वर्तिका महिला मण्डल रिहंद का शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम

संवाददाता-नीरज गुप्ता

Editor yash pathak 9140290705

बीजपुर। (सोनभद्र) एनटीपीसी रिहंद स्टेशन में कार्यरत स्वयंसेवी संस्था नवोदय मिशन में अध्यन करने वाले विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से वर्तिका महिला मण्डल, रिहंदनगर ने एक कदम आगे बढ़ाकर पुनीत कार्य का बीड़ा उठाया है । इसी कड़ी में वर्तिका महिला मण्डल ने मिशन में पढ़ने वाले 5 जरूरतमंद बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर उनमे से दो विद्यार्थियों का नामांकन डीएवी पब्लिक स्कूल में कराकर सराहनीयन कार्य किया है । शेष तीन विद्यार्थियों के नामांकन हेतु अलग से एक शिक्षिका रख कर तैयारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि आगामी दिनों में उनका भी नामांकन डीएवी स्कूल में हो सके।
वर्तिका महिला मण्डल ने डीएवी में नामांकन करने वाले दोनों विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस, कॉपी, किताब स्कूल बैग एवं अन्य जरूरत के सामानों के साथ साथ उनका शुल्क भी जमा किया है । इसके अतिरिक्त वर्तिका ने अपने संरक्षण में लिए हुए विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा के साथ-साथ उनके लिए खाद्य सामाग्री की भी व्यवस्था की है।

मंडलीय प्रभारी मंत्री के आगमन की सूचना पर सजाया जा रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।

संवाददाता- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। मण्डल प्रभारी मंत्री के आगमन की सूचना पर गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगातार दो दिनों से तैयारी में जुटे मुख्य चिकित्साधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार के मण्डल प्रभारी मंत्री के गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण को लेकर जनपद भदोही के स्वास्थ्य महकमे में मची हड़कंप लगातार दो दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पर पहुंच कर सभी तरह की तैयारी में जुटे है। महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, कोवीड वैक्सिनेक्शन कक्ष,प्रशुति कक्ष,इमरजेंसी वार्ड, डाक्टरों के कक्ष वाशरूम आदि की साफ सफाई,रंग रोगन में लगे रहे कर्मचारी आदि। पूरे हॉस्पिटल को सजाया जा रहा है।

महिला सशक्तिकरण को लेकर बैठक संपन्न

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

स्थानीय क़स्बा स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय म्योरपुर में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण को लेकर बैठक सम्पन्न हुयी
जिसमे महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों से निपटने के लिए खुशबू सिंह (महिला कांस्टेबल) ने महिलाओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी उन्होंने कहा कि अगर आपसे कोई असम्मानजनक तरीके से व्यवहार करता है, घरेलू हिंसा, सार्वजनिक कार्यस्थल पर छेड़खानी,फोन या इंटरनेट के माध्यम से कोई व्यक्ति परेशान करता है तो 1090 पर फोन कर तत्काल सूचित करें, ऐसा करने पर आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी, और दोषी के ऊपर उचित करवाई की जाएगी, इस दौरान ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल, पंचायत सहायक आयुषी जायसवाल,नंदिनी (महिला कांस्टेबल), ग्राम रोजगार सेवक भूपेंद्र गुप्ता, एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

