दुद्धी को जिला बनाना पहली प्राथमिकता – विजय सिंह गोड़

सपा प्रत्यासी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

सातवें चरण के चुनाव की सरगर्मी काफी तेज हो गयी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को दुद्धी विधानसभा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह गोड़ के समर्थन में म्योरपुर खेल मैदान से काफिला निकाला गया जिसमें काफी संख्या में समाजवादी समर्थक उपस्थित रहे तत्पश्चात खेल मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय सिंह गोंड ने वर्तमान सरकार में समाजवादी वादे को बताया पेंशन,300 यूनिट बिजली फ्री, सिंचाई फ्री, लैपटॉप वितरण, महंगाई से जनता परेशान हैं भाजपा सरकार में प्रेट्रोल ,डीजल, सरसों के तेल का दाम आसमान छू रहा है उनके सभी वादे झूठे रहे किसानों की आय दुगुनी नहीं हुई किसान युवा सब परेशान हैं उन्होंने जनसैलाब देखकर कहा कि आप सबकी इतनी भीड़ देखकर लगता है कि जनता परिवर्तन चाहती है बताया कि भाजपा सरकार में आदिवासी प्रतिनिधियों का भी कोई सम्मान नहीं है पिछड़ों के आरक्षण में भी धांधली किया गया है आप सभी 7 मार्च को साईकिल का बटन दबाकर भारी से भारी मतों से जिताने व अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग करें बेरोजगार महंगाई से जनता परेशान हैं समाजवादी पार्टी सभी लोगों को सम्मान देने का कार्य करती है इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव , महिला प्रदेश सचिव आफरीन खान, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह, रवि सिंह गोड़ उर्फ बड़कू , तनवीर अहमद , जुबेर खान , प्रेम चन्द यादव अध्यक्ष प्रधान संघ, अवधनारायण, जगदीश यादव, राम दयाल प्रजापति, लाल बाबू केशरी,अनवर अली, बुद्धि नारायण, लक्ष्मन धईकार ,पवन पटेल जिलाध्यक्ष छात्र सभा, बबलू चतुर्वेदी, मनीष यादव, व समाजवादी पार्टी के सभी पैनल के पदाधिकारी कार्यकर्ता गोड़वाना स्टूडेंट यूनियन के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष जयमंगल सिंह उरेती, मोतीलाल मराबी,हीरा सिंह मरकाम,सुबलाल सिंह, सोन शाह, हृदय नारायण उरेती व समाजवादी पार्टी के सभी पैनल के पदाधिकारी व आदिवासी नेताओं समेत हजारों की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से विवाहिता की मौत

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

पत्नी को बचाने मे पति भी झुलसा

भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के चकचंदा गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सारिका बेगम नामक 28 वर्षीया विवाहिता की जलने से मौत हो गई है। पत्नी को बचाने के चक्कर में पति एकरामुल हक 55 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गया है। उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि इकरामउल हक की दूसरी पत्नी सारिका बेगम घर में किसी बात से अनबन हो कर कमरे में जाकर आग लगा ली। आग की लपट देखकर पति इकरामउल हक आग बुझाने पहुंचे तो बचाने में वह भी झुलस गए। घटना की सूचना पाकर सुरियावां पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मतदान समाप्ति तक शराब की दुकानें, होटल, बाहरी नेताओं व प्रचार प्रसार पर प्रतिबंध

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

भदोही। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के 48 घंटे पूर्व मानक प्रक्रिया के अनुपालन में चुनाव संबंधी प्रचार प्रसार पर प्रतिबंध लगा दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि शनिवार शाम 6:00 बजे से मतदान समाप्ति तक अर्थात अगले 48 घंटे तक कोई भी शराब की दुकानें नहीं खुलेगी। किसी भी होटल, धर्मशाला, लाज में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं ठहरेगा। इस अवधि में कोई भी बाहरी नेता प्रचार प्रसार हेतु जनपद में नहीं आएगा। प्रत्याशियों द्वारा सामुहिक प्रचार प्रसार पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

