विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस बल व केंद्रीय बल के अधिकारी व कर्मचारीगणों को किया गया ब्रीफ

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

ड्यूटी के दौरान कर्तव्य पालन के सम्बन्ध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

भदोही । विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मद्देनजर 10 मार्च दिन गुरुवार को होने वाले मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल व शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने हेतु मुख्यालय पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार द्वारा मतगणना ड्यूटी में लगे पुलिस बल व केंद्रीय बल के अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही साथ मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम पर विषेश सतर्कता बरतते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। ताकि मतगणना को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके। मतगणना स्थल/स्ट्रांग रूम पर महत्वपूर्ण सूचनाओं का संकलन करते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल अवगत कराने हेतु भी निर्देशित किया गया। कहा कि मतगणना डयूटी एक अतिमहत्वपूर्ण डयूटी है इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये तथा सभी पुलिस बल विभाग की गरिमा बनाये रखते हुए पूर्ण सतर्कता बरतते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। मतगणना का परिणाम घोषित होने के उपरान्त विजयी प्रत्याशियों द्वारा विजय जुलूस निकालने का प्रयत्न किया जा सकता है, जिससे अप्रिय घटना-घटित होने की सम्भावना बनी रहती है। इस सम्बन्ध में समस्त क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर पिकेट व गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित कर किसी भी प्रकार का जुलूस आदि नही निकालने देगें। इस दौरान ब्रीफिंग में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं केंद्रीय बल के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल व पी.ए.सी. बल द्वारा फ्लैग मार्च कर कराया गया सुरक्षा का एहसास

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

भदोही । उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदान को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उपरांत 10 मार्च को होने वाले मतगणना को सकुशल, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत पूर्व संध्या पर भदोही के पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्बन्धित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल, पी.ए.सी. बल सहित स्थानीय पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च/भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया।

10 मार्च को कलेक्ट्रेट कार्यालय में रहेगा अवकाश

रिपोर्ट- आशीष मोदनवाल

भदोही । ज्ञानपुर स्थित सर पता कलेक्ट्रेट कार्यालय में 10 मार्च को अवकाश रहेगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश क्रम में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के उपरांत केशवपुर सरपतहा कार्यालय में ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखा गया है, जिसके सुरक्षा के क्रम में उक्त स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 9 मार्च से 10 मार्च तक के लिए कलेक्ट्रेट कैंपस में स्थापित कार्यालय को बंद किया गया है। इस आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ भदोही की तीनों सीटों पर होगी मतगणना

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

मतगणना स्थल पर बिना पास के प्रवेश वर्जित रहेगा

मोबाइल का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा

भदोही । 10 मार्च गुरुवार को होने वाले मतगणना के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भदोही की तीनों विधानसभाओं का मतगणना संपन्न कराया जाएगा। मतगणना एवं सुरक्षा व्यवस्था पर जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आवश्यक बैठक हुई। जिसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की 14 टेबल पर 10 मार्च गुरुवार को सुबह 8:00 बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ हो जाएगा। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 42 टेबल पर मतगणना होगी। प्रत्येक टेबल पर सभी प्रत्याशियों के एक-एक एजेंट मौजूद रहेंगे। पोस्टल बैलट एवं ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित पोस्टल बैलट सिस्टम) की मतगणना सर्वप्रथम शुरुआत होगी, जिसके सभी टेबल पर एक एक एजेंट मौजूद रहेंगे। ईवीएम कलेक्ट्रेट स्थित स्ट्रांग रूम में केंद्रीय पुलिस बल की कड़ी निगरानी और सुरक्षा में रखा गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना परिसर में मोबाइल फोन लाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी दशा में मोबाइल फोन/इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को मतगणना स्थल भवन में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोई भी प्रत्याशी या उनके अभिकर्ता मोबाइल फोन लेकर अंदर नहीं आएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी प्रत्याशी संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर से फार्म 18 भरकर मतगणना एजेंटों का पास प्राप्त कर सकेंगे। बिना अधिकृत पास के मतगणना परिसर में किसी का भी प्रवेश नहीं होगा। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों विधानसभा की 42 टेबल पर मतगणना होगी। स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनों की केंद्रीय पुलिस बलों की निगरानी में सुरक्षा की जा रही है।

भारत निर्वाचन आयोग ने वीसी द्वारा मतगणना तैयारियों की ली जानकारी

रिपोर्ट- आशीष मोदनवाल

भदोही । भारत निर्वाचन आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा मतगणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की तैयारियों व व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र व तीनों विधानसभाओं के रिटर्निग ऑफिसर ने 10 मार्च गुरुवार को मतगणना हेतु पोस्टल बैलट एवं ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित पोस्टल बैलट सिस्टम) व ईवीएम काउंटिंग प्लान से संबंधित विभिन्न तैयारियों व जानकारियों से आयोग को अवगत कराया। पोस्टल बैलट की गणना हेतु एक टेबल व ईटीपीबीएस की गणना हेतु एक टेबल लगाया गया है। पोस्टल बैलट की गणना गुरुवार को सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। प्रत्येक प्रत्याशी का एक-एक एजेंट ईटीपीबीएस टेबल व नॉन ईटीपीबीएस टेबल पर रहेगा। प्रत्याशी अथवा उसके एक एजेंट “इलेक्शन एजेंट” के भूमिका में रिटर्निंग ऑफिसर से समन्वय बनाते हुए मतगणना कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। पोस्टल बैलट की गणना क्रम में प्रेक्षक द्वारा रैंडमली जांच भी किया जाएगा।
भारत निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मुस्तैदी के साथ मतगणना कार्य कराने पर बल दिया तथा किसी भी समस्या के होने पर तुरंत सूचित करते हुए निराकरण पर ज़ोर दिया। और कहा कि मतगणना कार्य में पूर्णतया आदर्श चुनाव संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाए।

