बीजपुर/ सोनभद्र। शुक्रवार को दोपहर बीजपुर बाजार के श्रीराम चौक पर समस्त व्यवसाइयों व समाजसेवियों द्वारा निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर नगरवासियों एवं ग्रामवासियों को हलवा, चना एवं शरबत जलपान वितरण का कार्यक्रम किया। जो दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें काफी जनसंख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जिला संयोजक संदीप गुप्ता, संजय गुप्ता, ललन सिंह , श्यामा सेठ प्रभु गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, विनोद गर्ग, रामचंद्र केसरी, रामायण, अशोक अग्रवाल, मोनू, ईश्वर गर्ग, गर्ग,धनंजय शर्मा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बीजपुर ( सोनभद्र ) एनटीपीसी रिहन्द स्वागत गेट से बकरिहवाँ तक लगभग बीस किलों मीटर सड़क और पटरी पूरी तरह गढ्ढे में तब्दील हो गयी है,जिससे आये दिन कोई ना कोई हादसा होता रहता है । रेनुकूट – बीजपुर मार्ग पर ओवरलोड बालू और राखड़ की गाड़ियाँ चलने से पिछले दो साल में सड़क की एक परत जगह जगह उखड़ कर गढ्ढे में परिवर्तित हो चुकी है। वर्तमान समय मे बालू बन्द है लेकिन राखड़ की सैकड़ों ओवरलोड गाड़ियों का संचालन बेख़ौफ़ जारी है ओवरलोड के कारण बीजपुर से रेनुकुट तक सड़क पर बने कई छोटे बड़े पुल और पुलिया जर्जर हो गए हैं। मरम्मत के अभाव में सड़क की पटरी पर पानी के बहाव से बड़े बड़े गढ्ढे जानलेवा सावित हो रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती, बद्री प्रसाद, विश्राम सागर गुप्ता, राधेश्याम गुर्जर, सतेंद्र सिंह, रामसिंह, चन्दन सहित सैकड़ों सम्भ्रांत जनों ने रेनुकूट बीजपुर मार्ग पर तत्काल सड़क और पटरी की मरम्मत कराने की माँग किया है।
गोपीगंज। नगर की सभी मस्जिदों पर उपजिलाधिकारी योगेंद्र कुमार साहू, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर, प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज साहित काफी संख्या में पुलिस के जवान महिला कांस्टेबल बज्र वाहन के साथ मौजूद रहे। बताया जाता है की हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के ऊपर की गई।टिप्पणी पर कानपुर में हुएं प्रोटेस्ट को देखते हुए। जिला प्रशासन कई दिनों से पीस मीटिंग कर के मामले को देख रही थी। और शांति व्यवस्था के मद्देनजर अपनी तरफ से फुख्ता इंतजाम किसी भी हालत से निपटने के लिए किया था। जब की इसके पूर्व ही मस्जिदों में इमाम द्वारा नमाजियों को हिदायत दी गई थी। की नमाज़ के बाद आप लोग अपने घरों को जाए। कही रास्ते में न रुके नहीं भीड़ इकट्ठा करे। बहरहाल नमाजी शांति से अपने घर चले गए। वही पुलिस ने राहत की सांस ली।
गोपीगंज। नगरीय क्षेत्र के एक प्रतिनिधि मंडल युवा समाजसेवी शाश्वत सिंह के नेतृत्व में मिलकर बताया की रेलवे स्टेशन के सामने सड़क से सटे वार्ड नंबर दो पूरे भिखारी,वार्ड नंबर तेरह पूरे भागवत यह वार्ड नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आता है। पालिका की तरफ से नाली नही बनाए जाने के कारण घरों से निकला हुआ गंदा पानी व बरसात के समय का पानी सड़क पर जाता रहा। और समय के साथ सुख जाता था। परंतु अभी इधर रेलवे द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जो की सड़क की ऊंचाई भी बढ़ जाएगी। जिससे घरों का गंदा पानी व बरसात का पानी हम नागरिकों के दरवाजे पर ही लगेगा। जिसके कारण हम लोगो जीवन मारकीय हो जाएगा। इस संबंध में पालिका से संपर्क करने पर जवाब मिला की रेलवे की जमीन पर हम नाली का निर्माण नही करा सकते। इस संबंध में आप ही कोई निवारण करें। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से राजू सोनी, पप्पू खान, सुभाष गुप्ता, रईसा बेगम व अन्य लोग शामिल रहे।
