टेंडर निरस्त कर दिया जाए तो चहेते सप्लायर ने कहा कि ऐसा नहीं होगा|अंत में दिखावे का औपचारिकता पूरी करते हुए तेज इंटर प्राइजेज का विभागीय दर से 4 प्रतिशत बिलो बता कर अवनीश इंटरप्राइजेज का विभागीय दर से 5 प्रतिशत बिलो बता कर महुअरिया ग्राम पंचायत का टेंडर उनके नाम कर दिया गया और अंत मे उसी सप्लायर की कार से बैठ कर सेक्रेटरी अपने सहयोगी के साथ दुद्धी वापस हो गए|
अब सवाल उठता है कि जब उस सप्लायर की गाड़ी से ही सचिव पंचायत भवन पहुँचते है जिसके नाम टेंडर दिया गया तो यह पूरी तरह से दर्शाता है कि धांधली की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी और निविदा खोलने का प्रक्रिया सिर्फ दिखावे के लिए की गई |फर्म तेज इंटर प्राइजेज के स्वामी राजेन्द्र कुमार से पूरी टेंडर प्रक्रिया में सेक्रेटरी भारत भूषण भारती सहित अन्य जिम्मेदारों की भूमिका की जांच की मांग उठाई है|
इस संबंध में पंचायत सचिव से वार्ता करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नही हो सका।

क्षेत्रीय विधायक ने राज्यपाल के होने वाले कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

विधानसभा क्षेत्र दुद्धी के सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल माननीया आनंदीबेन पटेल के निर्धारित कार्यक्रम के तैयारी का क्षेत्रीय विधायक रामदुलार सिंह गोंड़ ने जायजा लिया और साथ ही सम्बंधित लोगो को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल को पूर्ण रूप से तैयार करने में किसी भी प्रकार की कोताही न की जाये।

बघाडू रेंज में वन भूमि व आदिवासियों के जमीन पर खड़े हो रहे आलीशान मकान

शराब का सेवन कराकर कौड़ियों के भाव फर्जी तरीके से स्टाम्प पर लिखवा रहे जमीन

वन रेंज कार्यालय से अमवार पुनर्वास कालोनी तक सैकड़ो आदिवासियों की जमीन प्रलोभन देकर क़ब्जियाये

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी बाबा का बुलडोजर भले ही अन्य जनपदों में दहाड़ मार रहा है और अवैध ढंग से क़ब्जियाये नूजुल ,ग्राम समाज , नगर पंचायत व स्टेट की जमीन से कब्जा हटाने का अभियान जोरों शोरों से चल रहा है लेकिन उसके उलट यहां दुद्धी तहसील क्षेत्र में नूजुल ,ग्राम समाज , नगर पंचायत व स्टेट की जमीन पर कब्जा नित्य दिन बढ़ने के साथ ही अब भोले भाले आदिवासियों की जमीन भी क़ब्जियाये जाने का अभियान चल रहा हैं |शराब व कुछ रुपये का प्रलोभन दे उनकी बेशकीमती जमीन धड़ल्ले से कब्जा किये जा रहे हैं | दुद्धी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बघाडू वन रेंज में वन भूमि के अलावा आदिवासियों के जमीन पर आलीशान बहुमंजिला मकान तैयार किये जा रहे हैं| ऐसे में आदिवासी धीरे धीरे भूमिहीन होने के कगार पर है | जबकि नियमानुसार कोई भी व्यक्ति बगैर जिलाधिकारी के परमिशन आदिवासियों की जमीन नहीं खरीद सकता| जबकि यहाँ आदिवासियों की बेशकीमती जमीन औने पौने दाम पर खरीदने का कारोबार फल फूल रहा है और और कई दलाल सक्रिय हैं ऐसे में यहां के जिम्मेदार मौन साधे हुए है ,प्रबुद्धजनों की माने तो बघाडू रेंज में वन भूमि, सिचाईं विभाग की भूमि सहित आदिवासियों की जमीन क़ब्जियाने में स्थानीय वन कर्मियों व लेखपाल की भी मिलीभगत बताई जा रही है|
इस प्रकरण में आदिवासी अधिकार मंच के ब्लॉक सचिव व भारतीय जनता पार्टी के काशी प्रान्त के सह संगठन प्रमुख दीवान सिंह की माने तो बघाडू से अमवार बार्डर तक व दुद्धी – अमवार मार्ग पर बघाडू वन रेंज कार्यालय से पुनर्वास कालोनी तक मुख्य मार्ग के दोनों तरफ आदिवासियों की जमीन औने पौने दाम पर गैर आदिवासियों के नाम पर बैनामे का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है और उन जमीनों पर अगड़े व पिछड़ी जाति के दबंग किस्म के लोगों द्वारा बहुमंजिला मकान अवैध रूप से बनवाये जा रहा है ,कुछ मामलों में तो भोले भाले आदिवासियों को जरूरत पर दो चार हजार की मदद करके झूठ बोलकर उनकी जमीन हथिया ली जा रही है | उन्होंने डीएम का ध्यान आकृष्ट कर ऐसे अगड़ों व पिछड़ी जाति के दबंग लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है जिन्होंने भोले भाले आदिवासियों की जमीन अवैध रूप से हथिया कर बहुमंजिला मकान निर्मित करवा रहे है और खरीद फरोख्त कर रहे हैं|

