विधायक ने सेवानिवृत्त अध्यापकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

ब्लॉक संसाधन केंद्र देवरी में मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गौड़ को खण्ड विकास अधिकारी एस.पी सहाय ने माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया इस दौरान सेवानिवृत्त पांच अध्यापकों को विधायक द्वारा अंगवस्त्र तथा मोमेंटो भेंट कर उन्हें सम्मानित किया अपने सम्बोधन में श्री गोड़ ने कहा कि बच्चों को शिक्षा देने के लिए अपना घर द्वार छोड़कर अध्यापक स्कूल को ही अपना घर वह अध्ययन कर रहे बच्चों को ही अपना बच्चा समझ उन्हें पूरी जिंदगी शिक्षा देते हैं परिषदीय विद्यालय से बड़े बच्चे आज कहीं ना कहीं सरकारी नौकरी वह अपने पैर पर खड़े हैं उन्होंने कहा कि अध्यापकों का त्याग हमें नहीं भूलना चाहिए तथा उनका हमेशा सम्मान करना चाहिए उन्होंने कहा कि गुरु बिना ज्ञान नहीं मिल सकता इसलिए अपने गुरु को अपने जीवन में अपना आदर्श बनाना चाहिए इस दौरान रजनीश श्रीवास्तव,मुजीब खान,गल्लर राम सहित दर्जनों की सख्या में अध्यापक मौजूद रहे ।

Leave a comment