गोपीगंज। नगर पालिका सीमा अंतर्गत छोटी चौराहा से पश्चिम मोहाल में रिलायंस फाइप जी का केबल डालने के दौरान नगर में जलापूर्ति करने वाला पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों के घरों में गंदा पानी की सप्लाई होने लगी जिसकी शिकायत सभासद आनंद कुमार गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी सहित पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता से किया शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पालिका अध्यक्ष द्वारा तत्काल केबल बिछाने के कार्य को रोक दिया गया और संबंधित कंपनी को चेतावनी दिया गया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत के बाद ही केबल डालने का कार्य किया जाए। जबकि सभासद आनंद कुमार गुप्ता ने पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे कार्य के लिए पालिका प्रशासन अवैध रूप से मोटी रकम वसूलती है। और मानकों की अनदेखी करती है । जिसका खामियाजा जनता के साथ स्थानीय सभासद और पालिकाध्यक्ष को भुगतना पड़ता है।
गोपीगंज। नगरीय क्षेत्र के वार्ड नंबर दो के निवासी आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी मात्र एक अदद नाली को तरस रहे है। वही नगर पालिका परिषद गोपीगंज और रेलवे विभाग के बीच फंसा यह वार्ड अपनी बदहाली का रोना रो रहा है। रेलवे विभाग द्वारा केडवरिया मोड़ से तिलंगा मोड़ तक अपनी जमीन में सड़क मार्ग पर दो फीट ऊंची सड़क का निर्माण करा रही है। वही नाली का निर्माण नही कराए जाने से पूरे रघुनाथपुर के निवासियों के समक्ष एक भय उत्पन्न हो रहा है। की नाली निर्माण नही कराए जाने से आम दिनों में तो वैसे ही सड़क पर घरों से निकला हुआ गंदा पानी सड़को पर बहता रहता है। जब बरसात के समय में पानी का बहाव होगा तो यह हमारे घरों में घुस जाएगा। जिससे सड़क के किनारे लगा हुआ पानी डंप होकर पानी में सड़न होगी और बदबूदार होकर तरह तरह की बीमारियों को न्योता देगा। जिससे आम जन जीवन प्रभावित होगा। जिसको लेकर ग्रामीणों, नागरिकों ने इस संबंध में रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए, सड़क के साथ नाली निर्माण की मांग की है। जिससे सड़क भी बरकरार रहे और ग्रामीणों को भी राहत मिल सके। इस संबंध में पूर्व सभासद जितेंद्र गुप्ता, पूर्व सभासद बल्ला मौर्या, शाश्वत सिंह सहित अन्य लोगो ने एक पत्र ज्ञानपुर रोड के स्टेशन मास्टर मनोज सिंह को देकर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
आईजीबीआर वाराणसी ने ढाई सौ किसानों के बीच 38 कुंतल धान के बीज का किया वितरण
संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(सोनभद्र)
Editor yash pathak 9140290705
म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महा कक्ष में बुधवार को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी ने म्योरपुर, बभनी,दूधी चोपन ब्लॉक के 250 आदिवासी किसानों के बीच 38 कुंतल उन्नत किस्म के संशोधित धान का बीज एवं बरसात में बोई जाने वाली सब्जी के बीज का मुफ्त में वितरण किया।और बोवाई,गुड़ाई ,देख ,रेख,सिंचाई के तरीके बताए।कृषि वैज्ञानिक डॉ सुदर्शन मौर्या,और डॉ सुभोजित ने किसानों को बताया कि धान के बीज 15 जून से 15 जुलाई के बीच कर दे और समय से रोपाई करे।ज्यादा घना बीज बोने से उपज घट जाती है इसके लिए जरूरी है की पुराने तरीके बदले और वैज्ञानिक तरीके से खेती करे तो एक विघा में 6 कई जगह 10 से 12 कुंतल धान पैदा होगा। कुछ गांवों में सावन की पूजा के बाद आदिवासी भाई कुछ जगहों पर धान की रोपाई करते है यह परंपरा छोड़ना चाहिए।कहा कि बीज डालने के पूर्व उसे संशोधित कर ले तो बीज अच्छा तैयार होगा।इसी तरह घरु बगिया में साग सब्जी उगाए और समय के साथ खर पतवार की निगरानी करें तो उपज अच्छी होगी। शुभा प्रेम ने किसानों का आह्वान किया कि किसान भाई वैज्ञानिको के बताए रास्ते पर चल कर खेती करें।और अन्य किसानों को भी जागरूक करें।मौके पर विमल भाई,देवनाथ भाई, जगत भाई,केवला दुबे,उमेश चौबे,राम बृक्ष, रामविचार,रामसुभाग,अशोक कुमार रघुनाथ ,रमेश भाई,समेत अन्य किसान उपस्थित रहे।
पेयजल पाइपों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी ने दिया विशेष ध्यान
जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन एवं जिला पेयजल स्वच्छता समिति की पेयजल योजना के प्रगति की समीक्षा
Editor yash pathak 9140290705