50 वर्षों से आदिवासी कर रहा टकटकी लगाकर अपने जमीन पर अधिकार के लिए इंतजार-विधायक

डुमरहर में विधायक की अगुवाई में वनाधिकार गांव का हुआ सत्यापन

वनाधिकार से संबंधित सारे अधिकारियों को विधायक ने किया तलब

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

बभनी स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव में शुक्रवार को राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विधायक रामदुलार गोड़ ने चौपाल लगाकर लोगों को पट्टा दिए जाने को लेकर मंथन किया।ज्यादातर फाइलों को निस्तारित कर ग्रामीणों को पट्टा देने की बात कही गई।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कमर्चारी मौजूद रहे।बभनी विकास खंड की डुमरहर गांव में धारा 20 की जमीनों पर काबिज लोगों को भौमिक अधिकार देने को लेकर शुक्रवार को विधायक रामदुलार सिंह की अगुवाई में मंथन किया गया।विधायक रामदुलार सिंह गोंड ने सारे अधिकारियों को तलब कर डुमरहर गांव में प्रजापति गौड़ के घर के पास स्थित आम के पेड़ के नीचे उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र, एसडीओ डॉ उमेश तिवारी तथा समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने विधायक के साथ अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के प्रदेश सहसंगठन मंत्री आनंद की अगुवाई में फाइलों को निस्तारित करने का काम किया गया।इस दौरान लेखपाल और वन दरोगा ने फाइलों में आ रही समस्याओं को खुलकर बताया।इस पर एसडीएम और एसडीओ ने उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए प्राप्त दावों के सापेक्ष 4696 गाटों में से 2500 गाटों के निस्तारण की बात कही।इस दौरान उन्होंने कहा कि जितनी फाइलें निस्तारित हो रही है, उन्हें उपखंड स्तरीय समिति पर भेज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जिससे ऐसे लोगों का पट्टा तैयार किया जा सके।जिससे उन्हें भविष्य में पट्टा दिए जाने के लिए अंतिम रूपरेखा तैयार हो सके।वनाधिकार समिति के अध्यक्ष रामजग ने भी समिति और अपने स्तर से हुए कार्यों की फाइलें सभी के सामने रखी।इस मौके पर वन एवं राजस्व विभाग के लेखपालों द्वारा उसका सत्यापन कर पूर्ण करने की बात कही गई।सामूहिक रूप से शनिवार को सेवाकुंज आश्रम चपकी में शिविर लगाकर निस्तारित दावों को उपखंड स्तरीय समिति पर भेजे जाने के लिए शिविर लगाने की बात कही।ऐसे में एसडीएम ने कहा कि 27 गांवों में जहां दावों का निस्तारण कर दिया गया है, ऐसे गांव की फाइलों को कल पूर्ण कर आगे बढ़ाया जाए, जिससे काम को गति मिल सके।इसके बाद प्रजापति गोड़ के 21 गाटों का सत्यापन भी किया गया।जिसमें उन्होंने वनाधिकार के तहत दावा किया था।दावा के सापेक्ष नक्शा और खतौनी के माध्यम से मौके पर जाकर सभी ने सत्यापन किया।विधायक रामदुलार सिंह ने कहा कि किसी भी तरह से जोत कोड़ वाले नंबरों को नहीं छोड़ना है।कहा सभी का निस्तारण कर देना है।उन्होंने कहा कि 50 वर्षों से आदिवासी टकटकी लगाकर अपने जमीन पर अधिकार के लिए इंतजार कर रहा है।ऐसे में उसको अधिकार मिलना चाहिए।इस मौके पर सेवाकुंज आश्रम के सीताराम, बबई सिंह मरकाम, अभय सिंह, आशीष अग्रहरी, उपजिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, खंड विकास अधिकारी बभनी रवि कुमार, वन दरोगा थेगुराम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न विभागों कर्मचारी मौजूद रहे।

रामपुर घाट के मल्लाह के गंगा में डूबने की आशंका।

संवाददाता- अनीस अख्तर

कहावत है की मल्लाह के बच्चे को तैराकी नही दिखाई जाती।

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर घाट निवासी हरिशंकर उर्फ खाखे 48 वर्ष के गंगा की बीच धारा में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की दिन शुक्रवार को गोपीगंज बाजार के एक परिवार के लोग अपनी मनौती पूरी करने के लिए रामपुरघाट पर हरिशंकर उर्फ खाखे से नाव किया। और इस पार से उस पार तक माला डालने को गंगा में चल निकले और माला दूसरे छोर पर माला डालकर पूजा कराने के बाद वापसी के समय बीच धारा में नहाने को कूद गए। जबकि नाव पर सवार लोगो ने मना किया। पर माने नही और कहा की अभी नहा कर आते है। काफी समय बीत जाने के बाद वापस नहीं आने पर नाव पर सवार औरतों ने शोर किया। गंगा घाट पर मौजूद अन्य मल्लाह दौड़े पर काफी तलास किए पर समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था। मोके पर गोताखोर जाल डालकर खोजने के प्रयास में लगे है। वही मोबाइल पुलिस भी अपनी तरफ से लोगों के सहयोग में लगी देखी गई। चर्चाओं के मुताबिक बताया जाता है की वह एक कुशल तैराक था।