कर्तव्य निष्ठा के साथ निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से सम्पन्न कराएं चुनावः-जिला निर्वाचन अधिकारी

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्टेªटो को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए किया मार्गदर्शन

भदोही । जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में तीनों विधानसभाओं के जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ निर्वाचन क्रियान्वयन के विभिन्न बिन्दुओं पर आवश्यक बैठक संपन्न हुई।
शनिवार को संपन्न हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराएं। सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट आपस में तालमेल स्थापित कर मोबाइल फोन नंबर का आदान प्रदान कर लें। अपने मोबाइल फोन क्षेत्र की लोकेशन डालकर रखें, क्योंकि इसकी समीक्षा निर्वाचन आयोग द्वारा की जाएगी। कहा कि 6 मार्च को अलग-अलग रूट चार्ट के अनुसार वाहन तथा तीनों विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के रवाना किये जाने की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्र के अंदर किसी भी व्यक्ति का मोबाइल फोन, कैमरा आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं जाएगा। निर्वाचन की सूचना समय-समय पर देते रहे, सूचना सही रहे सभी पीठासीन अधिकारियों को निर्देश अवश्य दें। इसी प्रकार मतदान का प्रतिशत भी समय से देते रहे। कोई भी मीडिया कर्मी मतदान बूथ के अंदर नहीं जाएगा और न ही फोटो खींचेगा। उन्होंने कहा की मतदाताओं के अमिट स्याही बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर ही लगाई जाय।
अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि जिस दिन पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, उसमें कौन फोर्स लगेगा तो आपस में आप लोग सामंजस्य स्थापित अवश्य कर लें ताकि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त कराया जा सके। सभी थानों में व मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। कहीं कोई समस्या हो तो अवगत कराएं तत्काल वहां पर व्यवस्था कराई जाएगी।

बाबा के बुलडोजर की चाभी व स्टेयरिंग अब हमारे हाथ में अब विपरीत दिशा में दौड़ेगा – सतीश चंद्र मिश्रा

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा
(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

