छुट्टी के पूर्व स्कूलों में मनाई गई होली

विद्यालय की शिक्षिका यास्मीन बानो ने दिया बच्चों को भाईचारे का संदेश

रिपोर्ट- तनु सिंह

Editor yash pathak 9140290705

भदोही जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में छुट्टी के पूर्व बच्चों ने होली का रंगोत्सव पर्व मनाया। बुधवार को भदोही के गंगापुर स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में क्लास-3 के बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर रंगोत्सव पर्व मनाया और होली की कविता पर डांस किया। इस कविता के माध्यम से विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका यास्मीन बानो ने कविता के माध्यम से बच्चों को संदेश दिया कि होली में सभी को आपसी मतभेदों को भूलकर भाईचारे को बनाकर रखना है। इस गीत के बाद पावर- एंजल श्रद्धा बिंद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि होली में हम सभी को अपने गिले शिकवे भुला के सबको मिलजुल कर रहना चाहिए। होली रंगोत्सव के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंशिका बिंद, रेशमा बिंद,
गौरव यादव, सुमित बिंद, सृष्टि यादव, खुशी यादव, आयुष कश्यप, अनन्या कश्यप, श्रद्धा बिंद, श्रेजल विश्वकर्मा, रमज़ान, गौरव यादव, संगीता विश्वकर्मा,
संदीप विश्वकर्मा आदि बच्चे शामिल हुए।

राजमार्ग पर अनियंत्रित हुई बस की चपेट में आने से व्यापारी की मौत।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज ।औराई कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड निवासी अशोक कुमार तिवारी 55 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई ।
मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि अशोक कुमार कछवां दुकान के काम से गए थे, जहां से गोपीगंज घर वापस आते समय औराई कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज स्थित ढाबे पर रुक कर जलपान करने लगे थे। इसी बीच प्रयागराज की ओर जा रही टूरिस्ट की असंतुलित बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके मौत की खबर सुनते ही परिजनों में जहां कोहराम मच गया।

नो एंट्री और जाम मुक्त रखने की बात केवल कोतवाली की बैठकों तक ही सीमित नगर में रोज रोज जाम से नहीं मिल रही मुक्ति,

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज । नगर में रोज-रोज लगने वाले जाम के झाम से जहां आम जनजीवन प्रभावित होता है। वही घंटों जाम में फंसे साइकिल मोटरसाइकिल सवार को भारी फजीहत उठानी पड़ती है। नगर के भीतरी भागों में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने तथा बेतरतीब मोटरसाइकिल और वाहनों को खड़ी करने के कारण बाजार के भीतर दिन भर जाम लगा रहता है। जिससे आवागमन में जहां परेशानी होती है, वही दुकानदारों के ग्राहक भी दुकान तक नहीं पहुंच पाते हैं। होली का पर्व नजदीक होने के कारण बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी है। इसी समय माल वाहनों के अंदर बेधड़क प्रवेश करने के कारण आवागमन के कारण घंटों ग्राहक जाम में फंसे रहते हैं। जिसके चलते राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। आए दिन बाजार के अंदर नो एंट्री का अनुपालन करने और जाम हटाने के लिए कोतवाली में संभ्रांत नागरिकों की बैठके संपन्न होते हैं, लेकिन यह केवल बैठक तक ही सीमित रह जाता है। जिससे नगर के भीतरी भाग में जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। साथ ही आमजन को भारी फजीहत उठानी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से नगर में नो एंट्री का सख्ती से पालन किए जाने की मांग की गई है। छोटी त्रिमुहानी पर पिकेट की ड्यूटी के तौर पर पीआरडी के जवानों की तैनाती की जाती है, परंतु वह मूकदर्शक बने बैठे रहते हैं।

मनोज मिश्र ने अपने वीडियो को लेकर लोगों से मांगी माफी, मदद को तैयार रहने की कही बात।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

भदोही। विधानसभा चुनाव के बाद ज्ञानपुर विधानसभा के भाजपा निषाद पार्टी के गठबंधन की जीत के बाद धनीपुर निवासी मनोज मिश्र ने एक बयान में विधानसभा के क्षेत्र के कुछ गांवों का नाम लिया था जिसमें मनोज मिश्र ने कहा था कि बाहुबली विजय मिश्र से जो त्रस्त है वे साक्ष्य के साथ आये हम उनके साथ है। मनोज मिश्र का यह वीडियो वायरल होने से उन गांवों के लोगो में आक्रोश देखने को मिल रहा था। लोगों की नाराजगी को देखते हुए मनोज मिश्र ने अपने बयान में कही गई बात को वापस लेने की बात कही और लोगो से क्षमा भी मांग लिया। मनोज मिश्र ने कहा कि जिन गांवों का नाम लिया है उन गांवों में मेरा रोटी और बेटी का संबंध है। यदि कोई मेरे बात से आहत है तो उसे मै वापस लेता हूं और सभी से क्षमा प्रार्थी हू। मनोज मिश्र ने कहा कि जो भी विधायक विजय विजय के आतंक से त्रस्त रहा हो उसके साथ मै आज भी खड़ा हूं। कुछ विरोधियों द्वारा मेरे खिलाफ साजिश करके कुछ गांवों के लोगो को एक गलत संदेश फैलाया गया। जबकि मेरा उद्देश्य किसी को आहत करने का नही था। सभी से मेरा व्यक्तिगत संबंध है। मनोज मिश्र ने कहा कि जो भी विजय मिश्र से पीडित रहा है यदि वह चाहे तो मै उन लोगो के साथ हमेशा तैयार हूं। मनोज मिश्र ने वायरल वीडियो को लेकर लोगो से क्षमा मांगते हुए हमेशा तैयार रहते की बात कही।

