रिपोर्ट- अनीस अख्तर

गोपीगंज। नगरीय क्षेत्र के वार्ड नंबर दो के निवासी आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी मात्र एक अदद नाली को तरस रहे है। वही नगर पालिका परिषद गोपीगंज और रेलवे विभाग के बीच फंसा यह वार्ड अपनी बदहाली का रोना रो रहा है। रेलवे विभाग द्वारा केडवरिया मोड़ से तिलंगा मोड़ तक अपनी जमीन में सड़क मार्ग पर दो फीट ऊंची सड़क का निर्माण करा रही है। वही नाली का निर्माण नही कराए जाने से पूरे रघुनाथपुर के निवासियों के समक्ष एक भय उत्पन्न हो रहा है। की नाली निर्माण नही कराए जाने से आम दिनों में तो वैसे ही सड़क पर घरों से निकला हुआ गंदा पानी सड़को पर बहता रहता है। जब बरसात के समय में पानी का बहाव होगा तो यह हमारे घरों में घुस जाएगा। जिससे सड़क के किनारे लगा हुआ पानी डंप होकर पानी में सड़न होगी और बदबूदार होकर तरह तरह की बीमारियों को न्योता देगा। जिससे आम जन जीवन प्रभावित होगा। जिसको लेकर ग्रामीणों, नागरिकों ने इस संबंध में रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए, सड़क के साथ नाली निर्माण की मांग की है। जिससे सड़क भी बरकरार रहे और ग्रामीणों को भी राहत मिल सके। इस संबंध में पूर्व सभासद जितेंद्र गुप्ता, पूर्व सभासद बल्ला मौर्या, शाश्वत सिंह सहित अन्य लोगो ने एक पत्र ज्ञानपुर रोड के स्टेशन मास्टर मनोज सिंह को देकर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।