भदोही 07 जून 2022. जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला पेयजल स्वच्छता समिति की पेयजल योजना से 100 दिन की कार्ययोजना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की प्रगति की समीक्षा बैठक किया । समीक्षा के दौरान योजना के सभी महत्वपूर्ण घटक इंटेक वेल, डब्लू0टी0पी0, सी0डब्लू0आर0, ओ0एस0टी0, रॉ वाटर राइजिनिंग मेन, क्लीयर वाटर राइजिनिंग मेन एवं डिस्टीब्यूशन नेटवर्क इत्यादि कार्यो के आधार पर कार्यदायी संस्थाओ के द्वारा कराये जाने वाले कार्यो के प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की गयी । कार्यदायी एजेंसी मेसर्स वेलशपन इंटर प्राइजेज, कावेरी इंफ़्रा प्रोजेक्ट प्रा. लि., मेसर्स जी. ए. इंफ़्रा., इंडियन इंस्टिट्यूट फार डेवलपमेंट स्टडीज एंड रिसर्च, ओम ग्रामोदयोग एवं विकास समिति, मेसर्स मेधज टेक्नो कॉन्सेप्ट प्रा. लि., राज्य पेयजल एवं स्टेशन मिशन के अंतर्गत ज़िला परियोजना अनुश्रवण इकाई के कार्यो व प्रगति पर गहन समीक्षा की गई । बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व ठेकेदारो से कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यो में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी लोग गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण करें। उन्होने पेयजल पाइपों की गुणवत्ता रैंडमली चेकिंग, मानसून के पहले कार्य समाप्त करने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया । उन्होंने पेयजल पाइपों के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया । कुल 80 स्कीम के सापेक्ष 51 स्कीम /साइट की जीओ टैगिंग डीपीएमयू द्वारा किया गया है। अब तक कुल 66 पेयजल योजनाओं की जीओ टैगिंग करा दी गई, शेष परियोजनाओं की शीघ्र जीओ टैगिंग की कार्यवाही पूर्ण कर दी जाएगी। मेसर्स जी ए इंफ्रा द्वारा कार्यवाही करते हुए 68 ग्राम पंचायतों एवं 129 राजस्व ग्रामों की भूमि प्राप्त करने हेतु संबंधित उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। जी ए इंफ्रा द्वारा 16 नग प्राक्कलन प्रस्तुत किए गए है। आई एस ए नामित एजेंसी द्वारा कराए गए कार्यो में ब्लेज एक्शन प्लान, पानी समिति एवं अन्य की अद्यतन प्रगति में ओम ग्रामोद्योग एवं विकास समिति द्वारा खराब प्रगति पर एक हफ्ते में प्रगति लाने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने वन विभाग से संबंधित कार्यस्थल पर वृक्ष आदि को बिना अनुमति काटने पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में पानी समिति, ग्राम जल स्वछता समिति, जन जागरूकता कार्यक्रम, ग्राम कार्य योजना, सामुदायिक बैठक, महिला बैठक, प्रभात फेरी एवं हैंडवाश जागरूकता कार्यक्रम पर बल दिया गया । बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया समस्त कार्यदायी संस्थाये अपने.अपने घटको यथा-इंटेक वेल, डब्लू0टी0पी0ए, सी0डब्लू0आर0 रॉ राइजिंग मेन, क्लीयर वाटर राइजिंग डिस्टीब्यूशन नेटवर्क हाउस कनेक्शनो को पूर्ण कराते हुये रिपोर्ट प्रस्तुत करे । समस्त कार्य निर्धारित समयानुसार पूर्ण कराया जाय अन्यथा प्रगति न लाने वाले एजेंसी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह,प्रभागीय वनाधिकार श्री नीरज आर्य, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम मुजीब अहमद, डीसी डीपीएमयू श्री राम विलास यादव, एसीएमओ डॉ. ओ पी शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी श्री अशोक कुमार, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार, सहित सभी एजेंसियो के प्रोजेक्ट मैंनेजर उपस्थित रहें।
बीजपुर/सोनभद्र। थाना क्षेत्र के सिरसोती ग्राम सभा मे रविवार को दोपहर में तेज रफ्तार बोलेरो ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाउंड्री वाल से जा टकराई जिसमें दर्जनभर लोग घायल हो गए ।जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर नवगढ़ मध्य प्रदेश से आ रही बोलेरो सिरसोती में ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाउंड्री वाल से जा टकराई ।इस बोलोरो में अमित पांडे पुत्र संजय पांडे उम्र 21 वर्ष ,गीता पुत्री भाई लाल उम्र 47 वर्ष ,राजकुमारी 45 वर्ष, गीता पाल पत्नी रवि पाल 23 वर्ष, जानवी पुत्री मनोज कुमार 4 वर्ष, आरती पाल पुत्री राम सागर 14 वर्ष ,आयुष पुत्र रवि पाल 3वर्ष, सोनम पाल पत्नी सुनील पाल 23 वर्ष, रामरति पत्नी राम मणि 45 वर्ष, रितु पाल पुत्री राम गोविंद पाल 21 वर्ष ,रामपति पत्नी राम लल्लू 45 वर्ष, दुर्गावती पाल पुत्री शंकरानंद 21 वर्ष सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। समाचार लिखे जाने तक घायलों का इलाज चल रहा था स्थानीय बीजपुर पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस जाँच में जुट गयी।