स्थानीय राजकीय इंटर कालेज के क्रीड़ांगन मैदान ( त्रिभुवन फील्ड) बहुजन समाज पार्टी के द्वारा आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बाबा का बुलडोजर की चाभी व स्टेयरिंग अब हमारे हाथ में आ गयी है 5 दिन बाद बहन जी की सरकार बनते ही यह बुलडोजर विपरीत दिशा में दौड़ेगी|पिछले 6 चरणों के मतदान में यह निर्णय हो चुका है कि बहन कुमारी मायावती की सरकार 5 वीं बार बनने जा रही है अंतिम चरण तो जीत के फासलों को बढ़ाने के लिए है|कहा कि हरिराम चेरों दुद्धी के विधायक है और विधायक रहेंगे फर्क बस यह है कि अब यह बसपा सरकार के विधायक रहेंगे ,क्षेत्र की जनता के अधूरे काम को बसपा की सरकार में करेंगे|पहले चरण से ही हाथी ने अपनी चाल तेज कर दी है और अब हाल यह है कि अब यह दौड़ेगा|उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का आखिरी विधान सभा है और यह विधान सभा बहन जी के चहेते विधान सभा मे है | कहा कि जब 2007 में जब बहन जी की सरकार आयी थी तो उन्होंने यहां चहुमुखी विकास किया था ,उस समय इस क्षेत्र को नक्सल क्षेत्र बताया जाता था लेकिन अनगिनत विकास करा
नक्सल क्षेत्र का धब्बा बहन जी ने हटाया था बहन जी की सरकार में यहां भूमिहीनों को 3-3 एकड़ का पट्टा दिया गया था| झोपड़ियों से निकाल कर दो दो कमरे का पक्का मकान महामाया आवास बहन जी के सरकार ने ही दिया था|
भाजपा की सरकार में जहाँ दलितो के साथ अत्याचार हुआ वहीं ब्राह्मण समाज से 100 लोगों का इनकाउंटर भी योगी सरकार में कराया गया|अब जनता सब समझ चुकी है , समाज का 25 ℅ अनुसूचित समाज व 14 % ब्राह्मण समाज बहन जी के साथ है | जो बहन जी की सरकार बना कर ही रहेंगे|उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को अगर मालूम नहीं होता कि उनकी सरकार 10 तारीख को जा रही है तो मुख्यमंत्री आवास से उनका सामान निकलकर गोरखपुर नहीं जा रहा होता|प्रदेश में दंगा कराने का काम सपा व भाजपा मिलकर कराते है और खुद को गौरवान्वित होते है मुजफ्फनगर दंगे के समय समाज समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री सैफई में नाच गाना देख रहे थे|
उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने किसानों की आमदनी दुगनी करने की बात कर किसानों की आय और छीन लिया है | छुट्टा साड़ किसानों की फसल को नुकसान हो रहा है| इस सरकार ने बैंकों में 4 – 4 लाख करोड़ का घोटाला कराया और रेलवे ,हवाई जहाज , सभी को बारी बारी से बेच दिया ना सरकारी कंपनी रहेंगी तो इन्हें नौकरी देना पड़ेगा|भाजपा की सरकार 300 करोड़ रुपये प्रति माह विज्ञापन पर खर्च करते है जो 5 साल में 20 हजार करोड़ विज्ञापन पर खर्च दिया | और कोरोना में बड़े शहरों से मजदूरों को पैदल घर जाने के लिए छोड़ दिया अगर ये विज्ञापन का खर्च 20 हजार करोड़ रुपये में से कुछ करोड़ खर्च किये होते तो वे लाखो लोग जो कोरोना के काल मे दम तोड़ दिए हम सब के बीच होते|उन्होंने कहा कि बहन जी की सरकार बनने पर 6 माह के भीतर कमीशन बनाकर वित्तविहीन शिक्षकों ,कर्मचारियों की समस्यायों को दूर करने का काम करेंगे|
उनके पुत्र युवा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि भाजपा की सरकार 8 साल रही जो प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कहती है इस प्रकार 16 करोड़ लोगों को नौकरियां मिलनी चाहिए लेकिन इस सरकार ने 2 करोड़ लोगों का नौकरियां छीनने का काम किया है कोरोना काल मे करोड़ो लोग बेरोजगार हो गए ये लोग आरक्षण के नाम पर केवल धोखा देने का काम कर रहे है | सरकारी कंपनियों को बेचने का काम कर रहे है|
जिस प्रकार टपकते नल से कीचड़ रोकने के लिए नल को बदलने की जरूरत पड़ती है उसी प्रकार बीमार टपटपाती नल सरीखे कीचड़ फैला रही भाजपा की सरकार को बदलने की जरुरत है|
पत्नी कल्पना मिश्रा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी किसी भी धर्म की पार्टी नही है वह सर्वजन सुखाय की पार्टी है | 2007 कि बहन जी की सरकार की शासन सभी ने देखा , प्रदेश में ला एन्ड ऑर्डर का अनुपालन शत प्रतिशत था| बहन जी ने लड़कियों की शिक्षा के लिए भी बहुत काम किया था ,वहीं इनकी शिक्षा के लिए अनगिनत कालेज खुलवाए थे| उन्होंने महिलाओं के लिए अनगिनत योजनाएं चलाई थी| महिला आयोग का गठन किया था| लड़कियों की शिक्षा पर बहुत ध्यान दिया था| इसके बाद तो सपा की सरकार आयी और गुंडाराज कायम हो गया ,हफ्ता वसूली शुरू हो गयी| लोग जानते है कि उस समय व्यापार करना कितना कठिन
थी| भाजपा की सरकार में 500 लोगों का फर्जी इनकाउंटर कर दिया गया| ख़ुशी दुबे के शादी की तीन दिन नहीं हुए और उसके पति को मारकर उसे जेल में डाल दिया गया और अभी तक जमानत नहीं होने दिया| हाथरस कांड तो आपको पता होगा कि दलित बेटी के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हालत खराब होने पर अस्पताल में दाखिल कराया और उसकी मौत हो गयी| यह सरकार सिर्फ विशेष वर्ण के लोगो की हितैषी है इसमें सभी का भला नहीं हो सकता| कहा कि वित्त विहीन शिक्षकों के मांगों पर लाठियां बरसाई जाती है , महिलाओ से कहा कि महंगाई तो आप देख हो रही है जो चार गुना महंगा हो गया ,रोजगार मांगने पर पकौड़े बेचने की सलाह दी जा रही है| कोरोना की लहर में इलाज के पुख़्ता इंतेजाम भी सरकार नहीं कर पाई लोगों की लाशें दाह संस्कार किये बगैर नदियों में बहा दी गयी| इस दौरान मंच पर बसपा प्रत्याशी हरिराम चेरों , जोन क्वार्डिनेटर गुड्डू राम चमार , सेक्टर क्वार्डिनेटर राम विचार गौतम ,मंडल क्वार्डिनेटर गंगाधर दुबे , जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह गोंड ,मुख्य जोन क्वार्डिनेटर पन्नालाल भारती , विधान सभा अध्यक्ष अनिल मौर्या ,पूर्व विधान सभा अध्यक्ष मनोज भारती ,मो वैश , राजेश घुषिया ,राकेश घुषिया , अंकित जौहरी ,गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के महासचिव अशर्फी सिंह परस्ते ,फौजदार सिंह परस्ते , मीरा सिंह मौजूद रहे|