गड्ढे में तब्दील सड़क बनाए जाने की मांग सड़क के बीचो बीच गड्ढे होने से हो रही है परेशानी।

संवाददाता-नीरज गुप्ता

Editor yash pathak 9140290705

बीजपुर/सोनभद्र। रणुकूट- बीजपुर मुख्य मार्ग के बीचो बीच गड्डे में तब्दील सड़क दें रहें दुर्घटनाओं को आमंत्रण। आपको बताते चलें बीजपुर गैरेज,नक्टु पिटोल पम्प के समीप व बैडिया हनुमान मंदिर के पास,बकरिहवा, जरहां मंदिर के पास व पोथीपाथर के समीप की सड़क विगत कई महीनों से गड्डे में तब्दील हो क्षतिग्रस्त पड़ा है। लेकिन आज तक गड्डे को नहीं भरा गया इससे दिन रात आवागमन करने वाले हजारों बड़े- छोटे वाहन चालकों को परेशानीयों का सामना करने के साथ ही सड़क पर दुर्धटना की आशंका बनी रहती है। दुर्घटना पर लगाम लगाने व सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत लापरवाह जिम्मेदार लोगों द्वारा कोई ठोस उपाय नहीं किया गया है शायद बड़ी दुर्घटना घटित होने के बाद ही इनकी नींद खुलेगी। राहगीरों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करा कर सड़क मरम्मत कराने के लिए मांग की है। इस सड़क पर आवागमन करने वाले राहगीरों का कहना है कि घटिया निर्माण के कारण इससे पहले भी कई बार युक्त के गड्ढे में तब्दील हो चुका है जिसकी मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति करने के कारण कुछ ही महीने बाद फिर राहगीरों को गड्डे से गुजरने को मजबुर हों जाते हैं। गड्ढे में तब्दील उक्त स्थान पर दिन के उजालो या रात के अंधेरे में आए दिन छोटे-बड़े वाहन सवार घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं।

