गोपीगंज। ऊंज थाना क्षेत्र के वहीदा मोड़ के पास तीन बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से बालबाल बचे, और सड़क के किनारे नाले में जा गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हे राहगीरों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से राकेश दुबे नामक युवक को उनके परिजन अन्यंत्र को रेफर करा कर ले गए। बताया जाता है कि राकेश दुबे 18 वर्ष, योगेश दुबे 19 वर्ष, हर्ष दुबे 18 वर्ष निवासी बभनौटी थाना औराई घर से निकलकर सैदाबाद किसी से मिलने जा रहे थे रास्ते में रुककर खाया पिया और निकल पड़े जैसे ही वहीदा के पास पहुंचे थे की सामने से आ रही ट्रक की रोशनी की चमक से घबरा कर किनारे नाले में जा गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए । तत्काल नागरिकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में एंबुलेंस के द्वारा पहुंचाया जहां से एक युवक राकेश दुबे को उसके परिजन निजी नर्सिंग होम में रेफर कर के ले गए।
कछवां (मीरजापुर): कछवां वाया कटका रोड मझंवा ब्लाक मुख्यालय के सामने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन युवा कल्याण विभाग ने किया मंगलवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जहां प्रभारी खण्ड विकाश अधिकारी मझवां राजेश कुमार यादव ने जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। क्षेत्रीय एथलीटों के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भाषण, स्लोगन, रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। और इस दौरान एथलेटिक्सों द्वारा दौड़ प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जहां दौड प्रतियोगिता में पहले स्थान पर धर्मेंद्र कुमार दूसरे स्थान पर अभिषेक कुमार और तीसरे स्थान पर शुभम कुमार रहे। साथ ही मतदाता जागरूकता रैली निकालकर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। और मतदान के लिए जागरूकता रैली में बैनर पोस्टर स्लोगन को हाथो में लेकर नारे लगाकर लोगो को सौ प्रतिशत मतदान मतदान करने के लिए अपील किया गया। और कहा युवा शक्ति के तीन काम। जहां इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने खिलाडियों को पुरस्कृत किया गया।
दिन मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उच्चप्राथमिक विद्यालय सागररायपुर, विकास क्षेत्र, डीघ, में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण करते हुए प्रधानाध्यापक इंदु चंद पांडे ने कहा की जागरूक मतदाता अपने मत का प्रयोग करके मजबूत लोकतंत्र का गठन करता है। जिसमे मुख्य रूप से सहायक अध्यापक रमेश कुमार मौर्य, विजय प्रकाश, सुनीता देवी, शालू सहित ग्रामीण नागरिकों ने मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण करते हुए यह संकल्प लिया कि “हम, भारत के नागरिक , लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
गोपीगंज। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद की ओर से मतदाता दिवस मनाया गया। अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने कहा कि जागरूक मतदाता अपने मत का प्रयोग करके मजबूत लोकतंत्र का गठन करता है। मतदान करना हमारा सभी का मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि युवाओं और भावी मतदाताओं का सशक्तिकरण अहम है। इसमें कोई मतदाता अपने मत के प्रयोग से अछूता नहीं रहना चाहिए। हमें मतदान करके अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाना चाहिए। हमें मतदान करते समय जाति, धर्म, लोभ, भाषा वर्ग से प्रभावित हुए बगैर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर अमिता सिंह ने सभी को मतदाता शपथ दिलाई-हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शपथ लेने वालों में मुख्य रूप से मंगला पांडे, विष्णु प्रसाद पांडेय, अचल श्रीवास्तव विनोद कुमार सिंह, अजय कुमार, हंश लाल, लालमणि , शीला देवी, रीना देवी, तारा देवी, विवेक कुमार, आशीष यादव, शिवेंद्र द्विवेदी सहित काफी संख्या में नागरिक व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