ग़रीबो की संपत्तियों पर कब्जा करने वालों माफियाओं के लिए तैयार है बुलडोजर – योगी

निर्धन बेटियों के शादी के लिए डबल करेंगे अनुदान , स्कूल आने जाने के लिए देंगे स्कूटी

होली व दीपावली में उज्वला योजना के तहत मुफ्त में देंगे गैस सिलेंडर

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा के चुनाव के सातवें चरण में यहां चुनाव है अगर यहाँ विकास करना है तो विकास के लिए यहां के प्रत्याशी का जीतना आवश्यक है| कहा कि पांच वर्ष के अंदर जनपद सोनभद्र हो या दुद्धी क्षेत्र में परिवर्तन आपको देखने को मिला होगा ,उन्होंने जनता से पूछा कि क्या 2017 से पहले यहां बिजली मिलती थी क्या?
कोरोना काल मे पूरी दुनिया तबाह थी लेकिन हमारे देश के प्रधान मंत्री मोदी जी के नेतृत्व में फ्री में गैस , फ्री में उपचार , फ्री में वैक्सीन यहां के प्रत्येक जनता को दिया गया|उन्होंने जनता से पूछा कि वैक्सीन का पैसा तो नहीं लिया गया ना| उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सभी विकास हो रहा है कोई भेदभाव नहीं हो रहा | सपा बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार में वैक्सीन ब्लैक हो जाती थी|कोरोना काल मे हर गरीब को महीने में दो बार मुफ्त में राशन मिला|सपा बसपा की सरकार में वे ग़रीबो व दलितों का राशन सब खा जाते थे|
अभी तो बिना भेदभाव राशन मिल रहा है|उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अगर सरकार बनी तो होली व दीपावली में उज्ज्वल योजना के तहत फ्री में सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे|
निर्धन बेटीयों की शादी के लिये 51 हजार की राशि एक लाख करने का विचार है |बेटी को स्कूल जाने के लिये वे स्कूटी उपलब्ध कराएंगे| कहा कि भाजपा की सरकार ने 5 लाख लोगों को रोजगार दिया हैं वहीँ 2 करोड लोगो को स्वावलंबी बनाने का कार्य किया है|भाजपा की सरकार बनते ही उनकी सरकार 2 करोड़ लोगों को टेबलेट उपलब्ध कराएगी|पानी की किल्लत को दूर करने के लिए हमने हर घर जल योजना के तहत हर घर आरओ पानी पहुँचाने का काम किया है|सरकार बनने पर दुद्धी में अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को मकान उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे| जो माफिया गरीबो की संपत्ति पर कब्जा कर लेते थे उनके लिए हमने बुलडोजर भी तैयार कर लिया ,पूछा कि बुलडोजर चलना चाहिए कि नही तो लोगों की हामियों को सुन कहा कि इसके लिए मजबूत सरकार चाहिए| इसके लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताना हैं|हम जो कहते है वह करते है ,
आगे कहा कि दुद्धी क्षेत्र उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक बनवासी व जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है और आदिवासी वनवासी ,गिरिवासियो ने ही भगवान राम का सहयोग वनवास के दौरान दिया था|अन्याय व अत्याचार व अधर्म के खिलाफ लड़ाई में भगवान राम के लड़ाई को समर्थन देकर स्वयं भी अमरता को प्राप्त किया था|
उन्होंने अंत मे कहा कि हर घर को पानी और हर हाथ को रोजगार के लिए मैं आपके पास आया हूं ,सोनभद्र के चारो सीटों पर हमारे प्रत्याशी को जीता कर हमारे हाथों को मजबूत करें|करीब 21 मिनट के भाषण देने के बाद योगी आदित्यनाथ मंच से प्रस्थान कर गए|