पालिका दुर्गा जी गली में लीकेज पाइप को ठीक कराया।

उभरता समाचार के खबरों का पड़ा असर

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। दुर्गा जी गली में लीकेज पाइप लाइन को पालिका ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्गा जी गली में लीकेज पाइप को ठीक कराया इस आसय की जानकारी नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने दी बताया की जैसे ही नागरिकों द्वारा इसकी सूचना मिली फौरन ही पालिकाकर्मियों को भेजकर मौके को देखा गया और ज्वाइंट में लीकेज की वजह से पानी का रिसाव हो रहा था जिसे ठीक करा दिया गया है। ठीक कराने की जानकारी होते नागरिकों ने पालिका का आभार व्यक्त किया।आभार व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से राज कुमार मोदनवाल, दीपक अग्रहरी, रीना अग्रहरी, राजू अग्रहरी, नागेश अग्रहरी आदि लोग रहे।

पालिका दुर्गा जी गली में लीकेज पाइप को ठीक कराया।

उभरता समाचार के खबरों का पड़ा असर

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। दुर्गा जी गली में लीकेज पाइप लाइन को पालिका ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्गा जी गली में लीकेज पाइप को ठीक कराया इस आसय की जानकारी नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने दी बताया की जैसे ही नागरिकों द्वारा इसकी सूचना मिली फौरन ही पालिकाकर्मियों को भेजकर मौके को देखा गया और ज्वाइंट में लीकेज की वजह से पानी का रिसाव हो रहा था जिसे ठीक करा दिया गया है। ठीक कराने की जानकारी होते नागरिकों ने पालिका का आभार व्यक्त किया।आभार व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से राज कुमार मोदनवाल, दीपक अग्रहरी, रीना अग्रहरी, राजू अग्रहरी, नागेश अग्रहरी आदि लोग रहे।

पालिका दुर्गा जी गली में लीकेज पाइप को ठीक कराया।

उभरता समाचार के खबरों का पड़ा असर

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। दुर्गा जी गली में लीकेज पाइप लाइन को पालिका ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्गा जी गली में लीकेज पाइप को ठीक कराया इस आसय की जानकारी नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने दी बताया की जैसे ही नागरिकों द्वारा इसकी सूचना मिली फौरन ही पालिकाकर्मियों को भेजकर मौके को देखा गया और ज्वाइंट में लीकेज की वजह से पानी का रिसाव हो रहा था जिसे ठीक करा दिया गया है। ठीक कराने की जानकारी होते नागरिकों ने पालिका का आभार व्यक्त किया।आभार व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से राज कुमार मोदनवाल, दीपक अग्रहरी, रीना अग्रहरी, राजू अग्रहरी, नागेश अग्रहरी आदि लोग रहे।

दुर्गा जी गली में लीकेज पाइप लाइन से बह रहे पानी से नागरिकों में रोष।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज की अनदेखी से दुर्गा जी मंदिर मे लगाया गया समरसेबल पंप का अभी उद्घाटन भी नही हो पाया और उसे गली में पाइप लाइन का विस्तार कर राजनीतिक लाभ लेने के कारणों से चालू कर दिया गया, ठिकेदार द्वारा मानक के अनुरूप कार्य नही कराए जाने से गली में जगह जगह पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण गली में पानी बह रहा है। दुर्गा जी की गली में कोटा स्टोन बिछाए जाने के कारण पानी जब बहता है तो मंदिर में आए हुए दर्शनार्थी आए दिन फिसलकर गिर जाते है और चोटिल होते रहते है। इस संबंध में कई बार पालिका प्रशासन से शिकायत की गई बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने से नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध जब जलकल अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया की हमारे संज्ञान में है। जिसका निदान तुरंत किया जाएगा। दिन बुधवार को लीकेज पाइप को दिखाते हुए राज कुमार मोदनवाल, दीपक अग्रहरी, रीना अग्रहरी, राजू अग्रहरी, नागेश अग्रहरी आदि ने कहा की अगर जल्द ही पाइप लाइन लीकेज को ठीक नहीं कराया गया तो हम पालिका पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे जिसकी स्कीम जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी। वही दीपक अग्रहरी ने कहा की मानक के अनुरूप कार्य नही होने के बावजूद ठिकेदार का भुगतान कैसे कर दिया जाता है जो पालिका की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।

दवा लेने जा रही महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के घमहापुर निवासी वकील यादव की पत्नी मंजू देवी अपने छोटे बेटे अंकित यादव 9 वर्ष के साथ साइकिल पर बैठकर दवा लेने के लिए घर से निकली सूफी नगर घमहापुर के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्रेक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई और तड़पने लगी सामने से बच्चो को छोड़कर आ रहे एक नर्सरी स्कूल के बस के ड्राइवर ने उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया बताते चलें कि महिला अपने पुत्र के साथ दवा लेने को निकली और सूफी नगर स्थित बैंक से पैसा निकालने को जा रही थी इसी बीच यह दुर्घटना घट गई मृतका मंजू देवी के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।