प्रयागराज के हंडिया थाना अंतर्गत बासुपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार जा रही कार में अचानक विस्फोट हो गया। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो भागों में बंट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर सभी घायलों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहा इलाज के लिए भेजा। पुलिस मौके पर पहुंच कर हुए हादसे की जांच पड़ताल में लगी है कि कार में धमाका हुआ है या किसी वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ है। कार सवार कानपुर से गोपीगंज भदोही बारात में शामिल होने जा रहे थे। कार सवार बासुपुर के पास जैसे पहुंचे वैसे ही कार में अचानक विस्फोट हो गया। इससे कार दो भागों में अलग हो गई । वहीं कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । जिसमें कार सवार आदित्य तिवारी 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। तथा पारुल राजपूत, सौरभ सिंह चौहान और अमरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
मछोदरी स्मार्ट स्कूल के शिक्षकों/छात्रों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार गत चुनाव में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम होने वाले मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने हेतु स्वीप कार्यक्रम मतदाताओं को प्रेरित किये जाने के लिये चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को विधान सभा संख्या-388 वाराणसी उत्तरी के अन्तर्गत आने वाले भाग संख्या- 302, 303, 304 पर मतदाता जागरुकता हेतु विद्यालय कमलापति त्रिपाठी गर्ल्स इ0का0 के छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं मतदाता जागरुकता गीत गाकर मतदाताओं का मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं और शिक्षिकाओं के द्वारा मौहल्लों में जाकर गीत द्वारा शत् प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं को आगामी विधान सभा चुनाव में 7 मार्च को जाकर अपना वोट डालने के लिए नुक्कड़ नाटक के द्वारा जागरुक किया कि मतदान कितना जरुरी है। मतदान अवश्य करना चाहिए, मतदान से हम अच्छी सरकार बनाने में सहयोग कर सकतें है। शिक्षिकाओं द्वारा मोहल्लों में जाकर मतदाताओं से बात करके उन्हें 7 मार्च को होने वाले विधान सभा चुनाव में मत डालने के लिए प्रेरित किया गया। नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मछोदरी के शिक्षकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों व आस-पास के अभिभावकों के संयुक्त तत्त्यवधान में आगामी 07 मार्च को होने वाले चुनाव हेतु मतदाता जागरूकता अभियान में विद्यालय के प्रधानाचार्य अग्नि कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी लोगों को मतदान के प्रति संकल्पित
किया गया एवं शपथ दिलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में भ्रमण कर, जागरूकता रैली भी निकाली गयी। सभी लोगों ने आगामी 07 मार्च को अपने-अपने मतदेय स्थल पर पहुँचकर, अधिक से अधिक संख्या में आस-पास के लोगों ने मतदान के प्रति सहमति दिखाई। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक अध्यापक अशोक कुमार शर्मा, शैलेन्द्र कुमार, राजकुमार, हरिकेश पाल, मो. शोएब, सुनीता रानी, करिश्मा पाठक, रीता यादव, आराधना राय, गुलाब यादव, ओ. पी. सिंह, पंकज कुमार, आर्यन कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, नीरज कुमार, विवेक यादव, पारसनाथ, श्याम कुमार मिश्र, सुश्री स्मृति गुप्ता, सहित सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही। वही युवा मंडल जंसा नेहरू युवा केंद्र में मतदाता जागरुकता पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेशनल यूथ वालंटियर राजेश कुमार विश्वकर्मा ने किया।
जनसुनवाई के माध्यम से मुख्य मंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग।
थाना को दी शिकायत कोई नही हो रही कार्यवाही।