इनसेट

जिले की आस दुद्धीवासियों रह गयी अधूरी ,सीएम ने इस पर नहीं कहा एक शब्द

म्योरपुर/ सोनभद्र| योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा के संबोधन के दौरान दुद्धी को जिला बनाने को लेकर एक शब्द नहीं बोला जिससे दुद्धी वासियों को दुद्धी को जिला बनाए जाने की आस अधूरी रहती दिख रही है| दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के महासचिव अधिवक्ता प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि योगी जी ने भाषण के दौरान इस मुद्दे पर एक शब्द नहीं बोला यह इस क्षेत्र के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा है ,यहां विगत 30 वर्षों से जिला बनाने की मांग चल रही है ,पिछले विधान सभा चुनाव में भजापा के प्रांतीय व केंद्रीय मंत्रियों ने मंच से वादा किया था कि इनकी सरकार 2017 में ही बनने पर दुद्धी को जिला बना दिया जाएगा लेकिन पांच साल सरकार रहने के बाद भी दुद्धी को जिला नहीं बनाया गया और आज की सभा मे तो इस मुद्दे को भूल जाया गया जैसे यह कोई मुद्दा ही नहीं | यह यहां की जनता के साथ बहुत बड़ा छलावा है|

मंच पर इनकी रही उपस्थिति

म्योरपुर/ सोनभद्र| योगी आदित्यनाथ के भाषण के दौरान मंच पर जिला अध्यक्ष अजित चौबे ,प्रत्याशी रामदुलारे गोंड , अनुसूचित जाति व जनजाति के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ,पन्नालाल जायसवाल, झारखण्ड के विधायक भानु प्रताप शाही ,जीत सिंह खरवार,नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरी,मनीष जायसवाल , प्रेम नारायण सिंह मौजूद रहें|

कांग्रेस द्वारा खड़ी की गई राष्ट्रीय सम्पति को बेच रही है बीजेपी

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा
(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak pathak 9140290705