पुल के अभाव में 5 किमी अधिक दूरी तय करते हैं ग्रामीण

बारह वर्ष बीत गए फिर भी नहीं बन पाया यह पुल ग्रामीण

संवाददाता-नीरज गुप्ता

Editor yash pathak 9140290705

बीजपुर।सरकार ग्रामीण इलाकों में सड़क एवं पुलिया की सुविधा देने के मामले काफी पीछे है। आज भी लोगों को छोटे छोटे नदियों के कारण ग्रामीण इलाकों के लोगों की जिन्दगी नारकीय बनी हुई है। ऐसा ही आलम ग्राम सभा बीजपुर गांव का है। जो दो पुल अधूरा होने के कारण बीजपुर से सटे ग्राम सभा डोडहर के टोला बेलवा के ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। पंचायती राज से लोगों को काफी उम्मीदें थी कि अब गांव के विकास दिन बहुरंगे होंगे। लेकिन बारह साल बीत जाने के बाद भी स्थिति जस तस की बनी हुई है। बताते चले कि ग्राम सभा बीजपुर गैरेज के पास से कर्बला हो कर जाने वाले रास्ते में दो पुल अधूरा होने से डोडहर टोला बेलवा के ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। अन्य दिनों में तो काम चल जाता है परंतु वर्षा के दिनों में काफी परेशानी होती है। अगर यहां पुल बन जाता तो हम लोगों को बीजपुर बाजार जाने के लिए पांच किमी से अधिक दूरी तय नहीं करना पड़ता।
डोडहर टोला बेलवा और बीजपुर के ग्रामीण काफी समय से पुल की कर रहे हैं मांग।

इस संबंध में ग्राम सभा बीजपुर के ग्रामीण रामधारी गुप्ता ने कहा कि समस्या को सुनने सभी आते है पर समाधान कोई नहीं करता है। जिन्होंने भी समस्या सुना उन्होंने सिर्फ आश्वासन ही दिया। कार्य किसी ने नहीं किया।

ग्राम सभा डोडहर टोला बेलवा कि निवासनी गायत्री ठाकुर ने बताया कि इस मार्ग के बंद हो जाने से हम लोगों को बाजार जाने में काफी परेशानी होती है। हमें पांच किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। और इस गांव में लगभग तीन-चार सौ तक की जनसंख्या है और यह भी कहा कि यह रास्ता सीधे हमें बीजपुर के मेन रोड पर ले जाता जो गैरेज के पास मिलता।
बताते है कि यहां पर अन्य दिन तो किसी प्रकार से कार्य चल जाता है। परेशानी बारिश के दिनों में होती है। बारिश के दिनों में स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पाते है। अभिभावकों को हमेशा डर सा लगा रहता है। जिसके कारण बच्चों का स्कूल छूट जाता है। यही नहीं अगर कोई बिहार हो जाए तो जरुरत पर ऐम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पाती अगर यह पुल का निर्माण हो जाए तो इन पंचायतों की दूरी आपस में काफी कम हो जाएगी।

क्षेत्र पंचायत के बैठक में हुआ जमकर हंगामा

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कमीशन राशन और स्वास्थ्य व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

संवाददाता-बाबू लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर स्थानीय ब्लाक परिसर के सभागार में शनिवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गयी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सेकेट्री पर विकास कार्यो में जमकर अनियमितता एवं कमीशन खोरी का आरोप लगया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना था कि सदस्यों को निर्माण कार्य में महत्व नहीं दिया रहा है और कार्य की गुणवत्ता को प्रभावित किया जा रहा है जबकि प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात की जा रही है ।पूर्ति निरीक्षक को भी प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जम कर खड़ी खोटी सुनाई साथ ही कोटेदारों से कमीशन खाने और शिकायत की अनदेखी का आरोप लगा।बैठक में खण्ड विकास अधिकारी नीरज तिवारी द्वारा पिछली कार्यवाही को पढ़ कर सुनाया गया जिसकी पुष्टि कराने के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य भड़क उठे बैठक में ग्रामीण क्षेत्रो में गहराती पेय जल समस्या अनियमित विद्युत कटौती,एवं स्वास्थ्य सुविधाएं,कृषि,पशुपालन,की समस्याओं पर भी चर्चा हुई क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नौडीहा प्रदीप कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रसव के दौरान परिजनों ने धन वसूली की जा रही है जिससे प्रसूता महिलाएं सरकारी अस्पतालों में जाने से कतराती है ग्राम प्रधानों ने कहा कि बेंच धोटाले में कमीशन की रकम ऊपर तक के अधिकारियो को भेजा गया जबकि वसूली सिर्फ प्रधान व सचिवों से किये जाने की नोटिस जारी किया जाना ग्राम प्रधानों का शोषण है ,ब्लॉक प्रमुख मॉन सिंह ने अपने संबोधन में ब्लॉक कर्मियों और अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उपेक्षा न करे और विकास कार्यो तथा शिक्षा स्वास्थ्य , विजली पानी राशन वितरण में पारदर्शिता बरती जाए इस दौरान साहायक विकास अधिकारी पंचायत रविदत्त मिश्र,जिला पंचायत सदस्य सुषमा संगीता जायसवाल, रमेश कुमार ,प्रेम चंद यादव, अशोक मौर्या, दिनेश जैसवाल, बेद प्रकाश मिश्रा,डॉक्टर राजन सिंह,तेजू राम गौतम, महेश कुमार सहित ब्लाक कर्मी मौजूद रहे। बैठक का संचालन खण्ड विकास अधिकारी ने किया अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने किया।