प्रशांत मौर्या शिक्षा के क्षेत्र में एक नए आयाम की तरफ बढ़ रहे है। ‘ललक शिक्षा सामाजिक संस्था का वार्षिक उत्सव मनाया गया।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। क्षेत्र के लोहारा खास गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को गांव के गरीब और वनवासी बच्चों को पूरी तरह शिक्षित करने का बीड़ा उठाने वाली संस्था का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीराम मौर्या द्वारा मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वनवासी बच्चियों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। शिक्षा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और शिक्षा देने और लेने की कोई जाति धर्म नहीं होता। इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं लोहरा खास के रहने वाले प्रशांत मौर्य जो एक प्राइवेट स्कूल में टीचिंग करते है। गरीब बच्चे जो स्कूलों में फीस के अभाव में पढ़ नही पाते रहे उनके दिल में उनके लिए एक करुणा पैदा हुई और उन्होंने सन् 2015 को प्रण किया की निःशुल्क बच्चो को अपने मेहनत और कमाई से शिक्षा देंगे, अपने मुकाम पर पहुंचने के लिए अपने साथी टीचरों के सहयोग से ग्रामीण इलाको के बनवासी बच्चो के साथ गरीब बच्चो को पढ़ने के लिए प्रोत्शाहित किया और अपने ललक शिक्षा सामाजिक संस्था के नाम से स्थापना की और बच्चो को पढ़ाना शुरू किया । आज सात वर्षो से निःश्वार्थ भावना से सेवा करते चले आ रहे है। प्रशांत मौर्य के लिए यह सफर इतना आसान नहीं था। परंतु दृढ़ निश्चय के साथ अपने अभियान में लगे है। जिसमे मुफ्त शिक्षा, मुफ्त भोजन, मुफ्त कपड़े ड्रेस, दवाएं भी देते है। उन्होंने कभी भी मीडिया या फिर अन्य तरीके से सामने आकर अपनी इस सफलता की चर्चा नहीं की वह पिछले 7 सालों से लोगों की सेवा करते आ रहे हैं उन्हें जरूरत की हर चीज उपलब्ध कराते आ रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रशांत कुमार, कुलदीप सिंह ,यास्मीन बानो अंशिका मौर्य आदि का योगदान सराहनीय रहा।

बाहुबली के गढ़ विजयश्री हासिल करने वाले युवा विधायक विपुल दुबे हो सकते हैं मंत्रिमंडल में शामिल।

Editor yash pathak 9140290705

ज्ञानपुर विधानसभा सीट से लगातार चार बार विधायक रहे विजय मिश्र के गढ़ में भाजपा निषाद पार्टी गठबंधन से विजयश्री हासिल करने वाले युवा विधायक विपुल दुबे का दौरा मंत्रिमंडल में चल रहा है। सूत्रों की माने तो भदोही जिले के ज्ञानपुर सीट पर विजय हासिल करने वाले विपुल दुबे मंत्रिमंडल के चर्चित चेहरों में हैं। इस समय ज्ञानपुर की जनता की निगाहें उनके ऊपर टिकी हुई है। चुनाव में विजय श्री मिलते ही सर्वप्रथम मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेकने के बाद बाबा विश्वनाथ, बाबा सेमराधनाथ, बाबा तिलेश्वरनाथ धाम में आशीर्वाद लेते हुए अपने जनता के सेवा में लग गए हैं। लखनऊ ताज होटल में निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद के साथ प्रेस वार्ता करने व निषाद पार्टी के विधान सभा चुनाव में ऐतिहासिक विजयश्री प्राप्त करने के बाद पार्टी कार्यकर्त्ता व पदाधिकारियों में जश्न मनाई जा रही है। विपुल दुबे ने विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया।
लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर केशव प्रसाद मौर्या, भाजपा संगठनमंत्री सुनील बंसल से भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

