केबल बिछाने के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त सभासद ने किया शिकायत

संवाददाता- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर पालिका सीमा अंतर्गत छोटी चौराहा से पश्चिम मोहाल में रिलायंस फाइप जी का केबल डालने के दौरान नगर में जलापूर्ति करने वाला पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों के घरों में गंदा पानी की सप्लाई होने लगी जिसकी शिकायत सभासद आनंद कुमार गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी सहित पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता से किया शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पालिका अध्यक्ष द्वारा तत्काल केबल बिछाने के कार्य को रोक दिया गया और संबंधित कंपनी को चेतावनी दिया गया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत के बाद ही केबल डालने का कार्य किया जाए। जबकि सभासद आनंद कुमार गुप्ता ने पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे कार्य के लिए पालिका प्रशासन अवैध रूप से मोटी रकम वसूलती है। और मानकों की अनदेखी करती है
। जिसका खामियाजा जनता के साथ स्थानीय सभासद और पालिकाध्यक्ष को भुगतना पड़ता है।

Leave a comment