गंगा नदी में उतराया मिला शव।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर घाट निवासी हरिशंकर उर्फ खाखे 48 वर्ष के गंगा की बीच धारा में नहाते समय हुई मौत।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की दिन शुक्रवार को गोपीगंज बाजार के एक परिवार के लोग अपनी मनौती पूरी करने के लिए रामपुरघाट पर हरिशंकर उर्फ खाखे से नाव किया। और इस पार से उस पार तक माला डालने को गंगा में चल निकले और माला दूसरे छोर पर माला डालकर पूजा कराने के बाद वापसी के समय बीच धारा में नहाने को कूद गए। जबकि नाव पर सवार लोगो ने मना किया। पर माने नही और कहा की अभी नहा कर आते है। काफी समय बीत जाने के बाद वापस नहीं आने पर नाव पर सवार औरतों ने शोर किया। गंगा घाट पर मौजूद अन्य मल्लाह दौड़े पर काफी तलास देर रात तक करते रहे पर उसका पता नही चल सका। मायूस होकर दुसरे दिन की खोजने की बात कहकर गोताखोर वापस चले गए। दूसरे दिन शनिवार को दुबारा खोज की गई तो प्रातः लगभग साठे नौ बजे जहा नहाने के लिए कूदे थे। वही से कुछ दूरी पर शव उतराया मिला। जिसकी सूचना थाने पर दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

श्रीराम चौक बीजपुर पर हाई मास्क लाइट लगाने की मांग

संवाददाता-नीरज गुप्ता

Editor yash pathak 9140290705

बीजपुर/सोनभद्र। स्थानीय बीजपुर बाजार के श्रीराम चौक पर बाजार के व्यवसायियों ने शासन-प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से हाई मास्क लाइट लगाए जाने की मांग की है। बाजार के व्यवसायियों द्वारा बताया गया कि रात के समय चौराहे पर सिर्फ एक रोड लाइट जलती है जिसके कारण आस पास के सभी दुकानों के पास अंधेरा छाया रहता है ऐसे में अंधेरे का फायदा उठाकर चोर उचक्कों द्वारा आये दिन चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का कार्य किया जाता है बाजार के उत्तरी दिशा में घना जंगल होने के कारण बाजार के अँधेरे का फायदा उठाकर आसानी से घटनाओं को अंजाम देने के बाद चोर उचक्के जंगल की ओर भाग जाते हैं । वहीं श्रीराम चौक पर व्यवसायियों एवं बजरंग दल के सहयोग से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को स्थायी रूप से फहराया गया है तिरंगे के सामने एक लाइट लगाया गया था जो अब नही जलता है रात के समय मे तिरंगा अंधेरे में फहराता है और दिखाई नही देता है जो भारतीय ध्वज संहिता के विपरीत है बाजार के सभी व्यवसायियों ने शासन-प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से श्रीराम चौक पर एक हाई मास्क लाइट लगवाने की मांग की है जिससे मुख्य बाजार में पर्याप्त रोशनी के साथ ही आपराधिक व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके तथा हमारा राष्ट्रीय ध्वज भी दूधिया रोशनी में शान से लहराता रहे।