पुलिस संग जवानों ने रूट मार्च कर कराया सुरक्षा का एहसास

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज । स्थानीय पुलिस संघ सीआर पी एफ के जवानों ने रूट मार्च कर लोगों को शांति एवं सुरक्षा का एहसास कराया। विधान परिषद चुनाव एवं नवरात्र व रमजान पर्व के मद्देनजर चौकी प्रभारी संतोष राय के नेतृत्व में सीआरपीएफ के जवानों संग नगर के विभिन्न मोहल्लों में रूट मार्च किया। नवरात्र रामनवमी एवं रमजान का महीना एक साथ पड़ने पर पुलिस सतर्क है। नगर के विभिन्न मोहल्लों में पुलिस ने रुट मार्च निकाला और लोगों से शांतिपूर्ण और भाई चारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। चौकी प्रभारी संतोष राय ने पुलिस बल के साथ राजमार्ग चौराहा से सदर मोहाल, खरहट्टी मुहाल, अंजही मोहाल, मिर्जापुर रोड आदि स्थानों पर रूट मार्च कर लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने को कहा।

Leave a comment