लाला नगर। गोपी गंज नगर के काली देवी मोहल्ले में गणेश मंदिर के सामने लगा ट्रांसफार्मर में फिर सोमवार को आई खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गया बिजली विभाग के लचर व्यवस्था के कारण मोहल्ले वासियों को परेशानी से दो और चार होना पड़ा है मामले की तब हद हो गई जब शनिवार के दिन विद्युत आपूर्ति पूरी तरीके से ठप हो गई बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर का एक फेस का खूंटी जल जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई दिनभर कड़ी मशक्कत के बाद भी देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई थी रविवार के दिन रात सप्लाई रहा लेकिन सोमवार को फिर विद्युत में खराबी आ गई जिससे पूरे मोहल्ले की बत्ती गुल हो गई विद्युत विभाग के जेई मनोज कुमार सिंह से फोन न उठाने के कारण मामले का सही पता नहीं चल सका मामले को लेकर नागरिकों में रोष व्याप्त है वहीं विद्युत आपूर्ति न होने के कारण जाड़े में जहां लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा है वहीं पेयजल के लिए भी परेशानी हो रही बिजली बाधित होने से लोगों को पानी भरने में भी असुविधा हो रही है मोहल्ले के नागरिकों ने शंकर गुप्ता शीतल प्रसाद रवि मोदनवाल दिलीप मोदनवाल अजय शाहू राजू आदि लोगो ने मांग किया कि तत्काल आपूर्ति ठीक कराई जाय।
एक बच्ची के मॉ के रूप में जिलाधिकारी ने दिया राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जच्चे-बच्चें को गिफ्ट एवं आर्शिवाद
मातृ शक्ति स्वरूपा जिलाधिकारी द्वारा मातृ शक्ति को सम्मान
बधाई हो, बेटी जन्मी हैः- जिलाधिकारी
आज घर लल्ली हुई’’, ‘‘जुग-जुग जिया लल्ली हमार सोहर गीत गूजें बालिका दिवस पर
Editor yash pathak 9140290705
ज्ञानपुर:- बालिकाएं जहां, खुशियाँ वहां एवं बेटी बचाओ, बेटी पढाओ थीम पर आयोजित हुआ राष्ट्रीय बालिका दिवस महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन कोविड अनुपालन में किया गया। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव, लड़कियां जहां खुशियां वहां, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत- कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर एवं महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही में आयोजित किया गया। मातृशक्ति का प्रतीक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में स्वयं उपस्थित होकर चिकित्सालय में दो दिन के अन्दर जन्म लेने वाली तीन बालिकाओं की माताओं, अन्जू पाल, रीना देवी, शैल कुमारी को सम्मानित करते हुए बेटी के जन्म पर उनके हाथों से केक कटवाया तथा उनकों उपहार स्वरूप बेबी मेडिकल किट, उलेन वस्त्र तथा मिठाई भेंट किया। इस विशेष दिवस पर महिला वार्ड के बाहर बने बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं पर आधारित रंगोली के भावों को जिलाधिकारी महोदया ने सराहना किया। महिला वार्ड में बच्चियों की गुज के साथ सोहरगीत भी गूजें, वहॉ उपस्थित एक कन्या की दादी तथा एएनएम स्टाप द्वारा ‘‘आज घर लल्ली हुई’’, ‘‘जुग-जुग जिया लल्ली हमार’’ आदि लोकगायन हुए। जच्चे-बच्चें को आर्शिवाद देते समय जिलाधिकारी द्वारा न देकर बल्कि एक बच्ची की मॉ के रूप में जिलाधिकारी ने नवजात कन्याओं को गोद में खिलाते हुए आत्मीय संवाद भाव से उन बच्चियों में जनपदवासियों की बहन बेटियों के प्रगति पथ पर उन्नयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रगाढ़ किया। उन्होंने बेटियों के माताओं से कहा कि ‘‘बधाई हो, बेटी जन्मी है’’। उन्होंने कहा कि आज जीवन के हर क्षेत्र-सामाजिक, आर्थिक, राजनीति, सांस्कृतिक, कला, स्पोर्टस में लड़कियों ने नये प्रतिमान स्थापित किये है। उन्होंने उपस्थित जनमानस को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कहा कि ‘‘आइये आज हम सब मिलकर प्रत्येक बेटी के स्वाभिमान और उत्थान के अपने संकल्प को दोहराते है’’। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के महिला वार्ड में मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष कुमार चक, अपर जिला चिकित्साधिकारी डॉ0 जे0पी0सिंह, प्रभारी सीएमएस डॉ0 संजय कुमार शर्मा, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार ने बेटियों के प्रति लोगों में सोच परिवर्तन पर बल देते हुए सृजन स्वरूपा मातृ शक्ति को नमन किया तथा समाज में पुत्री, दोस्त, पत्नी, बहन एवं मॉ आदि विविध रूपों में बालिकाओं के आत्मीय सम्बधों पर बल दिया तथा लोगों से बालिकाओं के उत्थान एवं विकास में योगदान देने का अह्वाहन किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कनौजिया ने बताया कि बलवंत सिंह चिकित्सालय में जन्मी चार बच्चियों को भी इस विशेष अवसर पर मेडिकल किट गिफ्ट पैक एवं उलेन वस्त्र भेंट किये गये। मौके पर जिला प्रोबेशन बड़े बाबू राजकुमार गुप्ता महिला कल्याण अधिकारी ममता सिंह वन स्टॉप सेंटर मैनेजर शिल्पा शुक्ला बाल संरक्षण इकाई से किरण , विवेक कुमार गुप्ता एवं चिकित्सालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