Editor yash pathak 9140290705
ज्ञानपुर। राजेश उपाध्याय पुत्र स्व० लालजी उपाध्याय निवासी ग्राम नेवादा बीबीपुर तहसील ज्ञानपुर थाना ज्ञानपुर जिला भदोही का निवासी है। हम प्रार्थी आवास पात्रता की श्रेणी के अन्तर्गत आता है जिसके अन्तर्गत हम प्रार्थी को प्रधान योजना का लाभ देते ये आवास आवंटन हुआ था परन्तु हम प्रार्थी के गाँव के ग्राम प्रधान के पुत्र प्रमेश पुत्र रामजग प्रजापति द्वारा उक्त आवास के बावत 10000 रूपये नगद जबरदस्ती लिये जाने तथा पुन: 5000 रूपये की और मॉग कर रहे थे व फोन से 10000 रूपये की और मॉग करने लगे जिसकी रिकार्डिंग प्रार्थी के पास है जिसके सम्बन्ध में हम प्रार्थी ने श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय भदोही व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय भदोही तथा श्रीमान सी0डि0ओ0 महोदय ज्ञानपुर को शिकायती प्रार्थनापत्र दिनांक 04.01. 2022 ई० को दिया है जिसके सम्बन्ध में हम प्रार्थी को थाना ज्ञानपुर की पुलिस हम प्रार्थी को थाने पर बुलवाई हम प्रार्थी 11 बजे दिन शनिवार दिनांक 15.01. 2022 ई० थाने पर गया व थाने पर पहले से ग्राम प्रधान नेवादा पॉच अज्ञात व्यक्तियों को लेकर थाना ज्ञानपुर पर मौजूद थे जिसे सामने आने पर पहचान सकता हूँ ग्राम प्रधान नेवादा आपसी सुलह समझौता करने के बहाने थाने के बाहर रोड पर ले जाकर हम प्रार्थी को डराने धमकाने लगे कि यदि तुम अपनी शिकायत वापस नहीं लेते हो तो तुम्हे गाँव से उठवा ले जायेगे और तुम्हारे बच्चे जहाँ पर भी पढ़ने जाते है उन्हे रास्ते से अगवा करवा लेगे और तुम्हारा जीना दुश्वार कर देगे तुम अपनी शिकायत वापस ले लो नही तो तुम्हारे ऊपर एस०सी०एस0टी0 का झूठा मुकदमा भी लगवा कर तुम्हे जेल भेजवा देगे। हम प्रार्थी निहायत ही गरीब असहाय लाचार व्यक्ति हैं विपक्षीगण के उक्त धमकी से काफी डरा व सहमा हुआ है हम प्रार्थी के परिवार की पूर्णतः सुरक्षा जिला प्रशासन द्वारा हम प्रार्थी की सुरक्षा को देखते हुये हमें प्रशासनिक सहायत मुहैया करवा जाना आवश्यक है। हम प्रार्थी का अपने गॉव घर से निकलना मुश्किल हो गया है ग्राम प्रधान नेवादा जो दबंग व झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है विपक्षीगण हम प्रार्थी व मेरे परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना कारित कर सकते है हम प्रार्थी के परिवार के साथ किसी प्रकार की घटना कारित होती है तो उसके जिम्मेदार पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। अतः श्रीमान् जी से प्रार्थना है कि हम प्रार्थी की सुरक्षा किया जाय व ग्राम प्रधान के विरूद्ध उचित विधिक कार्यवाही करते हुये प्रधान आवास योजना. के आवंटन की पूर्णतः जॉच किये जाने की अनुमति प्रदान करे ताकि न्याय हो।
कोइरौना। दिन शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री राजेश भारती द्वारा थाना कोईरौना क्षेत्र अंतर्गत गंगा घाट पर आयोजित कल्पवास माघ मेला क्षेत्र व सेमराध धाम का भ्रमण किया गया। कल्पवासियों के सुविधाओं व सेमराध धाम की सुरक्षा व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोईरौना व उपस्थित पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गोपीगंज मिर्जापुर मार्ग के ककराही रेलवे क्रासिंग के पास देर रात्रि तीन बजे के लगभग टमाटर से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, जिसमे किसी के घायल होने की सूचना नही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की ट्रक नंबर यू पी 33 ए टी 2166 करमा से टमाटर लादकर ड्राइवर राजू रायबरेली को जा रहा था, जैसे ही गोपीगंज के नजदीक ककराही रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा था। पहले से ही उसी क्रासिंग के पास एक ट्रक जिसका गुल्ला टूट गया था। सड़क पर दोनो साइड में ईंटे बचाव हेतु लगा रखा था । टमाटर से लदी ट्रक किनारे से पास करने लगा आगे गड्ढे में ब्रेक मारा जिससे गाड़ी पीछे चली गई। ट्रक पर लगे रैक की हाइट ऊंची होने से ट्रक पलट गई। बताते चले की संयोग अच्छा था की बगल में गोमती पर ट्रक की बाडी के कुछ हिस्से बगल में ही रखे फ्रीज से टकराए, जिससे गोमती में सोए विजय यादव और उनके पिता घायल नही हुए। सभी सुरक्षित बच गए। दुकानदार के फ्रीज को नुकसान पहुंचा। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने सड़क पर लगे जाम को हटाकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गए।