नगर में जाम के झाम से नहीं मिल रही मुक्ति।

संवाददाता- अनीस अख्तर

छोटे दुकानदारों की हालत खराब

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर में रोज-रोज लगने वाले जाम के झाम से जहां आम जनजीवन प्रभावित के साथ ही छोटे दुकानदार भी अपनी रोजी रोटी को लेकर परेशान है। वही घंटों जाम में फंसे साइकिल मोटरसाइकिल सवार को भारी फजीहत उठानी पड़ती है। शादी विवाह लगन के भीड़भाड़ के बीच नगर के भीतरी भागों में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने तथा बेतरतीब मोटरसाइकिल और वाहनों को खड़ी करने के कारण बाजार के भीतर दिन भर जाम लगा रहता है। जिससे आवागमन में जहां परेशानी होती है, वही दुकानदारों के ग्राहक भी दुकान तक नहीं पहुंच पाते हैं। मांगलिक खरीदारी होने के कारण बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी है। इसी समय चार पहिया कार व माल वाहनों के अंदर बेधड़क प्रवेश करने के कारण घंटों ग्राहक जाम में फंसे रहते हैं। जिसके चलते राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। आए दिन बाजार के अंदर नो एंट्री का अनुपालन करने और जाम हटाने के लिए कोतवाली में संभ्रांत नागरिकों की बैठक के संपन्न होते हैं, लेकिन यह केवल बैठक तक ही सीमित रह जाता है। जिससे नगर के भीतरी भाग में जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। साथ ही आमजन को भारी फजीहत उठानी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से नगर में नो एंट्री और कामर्शियल वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से पालन किए जाने की मांग की गई है।

चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

संवाददाता- प्रिया

Editor yash pathak 9140290705

भदोही- जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार जनपद के सभी न्याय पंचायतो में क्रमशः तिथिवार चौपालो/कैम्पों का आयोजन कर महिला सशक्तिकरण, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, स्वावलम्वन आदि हेतु कार्यक्रम कराये जाने है, जिसके क्रम में दिनांक 05.05.2022 को जनपद की 15 न्याय पंचायत में स्टाल लगाकर महिला कल्याण विभाग, उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पंेशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पति की मृत्युपरान्त पुर्नविवाह दम्पति पुरस्कार, दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, दहेज के कारण परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता, पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला की पुत्री की शादी हेतु अनुदान, उ0 प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, महिला शक्ति केन्द्र, वन स्टाप सेंन्टर, हेल्पलाइन नं0 181, 1090, 1098, 112, 1076, 102, 108, प्रर्वतकता योजना एवं घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005, अनैतिक देहव्यापार (निवारण) अधिनियम-1956, कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ लैगिंक उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम-2013, कन्या भ्रूण हत्या निवारण अधिनियम (पी0सी0पी0एन0डी0टी0)-1994, दहेज निषेध अधिनियम-1961, किशोर न्याय (बालक की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015, लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो)-2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006, बाल श्रम (प्रतिषोध एवं अधिनियम) संशोधित अधिनियम-2016 आदि का विस्तृत रूप से चर्चा कैम्प में आयी हुयी महिलाओं/बच्चो के बीच किया गया। लोगो के बीच में चर्चा कर यह बताया गया कि उपरोक्त सभी योजनाओं के वारे में जनकारी/लाभ कलेक्ट्रेट परिसर मैं स्थित, जिला प्रोबेशन कार्यालय कमरा नंबर 1 व 2 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। कैम्प में आये हुये महिलाओं/बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक उपरोक्त योजनाओं एवं अधिनियमों की जानकारी ली। कैम्प/चौपाल में महिला शक्ति केंद्र से रेशमा भारतीय प्रियंका गुप्ता डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर जिला प्रोबेशन कार्यालय से महेंद्र गुप्ता जिला कार्यक्रम विभाग से आंगनबाड़ी पुलिस विभाग से कांस्टेबल महिला पुलिस ग्राम प्रधान अधिक संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे के द्वारा प्रतिभाग किया गया। मिशन शक्ति फेज 4 के तहत स्वावलंबन कैंप का आयोजन

मुख्य सचिव की वीसी में डीएम ने जनपद में रोजगार सृजन व रोजगार की संभावना पर प्रकाश डाला