होली पर्व को देखते हुए गोपीगंज पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। दिन शनिवार को पुलिस चौकी में होली पर्व को लेकर स्थानीय चौकी में शांति समिति की बैठक आयोजित कर होली पर्व को परंपरागत ढंग से शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने की । बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी हिस्सेदारी दी एवं होली में बिना हुड़दंग के संस्कार युक्त होली मनाने को लेकर सहमति व्यक्त की। थाना प्रभारी अभिनय कुमार वर्मा ने मूल रूप से शराब को लेकर लोगों को आगाह करते हुए कहा कि शराब के नशे में कोई भी पाया गया तो उसे होली के नाम पर बख्शा नहीं जाएगा। होली में भाईचारा बनाकर सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की गई। बैठक में होलिका दहन के सम्वेदनशील स्थल को लेकर भी जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे गए।बैठक में मुख्य रूप से चौकी इंचार्ज संतोष कुमार राय, रमेश कौशल, श्रीकांत जायसवाल, सरवर खान, रमाकांत गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता,श्रृंगार मौर्या, दिनेश कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आगामी होली त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

आगामी होली का त्यौहार को लेकर म्योरपुर थाना परिसर में शनिवार को दुद्धी क्षेत्राधिकारी रामाआशीष यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने पहुंचकर त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने से संबंधित अपने सुझाव रखे बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी रामाआशीष यादव ने कहा कि त्यौहार शांति व भाईचारे का प्रतीक होते है। एक दूसरे से सम्मान करते हुए सभी लोग सौहार्द पूर्ण त्यौहार मनाए कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो पूर्व की भांति इस बार भी होली का त्यौहार मनाया जाएगा किसी नई परंपरा का अनुमति बिल्कुल नहीं होगी उन्होंने कहा इस त्यौहार को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी समस्या के लिए प्रशासन को सूचित करें ताकि समय रहते उसका निस्तारण हो सके सीओ ने कहा कि होली और जुमा एक ही दिन पड़ने से हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। कि हम दूसरे के धर्म का सम्मान करें शराब पीकर रंग ना खेले होलिका दहन चिन्हित जगह पर ही दहन करें पीस कमेटी की बैठक में यस आई ओपी सिंह गौरी शंकर सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल वरिष्ठ समाजसेवी, रामदेव तिवारी, युवा समाजसेवी सुजीत अग्रहरी, सरफुद्दीन, इरफान अहमद ,ईश्वर प्रसाद, रामनरेश जायसवाल, अमित रावत ,दीपक अग्रहरि उर्फ दीपू, दिनेश गुप्ता ,श्याम चरन समेत क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने म्योरपुर में निकाला विजय जुलूस

नव निर्वाचित विधायक रामदुलार गोड़ ने ग्रामीण जनता का किया आभार व्यक्त

जुलूस में जीसीबी मशीन पर बैठकर कार्यकर्ताओ ने लगाए जय श्री राम के नारे

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा
(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

विधान सभा चुनाव में भाजपा के दुबारा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने के साथ सोनभद्र की चारो सीटों पर विजय पताका फहराने की खुशी में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने स्थानीय कस्बे में डीजे व ढोल नगाड़ों के साथ पूरे कस्बे में विजय जुलूस निकाला और जुलूस के साथ आतिशबाजी भी की गई।जुलूस में जीसीबी मशीन पर बैठकर कार्यकर्ताओ ने जय श्रीराम के नारे लगाए।डीजे की धुन पर कार्यकर्ता नाचते झूमते रहे।नव निर्वाचित विधायक रामदुलार गोड़ जुलूस के साथ सभी ग्रामीण जनता का आभार व्यक्त किया।जुलूस में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एव ग्रामीण जनता शामिल रही।जुलूस में म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़, जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार,वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक सिंह ,सोना बच्चा अग्रहरी,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह,गणेश जायसवाल,अंकित जायसवाल,अमित रावत,दीपक अग्रहरी,शंशाक अग्रहरी,आशीष अग्रहरी,राजन सिंह,जीतू अग्रहरी,अवधेश सिंह,दिनेश गुप्ता,मुहम्मद इरफान अहमद,हरदीप सिंह इत्यादि कार्यकर्ता शामिल रहे।थाना प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी अपने पुलिस बल के साथ सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस की निगरानी करते रहे।

भदोही में मतगणना को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत किया गया रूट डाइवर्जन

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

भदोही । जिले की टीम विधानसभा सीटों के लिए होने वाले मतगणना में कोई बाधा उत्पन्न ना हो, इसके लिए निम्न प्रकार से रूट डायवर्जन किया गया है।
1- कस्बा ज्ञानपुर से मुख्यालय रोड होते हुए मोढ की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को लखनो तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा।
2- मोढ की तरफ से मुख्यालय रोड पर आने वाले सभी वाहनों को पावर हाउस चौराहा ग्राम नंदापुर से डायवर्ट किया जाएगा।
3- जोरई ग्राम की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को लखनों तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
इसके साथ ही मतगणना के दौरान मुख्यालय मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।