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर डीसीएफ कॉलोनी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर गोष्ठी का आयोजन आत्मीयता पूर्ण वातावरण में किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनवासी सेवा आश्रम से पधारे विमल भाई ने कहा “70 से 80 के दशक में पहाड़ पेड़ पौधे नदियों सहीत वन औषधियों से आच्छादित मनोरम ऊर्जांचल नगरी था lअतिथि सत्कारों में भी चिरौंजी, दूध,दही मिलना मानो आम बात थी,इसी कारण दूद्धी नाम पड़ा, ईश्वर की उत्कृष्ट कृति मानव जिसने मनुष्य को जना वो पर्यावरण के लिए सबसे घातक आज हो रहा l नदीया, पहाड़ पेड़ पौधे हो रहा विलुप्त जिसे रोकना होगा, ऊर्जांचल नगरी विश्व की सबसे प्रदूषित क्षेत्र हो चुकी है l गोष्ठी कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघचालक नंदलाल अग्रहरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और उसके संवर्धन के लिए हम सबको मिलकर संकल्प लेना होगा l बनवासी सेवा आश्रम से पधारे देवनाथ भाई नें कहा एनजीटी के निर्देश के तहत मनुष्य में पर्यावरण प्रदूषण की जांच के लिए टॉकसिलॉजिकल लैब की स्थापना 2018 के निर्देश का पालन में हो रही देरी पर चिंता जाहिर किया l पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति के संरक्षक कमलेश मोहन ने रचना में “अखबारों किताबों में झूठा विज्ञापन छपवाकर पर्यावरण दिवस मना रहे हम, पर रचना के माध्यम से व्यंग्यात्मक नसीहत पेश गोष्ठी में की साथ ही पोस्टर वालराइटिंग द्वारा जन जागरण करने, शासन से हस्तक्षेप कर गश्ती दल बनाकर वनों की सुरक्षा करने, अवैध लकड़ी खरीददारों को लकड़ी खरीद पर रोक लगाने, फॉरेस्ट द्वारा हेल्पलाइन नंबर जंगल कटान के रोकथाम के लिए जारी करने, जंगल में आग से रोकथाम के लिए जन जागरण करने आदि विषय पर संघर्ष समिति से मिलकर कार्य करने कि बात कही, कल्लन खां द्वारा 300 विलुप्त हो रही गौरैया को भोजन पानी दिए जाने की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई,संघर्ष समिति प्रवक्ता प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि संकट की घड़ी है धरती आग उगल रही ग्लोबल वार्मिंग का बढ़ रहा खतरा जिसे अनदेखा करना हम सबको पड़ सकता है भारी l जंगल के आगजनी के लिए जिम्मेदारी पर रोक लगाने की मांग उठाई और राजनीतिक प्रदूषण पर तंज कसा, दुद्धी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने कहा कि सांस्कृतिक प्रदूषण पर्यावरण प्रदूषण की वजह बन रही जिसे रोकना होगा और धरातल पर कार्य करना पड़ेगा l वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक अमरनाथ नें कहां की समिति को ऊर्जा के साथ कार्य करना होगा, डॉ राजकुमार राजावत द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम का नायाब नुक्सा सुझाया साथ ही नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में खुले में प्लास्टिक और कचरा जलाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की l संयुक्त वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह गौड़ व विष्णु कांत तिवारी एडवोकेट नें जल जंगल जमीन की सुरक्षा में बाधक बन रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई के बाद उठाई और पेड़ों के महत्व को समझाया l वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद यादव एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता शिव शंकर गुप्ता,राजेश्वर प्रसाद,डूमरडीहा प्रधान त्रिभुवन यादव, रामरक्षा कुशवाहा,सेराज खान,राफे खान ,अवधेश जायसवाल,प्रभा सोनी, कौशल्या देवी, आशा रावत, आदि वक्ताओं द्वारा गोष्ठी में अपने विचारों और उनको को साझा किया गया l इस पुनीत अवसर पर दो पौधा रोपण किया गया l कल उप जिलाधिकारी को पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्ञापन सौंपेंगे l गोष्ठी का संचालन सचिव जितेंद्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा किया गया l