आदिवासियों के हितों की अनदेखी से पनप रहा है आक्रोश

म्योरपुर ब्लॉक के किरबिल में शनिवार को कांग्रेस के पक्ष में चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेंद्र सिंह बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर जम कर बरसे और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जनता के हित मे जो राष्ट्रीय संपत्तियां खड़ी की उसे केंद्र और यूपी की सरकार बेच कर वाह वाही लूट रही है।जिसमे जनता का और देश का नुकशान हो रहा है। उन्होंने बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी ,शिक्षा स्वास्थ्य का मुदद्दा उठाते हुए कहा कि दोनों सरकार जनता के दर्द को समझने और कम करने में फेल हुयी है, किसानों के कर्ज माफ नहीं किए गए और वनाधिकार का दावा सस्ते बस्ते में डाल दिया गया है कहा कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो सबसे पहले किसानों व्यापरियों और युवाओं की समस्याओं का हल होगा।कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए सांसद स्वर्गीय रामप्यारे पनिका के कार्यो को भी याद किया।मौके पर वसंती पनिका, छत्तीसगढ़ के मंत्री अमरजीत, के लकमा, अनिल सिंह चौहान, मनोनीत रवि, तुलसी पनिका,जदुबिर पनिका, रुख्सार नाज,आदि उपस्थित रहे।

मतदान दीपावली द्वारा मत प्रतिशत बढ़ाने पर दिया गया जोर।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

आकर्षक विद्युत सजावट एवं कैंडल मार्च द्वारा किया गया मतदाता जागरूकता

भदोही। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी स्वीप व मुख्य विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में विगत विधानसभा में 50 प्रतिशत से कम पड़े वोट वाले बूथ एवं गॉव में मतदाता जागरूकता दीपावली का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस आयोजन के अवसर पर सभी विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों, सचिव, पंचायत सहायक व बुलावा टोली के सदस्यों द्वारा शत्-प्रतिशत मतदान करने हेतु पंचायत भवनों को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया। साथ ही कैंडल मार्च भी निकाला गया। जिला स्वच्छता समन्वयक सरोज पाण्डेय ने ‘‘मतदान दीपावली’’ का आयोजन करते हुए बताया कि कैंडल मार्च एवं विद्युत सजावट के साथ मतदाता जागरूकता के लिए संदेश दिया गया कि जैसें रोशनी अन्धेरो को दूर करती है, वैसे ही आपका लोकतांत्रिक एक मत भी समाज व क्षेत्र की समस्याओं को दूर करके विकास करेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि स्वीप मतदाता जागरूकता के अन्तर्गत विगत एक महीने से बेसिक शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के दृष्टिगत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गये। सभी स्कूलों में शिक्षकों एवं छात्रों ने कैंडल मार्च निकालते हुए क्षेत्र के मतदाताओं से 7 मार्च सोमवार को शत्-प्रतिशत मतदान करने की अपील किया गया। उन्होंने कहा कि मतदान कर हम राष्ट्र निर्माण में सहयोग करेंगे। सभी नर-नारी वोट करके एक स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण करें, यह हम सबकी जिम्मेदारी है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से व्यक्तिगत रूप से मिले कांग्रेस नेता राजेश दुबे।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

महर्षि बावरा जी विद्या मंदिर चक किशुनदास, ज्ञानपुर के प्रांगण में आयोजित कांग्रेस की चुनावी जनसभा के पश्चात एकांत कक्ष में मुलाकात के दौरान जनपद भदोही में प्रति एकड़ में धान एवं गेहूं की होने वाली उपज एवं उस पर आने वाली लागत के बारे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने कांग्रेस के तेजतर्रार नेता राजेश दुबे से जानकारी प्राप्त किया और छत्तीसगढ़ के किसानों की आर्थिक उन्नति , प्रत्येक 5 पंचायतों के मध्य सरकारी क्रय केंद्र स्थापित कर किसानों के ऊपज की यम यस पी के गारंटेड मूल्य के साथ खरीदारी सुनिश्चित करने, छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात देने, गाय का गोबर ₹2 किलो के दर से खरीद के साथ गोपालकों को महीने में दो बार भुगतान करने एवं राहुल गांधी जी के सपनों के न्याय योजना के तहत आम आदमियों के खाते में सीधे पैसा भेज कर क्रय शक्ति बढ़ाकर छत्तीसगढ़ को मंदी की मार से बचाने जैसे विकास के माडल की जानकारी दिया।