उत्तर प्रदेश में इकलौते राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी से मिलकर जनपद के मदरसों के संबंध में जानकारी देकर आर्थिक सहयोग की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष सिराज अख्तर।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अब योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लिया है। योगी आदित्यनाथ के साथ उनके मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले दो डेप्युटी सीएम और मंत्रियों के चेहरों के बीच जिस एक नाम ने सबसे ज्यादा हैरान किया, वो है दानिश आजाद अंसारी । यूपी मंत्रिमंडल में एकमात्र मुस्लिम चेहरा बने दानिश योगी सरकार में नया चेहरा हैं, सपथ ग्रहण समारोह के बाद उनके एक समारोह में पहुंचे प्रदेश के सभी अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्षों में भदोही जनपद के भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिराज अख्तर ने उनसे मिलकर भदोही जनपद के सभी मदरसों के बारे में अवगत कराया। जिसपर दानिश आजाद अंसारी ने उन्हें आश्वासन दिया की शिक्षा के क्षेत्र में जितनी भी सरकारी सुविधाएं मिलेंगी सभी आपको प्रदान की जाएगी।

Leave a comment