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर ग्राम में एक किराना की दुकान से टाटा नमक कंपनी के इन्विस्टीगेशन आफिसर ने पकड़ा नकली बीस पैकेट नमक कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की टाटा नमक कंपनी को अपने सूत्रों से जानकारी मिली की कोतवाली गोपीगंज क्षेत्र के जगन्नाथपुर ग्राम में एक किराना की दुकान पर काफी समय से नकली टाटा नमक की पैकिंग कर बेचा जा रहा है। सूचना पर टाटा नमक कंपनी के इन्वेस्टिगेशन अफसर देवेंद्र प्रताप सिंह व पीयूष श्रीवास्तव मौके पर जाकर 20 पैकेट नकली टाटा नमक को बरामद किया जिसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अरुण तिवारी पुत्र मुरलीधर तिवारी ग्राम जगन्नाथपुर को गिरफ्तार कर थाने ले आई। और कंपनी की तरफ से तहरीर के आधार पर दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जब को वही इन्वेस्टिगेशन अफसर ने बताया कि मेन मालिक दुकान से भाग निकला।
15 हजार का इनामिया कटिहार गैंग का टप्पेबाज गिरफ्तार
1 तमंचा 12 बोर 2 कारतूस 19,500 रुपया नगद बरामद
Editor yash pathak 9140290705
बीते वर्ष 17 में सुरियावा थाना क्षेत्र के कमलेश दुबे पुत्र सुभाष चंद दुबे निवासी ग्राम मधुपुर कुसौड़ा की तहरीर पर सुरियावा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया इसमें बताया गया कि उनकी स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाड़ी में रखे दो बैग चोरी कर लिए गए जिसमें ₹75000 नगद एक लाइसेंसी रिवाल्वर तथा अन्य जरूरी कागजात थे मौके पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस विवेचना जारी रखी थी मामले को लेकर बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त थानों के साथ-साथ क्राइम ब्रांच को भी विशेष रूप से निर्देशित किया गया है इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सीओ ज्ञानपुर व प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा स्वाट टीम के प्रभारी का उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में विशेष सहयोग रहा बता दें कि उक्त पर ₹15000 का इनाम घोषित किया गया रहा अभियुक्त सूरज यादव निवासी फूलपुर कंजर बस्ती थाना फूलपुर जनपद वाराणसी हाल पता थाना कोहड़ा जनपद कटिहार बिहार को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली बताया जाता है कि गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह है हम लोग विभिन्न जनपदों में खड़ी वाहनों का शीशा तोड़कर चोरी करते हैं बीते वर्ष 2018 में गोपीगंज में भी कई लोगों की गाड़ियों का शीशा तोड़कर 20 लाख से अधिक रुपए की टप्पेबाजी किये थे और हम लोग रुपये आपस में बांट देते हैं पुलिस ने बताया किअभियुक्त को गांधी मोड़ थाना क्षेत्र गोपीगंज के पास गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जनपद भदोही के अलावा वाराणसी जनपद प्रयागराज जनपद में कुल 9 मुकदमा पंजीकृत हैं इस दौरान मुख्य रूप से श्री विनोद विनोद कुमार दुबे स्वाट टीम प्रभारी बृजेश सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम अभिनव वर्मा प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज के अलावा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