संवाददाता- प्रिया

नवाचार प्रयोगों द्वारा रोजगार के नवीन आयामों को जिलाधिकारी ने किया आलोकित

Editor yash pathak 9140290705

भदोही । उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता में शासन के प्राथमिकता कार्यक्रमों के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद भदोही में ‘रोजगार सृजन व रोजगार की संभावना’ विषयक समीक्षा बैठक मे नवाचार प्रयोगों पर प्रकाश डाला। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने रोजगार सृजन व रोजगार की संभावना के साथ-साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, टेबलेट स्मार्टफोन का वितरण, हर घर नल योजना, जिला सहकारी बैंक, कायाकल्प योजना, निराश्रित गौ स्थल व गोवंश संरक्षण पर भी प्रकाश डाला।
जिलाधिकारी ने जल संरक्षण व रोजगार सृजन की पहल में मोरवा नदी जीर्णोध्दार कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मोरवा नदी जीर्णोद्धार कार्य से जनपद में लगभग 1 लाख मानव दिवस सृजित कर लगभग 2500 परिवारों को अतिरिक्त रूप से रोजगार सृजन में लाभ होगा। नदी के दोनों तरफ वृक्षारोपण कार्य कराकर लगभग 9000 मानव दिवस का सृजन किया जाएगा। नदी पुनरुध्दार के उपरांत क्षेत्र के लगभग 800 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही लगभग 100 हेक्टेयर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी, जिससे कृषकों के अजीविका संवर्धन व रोजगार सृजन में वृद्धि होगी। ग्रीष्म काल में पशुओं को पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
रोजगार सृजन की इसी दिशा में उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह गठन, समूह बचत खाता, स्टार्ट रिवाल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि, सीसीएल, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय समिति का गठन पर भी समीक्षा किया।
मत्स्य पालन में नवाचार प्रयोगों पर बल देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि प्रजापति स्वयं सहायता समूह पुरुषोत्तमपुर औराई की सदस्य अनीता मौर्या बायो फ्लॉक विधि से मछली पालन कर रही हैं। इन्होंने टैंक बनवाने हेतु समूह से रुपए 60000 का त्रण लिया था। इन्हें मत्स्य पालन से प्रति टैंक प्रतिवर्ष लगभग ₹60000 की आय हो रही है। अभी टैंक में रोहू एवं प्यासी किस्म की 200 – 200 मछली का बीज डाला गया है जो दिसंबर तक प्रति मछली 800 ग्राम तैयार होगी।
कृषि उत्पादन संगठन एवं व्यवसायिक गतिविधियों के प्रोत्साहन हेतु जनपद में कुल 30 एफपीओ का गठन हो चुका है। जिसमें चार कृषि उत्पादन संगठन के गठन प्रक्रियाधीन है 15 कृषक उत्पादन संगठनों को 80% अनुदान पर फार्म मशीनरी बैंक दिया गया है। जनपद में उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति को बढ़ावा देने के लिए डीघ ब्लॉक में कृषि विभाग के द्वारा सब्जियों के निर्यात हेतु उत्पादन के लिए 4 कलेस्टर क्रमश: नगरदह, ईटहरा, धनतुलसी, मवैयाथान सिंह का गठन किया गया है। एवं 125 करोड़ रुपए का 350 टन निर्यात त्रिसागर कृषक उत्पादन संगठन द्वारा किया गया है।
वीसी में मुख्य विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर पिनाक पाणि दिवेदी, डीसी एनआरएलएम श्याम जी, पीडी डीआरडीए मनोज कुमार राय, मनरेगा उपायुक्त राजाराम, ज़िला पंचायतराज अधिकारी बालेश्वरधर दिवेदी, उद्योग उपायुक्त हरेंद्र प्रताप, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतोष कुमार, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रोडवेज़ बस के न रुकने से यात्रियों में आक्रोश

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

स्थानीय मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के आश्रम मोड़ पर विगत कुछ दिनों से रोडवेज बसों के न रुकने से मजदूरों और रावर्ट्सगंज, मिर्जापुर,वाराणसी जाने वालों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जिसके वजह से रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले मजदूरों और यात्रि अपने काम पर नही जा पा रहे है और बेरंग वापस लौट रहे है।जानकारी के अनुसार बीजपुर से रवर्ट्सगंज, बनारस के लिए तीन सरकारी बसों का सञ्चालन किया जाता है ।जिसका समय सुबह में होने के वजह मजदुर और यात्री यात्रा करके अपने अपने काम पर समय से पहुच जाते है ।विगत कुछ दिनों से सरकारी बस के आश्रम मोड़ पर न रुकने से यात्रियों की परेशानिया बढ़ गयी है ।जिसको लेकर यात्रियों ने आक्रोश जताया है।और परिवहन विभाग के सम्बंधित अधिकारीयो से आग्रह किया है कि इस समस्या का जल्द से जल्द निवारण किया जाये।इस संबंध में जब परिवहन विभाग के अधिकारी से बात करने की कोशिश की गयी तो फ़ोन का रिंग बजने के बाबजूद बात नही हो सका।क्षेत्रीय जनो ने जनप्रतिनिधियों से जन हित में बस रोकवाने के लिए ध्यान आकृष्ट कराया है।

ज्ञानपुर रोड पर लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग मची अफरातफरी।

संवाददाता- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कस्बा क्षेत्र के ज्ञानपुर रोड पर लगा 400 केवी का ट्रांसफार्मर अचानक आग लग जाने से जलने लगा। जिससे आस पास के लोगो में खलबली मच गई । नागरिकों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। मौके पर पहुंचे जेई मनोज सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ आग पर काबू पाया। बताया जाता है की तेल के रिसाव के कारण शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जेई ने कहा की ट्रांसफार्मर जला नही है। देर रात तक चालू हो जाने की संभावना जताई जाती है।