गोपगंज। थाना कोइरौना क्षेत्र के कोटिया थाना कोइरौना के तीस वर्षीय गुड्डू पुत्र बड़ेलाल नामक युवक जंगली सूवर के हमले से गंभीर रूप से घायल जिसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की ग्राम कोटिया में एक जंगली सूवर भटकता हुआ चला आया और ग्रामीणों को मारने के दौड़ा जिसको देखते ही ग्रामीणों ने उसे दौड़ाया। अपने खेत में कार्य कर रहा गुड्डू नामक व्यक्ति जंगली सूवर की चपेट में आ गया और उसे गंभीर रूप घायल कर दिया किसी तरह ग्रामीणों ने जंगली सूवर को भगाया। तत्काल ग्रामीणों ने उस युवक को गोपीगंज स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया।
गोपीगंज। नगर के पुलिस चौकी के बगल जमा मस्जिद गली निवासी नूरजहां बेगम ने पड़ोस के ही एक मन बढ़ शराबी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है बताया जाता है कि मन बढ़ युवक आए दिन शराब के नशे में महिला को गाली गलौज देता रहा और मारपीट करने लगता था इसी क्रम में दिन रविवार को महिला के घर में घुसकर गली गलौज और मारपीट किया जिससे मोहल्ले वालों का भी जीना दुश्वार हो गया है। मामले को लेकर अभिनव वर्मा ने आरोपित इसरार अली पुत्र इकबाल नामक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई है।
-जनपदीय पुलिस द्वारा बॉर्डर पॉइंटों व मुख्य स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थों व वाहनों से कैश ले जाने सम्बन्धी की जा रही सघन चेकिंग
ज्ञानपुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन वर्ष-2022 को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में जनपद के बॉर्डर पॉइंटों व मुख्य स्थानों पर बैरियर पॉइंट स्थापित कर पुलिस टीम व प्रशासनिक स्तर पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थों व वाहनों से कैश परिवहन की सघन चेकिंग की जा रही है । पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा दिनांक- 22.01.2022 को थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत चुनाव सम्बन्धी वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालक के इको स्पोर्ट कार से कुल ₹329000/- (03 लाख 29 हजार रुपये) कैश बरामद किया गया। बरामद कैश के बारे पूछताछ करने पर सन्तोषजनक जबाब न देने व वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उक्त कैश को सीज कर आयकर विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही है।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर कराया गया प्रवेश
प्रथम पाली की परीक्षा शान्तिपूर्ण सम्पन्न
Editor yash pathak 9140290705
मीरजापुर 23 जनवरी 2022- जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के दिशा निर्देशन में जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को निष्पक्ष पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ कराया गया। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्त प्रदेश द्वारा जारी दिशा शासनादेश के क्रम में परीक्षार्थियों को निर्धारित समय 9ः30 बजे तक परीक्षा केंद्रों के अंदर तक प्रवेश कराया गया । जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि शासनादेश में स्पष्ट उल्लेख है कि परीक्षा प्रारम्भ होने के बाद निर्धारित समय से 9ः30 बजे के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नही दी जायेगी। इस आशय का निर्देश अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की स्पष्ट अंकित है। शिक्षक पात्रता परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला, अपर जिलाधिकारी नमामि गगे अमरेंद्र कुमार वर्मा सहित सभी जोनल अन्य मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जिसके क्रम प्रथम पाली की परीक्षा शान्तिर्पूण ढंग से सम्पन्न करायी गयी। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के द्वारा मिश्री लाल इण्टर कालेज मवैया, राजकीय बालिका इण्टर कालेज शिवपुर एवं विन्ध्यविद्यापीठ कालेज विन्ध्याचल में भ्रमण कर परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया गया तथा कुछ परीक्षार्थियो का प्रवेश पत्र अंकित फोंटोग्राफ अन्य कार्ड मिलान कराते हुये पूछताछ की गयी। जिलाधिकारी द्वारा स्कूल में लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरा के फुटेज को भी स्क्रीन पर परीक्षण किया गया।