मीरजापुर । विंध्याचल, में बताते चलें कि विजयपुर 96 ब्लॉक में बना महिला कंपलेक्स स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव वाले लोगों की माने तो लगभग 15 वर्ष हो गए बने हुए मगर आज तक उस कंपलेक्स का इस्तेमाल ग्राम सभा के लोग नहीं कर सकें इस्तेमाल जबकि उसी के ठीक सामने प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को भी होता रहा परेशानी नहीं रहा शुध ग्राम प्रधान को ग्राम सभा के पैसों के द्वारा बनाया गया महिला कांप्लेक्स कभी ग्राम सभा के इस्तेमाल में कभी नहीं आया क्योंकि बुरा हाल खस्ताहाल हो चुका कंपलेक्स का आज तक कोई देखरेख करने वाला नहीं रहा जब से बना है तब से दोनों दरवाजों पर ताला जड़ दिया गया है। जिसके कारण हमेशा बंद पड़ा रहता है जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए महिला कंपलेक्स दिन प्रतिदिन जर्जर होता जा रहा है
अगर समय रहते प्रशासन अगर ध्यान नहीं दिया तो जो कई वर्षों से बंद पड़ा महिला कंपलेक्स स्वच्छ भारत मिशन को अगर समय रहते हुए प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो ग्राम सभा के पैसों को बर्बाद होते देर नहीं लगेगा।
भदोही । शुक्रवार को भदोही जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में 15 से 18 वर्ष किशोरों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने जाने संबंधित जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बैठक किया। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि अध्यापको को भी गावो में जाकर लोगो को जागरूक कर छूटे हुए लोगो को वैक्सिनेशन कराने हेतु प्रेरित करें। बैठक में कोविड-19 के मद्देनजर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के नये वैरियंट ओम्रिकोन को देखते हुए टीकाकरण से अभी तक वंचित जनपदवासी अपना टीकाकरण अवश्य करा लें। उन्होंने बताया कि कोरोना से लड़ने का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। इसलिए सभी लोग अपना एवं अपने परिवार के 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों का भी अधिक से अधिक संख्या में शत-प्रतिशत टीकाकरण करायें और सुरक्षित रहे। उन्होने सभी जनपद वासियों से अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने और बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील किया । जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया की ग्राम पंचायत सहायकों से कार्य कराए, अन्यथा कार्य न करने पर कठोर कार्रवाई करे। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि तेजी के साथ लोगो को प्रेरित करके कोविड टीकाकरण कराए। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने अपने क्षेत्रों के अंतर्गत सभी लेखपालो, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान, आशा, आगनवाड़ी, रोजगार सेवक को निर्देशित करें कि गांवों के लोगो को प्रेरित/जागरूक कर टीकाकरण कार्य कराए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष कुमार चक, उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बालेश्वर धर द्विवेदी, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अभय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
भुक्तभोगी ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी है। मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के उरुवा चौराहे के समीप बीती रात चोरों ने एयरटेल और बीएसएनल का टावर का तार काटकर बैटरी, माड्यूल व छोटा पावर प्लांट चोर उठा ले गए। ड्यूटी पर तैनात पवन कुशवाहा टेक्नीशियन ने बताया कि रात करीब 12 से 2 बजे के बीच में चोरों ने टावर का तार काटकर 24 बैटरी, दो माड्यूल और एक छोटा सा पावर प्लांट चुरा ले गए। बैटरी की कीमत लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए है। रात को गार्ड मोहित केशरी 10 बजे के आसपास देख कर घर चले गए थे। सुबह जब उसने टावर पर पंहुचे तो चोरी की घटना देख सन्न रह गए। टावर के लोगों ने तुरंत चोरी की सूचना संबंधित अधिकारियों को देते हुए डायल 112 को दी। डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने मौका मुआयना कर चले गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर मेजा पुलिस को देने की कही